Google search engine
Home Blog Page 44

रांची में भीषण गर्मी को देखते हुए AC वाला हेलमेट ट्रैफिक पुलिस ने मंगवाया है। फिलहाल ट्रायल के तौर पर दो हेलमेट मंगाया गया है। प्रयोग सफल होने पर पूरे जवानों को दिया जाएगा।

0

मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के संदर्भ में स्कूली बच्चों तथा कॉलेज के छात्रों को जागरूक करने के सम्बन्ध में अहम बैठक (पूरा पढ़े)

0

◆मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के संदर्भ में स्कूली बच्चों तथा कॉलेज के छात्रों को जागरूक करने के सम्बन्ध में अहम बैठक

◆ पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची, श्री राजकुमार मेहता एवं अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में बैठक

◆ रांची जिला में ड्रग्स के विरुद्ध बड़े कैंपेन चला कर छात्र/छात्राओं तथा युवाओं को जागरूक किया जाएगा

◆छात्र/छात्राओं/ युवाओं को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में पोस्टर/बैनर/वीडियो/ जिंगल के माध्यम से वृहद पैमाने पर जागरूक किया जाएगा

◆इस अभियान में सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल/कॉलेज/ NGO/ बुद्धिजीवी वर्ग/नुक्कड़ नाटक करने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा

पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची, श्री राजकुमार मेहता एवं अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, श्री उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में आज दिनांक- 30 मई 2024 को समाहरणालय ब्लॉक- बी स्थित सभागार में रांची जिला अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु अहम बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजित बैठक में रांची जिला में ड्रग्स के विरुद्ध बड़े कैंपेन चला कर छात्र/छात्राओं एवं युवाओं को जागरूक करने के लिए मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के संदर्भ में स्कूली बच्चों तथा कॉलेज के छात्रों को जागरूक करने के सम्बन्ध में रणनीति तैयार की गई।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (HQ-1) रांची, श्री अमर कुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्य-2) रांची, श्री अरविन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली रांची, श्री प्रकाश सोय, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री मिथलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, श्री विनय कुमार उपस्थित थे।

मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के संदर्भ में स्कूली बच्चों तथा कॉलेज के छात्रों को जागरूक करने हेतु निम्न कार्ययोजना बनाई गई:-

👉(1) रांची जिला में ड्रग्स के विरुद्ध बड़े कैंपेन चला कर छात्र/छात्राओं को युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

👉(2) रांची जिला में ड्रग्स के विरुद्ध कैंपेन के लिए पुलिस उपाधीक्षक (कोतवाली ) रांची, श्री प्रकाश सोय को नोडल के रूप में नामित किया गया।

👉 (4) एन.सी.बी. से संपर्क कर रांची जिला के सभी थानों में इसके सम्बंधित वर्कशॉप किया जाएगा।

👉 (5) इस अभियान में सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल/कॉलेज/ NGO/ बुद्धिजीवी वर्ग/नुक्कड़ नाटक दलों को जोड़ा जाएगा।

👉 (6) केन्द्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) रांची एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण, स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाध्यापक/ प्रिंसिपल इस अभियान में नोडल अधिकारी के रूप में रहेंगे।

👉 (9) इस अभियान में बड़े पैमाने पर डिजिटल कैंपेन चलाया जाएगा। वीडियो/गाने/जिंगल/पोस्टर/पैम्पलेट/ आदि के द्वारा प्रचार -प्रसार किया जाएगा।

राज्य सरकार से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची, श्री राजकुमार मेहता ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को राज्य सरकार से रांची जिला को नशा मुक्त करने के लिए जो गाइड लाइन प्राप्त हुए है उसके अनुसार रांची जिला को नशा मुक्त करने के लिए क्या-क्या रणनीति बनायी जा सकती है, इसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। हमारी रणनीति के तहत रांची जिला के स्कूल/कॉलेज/बड़े शैक्षणिक संस्थान (सरकारी और निजी) के प्रिंसिपल को इस अभियान में जोड़ने का काम किया जाएगा। इसमें केन्द्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) रांची/रिम्स/स्वयं सहायता समूह/ बुद्धिजीवी वर्ग/कई नुक्कड़ नाटक करने वालों को जोड़ा जाएगा और वृहद कैंपेन रांची में किया जाएगा।

नशा एक गंभीर बीमारी है जो युवाओं को बड़े स्तर पर अपनी गिरफ्त में ले रही है

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची श्री उत्कर्ष कुमार ने बैठक में कहा कि छात्र/छात्राओं/युवाओं में ड्रग्स एक बड़ा जंजाल है, जो युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। यह युवाओं को इमोशनली, सोशली, इकोनॉमिकली कैंसर की तरह बर्बाद कर रहा है। इसको लेकर सभी स्टेक होल्डर को शामिल करते हुए एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नशा के दुष्प्रभाव के बारे में विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

सदर अस्पताल,रांची के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने आज एक और उपलब्धि हासिल की।(पूरा पढ़े )

0

सदर अस्पताल,रांची में पहली बार सर्कुलर स्टेपलर के द्वारा बवासीर का ऑपरेशन MIPH विधि से किया गया।
सदर अस्पताल,रांची के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने आज एक और उपलब्धि हासिल की।
मिनिमल इनवेसिव सर्जरी विधि से सर्कुलर स्टेपलर के द्वारा ग्रेड 3 Haemorrhoid /बवासीर का ऑपरेशन किया गया, इस ऑपरेशन में रक्तस्राव बिल्कुल नहीं होता है, मरीज को दर्द ना के बराबर होता है। और मरीज अगले दिन ही छुट्टी जा सकता है।
आमतौर पर यह कॉर्पोरेट एवं निजी अस्पतालों एवं एक-दो सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन होता है।
मोराबादी के रहने वाले 27 वर्षीय युवक को पिछले कुछ दिन से पैखाना के रास्ते से अत्याधिक खून जाने एवं कुछ मांस जैसा बाहर आने की शिकायत हो रही थी।
जिसे हम ग्रेड 3 हेमोरॉयड या बवासीर कहते हैं।
सर्कुलर स्टेपलर के द्वारा बवासीर का सदर अस्पताल ,रांची में आज पहली बार ऑपरेशन किया गया ,मरीज बिल्कुल स्वस्थ है और सब कुछ ठीक रहने से कल उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
ऑपरेशन करने वाले टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर दीपक, डॉक्टर विकास बल्लभ ,ओटी असिस्टेंट नीरज ,शशि आदि।

रांची// टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आलमगीर आलम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

0
Screenshot

रांची// मैकलुस्कीगंज के दुल्ली में उग्रवादियों ने हाईवा को किया आग के हवाले, हाइवा में सो रहे व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत।

0

रांची// डीजे संदीप हत्याकांड और बार में मारपीट मामले में पुलिस ने करीब ढेड़ दर्जन लोगों हिरासत में लिया है। जिसमें बार संचालक, स्टाफ, बाउंसर शामिल है। वहीं सन्दीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की और उसके पिता सहित करीब आधा दर्जन लोगों की गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

0

बार में रविवार आधी रात करीब एक बजे अपराधियों ने डीजे संदीप उर्फ सैंडी की गोली मारकर की हत्या ,घटना की छानबीन में जुटी पुलिस।

0

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बीते रात एक्सट्रीम स्पोर्ट्स BAR के अंदर एक कर्मी की गोली मारकर हत्या,जांच करने पहुंची पुलिस, युवक बंगाल का बताया का रहा है रात्रि एक बजे की घटना बतायी जा रही है युवक डीजे था संदीप वर्मानी एक दर्जन से ज़्यादा लोग हथियार के साथ पहुँचे थे अंधाधुंध गोली बारी हुई ही

रामगढ़ के राधाकृष्ण मठ के 11 एकड़ जमीन मामले की सीआइडी जांच में आए कई तथ्य (पूरा पढ़े)

