Google search engine
Home Blog Page 42

लालपुर क्षेत्र से ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले पकड़े गये उनके पास से पिस्टल बरामद (पूरा पढ़े)

0

दिनांक-07.06.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिरा अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, थाना प्रभारी लालपुर थाना के निर्देशन में एक छापामारी टीम का गठन किया गया, जिनके निर्देश पर छापामारी दल द्वारा मोराबादी मैदान के रजिस्ट्री ऑफिस के पास एक लड़का दीपक टंडन को एक अवैध 7.65 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया, जिराकी जमातलाशी लेने पर उसके पास से 13 भिन्न-भिन्न व्यक्तियों का ATM कार्ड बरामद हुआ, जिस संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ये ऑनलाईन जुआ खेलवाते है, जिसके लिए इन्होंने बरियातु थाना के ईशा अपार्टमेंट तथा जय जगरनाथ अपार्टमेंट में क्रमशः 16,500/-रू० तथा 14,000/-रू0 में रूम भाड़ा पर लिया है तथा दोनों जगहो पर लड़को को सारी सुविधा के साथ रखकर ऑनलाईन जुआ खेलवाते है। इन दोनों जगहो पर छापामारी करने पर कुल 07 लोगों की गिरफ्तारी हुई तथा उनके कमरो से निम्नांकित सामान बरामद हुए। इसके अतिरिक्त दोनों जगहो पर कुल मिलाकर करीब 150-200 शराब की खाली बोतले कमरो में मिली। सभी ने पुछताछ में बताये कि दीपक टंडन तथा सुभम कुमार इसके संचालक है। शेप लोग 25,000/- से 30,000/-रू० के वेतन पर आवास, खाने पीने तथा अन्य सुविधा के साथ काम करते है। इन लोगों ने प्रति सप्ताह लगभग 10-15 लाख का अवैध जुआ का धंधा कराने की बात बताये है। इन लोगों के द्वारा स्टार एक्सचेंज, लोट्स-999 साईट्स के माध्यम से जुआ खेलवाते थे। बराम्मद कुल 12 पासबुक, 50 चेकबुक तथा 114 ए०टी०एम० के धारकों की पहचान की जा रही है इनकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

बरामद सामान 1. देशी पिस्टल 01

  1. Laptop-04 पीस
  2. मोबाइल-26 पीस
  3. सीम कार्ड-12 पीस
  4. Axix Bank का मैरून रंग का स्वेप मशीन-01
  5. विभिन्न बैंक का ATM कार्ड 114 पीस
  6. विभिन्न बैंक का पास बुक 12 पीस
  7. विभिन्न बैंक का चेकबुक-50 पीस
  8. Jio wi-fi,-01
  9. Canon का प्रिंटर-01,
  10. लाल रंग का पल्सर-आर०एस०-200, पंजीयन सं0-OD-33F-7780 12

. होण्डा एक्टिवा कंपनी का सफेद रंग का स्कूटी, पंजीयन सं०-JH-01FF-7451

  1. मारूती सुजुकी कंपनी स्वीफ्ट कार, पंजीयन सं०-JH-01ER-8125
  2. कई आधार कार्ड, पेन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, एवं पहचान पत्र 15. ज्वेलरी का आभुषण (सोने का चैन-02, चांदी का चैन-02, ब्रेसलेट-02, अंगुठी-03)

BJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से दुमका सांसद के विजय जुलूस में नाचने वाले थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की।

0

जुलूस मे नाचने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

दारोगा को बर्खास्त करने का किया आग्रह।

दुमका लोक सभा मे पुनः चुनाव का किया मांग।

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल न्यायिक मामले के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुँच कर दुमका सांसद के विजय जुलूस मे नाचने वाले थाना प्रभारी की बर्खास्त करने की मांग किया।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा की दिनांक पांच जून 24 को समय साढ़े चार बजे शाम, स्थान कुंडहित मुख्य सड़क पर दुमका लोक सभा से विजयी प्रत्याशी का विजय जुलूस था और उसमे नाला विधान सभा अंतर्गत जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे का सार्वजनिक नाच चल रहा था, पूरे देश मे इस प्रकार का कोई पुलिस पदाधिकारी का किसी विजय जुलूस मे नाचने का पहली घटना है,भाजपा ने मांग किया की दरोगा जी जब अपने उम्मीदवार के जीतने पर इतना नाचे तो जीतने के पहले चुनाव के दौरान अपने पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने के लिए क्या क्या डीलिंग किये यह भी सार्वजनिक होना चाहिए।
थाना प्रभारी का काम विजय जुलूस मे विधि व्यवस्था देखना काम होता है न की विजय जुलूस मे नाचना(डांस)।
किस प्रकार झामुमो ने प्रशासन का उपयोग चुनाव मे किया है उसका उदाहरण मात्र है अब तो जरूरत है की झामुमो एवं कांग्रेस के सभी पांचो जीते प्रत्याशियों का विजय जुलूस का वीडियो मंगाया जाय ताकि पता चले की कौन कौन प्रशासन के पदाधिकारी नाच रहे हैं साथ ही थाना प्रभारी सुरेश दुबे का पिछले तीन महीने का कॉल डाटा और व्हातसप चैट भी मंगाने का अनुरोध प्रतिनिधिमंडल ने किया है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया है की सुरेश दुबे को बर्खास्त करते हुए दुमका लोक सभा सीट पर पुनः चुनाव हो।
प्रतिनिधिमंडल मे तारिक इमरान और सुबोध कांत शामिल थे।

