गिरिडीह// एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना पर देर रात गिरिडीह पुलिस ने कार में ले जा रहे भारी मात्रा अवैध शराब पकड़ा है। राजधनवार थाना प्रभारी के अनुसार एसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। बताया कि सूचना मिली थी कि जमुआ के तरफ से एक कार में शराब बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग लगाते तब तक गाड़ी निकल चुकी थी फिर बिहार के चकाई थाना को अलर्ट किया गया। वहां पुलिस को देखकर कार वापस देवरी की तरफ लौटने लगा। पुलिस ने एक मोड़ के पास बैरियर को लगा दिया गया लेकिन कार इतनी स्पीड में थी। शराब माफिया ने बैरियर तोड़ते हुए भागने लगा। फिर तीन थाना की पुलिस ने गाड़ी को पीछा कर राजधनवार थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। जिसमें से करीब 26 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, आगे की कार्रवाई जारी है।
झारखण्ड के 14 सीटों के नतीजे👇
झारखण्ड के 14 सीटों के नतीजे
👇
झारखण्ड के 14 सीटों के नतीजे
👇
राँची -भाजपा
कोडरमा-भाजपा
जमशेदपुर-भाजपा
धनबाद -भाजपा
गोड्डा-भाजपा
हजारीबाग-भाजपा
चतरा -भाजपा
पलामू भाजपा
गिरिडीह आजसू
खूँटी -कांग्रेस
लोहरदगा-कांग्रेस
सिंहभूम-जेएमएम
राजमहल-जेएमएम
दुमका-जेएमएम
राजधानी में अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने की बैठक। जिले की कानून व्यवस्था में सुधार लाने का दिया निर्देश।
राजधानी में अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने की बैठक। जिले की कानून व्यवस्था में सुधार लाने का दिया निर्देश।
आज दिनांक-03.06.2024 को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड श्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार में राजधानी राँची के विगत तीन वर्षों में घटित संवेदनशील अपराध, अनुसंधान की अद्यतन स्थिति एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राँची, पुलिस उप-महानिरीक्षक द०छो०क्षेत्र राँची, वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, पुलिस अधीक्षक शहर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक यातायात सहित राँची जिला में पदस्थापित सभी पुलिस उपाधीक्षक सम्मिलित हुये।
पुलिस महानिदेशक झारखण्ड ने राज्य में गठित मुख्य अपराध शीर्षों की तुलनात्मक अपराध समीक्षा की, जिसमें विगत तीन वर्षों के कुल संज्ञेय अपराधों की तुलनात्मक समीक्षा सहित हत्या, डकैती, लूट, गृहभेदन, चोरी, फिरौती हेतू अपहरण एवं बलात्कार शीर्षों पर विमर्ष किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक के क्रम में राँची जिला में अपराध नियंत्रण हेतु की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी लेते हुये नवोदित अपराधकर्मियों पर विशेष निगरानी रखने, ड्रग्स नेटवर्क का पता करते हुये उसमें संलिप्त अंतिम अपराधकर्मी तक पहुंचकर उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास बेचे जाने वाले ड्रग्स पेडलर्स को चिन्हित कर कार्रवाई करने सहित जमीन विवादों के मामलों पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक राँची के द्वारा विगत तीन वर्षों के दौरान राँची में हुये संवेदनशील अपराधों पर प्रस्तुति दी गई, जिसमें हाल के दिनों में घटित संवेदनशील काण्डों के विरूद्ध कार्रवाई के अलावा विभिन्न थानों में लंबित काण्डों, राजधानी राँची में सक्रिय संगठित आपराधिक गैंग और उसके सदस्यों की गतिविधियों पर चर्चा करते हुये हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और रंगदारी जैसीवारदातों को अंजाम देने वाले बड़े अपराधियों पर कार्रवाई के लिए बनी ठोस रणनीतियों के संबंध में पुलिस महानिदेशक महोदय को जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक झारखण्ड ने वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक नगर / पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक यातायात राँची को जिला में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देश दिया तथा पूरे जिला में समय एवं स्थान बदलकर सघन वाहन चेकिंग करते हुये छोटे-मोटे अपराधों पर भी लगाम लगाये जाने का निर्देश दिया।
महानिदेशक ने राँची जिला में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग एवं छिनतई की घटनाओं पर क्षोभ व्यक्त करते हुये उस पर भी पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने हाल ही में घटित चुटिया के एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल की घटना पर रोष व्यक्त करते हुये सभी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बार का सत्यापन करने, रात्री 11:00 बजे के बाद ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने, सभी बार में कार्यरत बॉउन्सर के आपराधिक इतिहास की जांच करने एवं पुलिस के द्वारा रात्री गश्ती पर विशेष रूप से ध्यान देने का सख्त निर्देश दिया तथा लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
इस बैठक में डॉ० संजय आनन्द राव लाठकर अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, श्री अखिलेश झा पुलिस महानिरीक्षक राँची, श्री अमोल विनुकान्त होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, श्री अनुप बिरथरे पुलिस उप-महानिरीक्षक राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री राजकुमार मेहता पुलिस अधीक्षक नगर राँची, श्री कैलाश करमाली पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची, श्री सुमित कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक यातायात राँची तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
