Google search engine
Home Blog Page 48

नेतृत्व विहीन पलामू के लिए खतरे की घड़ी : कमलेश सिंह (पूरा पढ़े)

0

नेतृत्व विहीन पलामू के लिए खतरे की घड़ी : कमलेश सिंह

पलामू एक ऐसा जिला जो आज अपने विकास, अपने समृद्धि के लिए तरस रही है। आज पलामू में यूं तो कई राजनीतिक दल से जुड़े हुए लोगों का, कई उद्योगपतियों का एक स्थान है। लेकिन अगर गौर करें तो आज पलामू नेतृत्व विहीन है, क्योंकि पलामू की मूल समस्या मंडल डैम, चिरमिरी रेल लाइन, चतरा रेल लाइन, औद्योगिक व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, जंगल, नदी, पहाड़ की सुरक्षा, रोजगार इत्यादि की बात करने वाला कोई भी नहीं है। यहां तक की पलामू में मूलभूत स्वास्थ्य चिकित्सा भी नहीं के बराबर है। विगत वर्षों पहले पलामू में मंडल डैम का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री जी ने दो बार किया, लेकिन आज पलामू में मोदी जी पांचवीं बार आते हैं चुनावी सभा करते हैं सभी विषयों पर मन की बात बोलते हैं और चले जाते हैं मंच पर सुविध के अनुकूल तापमान भी बना दिया गया, लेकिन मंच के सामने लाखो कार्यकर्ता पलामू वासी चिलचिलाती धूप के उतपन्न गर्मी में पसीना पोछते दिखे, पलामू वासी 48℃ का तापमान झेलने को पुनः तैयार है। मंडल डैम, चिरमिरी रेल लाइन, चतरा रेल लाइन, पर्यावरण, पहाड़, नदी, जंगल, रोजगार, स्वास्थ्य व्यवस्था इत्यादि इन सब बातों की कोई चर्चा नहीं होती है और ना ही भाजपा के किसी वर्तमान विधायक, सांसद प्रत्याशी एवं अन्य भाजपा के पदाधिकारी के द्वारा इसकी चर्चा तक की जाती है। यह बहुत ही निंदनीय है और पलामू के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता जा रहा है आने वाले समय में पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा की चर्चा कौन करेगा, विकास की बात कौन करेगा यह एक सोचनीय है। आने वाले कल में शायद पलामू की बात कोई करें, ना करें या एक चिंता का विषय है।

रांची// JBKSS प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार, पर्चा भरने पहुंचे थे डीसी ऑफिस।

0

रांची// JBKSS प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार, पर्चा भरने पहुंचे थे डीसी ऑफिस। जयराम महतो की पार्टी से जुड़े है देवेंद्र महतो लालपुर थाने में दर्ज केस में वारंट निकला था

कक्षा 12 वी में आयें परीक्षा परिणाम, 400 में 300 छात्र असफल परिणाम में सुधार के लिए ज्ञापन दिया गया

0

कक्षा 12 वी में आयें परीक्षा परिणाम, 400 में 300 छात्र असफल बीते दिन , कक्षा १२वी के परीक्षा परिणाम पत्र झारखंड अधिविद परिषद् द्वारा प्रकाशित किया गया , जिसमें राँची ज़िला के समस्त महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्र ( डोरंडा महाविद्यालय, मारवाड़ी महाविद्यालय , महिला महाविद्यालय, जे एन महाविद्यालय) में से 70% प्रतिशत विज्ञान विषय में असफल हैं , जिसको ध्यान में रखते हुए – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड अधिविद परिषद् के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार महतो से मिला , वहीं मौजूद विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता रोहित शेखर ने अध्यक्ष महोदय से अनुरोध किया कि परिणाम में सुधार कर पुनः परिणाम प्रकाशित कर छात्रों की समस्या का जल्द समाधान करे जैक प्रशासन अन्यथा विद्यार्थी परिषद् आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी समस्या को संज्ञान में रखते हुए , प्रबंधक ने आश्वाशन देते हुए छात्र प्रतिनिधि एवं छात्रो को बताया कि स्क्रूटनी कि प्रक्रिया उपलब्ध करायी गई है , सभी छात्र स्क्रूटनी के माध्यम से अपने समस्या का समाधान पा सकते हैं और अगर फिर भी समाधान नहीं निकलता है तो झारखंड अधिविद परिषद , सभी इक्षुक छात्रो को उनकी परीक्षा पत्र दिखाने में भी संकोच नही करेगी वहीं दूसरी ओर छात्रो का कहना है की स्क्रूटनी की तारिक 17 मई तक है जबकि CUET एवं नीट के परीक्षा का दिनांक स्क्रूटनी के उपलब्ध दिनांक से पहले हैं जिससे की आगे के स्नात्क प्रवेश पत्र भरने में भी मुस्किलो का सामना करना पड सकता है

राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, सोनिया गांधी, प्रियंका और खड़गे भी रहे मौजूद

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है

0

रांची// हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट के इस फैसले से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है।करीब 66 दिन बाद आज शुक्रवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

जयराम महतो को नगड़ी पुलिस ने बोकारो से किया गिरफ़्तार

0

गिरीडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के JBKSS उम्मीदवार जयराम महतो गिरफ्तार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो के यहां नामांकन कर लौटने के दौरान रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सदर अस्पताल में जटिल हर्निया का ऑपरेशन बिल्कुल निःशुल्क आयुष्मान योजना के तहत लेप्रोस्कॉपी विधि से किया गया।

0

रांची के सुपर स्पेशलिटी सदर अस्पताल में जटिल हर्निया का ऑपरेशन बिल्कुल निःशुल्क आयुष्मान योजना के तहत लेप्रोस्कॉपी विधि से किया गया।
मरीज काफी दिनों से परेशान थीं ।
मरीज का नाम सुनीता देवी, उम्र 43 वर्ष,जो की चुटिया की रहने वाली है ,पिछले 4 वर्षों से हर्निया से परेशान थी, उनका यह हर्निया दूसरी बार हो गया था जिसे हम Recurrent हर्निया बोलते हैं ,पहले इन्होंने 2020 में रांची के एक निजी अस्पताल में अपने हर्निया की ओपन सर्जरी कराई थी, जो ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद ही फेल हो ग‌या। फिर वह दोबारा अपने उस सर्जन से जाकर मिली परंतु उन्होंने अपनी अक्षमता जाहिर की दोबारा इस हर्निया की सर्जरी करने से, उसके बाद उन्होंने विभिन्न निजी अस्पतालों में संपर्क किया जहां से उन्हें सदर अस्पताल रांची के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग में मिलकर इलाज करने की सलाह दी गई। निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन के लिए कम से कम डेढ़ लाख रुपए मांगे जा रहे थे।
हम लोगों ने जब सीटी स्कैन कराया तो उनके पेट की परत ( Anterior abdominal wall )में बहुत सारे छेद का पता चला जिसका साइज 7 सेंटीमीटर, 3 सेंटीमीटर और कुछ छोटे छेद थे, कुल 8 छेद थे।मरीज का ऑपरेशन दूरबीन विधि से हुआ जिसे हम IPOM plus ( Hybrid technique ) कहते हैं और वह आज बिल्कुल ठीक-ठाक हालत में छुट्टी चली गई।
इस ऑपरेशन में सिविल सर्जन महोदय ,उपाधीक्षक महोदय एवं अस्पताल प्रबंधन का विशेष योगदान रहा।
ऑपरेशन करने वाली टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे लेप्रोस्कोपिक सर्जन :-डॉक्टर अजीत कुमार
एनेस्थेटिस्ट :-डॉक्टर दीपक कुमार ,डॉ विकास बल्लभ
ओटी असिस्टेंट संदीप, नंदिनी, शशि, मुकेश ,पूनम सिस्टर , सुशील, सरिता, मोहित।

विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी में बढ़ते तापमान पर की अनोखी शुरुआत (पूरा पढ़े)

0

विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी में बढ़ते तापमान पर की अनोखी शुरुआत
बढ़ते तापमान और प्रकृति के प्रकोप को बढ़ते देखकर झारखंड सरकार के द्वारा सुरक्षा हेतु सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। जिसके तहत कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के क्लास पूर्णता बंद रहेंगे एवं उसके बाद के क्लास सरकार के द्वारा तय मापदण्डों के अनुसार चालू रहेगा। विवेकानंद विद्या मंदिर, कुन्दरी के द्वारा एक अनोखी शुरुआत की गई है, सरकार के आदेश के पश्चात आज विद्यालय में उपस्थित सभी छात्रों को होमवर्क दिया गया कि सभी छात्र अपने घरों में लू – धूप इत्यादि से बचेंगे, घर में रहेंगे एवं इस दौरान हमारे धरती का तापमान क्यों बढ़ रहा है इसका कारण क्या है हम इसे कैसे रोक सकते हैं, हम सबो का दायित्व क्या है, इसे एक चार्ट पेपर में अभिभावकों की मदद सभी लोग बनाएंगे और समझने का प्रयास करेंगे कि हम सृष्टि को बचाने के लिए असमय बदलते मौसम के लिए हमारा योगदान क्या हो सकता है।
आज पूरा विश्व इस बात से चिंतित हैं कि मौसम में बेतहाशा बदलाव आने वाले कल के खतरे की निशानी है, सृष्टि विनाश की ओर धीरे धीरे बढ़ रही है, इसे संभालने का दायित्व सरकार ही हम सभी का भी है। इसलिए आने वाले कल अर्थात नौनिहालों को भी प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक करना अनिवार्य है। बताते चले कि विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बना रही है, और साथ ही यहां अध्ययन कर रहे छात्रों को निःशुल्क कॉपी, किताब, बैग, ड्रेस, स्मार्ट क्लास इत्यादि उपलब्ध कराया जाता है। शिक्षा के व्यापारीकरण के विरुद्ध यह विद्यालय पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के लिए भी प्रयासरत है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभम ठाकुर, शिक्षिका श्रेया, अदिति, बबिता, निक्की सहित छात्र उपस्थित रहें।

