Google search engine
Home Blog Page 49

मत का अधिकार बताने के लिए 170 km की पदयात्रा करेंगे : कमलेश सिंह

0

मत का अधिकार बताने के लिए 170 km की पदयात्रा करेंगे : कमलेश सिंह
रांची – कुन्दरी
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत भारत का अपना एक अलग पहचान है। इसके संविधान में सभी को बेहतर जीवन जीने का अधिकार के साथ साथ कई अपने मूल रूप से पहचान भी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत राष्ट्र की मजबूती के लिए विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं चौथे स्तम्भ के रूप में जन जन में पत्रकारिता को जानते हैं। लेकिन विधायिका का चयन मतदान के माध्यम से होता है, जिसमे भारतीय निर्वाचन आयोग की अहम भूमिका मानी जाती है। लेकिन हम मतदाताओं का भी कर्तव्य अपने देश की समृद्धि और सुयोग्य शासन के लिए आवश्यक है।
अपने दायित्वों को निभाने के लिए और मत का प्रयोग करने के लिए उद्घोष फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने घोषणा की है कि हम जहां भी जिस क्षेत्र में निवास करते हैं और आपका नाम जिस बूथ पर भी है वहां जाकर निर्भीक होकर राष्ट्रहित में और उन्नति के मतदान अवश्य करें।
इसी कड़ी में श्री कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि वे रांची में रहते अवश्य है लेकिन उनका मतदान क्षेत्र आज़ भी पलामू के नीलाम्बर पिताम्बरपुर के ग्राम पंचायत कुन्दरी के बूथ पर मतदान अवश्य करते हैं। जो चतरा लोकसभा क्षेत्र और पांकी विधानसभा क्षेत्र में आता है। लेकिन वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने और लोगो मे जागरूकता लाने के लिए और अपने मतदान का उपयोग करने हेतु इस बार रांची से कुन्दरी करीब 170 किलोमीटर की यात्रा छः दिवसीय पदयात्रा करेंगे। जिसके तहत रांची के बिरसा चौक से यात्रा दिनांक 15 मई 2024, समय प्रातः 07:00 am बजे प्रारंभ होगी। यह यात्रा मांडर, कुडू, लातेहार, सतबरवा होते हुए कुन्दरी अपने बूथ तक जाएंगे और मतदान करेंगे। यह यात्रा दिनांक 15 मई 2024 से प्रारंभ होकर दिनांक 20 मई 2024 को कुन्दरी समाप्त होगी। क्योंकि 20 मई को चतरा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना तय है। देश के जिस भी हिस्से में किसी भी चरण में मतदान है, सभी मतदाता अपने मत अवश्य दें, आपका मत ही देश को मजबूत बना सकता है।

एन.एस.यू.आई ने योगदा कॉलेज में बाँटा युवा न्याय घोषणापत्र

0

झारखंड कांग्रेस एन.एस.यू.आई नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में आज रांची विश्वविद्यालय के योगदा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान अभियान चलाकर विद्यार्थियों को कांग्रेस के युवा न्याय घोषणा पत्र बांटा गया। विद्यार्थियों को युवा न्याय की पांच गेरंटी , पहली नौकरी पक्की, सामाजिक सुरक्षा, युवा रौशनी, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय के बारे बताया गया। विद्यार्थियों के बीच युवा न्याय पम्पलेट एव गौरांती कार्ड दिया गया। मौके पर आरुषी वंदना ने विद्यार्थियों से बात की एव उन्हें संबोधित किया। कांग्रेस के मैनिफेस्टो को समझाया। नए वोटर्स को वोट का महत्व बताया। मौके पर आरुषी वंदना, प्रणव राज, साहिल सिंह सोनू,आकाश रजवार ,अब्दुल राबनवाज अनिकेत सिंह, पल्लवी, रानी, बुलबुलन, सुमन, प्रीति, रेशम, कार्तिक, विनीत, प्रियंका एव अनेकों विद्यार्थी मौजूद थे।

गोड्डा अपनी जान पर खेल कर बचाई थाना प्रभारी ने बच्ची की जान (पूरा पढ़े)

