राजीव गांधी के हत्यारे संथन की मौत संथन का बुधवार (28 फरवरी) को निधन हो गया. संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में बुधवार सुबह उसने आखिरी सांस ली. लिवर फेलियर के साथ क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस से पीड़ित था.संथन उर्फ सुथेंथिराजा संथन ने श्रीलंका जाने के लिए की थी अपील जेल के स्पेशल कैंप में मौजूद अपने सेल से खुला पत्र लिखा था. इस पत्र में उसने कहा था कि वह धूप तक नहीं देख सकता. पत्र के जरिए उसने दुनिया भर के तमिलों से आवाज उठाने की अपील की थी ताकि वह अपने देश लौट सके. चेन्नई में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने पिछले शुक्रवार को एक आदेश जारी कर संथन उर्फ सुथेनथिराजा को श्रीलंका वापस जाने की अनुमति दे दी थी, लेकिन बीमारी की वजह से वह नहीं जा सका.दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवंबर, 2022 को राजीव गांधी हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे 6 दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया था. आदेश के अगले दिन नलिनी, श्रीहरन, संथन, रॉबर्ड पायस, जयकुमार और रविचंद्रन को 32 साल बाद जेल से रिहा किया गया था, लेकिन यहां एक पेंच फंस गया था. नलिनी और रविचंद्रन को अपने परिवार के पास मिलने की अनुमति दी गई लेकिन बाकी चार को त्रीची सेंट्रल जेल के स्पेशल कैंप में रख दिया गया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ये चारों श्रीलंकाई नागरिक थे.
झारखंड आगमन पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक अभिनंदन और जोहार करते हुए माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि, झारखंड आगमन पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक अभिनंदन और जोहार करते हुए माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत सीएम द्वारा
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि, झारखंड आगमन पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक अभिनंदन करते मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन।महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड दौरे पर हैं। वो रांची स्थित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
जया प्रदा फ़रार घोषित
रामपुर पूर्व सांसद मशहूर अभिनेत्री को कोर्ट ने किया फ़रार घोषित लोकसभा 2019 चुनाव में आचार सहींता के दो मामले दर्ज हुए थे रामपुर में भाजपा प्रत्याशी रही जया प्रदा पर
मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट् मैं दर्जनों बार सुनवाई के दौरान हाज़िर नहीं होने पर कोर्ट ने फ़रार घोषित किया
झारखंड में 24 आईपीएस का हुआ पदस्थापन
1.श्री आर०के० मल्लिक को अपर पुलिस महानिदेशक, संचार एवं तकनीकी सेवाएँ, झारखण्ड, राँची (अतिरिक्त प्रभार- अपर पुलिस महानिदेशक, झा०स०पु०, राँची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, (मुख्यालय)झारखण्ड, राँची।
2.श्री प्रभात कुमार,पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन)झारखण्ड, राँची (अतिरिक्त प्रभार- पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
3.श्री पंकज कम्बोज पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन)झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
4.श्री राजकुमार लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र, पलामू को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस, रॉची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
5.श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र, पलामू के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
6.श्री अजय लिण्डा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
7.श्री मनोज रतन चौथे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप- महानिरीक्षक, कोल्हान, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
8.श्री कार्तिक एस०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप- महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है
9.श्री शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक (एस०आई०बी०), विशेष शाखा, झारखण्ड, रॉची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
10.श्री वाई०एस० रमेश, पुलिस उप-महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक (बजट), झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
