नौकरी का बहाना देते हुए महिला के साथ होटल में दुष्कर्म किया है. उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज महिला ने युवक पर अरोप लगाते हुए बताया कि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील अश्लील वीडियो और फ़ोटो बनाया गया और मारपीट कर धर्म बदलवाया गया फ़ोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी युवती ने बताया गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ में काम दिलाने के बहाने अजमल अंसारी ने ये सब किया बोकारो ले जाकर धर्म परिवर्तन करवाया.
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को लाइन हाजिर कर दिया है.
सदर थाना प्रभारी के वीडियो वायरल मामला सदन में उठने के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को लाइन हाजिर कर दिया है. वायरल वीडियो में थाना प्रभारी द्वारा कोकर की पीड़िता मीना देवी व उनके परिजनों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था । इस मामले को कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को सदन में उठाया था. जिसके बाद एसएसपी ने सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया है।आदिवासियों से गाली गलौज के मामले में थाना प्रभारी सादर राँची लाइन हाजिर वृहद दंड के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू
खूँटी अवैध रूप से अफीम के खेत में काम कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक-25.02.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय, खूँटी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अड़की थाना अन्तर्गत नौढ़ी पंचायत के ग्राम-देवरीडीह में छापामारी के दौरान पु०अ०नि० मुकेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, अड़की द्वारा अवैध रूप से अफीम के खेत में काम कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पूछ-ताछ के दौरान अवैध रूप से अफीम की खेती करने तथा अफीम के पौधा में चीरा लगाकर अफीम को कांछ कर इक्ट्ठा करने की बात स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खेत से चीरा लगा हुआ अफीम का पौधा तथा चीरा लगाकर अफीम के (पौधा) फल से इक्ट्ठा किया गया 55 ग्राम अवैध अफीम को बरामद किया गया है। उक्त संदर्भ में कांड दर्ज कर अनुसंधान एवं अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- सुखराम मुण्डा उम्र करीब 41 वर्ष पिता-बकुला मुण्डा, सा०- पुरनानगर, थाना-अड़की, जिला-खूँटी
- जगन्नाथ मुण्डा उम्र करीब 30 वर्ष पिता-सोनाराम मुण्डा सा० – देवरीडीह, थाना-अड़की, जिला-खूँटी
बरामद सामानः-
- चीरा लगा अवैध अफीम का पौधा ।
- अवैध अफीम करीब-
55 ग्राम
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/बल
- पु०अ०नि० मुकेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, अड़की।
- पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, अड़की थाना।
- स०अ०नि० सुनील कुमार सिंह, अड़की थाना।
बर्थडे पार्टी मना कर आ रही दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म
Lohardaga दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दोनों नाबालिग पीड़िता सेन्हा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई हुई थी। वहां से लौटने के क्रम में बारिश होने के कारण बगडू बाजारटांड़ के पास एक परिचित के घर में दोनों नाबालिग शाम में रुक गई। यहां पहले से मौजूद लड़कों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके कारण एक नाबालिग बेहोशी की हालत में चली गई ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ कर थाना के हवाले किया दोनों युवती का मेडिकल कराया गया उनके बयान के आधार पर बगड़ू थाना में केस दर्ज 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं। SDPO श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि लड़कियां बर्थडे पार्टी मनाने सेन्हा थाना क्षेत्र में गई हुई थी वहां से लौटने के क्रम में एक परिचित के घर में रुकी थी। इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस गहराई से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद खबर
भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद खबर भोजपुरी गायक छोटू पांडे और गीतकार सत्यप्रकाश मिश्रा बैरागी सिमरन श्रीवास्तव, आँचल तिवारी सहित 5 और भी लोगो कि सडक दुर्घटना मे मौत भगवान सबकी आत्मा को शांति प्रदान करे और अपने चरणों में स्थान प्रदान करे बिहार के कैमूर जिले में रविवार (25 फरवरी) की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत होने से 9 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर फंसे शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में भोजपुरी के मशहूर गायक छोटू पांडे सहित कई कलाकारों की मौत हो गया
वाहनों में जोरदार भिड़ंत होने से 9 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत
बिहार के कैमूर जिले में रविवार (25 फरवरी) की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत होने से 9 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर फंसे शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में भोजपुरी के मशहूर गायक छोटू पांडे सहित कई कलाकारों के मौत की सूचना मिल रही है.
झारखण्ड सरकार दो गज जमीन भी नहीं दे सकी हमारे भगत सिंह को- उत्तम यादव राष्ट्रीय युवा शक्ति
राष्ट्रीय युवा शक्ति
प्रदेश कार्यालय
रातू रोड राँची
सरकार दो गज जमीन भी नहीं दे सकी हमारे भगत सिंह को- उत्तम यादव
हजारों युवाओं के साथ भगत सिंह की प्रतिमा स्थापना के मुद्दे पर राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा आक्रोश मार्च पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें सभी युवाओं ने हाथ में तिरंगा एवं कट आउट लेकर पहाड़ी मंदिर से राजभवन तक मार्च निकाला गया, तत्पश्चात राजभवन पहुंचने पर अनिश्चितकालीन धरना में तब्दील हो गया मौके पर अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि 1 वर्ष होने को है प्रशासन के द्वारा एवं नगर आयुक्त के द्वारा कई दौर का वार्ता हुआ नगर निगम का चक्कर लगाते लगाते थक गए आज मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा, भगत सिंह सिर्फ एक महान क्रांतिकारी नहीं वरण हमारी विरासत भी हैं और अपनी विरासत को संरक्षित रखते हुए उन्हें जीवित रखना हमारा धर्म है ताकि आगे आनेवाली पीढ़ी उनकी विचारधारा को आत्मसात कर सके। उन्होंने आगे बताया कि झारखंड क्रांतिकारियों की भूमि रही है और भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी को दो गज भूमि न मिल पाना दुःखद है पर उससे भी दुःखद वह क्षण था जब झारखंड की पावन भूमि पर भगत सिंह का अपमान किया गया। इनकी प्रतिमा को क्रेन से असभ्य तरीके से उठाया गया और पुलिस लाइन में कबाड़ गाड़ियों के बीच में बड़े ही शर्मनाक तरीके से रखा गया। यह सब देखना झारखंड की जनता के लिए असहनीय है और आज युवाओं का इस तरीके से सड़कों पर उतरना यह दिखाता है कि झारखंड के युवा इस घटना से कितने आहत हैं।
धरनास्थल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष उत्तम यादव एवं संरक्षक पंकज पाण्डेय ने एक स्वर में कहा कि आज हम सभी ने आक्रोश मार्च निकाला है पर यदि यथाशीघ्र इस विषय पर उचित निर्णय लेते हुए प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थापित नहीं किया गया तो हम युवा सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे लेकिन किसी भी कीमत पर भगत सिंह का अपमान नहीं होने देंगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश सिंह जग्गू, दिलीप गुप्ता उमेश साहू, रवि कुमार, वीरेंद्र गोप, सावन लिंडा, रंजन माथुर, रोहित यादव, निखिल गुप्ता, आर्यन मेहता, बबलू सिंह, नितेश वर्मा, शैलेश नंद तिवारी, विजय तिर्की, मोनू विश्वकर्मा, मिथिलेश सिंह, दुलारी देवी, लक्ष्मी साहू, प्रीति सिन्हा जायसवाल, ममता कुमारी, चंद तिवारी, मन्नू चौधरी पिंटू लाल, विनय सिंह, अभिषेक बंटी यादव, पिंटू बजाज, शंकर यादव, संतोष शर्मा, संजय तिवारी, राहुल गुप्ता, इंद्र पासवान, उत्तम पाल, सोनू गुप्ता, जिमी गुप्ता, अनुराग तिर्की राहुल कुमार, आयुष गोप, सत्येंद्र सिंह, गौरी शंकर प्रसाद, मंटू वर्मा, आकाश सिन्हा, आर्यन गुप्ता, मिकी कुमार, शाहित हजारों की संख्या में सदस्य शामिल हुए l
*भवदीय*
/
*उत्तम यादव*
*केंद्रीय अध्यक्ष*
*राष्ट्रीय युवा शक्ति*
गिरिडीह अवैध पशु लोड कर ले जा रहे पिकअप वैन को जंगल में देर रात छापेमारी कर पकड़ा
गिरिडीह अवैध पशु लोड कर ले जा रहे पिकअप वैन को जंगल में देर रात छापेमारी कर पकड़ा एक दर्जन से ज़्यादा पशु गाड़ी में लोड थे वैन ड्राइवर अंधेरे का फ़ायदा उठा कर भाग गया एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिलीं थीएसपी के निर्देश पर डीएसपी नीलम कुजूर के नेतृत्व में टीम बनाई गई और देर रात छापेमारी की गई।दो वाहन को पकड़ा है।मामले की जांच जारी है।
सट्टा खिलाने वाले हिरासत में मामला सदर थाना इलाक़े का 11 लाख से ज़्यादा रक़म बरामद
श्री चंदन कुमार सिन्हा (भा.पु.से), वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को दिनांक 24.02.2024 से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर श्री राजकुमार मेहता (भा.पु.से.), वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची श्री संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा न्यू नगर बांधगाड़ी, दीपाटोली स्थित उमाशंकर सिंह, पिता स्व० सतीश के घर में छापामारी करने पर संदिग्ध अवस्था में 07 व्यक्ति को लैपटॉप, फर्जी ATM कार्ड एवं मोबाईल सीम कार्ड का उपयोग कर ऑनलाईन सट्टेबाजी कर ठगी करते पाया गया। फलस्वरूप उक्त स्थान से 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर उक्त स्थान से करीब 100 मीटर आगे रविन्द्र सिन्हा के फ्लैट में छापामारी करने पर भारी मात्रा में मोबाईल सीम, ए.टी.एम, पासबुक एंव अन्य संदेहास्पद सामान के साथ-साथ 11,53,500/-रू० नकद बरामद किया गया।
गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मियों का नाम एवं पता
- प्रिसं कुमार उम्र 20 वर्ष, पिता योगेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, पता जारीडिह बस्ती, थाना गाँधीनगर, जिला बोकारो , थाना बोकारो थर्मल, जिला बोकारो
- रोहित रजक उम्र 21 वर्ष, पिता विषुण रजक, पता जारंगडीह 3. सुरेश कुमार हांसदा उम्र 23 वर्ष, पिता रामदास हांसदा, पता ग्राम ग्राम बारूगोड़ा, थाना पेटरवार, जिला बोकारो
- विक्की कुमार उम्र 26 वर्ष, पिता विजय लाल श्रीवास्तव, ग्राम फलवाड़टाड़, थाना मधुवन, जिला धनबाद 5. काजल अड्डी उम्र 22 वर्ष, पिता नेपाल अड्डी, पता खैरा चातर, थाना कसमार, जिला बोकारो
- सौरभ कुमार गुप्ता उम्र 23 वर्ष, पिता मनोज कुमार गुप्ता, ग्राम जारीडिह बस्ती, थाना गाँधीनगर, जिला बोकारा 7. सुभम भाटिया उर्फ राहुल उम्र 22 वर्ष, पिता राजेश भाटिया, पता जारीडिह बस्ती, थाना गाँधीनगर, जिला बोकारा
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणी
- लैपटॉप :- 02
- मोटरसाईकिल :- 01
- AIRTEL & JIO कंपनी का सीम 28 अदद
- विभिन्न बैंक का ATM काड कार्ड :- 13 अदद्
- फिनो पेमेंट बैंक का कॉम्बो वेलकम कीट :- 18 अदद
6विभिन्न बैंक का चेकबुक एवं ATM कार्ड :- 05
- विभिन्न कंपनी का स्मार्टफोन :- 12 अदद्
8जियो वाई-फाई राउटर डोंगल :- 01
- जियो फाईबर बॉक्स : 01
- पेटीम वॉयस बॉक्स :-01
- कैलकुलेटर :- 01
- कम्पयुटर माउस :- 01
- तास का पत्ता : 01
- डोम्स कंपनी का कलम :- 01 डब्बा
- विभिन्न प्रकार का मोबाईल विपत्र एवं अन्य प्रकार का संदेहास्पद दस्तावेज
- नोटबुक एवं डायरी
- 11,53,500/- रू० नकद
छापामारी दल के सदस्य
लक्ष्मीकान्त, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, सदर, राँची दीपक राणा, पुलिस अवर निरीक्षक, सदर थाना, रॉची सत्येन्द्र सिंह, सहायक अवर निरीक्षक, सदर थाना, रॉची आरक्षी / 1586 संदीप कुमार, सदर थाना, रॉची आरक्षी /3349 प्रभांषु कुमार, सदर थाना, राँची आरक्षी/3604 हेमन्त कुमार यादव, सदर थाना, राँची PCR-09 के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल













