रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजधानी के डीएवी नंदराज स्कूल में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए हर किसी को मतदान कर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना होता है, मैंने आज देश व राज्य के विकास के लिए मतदान किया है और लोकतंत्र के इस महापर्व को सेलिब्रेट किया। मताधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदान किया गया वह अनूठा और असरदार अधिकार है, जिसके जरिए हम भारत के लोग अमूमन हर पांचवें साल देश के नेतृत्व का चुनाव करते हैं।
(आदित्य विक्रम जयसवाल) प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी।
दिनांक 16.05.24 को समय करीब शाम 07.00 बजे ज्योति आनंद उम्र 37 वर्ष पिता- स्व० परमानंद सिंह मकान सं0- 03 सेक्टर-04 वास्तु विहार, हरदाग तुपुदाना ओ०पी० जिला-रॉची मे आकर सुचना दी की सीम नं0 9122898958 से मेरे वाहट्सअप नं0- 8709954823 पर पीएलफआई के लेटर पैड पर लिखा पत्र मिला जिसके माध्यम से मुझसे 10 लाख रुपये लेवी की माँग की गई और यह स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि मेरे द्वारा खुटीं में जो भी काण्ड दर्ज कराया गया है उसे उठा लिया जाए अन्यथा गोली मार दी जाएगी। जिसकी टंकित आवेदन दिनांक 17.05.24 को ज्योति आनंद उम्र 37 वर्ष पिता स्व0 परमानंद सिंह मकान सं0-03 सेक्टर-04 वास्तु विहार, हरदाग तुपुदाना ओ०पी० जिला-राँची द्वारा दिया गया। जिसके आधार पर धुर्वा (तुपुदाना) काण्ड सं0- 167/24 दिनांक 17.05.24 धारा 386 भा०द०वि० एवं 17 सीएलए एक्ट दर्ज किया गया तथा अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पता चला कि काण्ड में उपयोग किया गया सीम नं0 9122898958 के धारक उमेश महतो के नाम पे है, जो ईटकी का रहने वाला है, आगे अनुसंधान में पता चला कि इनका मोबाईल वाहन दुर्घटना के दौरान शमसेर अंसारी उम्र 28 वर्ष पिता-स्व० जमानत अली पता- ग्राम हेसल पीरी मस्जिद टोला थाना ठाकुरगाँव जिला-राँची द्वारा चोरी कर लिया गया काण्ड में छापामारी कर गिरफ्तारी करने पर समसेर अंसारी द्वारा बताया गया है उक्त मोबाईल में लगे सीम को अपने दोस्त तैयब अंसारी उम्र 37 वर्ष पिता स्व० सहरुद्दीन अंसारी ग्राम भाट बोड़ैया थाना- ठाकुरगाँव जिला-रॉची को दे दिया गया है जिससे उक्त सीम नं0 9122898958 के द्वारा पीडीता से पीएलफआई के पर्ची में दस लाख रुपये की लेवी की माँग की गई नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गयी। जिन्हे छापामारी कर गिरफ्तार करने पर पुछताछ करने पर उक्त घटना को कारित करने की बात स्वीकार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
समसेर अंसारी उम्र 28 वर्ष पिता-स्व० जमानत अली पता ग्राम हेसल पीरी मस्जिद टोला थाना ठाकुरगाँव जिला-राँची । 2. तैयब अंसारी उम्र 37 वर्ष पिता स्व० सहरुद्दीन अंसारी ग्राम- भाट बोड़ैया थाना-
झारखंड की हजारीबाग सीट से निवर्तमान सांसद जयंत सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था. पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से आप न तो चुनाव प्रचार और ना ही संगठन के काम में रुचि ले रहे हैं.आपने अपने मताधिकार का भी उपयोग नहीं किया. बीजेपी ने जयंत को दो दिन के भीतर इस नोटिस का जवाब देने के लिए कहा था. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने इस नोटिस का जवाब दिया है.
झारखंड बीजेपी के महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को संबोधित दो पन्नों के अपने जवाब में जयंत सिन्हा ने नोटिस मिलने पर हैरानी और इसे मीडिया में जारी किए जाने पर हैरानी जताई. उन्होंने 2 मार्च को जेपी नड्डा के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से काफी पहले ही सक्रिय चुनावी दायित्वों से दूर रहने का निर्णय लिया था जिससे जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. जयंत ने ये भी कहा है कि अपने इस निर्णय की सार्वजनिक घोषणा एक द्वीट के माध्यम से कर भी दिया था.
