Google search engine
HomeBlogकोतवाली पुलिस ने लाखों रुपए के साथ ब्राउन सुगर बेचने वालो को...

कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपए के साथ ब्राउन सुगर बेचने वालो को घर से पकड़ा (पूरा पढ़े)

दिनांक-22/23.05.25 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि कोतवाली थाना अन्तर्गत पुरानी राँची के नूर नगर में रोहतास (सासाराम) से एक लड़का भारी मात्रा में ब्राउन शूगर लेकर आया है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त छापामारी टीम के द्वारा नूर नगर (खेत मोहल्ला) में अहसन जुनैद के घर पर मकान मालिक के समक्ष विधिवत करीब 03:00 बजे रात्रि को सेजल खान के कमरे में छापामारी किया गया, जिसमें एक लड़का मिला, जिसे नाम पूछने पर अपना नाम सूरज कुमार पिता बबन साह बड़की खरारी, थाना-करहगर, जिला-रोहतास, बिहार बताया। इसके बाद विधिवत् तलाशी लेने पर उसके पैंट के पॉकेट से काला प्लास्टिक में लपेटा हुआ ब्राउन शूगर वजन करीब 110 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद हुआ। इसके बाद कमरे की तलाशी लेने पर सेजन खान और सूरज कुमार के सोये हुए बेड में बिछावन के नीचे छिप रखा हुआ नगद 4,50,000/ रूपया बरामद किया गया। इसके बाद ब्राउन शूगर के बारे में बैध कागजात प्रस्तुत करने को बोला गया तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। आगे दोनों से बरामद पैसा के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि यह पैसा ब्राउन शूगर से बिकी से प्राप्त हुआ है। आगे पूछताछ करने पर बताया कि दोनों काफी समय से सासाराम से ब्राउन शूगर लाकर राँची में बिकी करते है, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी है। गिरफ्तार प्राथमिक अभियुक्त का नामः-1. सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष पे० बबन साह सा०-बड़की खरारी, थाना-करहगर, जिला-रोहतास, बिहार। 2. सेजल खॉन उम्र 22 वर्ष पे० मो० सरवर सा०-नूर नगर, पुरानी राँची नियर सौकत कबाड़ी दुकान, थाना-कोतवाली, जिला-रॉची। काण्ड में बरामद समानों की सूचीः-1. मादक पदार्थ (ब्रउन शूगर) जिसका वनज 110 ग्राम। 2. नगद पैसा 4,50,000 / रूपया। 3. दो मोबाईल फोन 4. एक स्कूटी Jho1 Dh-3302 छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का नामः-1. श्री प्रकाश सोय. पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, रॉची। 2. श्री मनोज कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर। 3. श्री आदिकांत महतो पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली। 4. पु०अ०नि०उमेश चन्द्र महतो, सुखदेवनगर थाना। 5. पु०अ०नि० चन्द्र मोहन बारला कोतवाली थाना। 6. पु०अ०नि० हराधन बेसरा, डेलीमार्केट थाना। 7. पु०अ०नि० संतोष कुमार शर्मा, हिन्दपीढ़ी थाना। 8. स०अ०नि० बंसत महतो डेलीमार्केट थाना। 9. स०अ०नि० सूर्यवंती उरॉव सुखदेवनगर थाना। 10. अन्य पुलिस कर्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular