Google search engine
Home Blog Page 41

राँची नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर NSUI का विरोध प्रदर्शन,

0

नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर NSUI का विरोध प्रदर्शन, NTA और केंद्र सरकार के खिलाफ काला पट्टा लगाकर जताया विरोध।

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई नेत्री आरुषी वंदना के नेतृव में रांची विश्विद्यालय के डोरंडा कॉलेज के मुख्य द्वार पर नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर NEET के विद्यार्थियों के साथ काला पत्ता लगा कर केन्द्र सरकार और एनटीए के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि नीट परीक्षा रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार से मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेत्री आरुषी वंदना ने बताया कि इस बार की हुई परीक्षा में 67 स्टूडेंट को 720 में से 720 नंबर दे दिए गए। जिसमें सीधे तौर पर धांधली नजर आती है। कई ऐसे स्टूडेंट ऐसे भी थे जिन्होंने हताशा में आकर आत्महत्या कर ली। इसलिए नीट परीक्षा रद्द की जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। आरुषी वंदना ने कहा कि NEET परीक्षा में केवल ग्रेस मार्क्स की समस्या नहीं थी। धाँधली हुई है, पेपर लीक हुए हैं, भ्रष्टाचार हुआ है। NEET परीक्षा में बैठे 24 लाख़ छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दाँव पर लग गया है। परीक्षा केंद्र और कोचिंग सेंटर का एक नेक्सस बन चुका है, जिसमें ‘पैसे दो-पेपर लो’ का खेल खेला जा रहा है। मोदी सरकार NTA के कंधों पर अपनी कारगुज़ारियों का दारोमदार रखकर, अपनी जवाबदेही से पीछा नहीं छुड़ा सकती।
पूरे NEET घोटाले में CBI जाँच होनी चाहिए।
जाँच के बाद दोषियों को कड़ी-से कड़ी सज़ा दी जाए और लाखों छात्र-छात्राओं को मुआवज़ा देकर उनका साल बर्बाद होने से बचाया जाए।
आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से आरुषी वंदना, चंदन यादव, प्रणव राज, नंदिनी गुप्ता, पी.कृतिका राव, सौरभ अंथोनी, अब्दुल राबनवाज, बिस्वजीत सिंह, अभिजीत बाउरी, अनिकेत सिंह, अभिषेक सिंह, अमन, रोहित, मिथुन, डिंपल, पूजा, सचिन मौजूद थे।

राँची झील के अस्तित्व पर संकट ,राजधानी की जनता बिजली और पानी के लिए त्रस्त (पूरा पढ़े)

0

राँची झील के अस्तित्व पर संकट ,राजधानी की जनता बिजली और पानी के लिए त्रस्त – जनसेवा मंच

झारखंड की राजधानी राँची में लोग पानी की क़िल्लत और बिजली कि आँख मिचौली से परेशान है ,राँची के कई क्षेत्रों में पानी की बेहद क़िल्लत है ,राँची का बड़ा तालाब से दुर्गंध आ रही है ,राँची के नदी तालाब सूख रहें है वही दूसरी तरफ़ बिजली की लोड शेडिंग से लोग रात रात भर जागने के लिए मजबूर हैं ,राजधानी की बदहाली को लेकर जनसेवा मंच के द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया ।

इस विरोध प्रदर्शन में जनसेवा मंच के कार्यकर्ता द्वारा बड़ा तालाब के पास हाथों में तख़्ती आदि लेकर प्रदर्शन किया गया , जिसमें राज्य सरकार और नगर निगम से बड़ा तालाब को बचाने की गुहार ,बिजली पानी के लिए त्रस्त जनता को राहत देने हेतु उचित कदम उठाने का अनुरोध किया गया है ।
इस अवसर पर जनसेवक मुनचुन राय ने कहा कि यह बेहद अफ़सोस की बात है कि कभी जो राँची कभी हिल स्टेशनऔर ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में जाना जाता था आज अपनी पहचान खोता जा रहा है ,राँची की शान बड़ा तालाब करोड़ों रुपए के सीवरेज प्लांट लगाने के बाद भी गंदा पानी से भरा हुआ है ,इसके अलावा राँची के सभी तालाब ,नदियाँ आज मृतप्राय हो गयीं हैं ,जिस राज्य से अन्य राज्यों को बिजली मिलती है उसी राज्य की राजधानी में लोग बिजली की लोड शेडिंग से त्राहिमाम कर रही है ।राजधानी को बचाने के लिए सबको एकजुट होकर आवाज़ उठाने की ज़रूरत है ।

