Google search engine
Home Blog Page 56

ब्राउन सुगर तस्कर गिरफ़्तार स्कॉर्पियो से (पूरा पढ़े)

0

दिनाक 05.04.24 को समय करीब 12.30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सफेद रंग के स्कॉपियों वाहन सं०-JH01CF 1086 से अवैध ब्राउन सुगर का तस्करी किया जा रहा है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय राँची के नेतृत्व में अंचला अधिकारी रातु के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नवासोसो स्थित लिची बगीचा पहुँच तो करीब 15 मिनट के बाद उक्त बाहन आया जिसे रूकने का ईशारा करने पर वाहन में सामिल व्यक्ति उत्तर कर भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया पुछ-ताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम रंजन यादव बताया तथा आगे उनका तलाशी लेने पर उनके पास से 22 पुडिया कुल वजन (4.88 ग्राम) अवैध ब्राउन सुगर बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

1रंजन यादव, उम्र 25 वर्ष पिता जितेन्द्र यादव सा०- कोंके रोड गोंधी नगर थाना गोन्दा, राँची।

जप्त सामानों की विवरणीः-

  1. अवैध ब्राउन सुगर 22 पुड़िया कुल वजन (4.86 ग्राम)

2सफेद रंग के स्कॉपियों वाहन सं०-JH01CF 1086

एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना प्रभावित बिरहोर कॉलोनी पहुंचे एसडीएम

0

किरणी बिरहोर की मौत पर केंद्र सरकार द्वारा एक्शन के बाद जिला प्रशासन हुई एक्टिव

एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना प्रभावित बिरहोर कॉलोनी पहुंचे एसडीएम

हज़ारीबाग़ : एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना से पगार गांव के आदिम जनजाति बिरहोर कॉलोनी में किरणी बिरहोर की मौत के बाद जिम्मेवारी तय कर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भारत सरकार से शिकायत किए जाने के बाद केंद्र के एक्शन से जिला प्रशासन हरकत में आया है। शुक्रवार को हजारीबाग सदर एसडीएम शैलेश कुमार केरेडारी प्रखंड का जायजा लेने पहुंचे । एसडीएम सबसे पहले चट्टी बरियातू पगार गांव स्थित बिरहोर कलोनी पहुंच कर बिरहोर परिवारों से रूबरू हुए । जहां एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के समीप निवास कर रहे बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने के स्थिति से अवगत हुए। लोगों ने कंपनी एनटीपीसी और उसके एमडीओ ऋत्विक-एएमआर की मनमानी को बताया। एसडीएम ने लोगों की समस्या सुना और समझा लेकिन बिरहोर कॉलोनी को खनन से पूर्व बसाने का जो कार्य जिला प्रशासन और कंपनी द्वारा पहले किया जाना था उसे अब क्यों किया जा रहा है उसका जवाब नही दिया। एसडीएम ने जोरदाग गांव में माइंस के समीप संचालित सरकारी विद्यालय को अन्यत्र मर्ज कराने को लेकर भी स्थल का जायजा लिया। इसके अलावे एनटीपीसी के पांडू गांव स्थित केरेडारी कोल माइंस का जायजा लिए और माइंस प्रबंधन द्वारा सुरक्षा प्रकरण पर को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । वापसी के क्रम में अंचल कार्यालय पहुंचकर बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने को लेकर अंचल अधिकारी केरेडारी और एनटीपीसी प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

कोयला मंत्रालय की कार्रवाई से बचने के लिए एनटीपीसी ने आनन-फानन में शुरू किया खनन

एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना को कोयला मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में चालू नही किए जाने और परियोजना का तीस प्रतिशत सिक्युरिटी बॉन्ड जब्त कर लिए जाने के बाद एनटीपीसी ने जिला-प्रसाशन को मिलाकर आनन-फानन में कोयला खनन कार्य दिखा दिया । लेकिन कोयला मंत्रालय और वन मंत्रालय के निर्देशानुसार परियोजना से प्रभावित जनजाति बस्ती और स्कूल को अन्यंत्र विस्थापित किए बिना खनन कार्य शुरू कर दिया। बाद में किरणी बिरहोर की मौत और मामले को लेकर भारत सरकार द्वारा मुख्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद मामले को रफा-दफा किए जाने को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव हुई है। सवाल अब भी यह बना हुआ है कि जिला-प्रशासन और एनटीपीसी बिरहोर कॉलोनी को बिना बसाए खनन कार्य कैसे और क्यों शुरू कर दिया और किरणी बिरहोर की मौत के जिम्मेवार कौन हैं ? उनके ऊपर क्या कार्रवाई हुई ?

