रांची सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता को व्हाट्सप्प पर PLFI उग्रवादी संगठन के नाम से धमकी। परचा में लिखा खूंटी के सीलदा मौजा में जो जमीन ली हैं, उस जमीन का कमीशन संगठन को नहीं दिए हैं। आपने गलत ढंग से जमीन को लिया है, जिसका विरोध जमीन मालिक लोग कर रहे हैं। आपने इस मामले को लेकर केस भी किया है, इसलिए संगठन को सहयोग राशि दस लाख रुपये देना पड़ेगा, नहीं तो फौजी कार्रवाई की जाएगी। जो केस किए हैं, उसे उठा लो केस नहीं उठाओगी तो जब भी प्लॉट पर आओगी तो गोली मार देंगे।
खूंटी जेल में बंद महिला बंदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है जेल में हुआ दुष्कर्म (पूरा पढ़े)
Ranchi: खूंटी जेल में बंद महिला बंदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है. पत्र में खूंटी जेल के दो कर्मचारियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही गर्भवती होने पर अबॉर्सन कराने का भी आरोप लगाया है. महिला बंदी ने आरोप लगाया है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र नहीं लिखने देते. इसलिए रिहा होने वाले महिला बंदी के माध्यम से पत्र लिखा है. जानकारी के मुताबिक, महिला लुधियाना की रहने वाली है. लेकिन पुश्तैनी घर खूंटी में ही है. पुलिस ने उसे अफीम तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि जेल के दोनों कर्मचारियों ने छोड़ने का प्रलोभन देकर एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तो पहले उसे जान से मारने व जेल में ही सड़ा देने की धमकी दी गई. फिर अबॉर्सन करा दिया गया.
झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ़्तार
झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ़्तार किया…
बीते दिनों इनके ही PA के नौकर के घर ईडी द्वारा ₹35 करोड़ की बरामदगी हुई थी!
पूर्व सीएम विशेष कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया।
रांची// लैंड स्कैम केस के आरोपी व झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को रांची PMLA की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया। जमानत अर्जी पर फैसला सुनाते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी।
लालगुटवा से अवैध शराब ज़ब्त (पूरा पढ़े)
लोकसभा चुनाव 2024 के निष्पक्ष,स्वतंत्र और शांतिपूर्ण समापन हेतु राँची पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण ,भंडारण ,एवं खरीद बिक्री के विरुद्ध विधिवत छापामारी करते हुए दलादली ओ0पी0, नगड़ी थाना अन्तर्गत लालगुट्वा स्थित रूतन देवी के घर से कुल 257 बोतल बीयर/अंग्रेजी शराब जप्त किया गया ।
शराब की बिक्री पर रोक ड्राई डे की घोषणा राँची आसपास (पूरा पढ़े)
मैं राहुल कुमार सिन्हा, भा०प्र०से०,उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राँची लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ग) में उल्लेखित प्रावधान एवं आयुक्त उत्पाद, झारखंड, राँची के पत्रांक-814 दिनांक 12.04.2024 के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में लोक सभा चुनाव 2024 के मद्येनजर निम्नांकित तिथियों को शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित करता हूँ।
अतः आदेश दिया जाता है कि शुष्क दिवस को राँची जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकाने, बार, रेस्तराँ एवं क्लब तथा माइको विव्ररी सहित, JSBCL, सभी देशी/विदेशी शराब की विनिर्माणशाला की अनुज्ञप्ति परिसर पूर्णतः बन्द रहेगी। किसी भी प्रकार से शराब की आपूर्ति नही किया जायेगा और न ही वितरित किया जायेगा।
पहाड़ी मंदिर में महाकाल का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती
आज दिनांक 12-05-2024 दिन रविवार को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा पहाड़ी मंदिर ,महाकाल मंदिर में महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया , जिसमे महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री सुबोधकांत सहाय , रेखा सहाय , राँची लोकसभा के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ,संयोजक दीपक लाल , अध्यक्ष राजेश साहू , बादल सिंह के द्वारा गंगाजल से महाकाल बाबा को स्नान कराया और छप्पन भोग के साथ माँ काली एवं महाकाल बाबा का महाआरती किया गया । जिसमे सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे । पूरा मंदिर परिसर महाकाल के जयकरो से गूंज उठा , हर हर महादेव , पहाड़ी बाबा की जय एवं भजन पर सभी लोग घूमते दिखे ।पूजा अर्चना के बाद सभी भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक दीपक लाल , अध्यक्ष राजेश साहू , प्रवक्ता बादल सिंह,सचिव राजकुमार तलेजा , कोषाध्यक्ष दीपक नन्दा , उर्मिला चौधरी , अर्चना मिर्धा , मेहुल प्रसाद , रंजीत विहारी , बेबी सिंह ,अमन सिंह , मोनू शर्मा , हर्ष कुमार , पुजारी पिंटू बाबा , मनोज बाबा , रिंकू कुमारी , सोनी गुप्ता , सरोज आदि शिव भक्त मौजूद रहे।
बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर
गाड़ी की किस्त फेल हुई तो फाइनांसर को धोखा देने व वाहन को जब्ती से बचाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा गाड़ी चलाने का मामला चुटिया पुलिस ने पकड़ा (पूरा पढ़े)
राँची।गाड़ी की किस्त फेल हुई तो फाइनांसर को धोखा देने व वाहन को जब्ती से बचाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा गाड़ी चलाने का मामला चुटिया पुलिस ने पकड़ा है।कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में चुटिया थाना के एएसआई कुलदेव तांती ने दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 8 मई की सुबह 6.30 बजे गश्ती के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की चुटिया के मकचुंद टोली में दो कार खड़ी है। जिसका नंबर प्लेट एक ही है। स्थानीय लोगो ने उक्त दोनों गाड़ियों को संदिग्ध समझ कर चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर को इसकी जानकारी दी थी। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और कार का नंबर चेक किया। जांच में पाया कि एक ही नंबर की दो गाडिय़ां है। आसपास के लोगो से पुलिस ने गाड़ी के मालिक के बारे में पता लगाया तो जानकारी मिली कि दोनों गाड़ी संतन कुमार के घर के सामने है इसलिए ये उन्हीं की हो सकी है। पुलिस ने संतन कुमार को बुलाया और उनसे गाड़ियों का कागजात मांगे।
पुलिस ने जब संतन कुमार से गाड़ी के कागजात की मांग की तो उन्होंने बताया कि एक गाड़ी कौशल्या देवी के नाम पर है। वे उनके पुत्र है। वहीं दूसरा गाड़ी का मालिक अजीत कुमार पासवान है। दोनों ही गाड़ी में एक ही नंबर के संबंध में बताया कि एक गाड़ी जिसका नंबर जेएच01ईयू-8529 है और जिसके मालिक अजीत कुमार पासवान है उसका किस्त फेल हो गया है। फाइनांसर गाड़ी खींच ना ले इसलिए वाहन मालिक अजीत कुमार ने उसके उसका नंबर बदल दिया है और उन्हें गाड़ी दे दी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध फाइनांसर को धोखा देने के उद्देश्य से नंबर बदलने के मामले में चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की। उक्त गाड़ी को पुलिस थाने ले आई है। वहीं एक गाड़ी जिसका नंबर और कागजात सही थे उसे जिम्मेनामा पर छोड़ दिया।वहीं संतन कुमार को जेल भेज दिया है।एक अन्य की गिरफ्तारी में जुटी है।













