सदर अस्पताल के कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रकाश भगत ने एक और कैंसर की सर्जरी की।(पूरा पढ़े)
सदर अस्पताल के कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रकाश भगत ने एक और कैंसर की सर्जरी की।
सिल्ली की रहने वाली 47 वर्षीय महिला, पेशाब के रास्ते से खून आने की शिकायत लेकर महिला विभाग के ओपीडी में दिखाने आई थी।
वहां पर सीटी स्कैन एवं बायोप्सी करने से एंडोमेट्रियल कैंसर होने का पता चला ।
14 जून 2024 को उसका ऑपरेशन सदर अस्पताल किया गया, जिसे Total Abdominal Hysterectomy + BSO + PLND किया गया। (जिसमें गर्भाशय, अंडकोष एवं Lymph Node निकाल दिया गया)
ऑपरेशन के बाद मरीज तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रही है, उसे मुंह से खाना पीना देना शुरू कर दिया गया है एक-दो दिनों में उसे छुट्टी भी दे दी जाएगी ।
आगे का इलाज Biopsy की रिपोर्ट पर भी निर्भर करेगा।
ऑपरेशन करने वाली टीम में निम्नलिखित लोग शामिल थे
कैंसर सर्जन:- डॉक्टर प्रकाश भगत, लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार,एनीस्थिटिस्ट डॉ जयवंत मुर्मू ,
ओटी असिस्टेंट सरिता , शशि.. आदि
पूरे इलाज में सिविल सर्जन सर का भरपूर सहयोग एवं प्रोत्साहन मिला।
अचार संहिता खत्म होने के उपरांत 04 आई०पी० एस० का हुआ पदस्थापन।(पूरा पढ़े)
राँची, दिनांक 18/06/2024 ई०।
- सं० सं० 13/पी1-104/2021-3683/सी०, श्री क्रान्ति कुमार गड़िदेशी, भा०पु० से० (2006), पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, दुमका के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
- सं० सं० 13/पी1-104/2021-3684/सी०, श्रीमती अन्नेपू विजयालक्ष्मी, मा०पु० से० (2006), पुलिस महानिरीक्षक, दुमका को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
- सं० सं० 13/पी1-104/2021-3685/सी०, श्री अजीत पीटर डुंगडुंग, भा०पु० से० (2011), समादेष्टा, झा०स०पु०-01 राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, देवघर, के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री डुंगडुंग, भा०पु० से० (2011) अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा, झा०स०पु०-5, देवघर के प्रभार में भी रहेंगे।
सं० सं० 13/पी1-104/2021-3686/सी०, श्री राकेश रंजन, भा०पु० से० (2017), पुलिस अधीक्षक, देवघर (अतिरिक्त प्रभार समादेष्टा, जैप-5, देवघर), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा, झा०स०पु०-01 राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से,
1976-2024 (शैलेश कुमार सिन्हा)
सरकार के अवर सचिव ।
राँची, दिनांक 18/06/2024 ई०।
ज्ञापांक-13/पी1-104/2021-3686/
प्रतिलिपि-महालेखाकार, झारखण्ड, पो०-डोरण्डा, राँची को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई
Ranchi अफीम डोडा लदा राजस्थान का ट्रक नामकुम क्षेत्र से जप्त(पूरा पढ़े)
अफीम डोडा लदा राजस्थान का ट्रक नामकुम क्षेत्र से जप्त दिनांक-18.06.2024 की रात्रि में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थाना अन्तर्गत सरवल से तुंजू जाने वाली सड़क से 01 कि०मी० की दुरी पर स्थित जंगल झाड़ी वाले क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ट्रक में अफीम डोडा लोड करवाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सरवल चौक से करीब 01 कि०मी० पश्चिम दिशा में अवस्थित जंगल-झाड़ी क्षेत्र में छापामारी की गयी। पुलिस वाहन को देख कर व रात्रि के अंधेरे तथा जंगल-झाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर ट्रक चालक एवं वाहन में अफीम डोडा लोड करने वाले व्यक्ति भाग गये। छापामारी दल द्वारा वाहन का भौतिक निरीक्षण करने पर 12 चक्का ट्रक सं०-RJ19GC-5246 पर प्लास्टिक के बोरे में अफीम डोडा लोड पाया गया है। ट्रक के केबिन की जाँच करने पर राजस्थान के जोधपुर जिला से पंजिकृत उक्त वाहन का पंजीकरण दस्तावेज पाया गया, जिसमें वाहन मालिक का नाम मादा राम, पिता भनवारू राम सा० तलिया नोसार ओसियों जिला जोधपुर राजस्थान अंकित है। उक्त वाहन को विधिवत जप्त किया गया है। अग्रत्तर जाँच के क्रम में छापामारी दल को यह स्पष्ट हुआ कि अफीम डोडा के खरीद-बिक्री / व्यापार, परिवहन एवं भंडारण में स्थानीय व्यक्तियों के अतिरिक्त राजस्थान का अन्तर्राज्यीय गिरोह शामिल है। उक्त घटनाक्रम का नामकुम थाना में प्राथमिकी सं0-232/24, दि0-18.06.2024, धारा-15 (c)/18(b)/22(C)/25/28 NDPS Act. दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया है तथा अफीम डोडा के अवैध कारोबार में संलिप्त संजाल (Nexus) को ज्ञात करने के बिन्दु पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