0

रामगढ़ के राधाकृष्ण मठ के 11 एकड़ जमीन मामले की सीआइडी जांच में आए कई तथ्य

समाजसेवा के आड़ में ब्लैकमेलिंग कर रहे पंकज महतो को भी जारी हुआ नोटिस

रांची. रामगढ़ जिला के कुंदरू खुर्द स्तिथ राधाकृष्ण मठ के 11 एकड़ जमीन मामले की सीआइडी जांच तेज हो गई है। इस मामले में हाइकोर्ट के अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने डीजीपी व सीआइडी सहित कई अधिकारियों से शिकायत की थी.शिकायत में कहा गया था कि धार्मिक जमीन को सरकारी कर्मियों से मिलीभगत कर दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर खरीद-बिक्री की गई है,तथा समाजसेवा के आड़ में मामले की शिकायत कर पंकज महतो नामक व्यक्ति द्वारा अपराधियों का सहयोग लेकर ब्लैकमेलिंग किया जा रहा है। इसलिए मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी को जमीन की खरीद-फरोख्त में कुछ अंचलकर्मियों व कुछ अफसरों की मिलीभगत से संबंधित साक्ष्य सीआइडी को मिले हैं. इस आधार पर सीआइडी की ओर से वरीय अधिकारियों को एक प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी गयी है. मामले में सीआइडी ने जमशेदपुर जिला के सोनारी थाना क्षेत्र के रहनेवाले अंकित पोद्दार, शरद पोद्दार व मोहित पोद्दार और पंकज महतो को नोटिस कर पूछताछ के लिए बुलाया था. नोटिस में कहा गया था कि रामकृष्ण मठ के नाम से 11 एकड़ जमीन है. यह जानते हुए भी आपलोगों ने कूट रचित दस्तावेज के आधार पर जमीन की खरीदारी की. इसका साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था.

कथित सोशल एक्टिविस्ट पंकज महतो केस मैनेज कर ब्लैकमेलिंग करने लगा

रामगढ़ के कुंदरू खुर्द स्तिथ राधाकृष्ण मठ के जमीन के दस्तावेजों को बदलकर खरीद-बिक्री को लेकर कथित एक्टिविस्ट रामगढ़ के पंकज महतो ने पहले मामले की शिकायत किया उसके बाद उसके द्वारा ब्लैकमेल कर केस मैनेज किया जाने लगा । जिसको लेकर रजरप्पा थाना में उसके ऊपर दो मामले दर्ज किए गए हैं और केस को मैनेज करने से इनकार करने पर अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह पर भी फर्जी आरोप लगाकर आपराधिक कृत्य किया । जिसको लेकर धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया है। सीआईडी में पूरे मामले को संज्ञान लेकर पंकज महतो को नोटिस जारी किया है। जांच में ऐसे तथ्य सामने आए है जिसमें ओणकज5 महतो द्वारा आपराधिक तत्वों का सहारा लेकर हमला करने और झूठा सबूत बनाकर झूठा शिकायत करने के मामले में उसके ऊपर नोटिस जारी हुआ है।

नामकुम थाना क्षेत्र से तीन अफीम तस्कर गिरफ्तारं (पूरा पढ़े)

0

दिनांक-25.05.24 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को नामकुम थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ग्राम जामचुंआ के पास कुछ लोगों के द्वारा अफीम की खरीद-बिक्री किये जाने की आसूचना प्राप्त हुई। प्राप्त आसूचना पर त्वरित कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रॉची के द्वारा, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम एवं पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम को निर्देशित किया गया। प्राप्त निर्देश के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम एवं पु०नि० सह थाना प्रभारी नामाकुम के द्वारा सशस्त्र बलों के साथ प्रस्थान कर त्वरित कार्रवाई किये जाने के फलस्वरूप ग्राम में जरेया रोड के किनारे दो व्यक्ति काले रंग की सी०बी० जेड मोटरसाईकिल, रजि०नं०-JH01AV3104 के पास खड़े दिखाई दिये, जो पुलिस पर नजर पड़ते हीं वहां से भागने लगे। भागने के दौरान उक्त दोनो व्यक्ति को पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछ-ताछ किये जाने पर उनके द्वारा अपना नाम क्रमशः-शनिचरवा मुण्डा उर्फ चारो उम्र करीब 20 वर्ष पे० बुल मुण्डा सा० बुदरी (पिढी टोला) पो० जामचुआ थाना नामकुम जिला राँची एवं दीपक मुण्डा उर्फ जगरू उम्र करीब 20 वर्ष पे० स्व० सागर मुण्डा सा० बुदरी (पिढी टोला) पो० जामचुटा थाना नामकुम जिला रॉची बताया गया। तलाशी के क्रम में शनिचरवा मुण्डा के पैकैट से 100 ग्राम अफीम, कुल-35,000/-रू० एवं मोबाईल बरामद हुआ। इसी प्रकार दीपक मुण्डा की तलाशी लिये जाने पर उसके पैन्ट के बाये पैकेट से पॉलीथीन में लपेटा हुआ काला पदार्थ 100 ग्राम अफीम व दाये पॅकेट से 500 रू0 डिमोनिटाईज का 110 गवर्नमेंट करेंसी नोट कुल-55.000/-रू0 बरामद हुआ। दोनो पकड़े गये व्यक्तियों से वैध कागजात की मांग किये जाने पर उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात उनके पास से बरामद अफीम, मोबाईल, करेंशी एवं घटना में प्रयुक्त सी०बी० जेड मोटरसाईकिल, रजि०नं०-JH01AV3104 की विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। पकड़े व्यक्तियों के द्वारा बरामद रकम के बारे में पूछने पर बताया गया कि ग्राम जरेया के अरूण कुमार हजाम एवं शिव कुमार हजाम को उनके द्वारा 500 ग्राम अफीम बेचा गया है, जिसके एवज में उनके द्वारा 90,000/-रू० दिया गया। पुलिस बल के सहयोग से जब अरूण कुमार हजाम एवं शिवम कुमार हजाम के घर पर छापामारी की गयी तो एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफर रहा, परन्तु दूसरा व्यक्ति शिवम कुमार हजाम उर्फ शिवा उम्र करीब 32 वर्ष पे० मदन हजाम सा० जरेया थाना नामकुम जिला रॉची को पकड़ लिया गया। शिवम कुमार के घर की विधिवत तालाशी लिये जाने पर उसके घर के पूरब दिशा में अवस्थित कमरा में रखा बक्सा के उपर सफेद प्लास्टिक में लपेटा हुआ काला पदार्थ 500 ग्राम अफीम तथा वजन करने बाला एक डिजिटल मशीन, एक मोबाईल बरामद हुआ, जिसकी विधिवत जप्ती सूची बनाते हुए जप्त किया गया। फिरार अरूण कुमार हजाम की गिफ्तारी हेतु नामकुम पुलिस के द्वारा उसके छिपे होने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता :-

  1. शिवम कुमार हजाम उर्फ शिवा उम्र करीब 32 वर्ष पे० मदन हजाम सा० जरेया थाना नामकुम जिला रॉची, 2. दीपक मुण्डा उर्फ जगरू उम्र करीब 20 वर्ष पे० स्व० सागर मुण्डा सा० बुरी (पिढी टोला) पो० जामचुआ थाना नामकुम जिला रॉची
  2. शनिचरवा मुण्डा उर्फ चारो उम्र करीब 20 वर्ष पे० बुल मुण्डा सा० बुदरी (पिढी टोला) पो० जामचुआ थाना नामकुम जिला रॉची

जप्त किये गये सामानों की विवरणी

  1. मोबाईल-2.
  2. रूपया-90,000/-रू०)
  3. मोटरसाईकिल- 01,

नामकुम के मारासिली पहाड़ सांप के काटने से बाबा की मौत

0


नामकुम के मारासिली पहाड़ (राजाउलहातू) पर वर्षो से रह रहे लाल गिरी बाबा की सांप के काटने से मौत हो गयी।स्थानीय लोगों ने साँप को पकड़ लिया है।सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुँचीं है।