भू-माफिया से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय के नेतृत्व में कॉन्फ्रेन्स हॉल (समाहरणालय ब्लॉक-बी०) में की गई।(पूरा पढ़े)

0

राँची जिला में भू-माफिया से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय के नेतृत्व में कॉन्फ्रेन्स हॉल (समाहरणालय ब्लॉक-बी०) में की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, राँची, सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं कांडों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित हुए। भू-माफिया से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा के क्रम में भू-मफिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने एवं अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। जिन अनुसंधानकर्ता द्वारा कांड के अनुसंधान में शिथिलता बरती गई, उनके विरूद्ध निलंबन / विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ किये जाने का निर्देश दिया गया है। लंबित कांडों का प्रभार आदान-प्रदान करने तथा अम्यासिक प्रकृति के भू-माफिया के जमानत रद्दीकरण (Bail Cancellation) की कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया है। भू-माफिया के विरूद्ध दर्ज कांडों में बेहतर साक्ष्य संकलन कर ठोस अभियोजन चलाने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त भू-माफिया के विरूद्ध CCA की कार्रवाई निगरानी की कार्रवाई प्रारंभ करने तथा गुंडा पंजी में नाम प्रविष्टि करने का भी निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है।

रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के हेसाबेड़ा जंगल में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. दो लड़कों पर आरोप लगा है. दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं. वारदात मंगलवार की है. आरोप है कि मंगलवार की शाम दोनों नाबालिग लड़कों ने लड़कियों को फोन कर बात करने के लिए हेसाबेड़ा जंगल बुलाया. फिर वहां दोनों ने लड़कियों को धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया. मंगलवार को ही दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी.

0

अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में CISF ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया

0

CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में CISF ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में FIR के लिए शिकायत दी है।

Read more: मां लक्ष्‍मी की कृपा से इन 5 राशियों को होगी धन प्राप्ति, बन रहे तरक्की के योग, भाग्‍य देगा साथ… 

29.05.2024 को रातु रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास 150000/- लाख रूपये की छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)

0

दिनांक 05.06.2024 को दोपहर समय करीब 14.30 बजे वरीय पुलिस पदाधिकारी महोदय के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु मुडला पहाड़, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास एन्टीक्राईम चेकिंग किया जा रहा था। सभी वाहनों का बारी बारी से जाँच किया जा रहा था उसी क्रम में समय करीब 15.20 बजे पीछे से आ रहे स्कुटी में सवार दो व्यक्ति पुलिस को गाड़ी रोकवाता देख अपने वाहन को विपरीत दिशा में मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर टी०भी०एस० एनटॉर्क स्कुटी संख्या-JH01DB 7079 पर बैठे व्यक्ति ने क्रमशः अपना नाम-1. आनंद ग्वाला, उम्र करीब 37 वर्ष, पिता रवि ग्वाला, पता-फाटलफुकुल, धान्जुपाड़ा, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बिजेन्द्र ग्वाला, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता स्व० चन्द्र ग्वाला, सा०- फाटलफुकुल, धान्जुपाड़ा, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) बताया गया। तत्पश्चात उनसे गाड़ी का कागजात का माँग करने पर उपरोक्त दोनो व्यक्ति घबरा गये और किसी भी प्रकार का वाहन से संबधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नही किये और उपरोक्त वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नही दिये। तब उपरोक्त स्कुटी की रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर का मिलान किया गया तो पता चला की उक्त वाहन का रजिस्ट्रेशन संख्या, इंजन संख्या तथा चेचिस संख्या भिन्न भिन्न है। तत्पश्चात उपरोक्त दोनो व्यक्तियों से उक्त वाहन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किये तो उन दोनो के द्वारा बतलाया गया की उपरोक्त वाहन चोरी का है। जिसे इन्होंने सिल्लीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से चोरी करके राँची लाये है तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त वाहन की मदद से शहर के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में स्थित बैंको का रैकी किया करते है तथा बैको से पैसो की निकासी करने वाले व्यक्तियों से छिनतई कर घटना को अंजाम देते थे। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कार्ड संख्या-302/24, दिनांक-05.06.2024, धारा 414/467/468/47/34 भा०द०वि० तहत दर्ज किया गया है। दोनों पकड़ाये गये व्यक्ति कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों के द्वारा बताया गया कि दिनांक- 29.05.2024 को रातु स्थित दुर्गा मंदिर के पास 150000/- लाख रूपये की छिनतई की घटना को अंजाम अपने अन्य दो साथी विजय ग्वाला, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व० राजु ग्वाला, पता- फाटलफुकुल, धान्जुपाड़ा, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) एवं रवि ग्वाला, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता स्व० पूजन ग्वाला, पता- फाटलफुकुल, धान्जुपाड़ा, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) मिल कर किये थे। दिनांक 03.05.2024 को बोकोरा थार्मल में भी उपरोक्त चारो अपराधकर्मियों द्वारा एस०बी०आई० के सामने 35000/- हजार की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