द्वाराः- मीडिया सेल,
पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची
सदर अस्पताल ,रांची में पहली बार APR आपरेशन किया गया निःशुल्क (पूरा पढ़े )
रांची सदर अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन ( APR- Abdominal Perineal Resection) “आयुष्मान योजना “के तहत बिल्कुल “निःशुल्क” किया गया।
35 वर्षीय महिला “श्रीमती पिंकी देवी” जो चटकपुर ,रांची की रहने वाली है ,सर्जरी विभाग में बवासीर का शक होने पर नवंबर 2023 में दिखाने आई थीं , उन्हें पैखाना के रास्ते से खून आने एवं दर्द होने की शिकायत थी। शक होने पर हम लोगों ने उनका सदर अस्पताल ,रांची में डॉक्टर जयंत घोष सर से कोलोनोस्कोपी और बायोप्सी कराया।
बायोप्सी रिपोर्ट में कैंसर का पता चला (AdenoCarcinoma)
उसके बाद मरीज को कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टर प्रकाश भगत सर के पास रेफर कर दिया गया ,उन्होंने पूरी जांच कराई, जिसमें पता चला की बड़ी आंत का कैंसर मलद्वार के मुंह के ढाई -तीन सेंटीमीटर नजदीक तक पहुंच गया है।
फिर उन्हें चार साइकिल कीमोथेरेपी, दो-दो सप्ताह के अंतराल पर दी गई।
उसके बाद रेडियोथैरेपी भी दी गई।
रेडियोथैरेपी के 2 महीने के बाद ऑपरेशन किया जा सकता है इसलिए मई महीने के अंतिम सप्ताह में उनका सफल आपरेशन किया गया।
इस ऑपरेशन में बड़ी आंत का बड़ा सा हिस्सा हटाना पड़ा ,और उनका पैखाना का रास्ता पेट के रास्ते बनाना पड़ा (COLOSTOMY)।
मरीज अब खाना खा पी रहीं है ,और उनका Stoma काम कर रहा है।
यह ऑपरेशन और कीमोथेरेपी आयुष्मान योजना के तहत बिल्कुल निःशुल्क हुआ।
आमतौर पर इस ऑपरेशन को निजी अस्पतालों में कराने पर, पूरे इलाज में लगभग 5 लाख से ऊपर का खर्च आता है।
इस पूरे ऑपरेशन की टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे
कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रकाश भगत
लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार
एनीस्थिटिस्ट डॉ जयवंत मुर्मू।
ओटी अस्सिटेंट सिस्टर सरिता, पूनम, ओटी असिस्टेंट सुशील,
निम्नलिखित कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा:- मुकेश,लखन,माधव बंदो,रश्मि बाडा,आशा तिग्गा,संदीप, निशांत, तनवीर।
पूरे इलाज के दौरान सदर अस्पताल प्रशासन, पैथोलॉजी विभाग एवं सिविल सर्जन सर का विशेष सहयोग मिला।
मतगणना की तैयारी जोरो पर सभी तैयारी पूरी (पूरा पढ़े )
आज दिनांक 03.06.24 को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राँची लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए, पंडरा क्षेत्र स्थित बाजार समिति (बज्र गृह) में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राँची और वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा जिले के मतगणना में प्रतिनियुक्त सभी वरीय पदाधिकारी, कर्मी और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुसार, मतगणना हॉल में प्रवेश के संबंध में निम्नलिखित नियम निर्धारित किए गए हैं:
- प्रवेश के पात्र व्यक्ति: केवल वे वरीय पदाधिकारी, कर्मी और सुरक्षा कर्मी जिनकी ड्यूटी मतगणना प्रक्रिया में प्रतिनियुक्त है, और जिनके पास प्रवेश पास होगा, हॉल में प्रवेश कर सकेंगे। किसी अन्य व्यक्ति को हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- सामग्री ले जाने की अनुमति: मतगणना हॉल में केवल आवश्यक सामग्री जैसे कि आधिकारिक दस्तावेज़, पहचान पत्र, और ड्यूटी संबंधी उपकरण ले जाने की अनुमति होगी। किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश निषिद्ध होगा।
- फ्रिस्किंग प्रक्रिया: मतगणना हॉल में प्रवेश से पूर्व सभी जितने भी व्यक्तियों का मतगणना हॉल के लिये प्रवेश पात्र होगा गहन जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सभी को जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की आवश्यकता होगी।
इसके अतिरिक्त, यह भी निर्देश दिया गया कि सभी वरीय पदाधिकारी और कर्मी मतगणना की पूर्ण प्रक्रिया का आज ही रिहर्सल करेंगे। इस रिहर्सल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कल की वास्तविक मतगणना प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस प्रकार के सख्त दिशा निर्देश और पूर्वाभ्यास से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो, और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।
एक्सट्रीम बार हत्या कांड मामले में नौ लोग को मिली जमाना (पूरा पढ़े )
एक्सट्रीम बार मामले में 9 लोगो जमानत मिली साफ़िर अहमद उर्फ़ गुड्डू। ,तुषार कांति दास ,शुभम् कुमार ,अजीत सिंह ,रवि कुमार ,पंकज अग्रवाल ,विशाल सिंह ,उदय सिंह ,विशाल साहू , nc advocate karan Kaushik ने दी जानकारी जमानत सीनियर अधिवक्ता शिव कुमार सिंह इनका केस देख रहे थे
लालपुर राजधानी राँची में स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा (पूरा पढ़े)
राजधानी राँची में स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
एसएसपी औऱ सिटी एसपी के निर्देशन पर राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में बैम्बो स्पा सेंटर में सिटी डीएसपी के नेतृत्व में देर रात छापेमारी की गई है।जहां से करीब एक दर्जन लड़का लड़की को हिरासत में लिया गया है।