11.श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, यातायात, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
12.श्री प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक,पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, रेल, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
13.श्री शंभू कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा झारखण्ड राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गुमला के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
14.श्री हरविन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक, गुमला को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएँ झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
15.श्री आनन्द प्रकाश, पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएँ झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा, झा०स०पु०-06, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
16.श्रीमती मूमल राजपुरोहित, सहायक पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय-1), राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
17.श्री ऋषव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, रेल, जमशेदपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखण्ड, रॉची के पद पर पदस्थापित किया जाता है
18.श्री अंजनी अंजन, पुलिस अधीक्षक, लातेहार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रोंची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
19.डॉ० विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
20.श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक, चतरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा, झा०स०पु०-01, रॉची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
21.श्री मनीष टोप्पो, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
22.श्री पियूष पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
23.श्री विकास कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक-सह-उप निदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, चतरा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
24.चन्दन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, जे०ए०पी०टी०पदमा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-सह-उप निदेशक झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग का प्रभार सौपा जाता है।
डॉक्टर और नर्स के लापरवाही से गर्भ में ही हुई नवजात बच्चे की मौत मामला पहुंचा थाना (पढ़े पूरी खबर)
सेवा में,
थाना प्रभारी महोदय डोरण्डा थाना, रांची।
विषय- लक्ष्मी नर्सिंग होम हिनू रांची में स्वस्य बच्चा के डिलवरी में अंत्यत लापरवाही करने के कारण बच्चा की अचानक गर्भ में हुई मृत्यु के संबंध में।
महाशय,
मैं पीड़िता अमीत कुमार बर्मन, बरियातू निवासी अपार दुःख के साथ बताना चाहता हूँ कि मेरी पत्नी सुजाता कुमारी गर्भावस्था में थी और विल्कुल स्वस्थ हालत में अपना समय व्यतित कर रही थी, गर्भावस्था की पूरी मेडिकल देख रेख लक्ष्मी नर्सिंग होम, हिनू के डॉ० मनीषा चौधरी के देख रेख 1 माह (मई 2023) से 9 माह फरवरी 2024 के 20 तरिख तक किया गया, उसमें माँ और बच्चो दोना का रिर्पोट बहुत ही अच्छा था डॉ मनीषा का रिर्पोट और उनका कहना था।
9 महीना बितने के बाद फरवरी में प्रसव पीडा आंरम होने के बाद मैं 19 फरवरी को शाम 4:00 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया। मेरी पत्नी को शाम 5:00 बजे लेबर रूम मे प्रवेश करवाया गया ताकि प्रसव हो सके।
मैं बडे असिम पीडा के साथ ये कहना चाहता हूँ कि मेरी पत्नी प्रसव गृह मे अत्यंत पीडा के साथ व्याकुल हो रही थी, मैं अब पीडा नही सह सकती हूँ, आप मेरा ऑपरेशन कर दे, लगातार बोलती रही लेकिन कोई भी एक न सुना, सब मोबाइल देख रही थी और सो रही थी। मेरे परिजन को अंदर जाने पर वे लोग भगा दे रहे थे और बोल रहे थे कि मरीज को छोड़ देंगे आपलोग खुद देख लीजिए।