  1. आनंद ग्वाला, उम्र करीब 37 वर्ष, पिता रवि ग्वाला, पता- फाटलफुकुल, धान्जुपाड़ा, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)।
  2. बिजेन्द्र ग्वाला, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता स्व० चन्द्र ग्वाला, सा० फाटलफुकुल, धान्जुपाड़ा, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुडी (पश्चिम बंगाल)।

अपराधिक इतिहासः

  1. सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-292/24, दिनांक-29.05.2024, धारा-356/382 भा०द०वि० । 2. बी०टी०पी०एस० थाना कांड संख्या-45/24, दिनांक 03.06.2024, धारा-356/382 भा०द०वि० ।

काड में बरामद सामानों की सूची

1 एक ग्रे रंग का टी०भी०एस० एनटॉर्क स्कुटी जिसमे फर्जी रजिस्ट्रेशन संख्या- JH01DB 7079 लगा हुआ ।

2 प्राथमिकी अभियुक्त आनंद ग्वाला के पेन्ट के दाहिने पॉकेट से एक ACE कंपनी का ब्लु रंग का किपैड मोबाईल जिसमें एयरटेल कपनी का सीम नंबर -9635090451 लगा हुआ।

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः

  1. श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  2. पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह सुखदेवनगर थाना, राँची।
  3. आरक्षी 649 रुपेश कुमार, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  4. आरक्षी 3649 ललित उराँव, सुखदेवनगर थाना, राँची

राँचीयातायात पुलिस के जवानों को धूप में अत्यधिक परेशानी को देखते हुए एसएसपी और ट्रैफिक एसपी के द्वारा यातायात पुलिस के जवानों को धूप के चश्मा एवं ग्लूकोन-डी,हॉट एंड कोल्ड बोतल,ओआरएस दिया गया ।

0

ट्रैफ़िक के जवान निरंतर कठिन परिस्थितियों में शहर की यातायात व्यवस्था सँभालते हैं । लगातार धूप , धूल एवं धुएँ के बीच रहते हुए तथा काम के तनाव के कारण बहुधा ये अपने स्वास्थ्य का ख़याल भी नहीं रख पाते और सबसे ज़्यादा उपेक्षित होता है आँखों का स्वास्थ्य।
इसका संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राँची श्री चंदन कुमार सिन्हा ने आर्किड अस्पताल के सहयोग से ट्रैफ़िक के सभी जवानों और चालकों का आई टेस्ट कैम्प पुलिस लाइन में लगवाया था जिसमें बड़ी संख्या में जवानों ने भाग लिया था ।
उसकी अगली कड़ी के रूप में आज उनके आवासीय कार्यालय में ट्रैफ़िक पुलिस के लगभग 350 जवानों के बीच धूप के चश्मे का वितरण किया गया आवश्यकतानुसार जवानों को प्रेसक्रिप्शन सनग्लासेस भी दिये जाएँगे|
इसके अतिरिक्त इस भीषण गर्मी में कुछ राहत पहुँचाने के उद्देश्य से जवानों के बीच थर्मोस्टील वाटर बॉटल एवं ग्लूकोज़ के पैकेट्स का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती कंचन सिंह ने कहा कि राँची पुलिस एक परिवार की तरह है जिसका ध्यान रखना वरीय अधिकारियों की ज़िम्मेवारी है | अतः किसी भी तरह की कोई भी समस्या होने पर पुलिसकर्मी निस्संकोच उनके सम्मुख अपनी बातें रख सकते हैं।
•वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि ट्रैफ़िक के जवान ही पुलिस का वह चेहरा हैं जो हर समय सड़क पर दिखता है , अतः इन्हें विशेष रूप से चुस्त , सतर्क एवं कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयमित और शिष्ट भाषा का प्रयोग करते हुए सतर्कता और कड़ाई से यातायात व्यवस्था सँभालें । क़ानून सबके लिए बराबर है उसका दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित करवायें|
उन्होंने यह भी कहा कि वरीय अधिकारी उनके काम के घंटों और उनकी परेशानियों से अवगत हैं और इसी सिलसिले में और लोगों को ट्रैफ़िक में तैनात करने का कार्य अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही राँची को और ट्रैफ़िक जवान मिल जाएँगे ।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची श्री चंदन कुमार सिन्हा, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कंचन सिंह, ट्रैफ़िक एसपी श्री कैलाश , सार्जेंट मेजर पुलिस एसोसिएशन के सदस्य आदि उपस्थित थे।

पांच जून की देर रात रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची में दो गुटों के बीच झड़प की घटना हुई. झड़प की घटना के बाद कई राउंट फायरिंग की गई (पूरा पढ़े)

0

पांच जून की देर रात रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची में दो गुटों के बीच झड़प की घटना हुई. झड़प की घटना के बाद कई राउंट फायरिंग की गई. घटना में एक युवक घायल हो गया है. उसके सिर में गंभीर चोट है. घटना के बाद स्थानीय लोग देर रात कोतवाली थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया.

जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात किसी बात को लेकर पुरानी रांची के अखाड़ा चौक के पास दो गुट आमने सामने हो गए. दोनों गुटों के बीच पहले झड़प हुई. फिर दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरु कर दी. इसी बीच फायरिंग होने लगी. कई राउंड फायरिंग हुई. यह नहीं पता चल पाया है कि गोली चलाने वाले लोग कौन लोग थे. गोली चलाने वाली की पहचान नहीं हो सकी है.

इधर, घटना में घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया. उसके सिर में गंभीर चोट है. कई टांके लगाए गए हैं. रिम्स के इमरजेंसी में तत्काल उसका इलाज शुरु किया गया.

रांची से पकड़ी गई तीन बांग्लादेशी लड़कियां, रिसॉट में थी बंधक,चोरी छिपे भारतीय सीमा के अंदर आई थी लड़कियां।(पूरा पढ़े)

0

तीन बंगलादेशी महिला गिरफ्तारः-

गुप्त सुचना मिली की कुछ बंगलादेशी महिला होटल बाली रिसोर्ट हिल भ्यू रोड, बरियातु में अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रुकी हुई है। इस सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाकर छापामारी की गई जिसपर कुल 04 लडकियों को जिसका उम्र करीब 20-24 वर्ष के बीच है को बाली रिसोर्ट हिल भ्यू रोड बरियातु से रेसक्यू किया गया। सभी का नाम पता पुछने पर पता चला की इनमें से तीन लडकियाँ बंगलादेश की रहने वाली है जो अवैध तरीके से रात के अंधेरे में तार काट कर बार्डर क्रॉस किये है एवं भारत में घुसपैठ किये है। इन तीनो लडकियों ने बताया कि इनके साथ तीन और लडकियाँ बंगलादेश से आयी थी जो राँची में ही मनीषा रॉय के साथ कहीं छिपी हुई है। इन पकडाये तीनों बंगलादेशी लडकियों का नाम पता पुछने पर ‘फर्जी तरीके से भारत में बनाये गये आधार कार्ड में अंकित नाम 1. पायल दास 2. अनिका दत्ता 3. खुशी बताया गया परन्तु बारिकी से पता करने पर पता चला की इन सभी का नाम 1. निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास 2. सरमीन अख्तर उर्फ अनिता दत्ता 3. निपा अख्तर उर्फ खुशी जो अपना नाम बदलकर भारत में रह रही है। इन तीनो को महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा निर्देशानुसार गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल चार मोबाईल एवं एक फर्जी आधार कार्ड बरामद की गई है। तीन बंगलादेशी महिला जो फिरार है उनके नाम 1. प्रवीन 2. झुमा 3. हासी अख्तर है। पकडाये तीनो बंगलादेशी महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड अंकित किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नामः-

  1. निम्पी बरुआ उम्र- 21 वर्ष, पिता- बुद्धी चन्द्र बरुआ 2. सरमीन अख्तर उम्र- 20 वर्ष, पिता- इमरान हुसैन
  2. निपा अख्तर खुशी उम्र 21 वर्ष, पिता- मो० कासिम सभी ग्राम- चटग्राम, बंगलादेश।

बरामदः-

  1. एक फर्जी आधार कार्ड- 374929863217 जिसपर अनिका दत्ता का नाम अंकित है।
  2. एक स्लेटी रंग का vivo मोबाईला
  3. एक ब्लू रंग का vivo मोबाईल टुटा हुआ।
  4. एक ओलिव रंग का redmi मोबाईला
  5. एक पिंक रंग का iphone

रांची// एक्स्ट्रीम बार हत्या कांड मामले में रांची रेंज के डीआईजी और एसएसपी ने चुटिया थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड।

0