भारत-इंग्लैंड मैच के टिकट के दाम में बदलाव सबसे सस्ता टिकट अब 250 मे
horoscope
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
16 फरवरी 2024 शुक्रवार
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
👉🏽 16 फरवरी 2024: आइए जानते हैं कुमार सौरभ से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन।
🐑 मेष राशि : आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। घर में नए मोहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। करियर के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहेंगे। आपको बॉस से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य आज आसानी से पूरा हो जाएगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। स्नान के बाद माता की पूजा करें, मनोकामना पूरी होगी।
🐂 वृषभ राशि : आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित होगी। घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जा सकते हैं, फिजूलखर्ची से बचें। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी, आप काफी राहत महसूस करेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश से ऑफर आ सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, बैठकर बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। शाम के समय माता को लाल फूल चढ़ाएं, मन शांत रहेगा।
👩❤️👨 मिथुन राशि : आज बच्चों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ पिकनिक का प्लान बन सकता है। इस राशि के कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। नया घर खरीदने के लिए दिन उत्तम है, किसी दोस्त की सलाह जरूर लें। भगवती को श्रृंगार चढ़ाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।
🦀 कर्क राशि : आज धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, वहां लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। खिलाड़ियों के लिेए दिन अच्छा है, किसी प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल हो सकती है। पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। उन्हें घर का हेल्दी खाना ही खिलाएं। मैथ्स के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
🦁 सिंह राशि : आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, किसी सामाजिक संगठन का हिस्सा बन सकते हैं। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। वर्किंग लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। लवमेट के साथ शॉपिंग जाने का प्लान बना सकते हैं। काली उड़द का दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
👰🏻♀ कन्या राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस में फायद होने वाला है कार्य में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता हासिल होगी। परिवार में तालमेल बनाकर रखें साथ ही घर के बाहर निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, अधूरे काम पूरे होंगे।
⚖️ तुला राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापारियों को अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का विचार बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। ससुराल से कोई गिफ्ट मिल सकता है। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, जंक फूड एवॉएड करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लक्ष्मी मां के मन्दिर में फूल चढ़ाएं, धन लाभ होगा।
🦂 वृश्चिक राशि : आज आपको किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल सकती है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी भी तरह की बहसबाजी में ना पड़ें| अगर आप नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। घरेलू खरीदारी के लिए जाएंगे, आपको थोड़ी थकावट हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, आप रिलेक्सड फील करेंगे। छोटी कन्या के पैर छूएं, परेशानियां खत्म होंगी।
🏹 धनु राशि : आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में किसी काम को करने की लिए उच्चाधिकारी से मदद मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा| आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
🐊 मकर राशि : आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी, इस मुलाकात से बिजनेस में काफी लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, साथ में लॉंग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं । इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े हॉस्पिटल से जॉब ऑफर आ सकता है। माता-पिता के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सूर्य को जल अर्पित करें, काम में सफलता मिलेगी।
⚱️ कुम्भ राशि : आज का दिन आनंदमय रहेगा। ऑफिस में हर किसी पर भरोसा करने से बचें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। आज यात्रा करते समय अपने मोबाइल का खास ध्यान रखे। आज सोफ्टवेयर इंजीनियर वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है, धनलाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा, शाम को घर पर ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। ‘ऊँ’ का उच्चारण करें, मन शांत रहेगा।
🐬 मीन राशि : आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में जल्दी ही आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। ऑफिस में नए दोस्त बनेंगे, साथ में डिनर का प्लान बन सकता है। मां दुर्गा को नमस्कार करें, जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ
🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
Ranchi चौराहों पर हेमंत सोरेन के बड़े- बड़े होर्डिंग्स, पोस्टर- बैनर चिपकाए गए हैं
राँची विभिन्न चौक- चौराहों पर हेमंत सोरेन के बड़े- बड़े होर्डिंग्स, पोस्टर- बैनर चिपकाए गए हैं. पोस्टर में हेमंत सोरेन की बड़ी सी तस्वीर लगाई है, तो वहीं कोने में शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और JMM का पार्टी चिन्ह लगाया है. पोस्टर में बड़े – बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है ‘झुकेगा नहीं’ साथ ही छोटे अक्षरों में लिखा गया है ‘झारखंड’, मतलब ‘झारखंड झुकेगा नहीं’. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ये संकेत देते रहें हैं कि कुछ भी हो जाए, वो झुकेंगे नहीं.
13 दिनों के रिमांड खत्म होने के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कि
रांची// 13 दिनों के रिमांड खत्म होने के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पीएमएलए कोर्ट के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया 13 दिनों तक ईडी के रिमांड में रहने के बाद आज हेमंत सोरेन फिर पीएमएलए कोर्ट में पेश हुए थे।
दुखद: शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा का निधन
दुखद: शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा का निधन
ऑल्वृष्टि राँची में
रांची सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार को ओलावृष्टि के साथ हुई भारी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई। ओले से पलामू के पाटन, हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड में फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। रांची में शाम को हुई भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
वहीं सरस्वती पूजा के पंडालों में पानी घुसने के उत्साह में खलल पड़ गया। पूजा समिति के विद्यार्थी मां सरस्वती की प्रतिमाओं को बचाते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी रांची सहित कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है।
Kanke road
रांची// बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास कार का शीशा तोड़कर 14 लाख रूपया की चोरी कर ली।
gola sub inspector arrested by acb
रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में ACB की टीम ने गोला थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को 15 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. SI (सब इंस्पेक्टर) मनीष कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई है.
बता दें, केस डायरी में मदद के नाम पर एसआई मनीष कुमार ने 15000 रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिसे एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद मनीष कुमार को हजारीबाग ले जायी गई है. उन्होंने कुम्हारदगा के रहने वाले सहदेव महतो से केस डायरी में मदद के नाम पर 15 हजार रूपए की घूस की मांग की थी.