जप्त किये गये सामानों की विवरणी :-
- अफीम डोडा के प्लास्टिक बोरा की संख्या-123 बोरा (2885 कि०ग्रा०)
- 12 चक्का ट्रक-01 अद्द (रजि०नं०- RJ19GC-5246)
- वाहन का पंजियन दस्तावेज,
छापामारी दल/ अनुसंधान में शामिल पदाधिकारियों/ कर्मियों का नाम :-
- श्री अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची,
02 श्री ब्रह्मदेव प्रसाद, पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम, राँची,
- पु०अ०नि० चूड़ामणि टुडू, ओ०पी० प्रभारी, खरसीदाग, रॉची,
- अंगरक्षक पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम एवं थाना सशस्त्र बल,
Ranchi: तस्करी के लिए डोडा ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है (पूरा पढ़े )
Ranchi: तस्करी के लिए डोडा ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कियाहै. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर नगड़ी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच बोरी डोडा जब्त किया है. वहीं इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुलेमान है. जबकि इसमें शामिल एक व्यक्ति फरार हो गया है. फरार व्यक्ति का नाम दयाल है.
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसएसपी ने बताया कि रविवार को नगड़ी इलाके में दो बाइक के पीछे बोरी में बांध कर दो व्यक्ति डोडा लेकर जा रहे थे. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई. दोनों बाइक को पुलिस बल के सहयोग से रोकने का इशारा करने पर एक बाइक सवार व्यक्ति अपनी बाइक को बोरी सहित छोड़ कर भाग गया. दोनों बाइक पर कुल पांच बोरी डोडा लदा हुआ था. पांच बोरी डोडा का कुल वजन 80.700 किलोग्राम है.
देह व्यापार के खिलाफ राँची पुलिस की बड़ी कार्यवाई
देह व्यापार के खिलाफ राँची पुलिस की बड़ी कार्यवाई
दिनांक- 15.06.2024 को पुलिस उपाधीक्षक महोदय हटिया राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुनिता कॉम्प्लेक्स स्थित मौर्या होटल में अवैध रुप से अनैतिक देह व्यपार का धंधा किया जा रहा है। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, पुलिस अधीक्षक नगर रॉची को सूचित करते हुए छापामारी दल के साथ पुलिस उपाधीक्षक, हटिया श्री प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनिता कॉम्प्लेक्स स्थित मौर्या होटल के कमरा न0 406, 402 में छापामारी किया। छापामारी के क्रम में 02 महिला एवं 01 पुरुष को पुलिस बल के द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में पकडा गया। पकडायी महिलाओं एवं पुरुष के पास आपत्तिजनक समान को बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्ति सूचि तैयार कर जप्त किया गया। तथा 02 महिलाओ एवं 01 पुरुष को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से पुछताछ करने पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा करने की बात स्वीकार किये है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
- रीना देवी उम्र करीब 38 वर्ष, पत्ति-सतीश कुमार, पता ग्राम हसारगंज थाना हाजीपुर, जिला वैशाली (बिहार)
- विशाल सिन्हा, उम्र 26 वर्ष, पिता अमित कुमार सिन्हा पता राजेन्द्र नगर बोडिया, थाना बोकारो थर्मल, जिला बोकारो
- जस्मिना मंडल, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता रहीम मंडल, पत्ता आमतला, थाना केनिंग, जिला 24 परगना (प० बंगाल),
जप्त सामान का विवरण
- कुल 03 स्मार्ट फोन एवं 01 की-पैड फोन
- 02 पीस कडोम
- 01 चार चक्का वाहन
पहाड़ी मंदिर के दान पेटी खोला गया दीनार और डॉलर भी निकले (पूरा पढ़े)
पहाड़ी मंदिर के दान पेटी खोला गया
डॉलर एवं दीनार दान पेटी से निकले
पहाड़ी मंदिर के मुख्य मंदिर का दान पेटी खोला गया
आज दिनांक 16 -06- 2024 दिन रविवार को पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के सचिव राकेश सिन्हा एवं राजेश साहू ,बादल सिंह के नेतृत्व में पहाड़ी मंदिर के मुख्य दान पेटियों को खोला गया जिसकी गिनती की प्रक्रिया में सभी सम्मानित सदस्य गण एवं मंदिर के पुजारी और सुखदेवनगर थाना एवं श्रद्धालु गण की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करा कर दान पेटी खोला गया और उसकी गिनती की गई जिसमें डॉलर एवं दीनार के साथ छ लाख पैतालीस हजार दो सौ इकतीस रुपया निकला (645231)नगद साथ ही कुछ खराब नोट हो गए थे जिसको RBI से बात कर के एक्सचेंज कर दिया जाएगा ।
सभी सदस्यों की उपस्थिति में उसकी गिनती की गई इन सारी प्रक्रिया में समिति के सचिव राकेश सिन्हा एवं वित्त प्रभारी राजेश साहू, राजेंद्र सिंह, राजकुमार तलेजा , उर्मिला चौधरी ,दीपक नंन्दा ,जीतू,राम सिंह , पुजारी मनोज मिश्रा, बेबी सिंह , बद्री,अमन सिंह , अश्विनी , पूजा , सोनी ,आकांक्षा शर्मा एवं तमाम शिव भक्त , मंदिर के लोग उपस्थित थे । सभी रकम को पहाड़ी मंदिर विकाश समिति राँची के बैंक अकाउंट में जमा कराया जाएगा इन सारी बातों की जानकारी बादल सिंह ने दी।
जय भोले की ,जय पहाड़ी बाबा🙏🙏
राजेश साहू
बादल सिंह
पहाड़ी विकाश समिति
9334347352
अरगोड़ा एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा तीन युवती पकड़ी गई (पूरा पढ़े)
रांची// अरगोड़ा चौक स्थित मौर्या होटल से पुलिस ने दो लड़कियों समेत तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में दबोचा, सेक्स रैकेट के खिलाफ रांची पुलिस की कारवाई जारी है।
जेसीएम ने गांडेय सहित इंडिया गठबंधन की जीत पर कल्पना सोरेन को बधाई दिया।
जेसीएम ने गांडेय सहित इंडिया गठबंधन की जीत पर कल्पना सोरेन को बधाई दिया।
नवनिर्वाचित माननीय गांडेय विधायिका श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी को छात्र मोर्चा की ओर से इण्डिया गठबंधन का 5 लोकसभा सांसद और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की जीत की बधाई दिया गया। साथ ही छात्र हित से संबंधित वार्ता किया गया। पार्टी में छात्र और युवाओं की भागीदारी बढ़े ऐसा दिशा निर्देश उनकी ओर से दिया गया।आगामी बैठक जल्द छात्र मोर्चा के पदाधिकारीयों व सदस्यों के साथ करेंगी उक्त बातें कही ।जिससे राज्य के छात्र–युवाओं के ज्वलंत मुद्दे का जानकारी प्राप्त हो सकें । उक्त मौके पर झामुमो छात्र मोर्चा अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, dspmu अध्यक्ष मनीष राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
अमन तिवारी
अध्यक्ष
झारखंड छात्र मोर्चा
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। पिस्का मोड स्थित युनिवर्सल होण्डा एवं चुट्टु रिंग रोड स्थित गणेशा सिरमिक्स मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा सदन ब्लड बैंक एवं रिम्स ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर मे युनिवर्सल होण्डा मे 36 यूनिट एवं गणेशा सिरमिक्स मे 22 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक मंच के रक्तदान प्रभारी विष्णु अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल के सफल प्रयास से कार्यक्रम संभव हुआ।
मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया के कार्यक्रम मे मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,सचिव सोनित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्पर्श चौधरी, राष्ट्रीय रक्तदान संयोजीका नेहा पटवारी, प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष विशाल पाडिया, प्रांतीय रक्तदान संयोजक पिंकेश खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, दुमका शाखा अध्यक्ष रमेश अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति
राघव जालान
प्रवक्ता
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा













