वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गोंदा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के कारोबार की सूचना प्राप्त होने पर गोंदा थाना प्रभारी को कारवायी करने का निर्देश दिया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा दिए गए आदेश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गोंदा थाना दिनांक 14.01.2026 की रात्रि आपराधिक तत्वों की चेकिंग तथा दिए गए आदेश पर आसूचना संकलन के लिए थाना के पदाधिकारी एवं बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी कम में कांके डैम साइड की तरफ पहुंचने पर रात्रि सूत्र के द्वारा खबर दी गयी कि धावननगर का रंजन यादव, सुजीत कुमार एवं कुणाल यादव ब्राउनसुगर के साथ पतरागोंदा की तरफ स्कूटी से गया है तथा उसी रास्ते से लौटने की संभावना है। थाना प्रभारी को सूत्र से मिली इस सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। उक्त सूचना पर वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अपने साथ के पदाधिकारी एवं बल के डैम साइड वाटर फिल्टरेशन प्लांट के पास सूचना के सत्यापन एवं कारवायी के लिए तैनात थे। इसी दौरान पतरगोंदा की तरफ कांके डैम फाटक की तरफ से आते स्कूटी को वाटर फिल्टरेशन प्लांट के पास सडक की तरफ आते देख रोकने का इशारा करने पर स्कूटी चला रहे युवक के द्वारा स्कूटी तेज कर भागने का प्रयास किया जिसपर पुलिस पदाधिकारी एवं बल के द्वारा स्कूटी को रोका गया। स्कूटी के रूकने पर स्कूटी होंडा एक्टिवा जिसका नंबर JH 01FT 5469 पर सवार तीनों लड़को की पहचान धावननगर वासी के रूप में हुयी तथा तीनों से नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम कमशः रंजन यादव उर्फ रंजन कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता जितेन्द्र यादव पता गांधीनगर, धावननगर, सुजीत कुमार उम्र 26 वर्ष पिता विजय राय पता धावननगर, ओमनगर एवं तीसरे युवक ने अपना नाम कुणाल कुमार उर्फ कुणाल यादव उम्र 25 वर्ष पिता उरेन्द्र यादव पता धावननगर सभी थाना गोंदा जिला रांची बताया। रात्रि में भ्रमण करने के बिंदु पर कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। संतोषजनक जबाव नहीं दिए जाने पर उन तीनों के पास नशीला पदार्थ होने तथा इसका कारोबार में शामिल होने की बात कहे जाने पर तीनों ने इस तरह के आरोप को एक सीरे से खारिज कर दिया। इसके उपरांत उन तीनों को NDPS Act के प्रावधानों तहत तलाशी की आवश्यकता से अवगत कराते हुए तलाशी कराने को कहा जिसपर तीनों अपनी तलाशी कराने को तैयार हुए। इस बात की सूचना तत्काल श्री संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रांधी को दूरभाष पर देते हुए डैम रोड मे वाटर फिल्टरेशन प्लांट के पास सडक पर आने को कहे जाने पर पुलिस उपाधीक्षक, सदर निर्दिष्ठ स्थान पर पहुंचकर विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते रोक कर रखे गए तीनों युवकों की तलाशी लेने पर रंजन यादव के पास से प्लास्टिक के पैकेट में ब्राउन सुगर मादक पदार्थ जिसका वजन 12.44 ग्राम, सुजीत कुमार के पास से गोल्ड फलैक सिगरेट के डिब्बे में रखा अल्युमीनियम कागज में लपेटा छोटा 11 पुड़िया तथा 03 बडा पुड़िया कुल वजन 6.63 ग्राम तथा कुणाल कुमार के पास से प्लास्टिक में दो टुकडा ब्राउन सुगर जिसका वजन 5.23 ग्राम बरामद किया गया। इस प्रकार तीनों के पास से कुल 24.3 ग्राम ब्राउन सुगर की बरामदगी की गयी। बरामद ब्राउन सुगर के रखने के औचित्य पर कोइ संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। बरामद सभी मादक पदार्थ एवं स्कूटी नंबर JH 01FT 5469 को जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया पकड़े गए तीनों युवको को गिरफ्तार किया गया। पूछने पर ब्राउन सुगर सासाराम से लाने की बात बताए। गिरफ्तार अपराधियों में से दो का आपराधिक इतिहास पाया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता
- रंजन यादव उर्फ रंजन कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता जितेन्द्र यादव पता गांधीनगर, धावननगर
सुजीत कुमार उम्र 26 वर्ष पिता विजय राय पता धावननगर, ओमनगर
रांची।
دام
- 3. कुणाल कुमार उर्फ कुणाल यादव उम्र 25 वर्ष पिता उरेन्द्र यादव पता धावननगर सभी थाना गोंदा, जिला
जप्त किए गए सामग्रीः-
- रंजन यादव के पास से 12.44 ग्राम ब्राउन सुगर।
- सुजीत कुमार के गोल्ड फलैक सिगरेट के डिब्बे में रखा अल्युमीनियम कागज मे लपेटा छोटा 11 पुडिया तथा 03 बडा पुडिया ब्राउन सुगर कुल वजन 6.63 ग्राम।
- कुणाल कुमार के पास से प्लास्टिक में दो टुकडा ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ जिसका वजन 5.23 ग्राम
- स्कूटी होंडा एक्टिवा पंजीयन सं० JH 01FT 5469
आपराधिक इतिहास
रंजन कुमार उर्फ रंजन कुमार यादव
1.
रातू थाना कांड सं0 124/2024 धारा 21 (ए)/22 (ए)/29 NDPS Act