बकरी चोर ब्राउन सुगर और हथियार के साथ गिरफ़्तार चोरी की स्विफ्ट डिजायर से (पूरा पढ़े)

0

संख्या-145/24, दिनांक 29.04.2024, धारा 414/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए / 26 आर्म्स एक्ट एवं 21(b) NDPS Act.

आसन्न लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मादक द्रव्यो की बरामदगी एवं कारगर कार्रवाई के दृष्टिकोण से चले रहे लगातार छापामारी के फलस्वरूप वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के मिले आसूचना के आधार पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दिनांक 29.04.24 को अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोल तथा बाउन सुगर चोरी की गाड़ी एवं चोरी की बकरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैइस घटना में शामिल तीन युवक मौके से पलायन कर गये है जिनकी गिरफ्तारी हेतु सतत् छापामारी जारी है

गिरफ्तारीः-

  1. रिजवान कुरैशी उर्फ रिज्जु उम्र 24 साल पिता कलाम कुरैशी पता पता गढ़ाटोली थाना सदर जिला रॉची पूर्व अपराधिक इतिहासः-

(डोरडा थाना काण्ड संख्या 183/23, दिनांक 04.07.23, धारा 379/411/34 भा०द०वि० में आरोप पत्रित है।)

बरामदगीः-

  1. स्वीफ्ट डिजायर कार जिसका निबंधन संख्या जे एच 01 बी पी 2879 सिल्वर रंग 2. कार के डिक्की से कुल चार बकरी जिसमे तीन का रंग काला एवं एक सफेद रंग का
  2. एक छह चकीय रिवाल्वर तथा दो जिन्दा गोली 7.65 बोर का।
  3. बाउन सुगर जिसका वजन इलेक्ट्रोनिक मशीन से तौलने पर 07.00 ग्गप्रम पाया गया।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  1. श्री के वी रमन, पु०उपा०, नगर, राँची
  2. दयानन्द कुमार, पु०नि० सह था०प्र०, लोअर बाजार। उपु०अ०नि० संजीव कुमार, प्रभारी खादगढ़ा टी ओ पी, लोअर बाजार

4पु०अ०नि० सुधीर बाड़ा लोअर बाजार

5स०अ०नि० भीम सिंह, खादगढ़ा टी ओ पी, लोअर बाजार

लोअर बाज़ार थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरफ़्तार (पूरा पढ़े)

0

लोअर बाजार थाना काण्ड संख्या-143/24, दिनांक 29.04.2024, धारा 17 (a)/21(b) NDPS Act.

आसन्न लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मादक द्रव्यों की बरामदगी एवं कारगर कार्रवाई के दृष्टिकोण से चले रहे लगातार छापामारी के फलस्वरूप वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के मिले आसूचना के आधार पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दिनांक 29.04.24 को बाउन सुगर के साथ दो युवको को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मादक द्रव्य के अवैध कारोबारियो के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तारीः-

  1. अंकित लकडा उम्र करीब 24 वर्ष पिता मनोज लकड़ा पता थाना – लालपुर जिला- रॉची गुर्गुरी कोचा करमटोली मोरहाबादी
  2. नितिन खलखो उम्र करीब 20 वर्ष पिता सुनील खलखो पता अहीर टोली करम टोली मोरहाबादी थाना लालपुर जिला – रॉची

पूर्व अपराधिक इतिहासः-

(अंकित लकडा बरियातु थाना काण्ड संख्या 245/20, दिनांक 18.09.2020, घारा 25 (25-A)/35 Arms Act. में आरोप पत्रित है।) (नितीन खलखो लालपुर थाना काण्ड संख्या 338/2023, दिनांक 30.11.2023 धारा-379 भा०द०वि०में आरोप पत्रित है।)

बरामदगीः-

  1. ब्राउन सुगर 06.13 ग्राम

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

. श्री के वी रमन, पु०उपा०, नगर, राँची

1 2. दयानन्द कुमार, पु०नि० सह था०प्र०, लोअर बाजार।

  1. पु०अ०नि० संजीव कुमार, प्रभारी खादगढ़ा टी ओ पीलोअर बाजार

पु०अ०नि० सुधीर बाड़ा लोअर बाजार

  1. 5. स०अ०नि० भीम सिंह, खादगढ़ा टी ओ पी, लोअर बाजार