Google search engine
HomeBlogचुटिया से तार स्क्रैप चोरी मामले का उद्भेदन (पूरा देखे )

चुटिया से तार स्क्रैप चोरी मामले का उद्भेदन (पूरा देखे )

पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा चुटिया थाना कांड संख्या-163/2025, दिनांक-04.07.2025 धारा-305 (e) / 112 भा०न्या०सं० जो बिजली विभाग (TRW), पॉवर हाउस, चुटिया से तार स्क्रैप चोरी से संबंधित है के उद्‌भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक (नगर) राँची के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर), राँची के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा तत्परतापूर्वक अनुसंधान करते हुए चोरी करने वाले गिरोह का उद्‌भेदन कर छापामारी कर कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके निशानदेही पर कुल चालीस बंडल (40) स्क्रैप तार घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोबाईल बरामद किया गया है। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि स्थानीय तौर पर ये लोग संगठित गिरोह बनाकर घटना को अंजाम दिये है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुड्डू होरो एवं एक अन्य का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पताः-

  1. गुड्डू होरो उम्र करीब 18 वर्ष, पिता मंटू होरो पता केतारी बागान थाना नामकुम जिला राँची।
  2. रोहित कुमार उम्र करीब 24 बर्ष, पिता रघुनन्दन महतो पता चुना भट्टा थाना चुटिया जिला राँची।

३. विवेक थापा उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व० रोशन थापा पता हटिया तालाब थाना चुटिया जिला

राँची।

  1. मड्डे उर्फ दीपक महली उम्र करीब 28 वर्ष, पिता अशोक महली पतासाउथ रेलवे कॉलोनी थाना चुटिया जिला राँची।
  2. पवन यादव उम्र करीब 18 वर्ष, पिता अधिकारी यादव पता केतारी बागान, थाना चुटिया जिला

रांची।

  1. रॉकी नायक उम्र करीब 26 वर्ष, पिता मनोज नायक पता हटिया तालाब थाना चुटिया जिला राँची।
  2. आर्यन मुण्डा उम्म्र करीब 20 बर्ष, पिता सोनू मुण्डा पता पावर हाउस, नायक टोली थाना चुटिया जिला-राँची।

जप्त सामानों की विवरणी:-

  1. चालीस बंडल (40) स्क्रैप तार
  1. घटना में प्रयुक्त स्कूटी होण्डा डियो रजि, नं०-JH01DW-6788
  2. मोबाईल – 06

उदभेदन टीम में शामिल पदाधिकारी

  1. लक्ष्मीकान्त, पु०नि० सह थाना प्रभारी चुटिया।
  2. जितेन्द्र मिश्र पु०अ०नि० चुटिया थाना।
  3. अजय कुमार, स०अ०नि० चुटिया थाना।
  4. विश्वनाथ चौधरी स०अ०नि० चुटिया थाना।
  5. विष्णु प्रकाश पाण्डेय, स०अ०नि० चुटिया थाना।
  6. अरविन्द कुमार सिंह, स०अ०नि० चुटिया थाना। एवं साथ सशस्त्र बल ।
RELATED ARTICLES

Most Popular