जनसेवक अशोक पुरोहित ने कहा कि बड़ा तालाब को बर्बाद कर दिया गया ,कंक्रीट के कारण जलस्रोत सुख गये ,तालाब से इतनी दुर्गंध आती है कि आस पड़ोस के लोगों का जीना मुहाल हो गया है ।
जनसेवक निशांत यादव ने कहा कि नगर निगम की अनदेखी के कारण करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आज बड़ा तालाब की स्थिति दिनों दिन बदतर होती जा रही है ।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनचुन राय,अशोक पुरोहित ,निशांत यादव ,सुजीत सिंह ,डॉक्टर पूजा ,ललित ओझा ,पूनम सिंह,किरणदेवी,रोहित पांडेय ,अंकित सिंह,अमर कुमार ,अमन जयसवाल ,नीरज यादव ,प्रेम सिंह ,सुनील बर्नवाल,कृष्णा विश्वकर्मा,अरविंद गुप्ता,अमरजीत नीलमणि,सुमित पांडे,राजीव चौबे ,राहुल शर्मा सहित स्थानीय लोग शामिल हुए ।

पंडरा ओपी क्षेत्र में पंचवटी ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े लूट

0

रांची// पंडरा ओपी क्षेत्र में पंचवटी ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया है घटना को अंजाम। मौके पर सिटी एसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुँचे हैं।

अथक प्रयास के बाद भी एशिया का सबसे बड़ा कुन्दरी लाह बागान उपेक्षित (पूरा पढ़े)

0

अथक प्रयास के बाद भी एशिया का सबसे बड़ा कुन्दरी लाह बागान उपेक्षित : कमलेश सिंह

एशिया महादेश का सबसे बड़ा 421 एकड़ में विस्तृत लाखो लाह पोषक वृक्ष और पांच बड़े आहर को समेटे कुन्दरी लाह बागान आज भी अथक प्रयास के बाद उपेक्षित है। वर्ष 2013 में मात्र 35000 लाह पोषक वृक्षों लाखो तक पहुंचाने वाले स्थानीय ग्रामीण आज भी अपने सुखद भविष्य की ताक बागान पर लगाए हुए हैं।
सबो को ज्ञात होगा कि पूर्व उपायुक्त के समय ऋद्धि सिद्धि प्राथमिक लाह उत्पादक सहयोग समिति की देख रेख में लाह खेती का कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसका चयन प्राइम मिनिस्टर एक्सीलेंस अवार्ड में चयन भी रोजगार सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण के संयुक्त अभियान में हुआ था। सैकड़ो लोगो को प्रतिदिन रोजगार भी उपलब्ध होने लगा। जिसमे पलामू के पलाश को राष्ट्रीय पहचान भी मिली। लेकिन समय ने करवट और यह योजना भी धराशायी हो गया। वन विभाग और बिचौलियों की मदद से करोड़ो रूपये की लाह का बंदरबांट कर दिया गया।
पुनः वर्ष 2019 में समिति की मांग पर सरकार ने JSLPS के सखी मंडलों को लाह पोषक वृक्षो को वृक्ष पट्टा के रूप में आवंटित किया गया।बलेकिं विगत पांच वर्षों में भी कोई सकारात्मक कार्य JSLPS के द्वारा नही किया गया। फलस्वरूप आज भी महिलाओं को कोई लाभ नही मिला और पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई और उत्पादित लाह को पदाधिकारी और बिचौलियों की मदद से चोरी करके बिकवा दिया गया। महिला समूहों को कोई आर्थिक लाभ नही मिला।
ज्ञात हो कि आज बागान की उपेक्षा का लाभ असमाजिक तत्वों को मिल रहा है, जंगलों की अवैध कटाई शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए स्थानीय संस्था उद्घोष फाउंडेशन ने इसके संरक्षण के लिए फिर आवाज उठाने लगी है। संस्था के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने इसके संरक्षण और विकास के लिए उपायुक्त पलामू को पत्र लिखा है और आग्रह किया है कि अपने देख रेख में इसे पुनः विकसित करने का कार्य प्रारंभ करे।
कुन्दरी लाह बगंबके पुनर्विकास से यहांनपर हज़ारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण का कार्य सम्भव होगा। संस्था के पास इसके पूर्ण विकास के समुचित योजना है जिसमे लाह की खेती, बटन लेक, सीलिंग वैक्स, हर्बल गुलाल, इको फ्रेंडली पार्क इत्यादि के माध्यम से हज़ारों लोगों को रोजगार ग्राम में ही उपलब्ध होगा। साथ ही प्रमंडलीय स्तर पर कार्य करने से करीब 50000 लोगो को सीधे लाभ दिलाया जा सकता है। जल्द ही इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से भी मिलकर वार्ता किया जाएगा।