19 फरवरी के शाम 4:00 बजे से 20 फरवरी के सुबह 10:00 बजे तक मेरे और मेरी पत्नी कि पीडा को नजर अन्दाज किया, इस नजर अंदाज मे डॉ मनीषा चौधरी, एच०आर० कंचन सिंह, डॉ निमा कर्ण, सिस्टर अंजली और 4 सिस्टर साथ में थी और अस्पताल कर्मी सब थे। तथा प्रसव कि प्रक्रिया की आरंभ करने में विलम्ब किया परिणम स्वरूप बच्चे कि मौत गर्भ में ही हो गयी। इस पुरे प्रसव प्रकिया के दौरान मुझे बिल्कुल अंधकार मे रखा गया और इससे सबंधित कोई भी जानकारी उपलबध नहीं करवाई गई। बडे आश्चर्य कि बात है लगभग 16 घंटे बाद 20 फरवरी 2023 सुबह में सूचित किया कि बच्चे कि स्थिति नाजुक हैं और तुरंत ये ऑपरेशन करना है। मैं 2 सेकेड का समय न ले कर ऑपरेशन कि अनुमति दिया।
सर्व प्रथम डॉ० मनीषा चौधरी के द्वारा ये सूचना दिया गया कि सर्जरी के द्वारा आपका पुत्र हुआ है और उसका आगमन हो गया है। पर उसका हृदयगती धीमी चल रही है। उसके बाद 09:20 में मेरे पुत्र को मृत बोल दिया गया। जबकि कि बच्चे कि मौत माँ के गर्भ में हो गई थी। इस बात को लेकर डॉ० मनीषा चौधरी अपनी गलती को स्वीकार भी कि यह सब घटना अस्पताल के C.C.T.V. कैमरे के सामने हुआ है।
कहना है कि डॉ० मनीषा चौधरी और प्रबंधन के द्वारा पूरी प्रसव प्रक्रिया में पुरी तरह नजर अंदाज किया गया जो हमारे बच्चे का मौत का कारण बना। इस संबंध में मुझे विभिन्न स्रोतों से पता चला कि इस तरह के लापरवाही कि वजह से 1 माह में उसे 4 बच्चे की मौत हो गए हैं। घटना 21 जनवरी, 12 फरवरी और 20 फरवरी को लगातार घटना हो रही है।
जब मैं इस घटना का विरोध करने लगा तो डॉ० मनीषा चौधरी और उसकी पुरी टीम में मुझे धमकी देने लगे कि अस्पताल से आपको उलझना महंगा पड़ेगा। अस्पताल में मैं एक नॉर्मस लिखना पड़ता है। जिससे मेरा कोई कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है। मेरा नाम और मेरी फर्म एक ब्रांड है तथा एक बड़ी पहचान है। मैं सब कुछ मैनेज कर सकती हूँ। इससे तो आपको ज्ञात होना चाहिए कि मेरी पहचान बहुत ऊपर तक है। मैं चाहूँगी तो आपको तथा आपके परिवार को उल्टा फंसा सकती हूँजिससे आपके साथ- साथ आपके पूरे परिवार की जान-माल का नुक्सान हो सकता है।
अभी मेरी पत्नी की स्थिति बहुत गंभीर कभी भी कुछ भी हो सकता है, इस गंभीर स्थिति के जिम्मेदार डॉ० मनीषा चौधरी हैं। एक महिला के लिए पुत्र वियोग क्या होता है। इस दर्द को कोई भी समझ सकता है। लेकिन अस्पताल के डॉ० तथा स्टाफ नहीं समझा तथा न ही समझना चाहता है।
मैं अस्पताल के कुव्यवस्था के लिए थाने एवं न्यायालय में अपील दर्ज करवाऊँगा। ताकि इस कुव्यवस्था के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। जिससे मेरे साथ हुए दुर्घटना किसी अन्य साथ न घटे।
पिड़िता
अमीत कु० बर्मन
अमित कुमार वर्मन पत्नि- सुजाता कुमारी बरियातु, राँची।
चोरों का कहर पुलिस के घर को भी नही छोड़ा (पूरा पढ़े)
चोरों का कहर पुलिस के घर को भी नही छोड़ा
न्यूज/रांची पलामू जिला के मेदिनीनगर टाउन थाना अंतर्गत बरालोट ओ पी क्षेत्र के विशेष शाखा, पलामू में पदस्थापित जवान राकेश कुमार के घर से करीब 5 लाख के गहने और 2 लाख नगद सहित अन्य समान को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
रातू रोड में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के रास्ते से गुजर रही श्रेया दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी श्रेया से मिलने पहुँचे सांसद
रातू रोड में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के रास्ते से गुजर रही श्रेया दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी श्रेया से मिलने पहुँचे सांसद संजय सेठ ।सांसद के निर्देश पर कॉरिडोर का निर्माण करा रही कंपनी श्रेया का इलाज मेडिका में करवा रही है घटना शनिवार की है शनिवार दोपहर लाह कोठी के पास कॉरिडोर के ऊपर लगाया जा रहा रेलिंग से लोहा का भारी टुकड़ा फिसल कर नीचे गिरा उस दौरान उधर से गुजर रही युवती श्रेया कुमारी के सर पर लगा जिस से वो गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई बच्चों को ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी तभी ये हादसा हुआ
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से राज्य के पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में यूनियन के अध्यक्ष श्री शिव कुमार अग्रवाल, महासचिव श्री राजीव नयनम, रांची महानगर अध्यक्ष श्री जावेद, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष श्री सुधाकर झा, पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर झा, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री जगदीश सिंह, श्री उदय सिंह जोगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आनंद प्रियदर्शी एवं अन्य