जयंत ने जेपी नड्डा से बातचीत के बाद किए गए ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऐलान के बाद कई लोग मुझसे मिलने दिल्ली आए और आग्रह किया कि अपने निर्णय पर विचार कर उसे वापस लूं. उन्होंने कहा है कि यह एक कठिन समय था जिसमें जनभावनाएं उफान पर थीं लेकिन राजनीतिक मर्यादा और संयम बनाए रखा. जयंत ने मनीष जायसवाल को हजारीबाग से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद 8 मार्च को उन्हें बधाई देने का उल्लेख करते हुए कहा है कि यह पार्टी के निर्णय के प्रति मेरे समर्थन का सूचक है.
उन्होंने कारण बताओ नोटिस के जवाब में आगे कहा है कि अगर पार्टी चाहती थी कि चुनावी गतिविधियों में भाग लूं तो आप मुझसे संपर्क कर सकते थे. 2 मार्च 2024 को मेरी घोषणा के बाद झारखंड के किसी भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी या सांसद या विधायक ने मुझसे संपर्क नहीं किया. जयंत ने ये भी कहा है कि पार्टी के किसी भी कार्यक्रम, रैली या संगठन की बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि यदि बाबूलाल मरांडी मुझे कार्यक्रमों में शामिल करना चाहते थे तो वे आमंत्रित कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.
पोस्टल बैलेट से दिया था वोट
जयंत ने अपने जवाब में आगे लिखा है कि मनीष जायसवाल ने 29 अप्रैल की शाम को अपने नॉमिनेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. तब दिल्ली में था. देर सूचना मिलने के कारण मेरे लिए 1 मई की सुबह तक हज़ारीबाग पहुंचना संभव नहीं था. उन्होंने ये भी बताया है कि 2 मई को हज़ारीबाग पहुंचकर सीधा मनीष जायसवाल से मिलने उनके आवास पहुंचा. वह (मनीष) वहां नहीं थे इसलिए अपना संदेश और शुभकामनाएं उनके परिवार को दीं और इसके बाद मनीष से मेरा कोई संपर्क नहीं हुआ. 3 मई को हज़ारीबाग से दिल्ली लौट आया.
उन्होंने ये भी कहा है कि लोकसभा स्पीकर को जानकारी देकर निजी प्रतिबद्धताओं के लिए 10 मई को विदेश चला आया. पार्टी मुझे किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुला रही थी जिसके बाद मुझे वहां रुकने की खास जरूरत महसूस नहीं हुई. वोट नहीं देने के आरोप पर जयंत ने कहा है कि विदेश जाने से पहले पोस्टल बैलेट से वोट कर दिया था इसलिए यह आरोप लगाना गलत है कि मतदान के कर्तव्य का पालन नहीं किया. उन्होंने पार्टी के साथ 25 साल के सफर, अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा है कि हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है. इन सबको देखते हुए आपका ये पत्र सार्वजनिक रूप से जारी करना अनुचित है.
Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा ओडिशा से बरामद हुआ है. 12 मई की सुबह रांची रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरों ने नाै महीने के शुभम कुमार को ले भागा था. वह अपने माता-पिता के साथ था, जो दूसरे ट्रेन के इंतजार में वहीं पर सो गए थे. बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही रांची रेलवे स्टेशन थाना की पुलिस के साथ-साथ चुटिया थाना की पुलिस भी खोजबीन में जुटी थी. कटक में कुछ बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी पुलिस को यह पता चला कि कटक में कुछ बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हैं और वह बिहार-झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों से बच्चा चोरी करते हैं. रांची और ओडिशा पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में मिले अपराधियों से जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि रांची स्टेशन से 12 मई को चुराए गए बच्चे को वे ओडिशा के खुर्दा में बेच चुके हैं. कटक में पूछताछ करने के बाद पुलिस अपराधियों के बयान के अनुसार खुर्दा गई, जहां से उन्होंने नाै महीने के शुभम कुमार को बरामद कर लिया. बच्चे के मिलने की जानकारी मिलते ही शुभम के माता-पिता ओडिशा के लिए रवाना हो गए.