0

दिनांक-26.04.2024 को समय करीब 16:15 बजे मोबाईल फोन के माध्यम से थाना प्रभारी, बलबड्डा को सूचना प्राप्त हुई कि बलबड्डा थानान्तर्गत गझंडा पंचायत के ग्राम-सोनागुझी में चाँदनी देवी, पति-स्व० गोपाल मिश्रा के घर में आग लग गयी है, इसकी सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी द्वारा अग्निश्मन विभाग को सूचित करते हुए ग्राम-सोनागुझी पहुँचे तथा ग्रामिणों के सहयोग से आग में झूलसने के कारण जख्मी चाँदनी देवी एवं उनकी भॉजी को एम्बुलेंस से महागामा सदर अस्पताल भेजा गया तथा उन्हे ग्रामिणों द्वारा बताया कि एक बच्ची करीब 4-5 साल की है, जो अभी भी घर में फंसी हुई है, घर जल रहा था और घर में गैस सिलेंडर होने के कारण डर से कोई नजदीक नहीं जा पा रहा था, ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था, इसी क्रम में जलते हुए घर के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी नजदीक जा कर देखा तो बच्ची एक जलती हुई चौकी के नीचे बेहोशी के हालत में पड़ी हुई थी, थाना प्रभारी के द्वारा घर के अन्दर जा कर उक्त बच्ची को घर से बाहर निकालकर अपने वाहन से महागामा अस्पताल ईलाज हेतु ले जाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात सदर अस्पताल, गोड्डा लाया गया, जहाँ ईलाज के क्रम में चाँदनी देवी की मृत्यु हो गई एवं अन्य को बेहतर ईलाज हेतु बोकारो रेफर कर दिया गया। वहाँ से पुनः बेहतर ईलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया।

Acb की टीम ने गुमला सिसई थाना में पदस्थापित मुंशी मधुसूदन झा को ₹9000 घूस लेते गिरफ्तार किया (पूरा पढ़े)

0

वादी सौरभ कुमार गुप्ता, पिता-स्व० रामदयाल साहु, पता-ईटकी मोड़,, थाना-ईटकी जिला-रॉची के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इन्हे एक काण्ड में सिसई थाना के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी के समय वादी का मोबाईल, लैपटाप एवं अन्य समान को सिसई थाना के द्वारा जप्त किया गया था। वादी द्वारा माननीय न्यायालय से बेल लेने के बाद जप्त सामानों का रिलिड आर्डर करवाया गया। सामानों का रिलिज आर्डर लेकर वादी जब सिसई थाना गये तो सामनों को रिलिज करने के एवज में सिसई थाना के मुंशी मधुसूदन झा के द्वारा वादी से 10,000/- रूपया रिश्वत की मॉग की गई। वादी रिश्वत देकर काम नही कराना चाहते थे। इस हेतु वादी द्वारा कानुनी कार्रवाई करने के लिए भ्र०नि० ब्यूरो, रॉची को लिखित आवेदन दिया।

वादी द्वारा दिये गये आवेदन का सत्यापन भ्र०नि० ब्यूरो, रॉची के पु०नि० के द्वारा किया गया। मामला को सत्य पाते हुए वादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो थाना, राँची कांड संख्या 07/2024, दिनांक-26.04.2024, धारा 7 (a), भ्र०नि० (संशोधित) अधिनियम-2018 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त मधुसदन झा, मुंशी सिसई थाना, जिला-गुमला को 9,000/-(नौ हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए भ्र०नि०ब्यूरो, राँची टीम द्वारा आज दिनांक-27.04.2024 को 16:45 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया एवं तदनुसार अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

एन.एस.यू.आई ने रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम की लॉन्चिंग की(पूरा देखे)

0

एन.एस.यू.आई ने रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम की लॉन्चिंग की

झारखंड कांग्रेस एन.एस.यू.आई नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में आज रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम की लॉन्चिंग की गई। विदित हो कि पूरे देश मे ये कार्यक्रम हर कॉलेज यूनिवर्सिटी में की जा रही है। आज डोरंडा कॉलेज में ये लॉन्चिंग की कार्यक्रम की गई। कार्यक्रम की लॉन्चिंग में मुख्य रूप से रांची लोकसभा की इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशश्विनी सहाय जी मौजूद थी। विद्यार्थियों के बीच युवा न्याय पम्पलेट एव गौरांती कार्ड दिया गया। यशश्विनी सहाय ने मौके पर विद्यार्थियों से बात की एव उन्हें संबोधित किया। कांग्रेस के मैनिफेस्टो को समझाया। नए वोटर्स को वोट का महत्व बताया। आरुषी वन्दना ने कहा कि पूरे झारखंड में हर यूनिवर्सिटी में हर कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम किया जाएगा एव रांची के हर कॉलेजों में प्रतिदिन ये कार्यक्रम किया जाएगा। मौके पर जिला महासचिव अब्दुल राबनवाज ने विद्यार्थियों को युवा रौशनी योजना एव अग्निपथ योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरुषी वंदना, अब्दुल राबनावज, आकाश रजवार, मिराज, सुमन, प्रीति, रेशम, कार्तिक, विनीत, प्रियंका एव अनेकों विद्यार्थी मौजूद थे।

राँची सांप्रदायिक दंगों में शामिल सद्दाम राँची पुलिस की पकड़ में (पूरा पढ़े)

0

दिनांक 25/04/2024 को संध्या में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली थाना काण्ड के अभियुक्त मो० सद्दाम उर्फ़ कोरेंट पगला उम्र करीब उम्र 25 वर्ष पिता मो० रियाजपता छोटा तलाब, निजामनगर थाना हिन्दपीढ़ी जिला-रांची एस.एन. गाँगूली रोड पर रैकी कर रहा हैजिसके उपरांत वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देश के आलोक में थाना प्रभारी कोतवाली थाना के नेतृत्व में एक टीम बनाकर गिरफतारी हेतू थाना से भेजा गया। गठित टीम के द्वारा एस.एनगाँगूली रोड पर अभियुक्त मो० सदाम उर्फ पगला कोरेंट को गुप्तचर के बताये स्थान पर खड़ा पाया। पुलिस को देखते ही अभियुक्त मो० सदाम उर्फ पगला कोरेंट भागने का प्रयास करने लगा जिसे गठित टीम के द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त मो० सदाम उर्फ पगला कोरेंट का स्वीकारोक्ति बयान लिया गया जिसमें इनके द्वारा घटना को अंजाम देने की बात बतायी गयी। स्वीकारोक्ति बयान के क्रम में यह बात भी प्रकाश में आयी कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के एकरा मस्जिद के पास हुए सम्प्रादायिक दंगा में भी शामिल था।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पताः-

  1. मो० सद्दाम उर्फ कोरेंट पगला उम्र करीब उम्र 25 वर्ष पिता मो० रियाजपता छोटा तलाब, निजामनगर थाना- हिन्दपीढ़ी जिला- रांची।

गिरफ्तार अभियुक्ता ऐयान रजा उर्फ रेयान राजा उर्फ आदिल का पुर्व का अपराधिक इतिहासः-

  1. चुटिया थाना कांड संख्या 215/2017 दिनांक 06.10.2017 धाराः- 414/34 भा०द०वि० ।
  2. डोरन्डा थाना कांड संख्या 222/2017 दिनांक 24.10.2017 धाराः 356/382 भा०द०वि० ।
  3. लोवर बाजार थाना कांड संख्या 339/2017 दिनांक 01.11.2017 धारा 379/356/382 भा०द०वि० ।
  4. कोतवाली थाना काण्ड संख्या-222/2018, धाराः- 411/413/392/34 भा०द०वि० ।
  5. राँची कोतवाली थाना कांड संख्या 157/2021 दिनांक 22.07.2021 धाराः 414/420/467/468/471 भा०द०वि०

6लोवर बाजार थाना कांड संख्या 143/21 दिनांक 03.08.2021 धाराः- 379/411 भा0द०वि० ।

  1. अरगोडा थाना कांड संख्या 182/20 दिनांक 10.09.2021 धाराः- 393 भा०द०वि० ।
  2. धुर्वा थाना कांड संख्या 36/21 दिनांक 22.09.2021 धाराः- 379 भा०द० वि० ।
  3. अरगोडा थाना कांड संख्या 254/2023 दिनांक 02.07.2023 धाराः 392 भा०द०वि० ।
  4. कोतवाली थाना काण्ड सं0-203/22दिनांक-10/08/2022, धारा-392 भा०द०वि० ।
  5. हिन्दपिढ़ी थाना काण्ड सं0-79/2022, दिनांक-10/06/2022, धारा-147/148/149/353/120बी/295ए भा०द०वि० ।

छापामारी दल के सदस्य

  1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी कोतवाली रंजीत कुमार सिन्हा
  2. पु०अ०नि० नागेश्वर साय
  3. पु०अ०नि० चंदन कुमार वर्मा
  4. पु०अ०नि० अनिल कुमार
  5. स०अ०नि० सनातन हेम्ब्रम
  6. आरक्षी-1295 अविनाश कुमार एंव आरक्षी-518 प्रदीप कुमार गुप्ता

राजधानी रांची में चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा बंद कमरे का ताला तोड़। गहना , टीवी , मोबाइल व नगद की चोरी (पूरा पढ़े)

0

बंद कमरे का ताला तोड़। गहना , टीवी , मोबाइल व नगद की चोरी
राँची। राजधानी रांची में चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है तमाम सुविधाओं के बावजूद भी वह चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। यहां तक की कॉलोनी में लगे स्ट्रीट लाइट को बंद कर, कमरे का ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे
यह घटना 24 अप्रैल को घटी, जब घर के तमाम लोग प्रीति भोज में गए हुए थे घर में ताला बंद था इसी दरमियान रात को 12:30 बजे के बाद बाइक सवार चोर आए और घर का ताला तोड़कर घर के टीवी से लेकर तमाम सामग्री बर्तन कपड़े और साथ ही गहना व डेढ़ लाख रुपए चोरी कर ले गए।
मकान मालिक उमेश कुमार हटिया सिंह मोड गोरख कॉलोनी निवासी,
जब प्रीतिभोज पार्टी से घर पहुंचे तब देखा , घर का ताला टूटा हुआ है, सारे के सारे घर के दरवाजे खुले हुए हैं, अलमीरा भी खुला हुआ है। बिस्तर इधर का उधर फेंका हुआ है, इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरा में देखना चाहा लेकिन कुछ फुटेज दिखाई नहीं दिया, इसके बाद उन्होंने टीवी के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड कर , जगन्नाथपुर थाना में जाकर एफआईआर दर्ज कराया।
और चोर को पकड़ने की गुहार लगाई, बड़ी मेहनत कर उन्होंने अपने घर में तमाम सामग्रियां रखी थी, उमेश कुमार केवल ऑपरेटर है।
जिन्हे मैंडिस के नाम से जाना जाता है।

मेनरोड पोल में लगी भयंकर आग

0

खादगढ़ा से दो युवक और दो महिलाओ को गांजा की अवैध तस्करी कर ओडिसा से बनारस ले जाने के दौरान पकड़ा गया है।(read more)

0

लोअर बाजार थाना कांड संख्या 138/24 दिनांक 25.03.24 धारा 20 एन डी पी एस एक्ट

आसन्न लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मादक द्रव्यो की बरामदगी एवं कारगर कार्रवाई के दृष्टिकोण से चले रहे लगातार चेकिग के फलस्वरूप दिनांक 25.04.24 को बस स्टैंड परिसर खादगढ़ा से दो युवक और दो महिलाओ को गांजा की अवैध तस्करी कर ओडिसा से बनारस ले जाने के दौरान पकड़ा गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक, नगर, राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारीः-

  1. सुमित कुमार उम्र 28 साल पिता विजय पाल पता एफ/1 पहला तल्ला केशव कुंज, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
  2. दीप राई उम्र 30 साल पिता मईला राई पता सुकनाबाग 1, सुकना साई नगर, सुकना प्रथम कांड्रा, पो० सुकना जिला दार्जिलिंग, प०बंगाल
  3. अंजना सिंघल उम्र 45 साल पति अतुल सिंधल पता मकान नबंर 7 गली नबंर 03 दीप बिहार छपरौला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
  4. सुषमा उम्र 46 साल पति मिलन पता मकान नबंर 9220 फर्स्ट फ्लोर, स्ट्रीट नबंर 05. मुलतानी डंडा, पहाड़गंज, मध्य दिल्ली

बरामदगीः-

  1. गांजा कुल वजन 43.60 किलोग्ाम
  2. मोबाईल:- चार पीस
  3. अभियुक्तो का आधार कार्ड :- तीन
  4. नगद रूपया पन्द्रह सौ मात्र।
  5. धुर्वा से बनारस जाने का सामूहिक बस टिकट रेखा बस का। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
  6. श्री के वी रमन, पु०उपा०, नगर, राँची
  7. दयानन्द कुमार, पु०नि० सह था०प्र०, लोअर बाजार।
  8. पु०अ०नि० सुधीर बाड़ा, लोअर बाजार 4. म० पु०अ०नि० कविता मंडल, लोअर बाजार
  9. पु०अ०नि० आकाश सिंह, लोअर बाजार
  10. स०अ०नि० भीम सिंह, खादगढ़ा टी ओ पी, लोअर बाजार 7. स०अ०नि० मंटू सिंह, खादगढ़ा टी ओ पी, लोअर बाजार

पूर्व अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM की उम्मीदवार होंगी।

0