ब्राउन शुगर बेचने वाली चार महिला साथ दो पुरुष गिरफ़्तार (पूरा पढ़े)

0

आज दिनांक 11.06.2024 को समय करीब 15:00 बजे गुप्त सुचना मिली कि रामेश्वरम लेन के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर क्रय विक्रय कर रहे है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में बरियातु थाना में एक छापामारी दल गठन किया गया जिसमें पुलिस उपाधीक्षक सदर राँची एवं पु०नि० सह थाना प्रभारी बरियातु, पु०अ०नि० भानु कुमार भारती, म०पु०अ०नि० रेणुका टुडू तथा सशस्त्र बल तथा लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेन्स की ईकाइ के साथ उक्त स्थान का घेराबंदी कर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान कमरे में मौजुद सभी 06 लोग जिसमें 04 महिला तथा 02 पुरुष ब्राउण सुगर जैसा दिखने वाले पाउडर को अल्मुनियम फोएल में लपेट कर छोटे छोटे पुड़िया बनाने में व्यस्त है। जिनका नाम क्रमशः 1. आरती देवी उर्फ गुदली उर्फ भाभी उम्र करीब 30 वर्ष, पति गुड्डू वर्मा, पता हतमा डंगराटोली, थाना- गोंदा, जिला – राँची। 2. शुगन देवी उम्र 45 वर्ष, पति स्व० मनोज राम पता हतमा कोचा, थाना गोंदा, जिला राँची। 3. नीतु नन्द किशोर मित्री उम्र करीब 35 वर्ष, पति नन्द किशोर मिस्त्री, स्थायी पता- इंदरा नगर शांताक्रुज गाँव देवी बकोला पाईप लाईन थाना शांताक्रुजमुंबई, 4. नन्द किशोर मिस्त्री उम्र 41 वर्ष, पिता मोती लाल मिस्त्री पता पता इंदरा नगर शांताक्रुज गाँव देवी बकोला पाईप लाईन थाना शांताक्रुजमुंबई 5. पृथ्वी कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता बिरजु राम पासवान पता करमटोली चौक धोबी लेन मिलिट्री केम्प थाना लालपुर, जिला राँची 6. प्रियंका कुमारी उम्र 18 वर्ष, पिता शोवनाथ उरांव पता – कोउवा खाप, थाना हैजला जिला लोहरदगा था जिनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर का 70 (सत्तर) पुड़िया जिसका वजन 11.27 ग्राम पाया गया को गिरफ्तार कर जप्त प्रदर्श के साथ थाना लाया गया तथा इस संबंध में बरियातु थाना में कांण्ड अंकित किया गया।

बरामद सामान

  1. 70 छोटे छोटे अल्मुनियम फोयेल में लपेटा हुआ ब्राउन सुगर का कुल वजन 11.27 ग्राम पाया गया।
  2. कुल बरामद रकम – 90000/- रू0
  3. 06 मोबाईल फोन
  4. अल्मुनियम फोयल का एक रोल
  5. 03 ATM Card
  6. 01 आधार कार्ड

गिरफतार अभियुक्तो की सूची

  1. आरती देवी उर्फ गुदली उर्फ भाभी उम्र करीब 30 वर्ष, पति गुड्डू वर्मा, पता हतमा डंगराटोली, थाना गोंदा, जिला- राँची।
  2. शुगन देवी उम्र 45 वर्ष, पति स्व० मनोज राम पता हतमा कोचा, थाना गोंदा, जिला – राँची।
  3. नीतु नन्द किशोर मिस्त्री उम्र करीब 35 वर्ष, पति नन्द किशोर मिस्त्री, स्थायी पता इंदरा नगर शांताक्रुज गाँव देवी बकोला पाईप लाईन थाना – शांताक्रुज मुंबई।
  4. नन्द किशोर मिस्त्री उम्र 41 वर्ष, पिता मोती लाल मिस्त्री पता पता इंदरा नगर शांताक्रुज गाँव देवी बकोला पाईप लाईन

थाना – शांताक्रुज मुंबई। 5. पृथ्वी कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता बिरजु राम पासवान पता करमटोली चौक धोबी लेन मिलिट्री केम्प थाना – लालपुर, जिला – राँची।

  1. प्रियंका कुमारी उम्र 18 वर्ष, पिता शोबनाथ उरांव पता- कोउवा खाप, थाना- कुडू जिला लोहरदगा ।

रांची// किशोरगंज चौक के पास से अपहृत प्लाई कारोबारी अमित गुप्ता को 4 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।(पूरा पढ़े)

0

दिनांक-09/06/02024 की रात्रि करीब 10.00 बजे सूचना मिली कि कोतवाली थाना अंतर्गत किशोरगंज चौक नियर गोयल्स सेनेटरी के पास से एक प्लाईवुड व्यवसायी अमित गुप्ता नाम के व्यक्ति का कुछ लोगो के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। तथा अपहरणकर्ता उसे एक ब्लैक रंग की स्कोर्पियों गाड़ी में उठाकर ले गये है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और रॉची शहर के सभी रास्ते पर चेक नाका लगाकर गठित टीम के द्वारा अपराधियों का पीछा एवं घेराबंदी किया जाने लगा तथा अपराधियों के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर उनका पीछा किया जाने लगा पीछा करने के क्रम में अपराधी अपर्हत प्लाईवुड व्यवसायी अमित गुप्ता को लेकर पहले तुपुदाना की ओर लेकर भागे। लेकिन पुलिस दबिश को बढ़ता हुए देख कर वे उसे खरसीढाग ओ०पी० की तरफ लेकर गये। जहाँ पुलिस की चेकिंग पार्टी को देख कर वे पुनः गाडी घूमाकर दलादली की ओर रिंग रोड की तरफ भागे। परंतु उत्त क्षेत्र में भी पुलिस की सक्रियता देख कर रिंग रोड से अपराधियों के द्वारा अपहता व्यसायी को खुटी की ओर ले जाने की सूचना मिली। इस पर तुपुदाना ओ०पी० के पास चेक नाका लगाकर पुलिस के द्वारा चेकिंग शुरु किया गया तो पुलिस को देखकर अपराधी पुनः तेजी से वापस राँची की तरफ स्कोर्पियों गाडी को घूमा कर भागने लगा । इसके बाद पुलित्त के टीम के द्वारा उसका पीछा किया जाने लगा तो अपराधकर्मी धुर्वा डैम होते हुए धुर्वा गोलचक्कर की ओर भागने लगे तो पुलिस टीन के द्वारा शालीनार मार्केट के पास घेरबंदी कर अपराधकर्मीयों को पकड़ लिया गया । साथ में अपईत प्लाईवुड व्यवसायी अमित गुप्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त्ता का नाम पताः-