स्वाति मालीवाल केस: CM केजरीवाल के PA विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर से हिरासत में लिया
स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर से हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब विभव को लेकर अस्पताल ले जाएगी. विभव की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस लगातार उसकी लोकेशन खंगाल रही थी.
रांची// कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास कार से धक्का लगने पर स्कूटी सवार राजा सलूजा और इनकी पत्नी हरप्रीत कौर घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में स्टेशन रोड बंसल प्लाजा निवासी कैप्टन सिंह सलूजा ने कार चालक के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है.
उन्होंने पुलिस को बताया कि शहीद चौक पर कार चालक ने स्कूटी में धक्का मार दिया था. इस कारण दोनों गिरकर घायल हो गये थे. घटना के बाद कार चालक कांके रोड की ओर भागने लगा. लेकिन गोंदा थाना की पुलिस ने कांके रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे पकड़ लिया. कार आदित्य राज चला रहा था, जबकि कार में शुभम मंडल बैठा था. दोनों को पकड़कर कोतवाली थाना की पुलिस को सौंप दिया गया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों नशे में थे. पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच करायी, लेकिन कार चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई. जबकि कार में सवार युवक के नशे में होने की बात सामने आयी है. धारा जमानती होने के कारण पुलिस ने आरोपी चालक को जमानत पर छोड़ दिया.
दिनांक 16.05.2024 को वादिनी पूजा कुमारी, पति निखिल प्रसाद साहु, सा०- अल्कापुरी अमर निकेतन, थाना सुखदेवनगर जिला राँची की रहने वाली है थाना आयी जो किरोसिन तैल से लथपथ थी। इस संबंध में पूछने पर इनके द्वारा बतलाया गया कि इनके ससुराल वाले मिलकर इन्हे केरोसिन तेल डालकर आग लगाकर मारना चाहते है। किसी तरह इन्होने अपना बचाव करते हुए थाना आयी और पूछताछ के क्रम मे आगे बतलायी कि इनका विवाह दिनांक 27.02.2023 को हिन्दु रितिरिवाज से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक रहा परन्तु उसके बाद इनके सुसराल वाले मिलकर इन्हे दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। मई 2023 मे ये गर्भवती थी और इनके ससुराल वालो के द्वारा मारपीट के क्रम मे इनका गर्भपात हो गया। इनके पति निखिल प्रसाद साहु का इनके ही गोतनी के साथ अवैध संबंध है। इनके पति के द्वारा अगस्त 2023 में Separation का मुकदमा न्यायालय मे दायर कराया गया जिसका मध्यस्थता न्यायालय में चल रहा है। कल दिनांक 16.05.2024 को तलाक के लिये सुबह से ही इनके ससुराल वाले इन पर दबाव बनाते हुए गाली गलौज तथा मारपीट करने लगे। । इसी बीच समय करीब रात्री 07.30 बजे इनके ससुराल वाले सभी मिलकर जान मारने की नियत से इनपर अचानक किरोसिन तेल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगे जहाँ से ये किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए घर से निकल कर सुखदेवनगर थाना आयी। इनसे एक लिखित आवेदन लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-257/24, दिनांक 16.05.2024, धारा-341/323/307/498 (A)/34 भा०द०वि० एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपने पति निखिल प्रसाद साहु, 2. ससुर उमेश प्रसाद साहू, 3. भैसुर रोहित प्रसाद साहू, 4. बड़ी गोतनी दीप माला देवी, 5. सास रेणु देवी, 6. देवर सुमित साहू, 7. देवरानी अनंदीता देवी के विरुद्ध प्रताड़ित करने तथा दहेज की नियत से जान मारने की कोशिश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए काडं के प्राथमिकी अभियुक्त 1. निखिल प्रसाद साहु, 2. रोहित प्रसाद साहु को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-
निखिल प्रसाद साहु उम्र करीब 22 वर्ष
रोहित प्रसाद साहु उम्र करीब 34 वर्ष, उमेश प्रसाद साहु, दोनों पिता उमेश प्रसाद साहु, पता अमर निकेतन अल्कापुरी, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची
काड में बरामद सामानों की सूची
एक नारंगी रंग की साड़ी।
एक गुलाबी रंग का ब्रा।
एक लाल रंग का ब्लाउज ।
एक पीला रंग का पेटीकॉट।
छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-
श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राची।