राजस्थान का अफ़ीम तस्कर राँची पुलिस के गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)

0

दिनांक 04.04.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिली कि ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग को खूंटी की तरफ से एक अफीम डोडा लदे ट्रक टेलर गाड़ी-RJ19GD-9700 के आने की सूचना प्राप्त हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम, ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग ओ०पी० एवं सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना कर त्वरित सत्यापन व कार्रवाई करते हुए दशमाईल चौक चौक के पास वाहन चेकिंग लगाकर ट्रक टेलर गाड़ी सं०-RJ19GD- 9700 को पकड़ा गया। वाहन का भैतिक निरीक्षण करने पर ट्रक में आलू के बोरे से दबा कर रखा गया अफीक डोडा से भरा 116 बोरा पाया गया। चालक रमेश विश्नोई पे० सुरेश विश्नोई सा० मोज कोर थाना देचु जिला फलोदी (जोधपुर) राजस्थान को विधिवत गिरफ्तार किया गया डोडा सहित ट्रक को विधिवत जप्त किया गया। चालक के द्वारा बताया गया कि दशमफॉल के अलग-अलग क्षेत्र में सोमा मुण्डा एवं प्रवीण मुण्डा, खूटी के अलग-अलग क्षेत्र में लुसा पाहन (अडकी) एवं उत्तर प्रदेश का रहने वाला ताहिर इन लोगों से लाईजिनिंग का काम करते है एवं डोडा लदी गाडी को खूँटी व राँची के ग्रामीण व जंगली क्षेत्र से लोड करने का काम करते है। यह भी बताया गया कि मुख्य तस्कर व माल का मालिक सतबीर सिंह पे० जगदीश सा० मुकलाबा थाना मुकलावा जिला अनुपगढ (श्री गंगानगर) राजस्थान के कहने पर डोडा को खूटी से राँची होते हुए राजस्थान ले जाया जाता है और मालिक के बताये अनुसार पते पर उसकी आपूर्ति की जाती है। आगे बताया गया कि सोमा मुण्डा, प्रवीण मुण्डा, लुसा पाहन, ताहिर के द्वारा मालिक के कहे अनुसार डोडा दिया जाता है और बदले में मालिक के तुपूदाना स्थित भाड़े के मकान में आकर पैसे का लेन-देन किया जाता है। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस तस्करी में संलिप्त लुसा पाहन पे० बाचो पाहन, सा० बरागड़ा रउता. थाना अड़की जिला खूँटी (झारखण्ड), ताहीर पे० स्व० नयाज अहमद सा० खैलम सा० अड़की जिला अलिगंज (उत्तर प्रदेश), प्रवीण मुण्डा पे० स्व० बुका मुण्डा सा० ओरोडीह थना दशमफॉल जिला रॉची (झारखण्ड) एवं सतबीर उर्फ सतपाल पे० जगदीश सा० मुकलीावा थाना मुकलव जिल अनुपगढ (राजस्थान) एवं सोमा मुण्डा पे० स्व० आचु मुण्डा सा० ओरोडीह थाना दशमफॉल जिला रॉची (झारखण्ड) को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से कुल 11,50,000/-रू० तथा हुण्डई क्रेटा वाहन जप्त किये गये। गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों के द्वारा इस अवैध पोस्ते की तस्करी में अपना अपराध स्वीकार किया गया है। रॉची पुलिस के द्वारा अफीम तस्करों के इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है व शामिल तस्करों के विरूद्ध छापेमारी की जा

रांची// 50लाख रंगदारी मांगने पहुंचे अमन साहू गिरोह के दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में कारवाई कर दो अपराधी गिरफ्तार।

0

रांची में सेक्स रैकेट मामले में सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

0

राँची सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ इन होटलों में (पूरा पढ़े)

0

राँची सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ इन होटलों मेंबूटी मोड़ स्थित रॉयल इन और कोकर में मां रेसिडेंसी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने देह व्यापार करने वाली सात लड़कियों और एक लड़का के अलावा दोनों होटलों के मैनेजर को पकड़ा। इसके बाद पुलिस की टीम ने डेली मार्केट थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के समीप लेक व्यू होटल में छापेमारी की। वहां पर पुलिस की टीम ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया। तीन लड़कियों और एक लड़का को भी पकड़ा है। सभी से पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, देह व्यापार के लिए होटल मालिकों को अलग से कमीशन मिलता है।

राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा,(पूरा पड़े)

0

राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक दर्जन लड़कियां सहित कई लड़के पकड़े गए है, आगे की कार्रवाई जारी है। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित कई OYO होटल में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कई होटलों में एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 2 सेक्स वर्कर और 6 युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये। पकड़ी गई सेक्स वर्कर ने बताया कि होटल में उन्हें दलालों के माध्यम से भेजा जाता है।पुलिस को यह सूचना मिली थी की बंगाल और बांग्लादेश की लड़कियों को रांची लाया गया है इनसे सेक्स रैकेट का धंधा कराया जा रहा है। रांची एसएसपी के निर्देश पर आज कई होटलों में एक साथ छापेमारी की गयी जिसमें सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जेसीआई राँची द्वारा आयोजित जेसी प्रीमियर लीग सीजन 15

0

जेसीआई राँची द्वारा आयोजित जेसी प्रीमियर लीग सीजन 15 का 29-31 मार्च 2024 को राँची जिमखाना क्लब ग्राउंड में शानदार आयोजन हुआ, इस तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीम ने हिस्सा लिया था, जिनके बीच 15 मैच का आयोजन हुआ, 6 टीम इस प्रकार थे सिंघानिया ट्रांसफार्मर, बदमाश कम्पनी, सिंघम, एनिमल्स, डिवाइन वारियर्स और गब्बर इलेवन।

इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच डिवाइन वारियर्स एवं सिंघम के बीच में खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में सिंघम ने 1 रन से जीत हासिल की।

इस कार्यक्रम के संयोजक जेसी चंद्रेश बजाज, जेसी अचिन्त छाबड़ा सह संयोजक जेसी विवेक खोवल, जेसी ऋषभ जालान एवं मेंटर जेसी गौरव अग्रवाल थे। जेसीआई राँची के डायरेक्टर स्पोर्ट्स जेसी अनिमेष निखिल ने बताया कि यह तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट डे एवं नाइट में खेला गया एवं पूरा रोमांच से भरपूर था।

इस कार्यक्रम में जेसीआई राँची के अध्यक्ष विक्रम चौधरी, सचिव मयंक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अभिनव मंत्री, नीरज पोद्दार, अजीत साहू, सिद्धार्थ जयसवाल, भरत जाजू व अन्य सदस्य मौजूद थे

सदर थाना लापता युवक की लाश मिलने के मामले का खुलासा (पूरा पढ़े)

0

दिनांक 28.03.2024 को राँची नर्सिंग होम के पीछे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शव की पहचान आलोक कुमार उर्फ कान्हा के रूप में किया गया। घटना के त्वरित अनुसंधान एवं उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगरराँची के निकट निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठन किया गया, जिनके द्वारा तत्परता पूर्वक अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त 1. सुन्दर हेम्ब्रम उर्फ एस.टी.उम्र 24 वर्षपिता प्रेम हेम्ब्रम, पता जय जगरनाथ नगर, पारटांड बड़ागाई, 2. अमन कुमार पासवान, उम्र 24 वर्षपिता निरज पासवान, पता शिवाजी नगर बड़ागाई, दोनों थाना सदर एवं अप्राथमिकी अभियुक्त 3. अनिल ओहदार, उम्र करीब 46 वर्षपिता महावीर नाथ ओहदार, पता ग्राम बुटी डुमरदगा, थाना खेलगांव सभी जिला रांची को विधिवत् गिरफ्तार किया गया हैगिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ के क्रम में बताये कि पूर्व के मारपीट की घटना एवं शराब पीने के क्रम में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में यह घटना कारित किया गया है तथा उनकी निशानदेही पर P.H.E.Dतालाब से मृतक का मोबाईल एवं घटनास्थल से हत्या करने में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया गया है

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मियों का नाम एवं पता

  1. सुन्दर हेम्ब्रम उर्फ एस.टी.उम्र 24 वर्षपिता प्रेम हेम्ब्रम, पता जय जगरनाथ नगर, पारटांड बड़गाईथाना

सदर, राँची

  1. अमन कुमार पासवान, उम्र 24 वर्ष, पिता निरज पासवान, पता शिवाजी नगर बड़ागाईं, थाना सदरराँची 3. अनिल ओहदारउम्र 46 वर्ष, पिता महावीर नाथ ओहदारपता ग्राम बुटी डुमरदगा, थाना खेलगांव, राँची

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणी

  1. हत्या करने में प्रयुक्त पत्थर
  2. मृतक का मोबाईल
  3. अभियुक्तों का मोबाईल
  4. FSL टीम द्वारा जप्त किया गया प्रदर्श

उपायुक्त लातेहार के नाम से भी व्हाट्सएप्प पर बनाया गया FAKE अकाउंट

0

दिनांक :- 31 मार्च 2024

◆ मोबाइल नंबर 7874086569 से आइएएस अधिकारियों के नाम से FAKE अकाउंट बना रहे हैं साइबर अपराधी

◆ उपायुक्त, रांची के बाद उपायुक्त लातेहार के नाम से भी व्हाट्सएप्प पर बनाया गया FAKE अकाउंट

◆ FAKE अकाउंट से मैसेज कर पैसे मांग रहे हैं साइबर अपराधी

◆ आम जनों से अपील, ना करें ट्रांजैक्शन, तुरंत REPORT करें

साइबर अपराधियों द्वारा राज्य के आइएएस अधिकारियों के नाम से व्हाट्सएप्प पर FAKE अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा के नाम से व्हाट्सएप्प पर FAKE अकाउंट बनाने के बाद साइबर अपराधियों ने उपायुक्त लातेहार श्रीमती गरिमा सिंह के नाम से भी FAKE अकाउंट बनाया है।

मोबाइल नंबर 7874086569 से बनाया गया है FAKE अकाउंट

साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7874086569 से व्हाट्सएप्प पर FAKE अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर पैसों की मांग कर रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा अलग-अलग परिस्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग की जा रही है। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम पर किसी तरह का मैसेज आने और पैसों की मांग करने पर ट्रांजैक्शन ना करें और तुरंत REPORT करें।

जिला प्रशासन द्वारा फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।