  1. अनरनाथ तिवारी, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-अभयनाथ तिवारी, सा०-चाईबासा टोली हटिया, थाना जगन्नाथपुर, जिला

राँची। 2. राजीव सिंह. उम्र करीब 32 वर्ष निता-रामकिशोर सिंह ता-ऐन्सलरी चौक बीसाइड, हनुमान मंदिर टुपुदाना, थाना दुनुदाना

जिला राँची।

  1. विशाल सिंह राना, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता-राननुकार सिंह, पत्ता-लोअर चुटिया नियर प्रेमसन मोटर, थाना नानकुन जिला

राँची। 4. काजल कुमारी उम्र करीब 32 वर्ष, पिता-रानपुकार सिंह, पता-ओअर चुटिया नियर प्रेमसन मोटर थाना मालकुम जिला

गिरफतार अभियुक्त राजीव सिंह. उम्र करीब 32 वर्ष पिता-रामकिशोर सिंह. सा० ऐन्सलरी चौक बीसाइड, हनुमान मंदिर

इनुदाना. थाना टुपुदाना जिला राँची का पुर्व अपराधिक इतिहास ।

  1. नानकुम थाना काण्ड सं0-180/2023, दिनांक 12/04/2023, घारा-357/342/325/379 भा०व०थिए।

डॉ। ख्याति मुंजाल को 2024 का रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड मिला (पूरा पढ़े)

0

डॉ। ख्याति मुंजल ने पिछले साल ही अपनी डॉक्टरेट उपाधि पूरी की थी, जिसका विषय था “झारखंड राज्य में व्यापारिक महिलाओं और महिला उद्यमियों के समाजिक और आर्थिक योगदान”। उन्होंने इस अद्वितीय रिसर्च के माध्यम से महिलाओं के व्यापारिक स्थिति और समाज में उनके योगदान को समझने का प्रयास किया।

डॉ। मुंजल को 2024 का रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ, जो माधवी श्याम एजुकेशनल ट्रस्ट और आईसीसीबी द्वारा प्रदान किया गया था। उन्हें बेस्ट रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया, क्योंकि उनका रिसर्च बेहतरीन है।

डॉ। मुंजल एक प्रभावशाली और संवेदनशील रिसर्चर हैं, जिन्होंने अपने कार्य के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है। उनका अनुसंधान वास्तव में एक प्रेरणास्पद और ज्ञानवर्धक माना गया है, जो समाज को महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।

माधवी श्याम एजुकेशनल ट्रस्ट और आईसीसीबी द्वारा डॉ। ख्याति मुंजल को यह पुरस्कार समर्पित किया गया है, जो महिलाओं के प्रगति में एक महत्वपूर्ण योगदान के लिए है। यह पुरस्कार उनके रिसर्च की महत्वपूर्णता और गुणवत्ता को मानते हुए दिया गया है, जो न केवल एक विशेष क्षेत्र में बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है।

डॉ। मुंजल के रिसर्च ने उन्हें झारखंड राज्य में महिलाओं के स्थान की महत्वपूर्णता को समझने में मदद की है, और उन्होंने व्यापारिक महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक योगदान को प्रकाश में लाने के लिए अपने अद्वितीय दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया है। उनका काम एक सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित करता है और महिलाओं को उनके योगदान को समझने और महत्वपूर्णता को मान्यता दिलाने में मदद करता है।

रिसर्चर डॉ। ख्याति मुंजल को उनके प्रयासों के लिए हर्षित किया गया है, और इस पुरस्कार से उन्हें एक उच्च स्तर की प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त हुआ है।

गिरीडीह पुलिस ने कंटेनर से 40 पशुओं को जब्त किया गया है।

0

गिरिडीह// एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निमियाघाट थाना पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ देर रात बड़ी कारवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक एक कंटेनर भरकर ले जा रहे गोवंशीय पशुओं को पकड़ा है। पुलिस ने कंटेनर से 40 पशुओं को जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है, बता दें गिरिडीह पुलिस ने बीते कुछ महीनों में 1400 से अधिक पशुओं को जब्त किया गया। वहीं दर्जनों पशु तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।

मोदी 3.0 में कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, देखें लिस्ट

0

मोदी 3.0 में कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, देखें लिस्ट

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में संपन्न हो गया. नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में एक-एक कर चुने हुए सांसदो को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. किसे मिली कैबिनेट में जगह, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, यहां देखिए पूरी लिस्ट…

कैबिनेट मंत्री

  1. नरेंद्र मोदी
  2. राजनाथ सिंह
  3. अमित शाह
  4. नितिन गडकरी
  5. जेपी नड्डा
  6. शिवराज सिंह
  7. निर्मला सीतरमण
  8. एस जयशंकर
  9. मनोहर लाल खट्टर
  10. एचडी कुमारस्वामी
  11. पीयूष गोयल
  12. धर्मेंद्र प्रधान
  13. जीतनारम मांझी
  14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  15. सर्वानंद सोनेवाल
  16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
  17. राम मोहन नायडू
  18. प्रह्लाद जोशी
  19. जुएल ओरांव
  20. गिरिराज सिंह
  21. अश्विनी वैष्णव
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  23. भूपेंद्र यादव
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत
  25. अन्नपूर्णा देवी
  26. किरण रिजिजू
  27. हरदीप पुरी
  28. मनसुख मांडविया
  29. जी किशन रेड्डी
  30. चिराग पासवान
  31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. राव इंद्रजीत सिंह
  2. जितेंद्र सिंह
  3. अर्जुन राम मेघवाल
  4. प्रतापराव गणपतराव जाधव
  5. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

  1. जितिन प्रसाद
  2. श्रीपद यशो नाइक
  3. पंकज चौधरी
  4. कृष्णपाल गुर्जर
  5. रामदास अठावले
  6. रामनाथ ठाकुर
  7. नित्यानंद राय
  8. अनुप्रिया पटेल
  9. वी सोमन्ना
  10. चंद्रशेखर पेम्मासानी
  11. एसपी सिंह बघेल
  12. शोभा करांदलाजे
  13. कीर्तिवर्धन सिंह
  14. बीएल वर्मा
  15. शांतनु ठाकुर
  16. सुरेश गोपी
  17. एल मुरगन
  18. अजय टमटा
  19. बंदी संजय
  20. कमलेश पासवान
  21. भागीरथ चौधरी
  22. सतीश दुबे
  23. संजय सेठ
  24. रवनीत सिंह बिट्टू
  25. दुर्गादास सुइके
  26. रक्षा खडसे
  27. सुकांता मजूमदार
  28. सावित्री ठाकुर
  29. तोखन साहू
  30. राजभूषण चौधरी
  31. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
  32. हर्ष मल्होत्रा
  33. नीमूबेन बमभानिया
  34. मुरलीधर मोहोल
  35. जॉर्ज कुरियन
  36. पबित्रा मार्गेरिटा

पलामू Eco tourism के रूप में डेवलप करके पर्यटक स्थल बनाने की योजना (पूरा पढ़े)

0

बहौता आहर करीब 8 एकड़ में विस्तृत है, इसके बांध पर दर्जनों कुसुम के पेड़ लगे हैं, आहर के बीच मे एक टापू इसे और आकर्षित करती है। इसे हमलोगों ने Eco tourism के रूप में डेवलप करके पर्यटक स्थल बनाने की योजना थी। आहर के जीर्णोद्धार से आज़ पास के सभी गांव का वाटर लेवल में सुधार हो गया। लेकिन वन विभाग, JSLPS और कुछ स्थानीय लोगो के कारण आज भी उपेक्षित है। इस कुन्दरी लाह बागान के पूर्ण विकास के लिए कल से कार्य पुनः प्रारम्भ होगा। आने वाले कुछ वर्षों में हमलोग इसे नई दिशा देने में अवश्य सफल होंगे …
Udghosh Foundation