Ranchi : गोंदा थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है. देर रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर मंदिर में रखे सामान और दान के पैसे लेकर फरार हो गए हैं. इस मामले की सूचना गोंदा थाने की पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद गोंदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो पाई है.
नशा मुक्त हो पर्यटन स्थल हमारा, मादक पदार्थ का दुरुपयोग को समाप्त करने हेतु जागरूकता अभियान
नशा मुक्त हो पर्यटन स्थल हमारा, मादक पदार्थ का दुरुपयोग को समाप्त करने हेतु जागरूकता अभियान
पर्यटन , कला , संस्कृति , खेलकूद , युवाकार्य विभाग और जिला प्रशासन एवं राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के संयुक्त तत्वावधान में पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार पर मादक पदार्थ का दुरुपयोग को समाप्त करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया एवं पदयात्रा करते हुए पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से बालाजी मंदिर एवं पहाड़ी मंदिर आसपास बस्ती में नशा मुक्त अभियान चला कर सबको जगरूक किया गया ।
नशा से होने वाले नुकसान को वीडियो के माध्यम से LED स्क्रीन पर दिखाया गया । आज के जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन पदाधिकारी शिवेन्द्रा सिंह , जिला पर्यटन विशेषज्ञ रोशन कुमार एवं राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति से राजेश साहू , बादल सिंह ,विनोद कुमार एवं शिव बारात से दीपक नंदा , राजकुमार तलेजा , अर्चना मिर्धा , स्वपना चटर्जी , शुभाशीष चटर्जी , शिव किशोर शर्मा ,उदय चौधरी , मोनू शर्मा , स्वेता सिंह, पुजारी मनोज मिश्रा , पिंटू बाबा,संतोष कुमार , शेरू , अमनर कुमार , पूजा , सोनी गुप्ता , मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
बादल सिंह
प्रवक्ता
राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति
9334347352
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा मना रहा रक्तदान पखवाड़ा, 10वे दिन भी लगाया 2 स्थानों पर रक्तदान शिविर
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा मना रहा रक्तदान पखवाड़ा, 10वे दिन भी लगाया 2 स्थानों पर रक्तदान शिविर
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने रक्तदान पखवाड़ा के 10वे दिन भी दो रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 23.06.24 को मेन रोड स्थित रोशपा टॉवर एवं बरियातू स्थित एस्टेट ईको सिम्फनी मे रक्तदान शिविर लगाया गया। दोनो शिविर मिलाकर 35 लोगों ने रक्तदान किया तथा भविष्य मे भी रक्तदान करने के लिए रुचि जताई। यह शिविर सदर हॉस्पिटल ब्लड बैंक एवं हेल्थ पॉइंट ब्लड सेंटर एवं उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।
रक्तदान शिविर के संयोजक मंच के रक्तदान प्रभारी विष्णु अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल थे।
मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक नेहा पटवारी, प्रांतीय रक्तदान संयोजक पिंकेश खंडेलवाल, प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पड़िया, निवर्तमान अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मनीष लोधा, सुभाष पटवारी, दीपक गोयनका, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अमित जांगिड़, विकास गोयल, विमल अग्रवाल, हर्ष जालान, यश गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति
राघव जालान
प्रवक्ता
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा
कुन्दरीलाहबागानपलामू उपायुक्त, उप विकास आयुक्त का हुआ आगमन (पूरा पढ़े)
पलामू उपायुक्त, उप विकास आयुक्त का हुआ आगमन
बागान से सम्बंधित पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया।
वर्ष 2013 से लेकर 2019 तक पूर्व उपायुक्त अमित कुमार जी के सहयोग से किए गए सभी कार्य और उपलब्धियों को बताया।
वर्ष 2020 से वर्तमान 2024 तक क्या खोया बागान, से भी बताया गया ।
कुछ षड्यंत्र आज भी देखने को मिला JSLPS के द्वारा। जब कर सकते तो झूठ का शेखचिल्ली भी मत बनो।
लेकिन पूर्ण विश्वास है कि बहुत जल्द पुनः आगमन होगा महोदय का कुन्दरी लाह बागान में।
पूर्ण विकास होगा पलामू की पहचान पलाश का। पूर्व की तरह जिला स्तरीय कमिटी बनाकर कार्य होगा तभी कुन्दरी लाह बागान का विकास भी होगा।
झारखंड #पलामू #कुन्दरी #पर्यावरण #लाह
राँची ज़मीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने से ed को छापेमारी में मिला एक करोड़ नगद और 100 गोली
राँची ज़मीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने से ed को छापेमारी में मिला एक करोड़ नगद और 100 गोली
नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में एन.एस.यू.आई ने सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ विरोध दर्ज किया।
नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में एन.एस.यू.आई ने सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ विरोध दर्ज किया।
कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ विरोध दर्ज किया। विदित हो कि पूरे देश मे आज नीट को लेकर NDA के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया गया। आज रांची में हुए विरोध मार्च के एन.एस.यू.आई झारखंड टीम ने आरुषी वंदना के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर आरुषी वंदना ने कहा कि
हिंदुस्तान में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी या तो उसे रोक नहीं पा रहे या रोकना ही नहीं चाहते। भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर और शिक्षा माफियाओं की लैबोरेटरी बन गए हैं। भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। आज के प्रदर्शन को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी एव झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने एन.एस.यू.आई कि सरहाना किया एव हौसला बढ़ाया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरुषी वंदना, चंदन यादव, पी.कृतिका राव, नंदिनी गुप्ता, आकाश रजवार, बिस्वजीत सिंह, शिवा राऊ, अभिषेक सिंह, अभिजीत बाउरी, प्रखर शर्मा,अभिषेक दुबे,शिवम पांडेय, सौरभ अंथोनी, के मीनेष, सोनू, रितेश झा, मोहित तिवारी, एव सैकड़ो विद्यार्थी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने पहाड़ी मंदिर का सर्वे किया
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने पहाड़ी मंदिर का सर्वे किया
माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी के आदेश के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने पहाड़ी मंदिर का निरिक्षण किया एवं राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के सचिव राकेश सिन्हा, राजेश साहू , बादल सिंह एवं तमाम सदस्यों के साथ बैठक किया , पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन पदाधिकारी शिवेन्द्रा सिंह , जिला पर्यटन विशेषज्ञ रोशन कुमार एवं si+so आर्किटेक्ट के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट एवं अर्बन प्लानर गौतम कुमार मोदी ने पूरे पहाड़ी मंदिर का सर्वे किया एवं बहुत जल्द पहाड़ी मंदिर का सौंदर्यीकरण , विवाह मंडप , सभी दर्शनार्थियों के लिए आरामशाला , पहाड़ी कॉरिडोर एवं युवाओं के लिए सेल्फी पॉइंट , ध्यान केंद्र बनाया जाएगा । राँची पहाड़ी विकाश समिति के सचिव राकेश सिन्हा , राजेश साहू , बादल सिंह , राजेन्द्र सिंह एवं मंदिर के पुजारी पिंटू बाबा , मनोज बाबा, कर्मचारी शेरू , प्रदिप , बेबी , मोहन आदि लोग उपस्थित थे ।।।
माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद ,अगले माह से सावन शुरू होने वाला हैं पहाड़ी मंदिर में पूरे देश से शिव भक्त बाबा के दर्शन करने आते हैं। इस साल राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति सावन महोत्सव के रूप में मनायेगा एवं सभी शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगा ।
ये जानकारी बादल सिंह ने दिया ।
बादल सिंह
प्रवक्ता
राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति
9334347352
मादक पदार्थों पर रोक को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
मादक पदार्थों पर रोक को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोेजन
मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में कार्यशाला का आयोजन
मादक पदार्थों पर रोक के लिए आवश्यक जानकारी एवं जन सहभागिता पर दिया गया जोर
बच्चों से मेल-मिलाप बढायें – एसएसपी
कोई आसानी से न बेच पायें मादक पदार्थ – एसएसपी
एक युद्ध नशे के विरुद्ध, हेल्पलाइन नंबरर 9153886238 पर दें जानकारी
मादक पदार्थों पर रोक को लेकर आज दिनांक 20 जून 2024 को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोेजन किया गया। कार्यशाला में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री चंदन कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमण्डल पदाधिकारी रांची, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सुमित अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली सह नोडल पदाधिकारी नशा विमुक्ति अभियान श्री प्रकाश सोय, सिविल सर्जन श्री प्रभात कुमार, एसपी एनसीबी श्री सारिक उमर, न्यूरो फिजिशियन, रिनपास श्री सजल अशीष नाग, नेहरु युवा केन्द्र के प्रतिनिधि डाक्टर कमल कुमार बोस, डॉ. सत्येन्द्र प्रताप, विभिन्न थानों के प्रभारी, गैर सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। कार्यशाला में मादक पदार्थों पर रोक के लिए आवश्यक जानकारी एवं जन सहभागिता पर बल दिया गया।
विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की दी गयी जानकारी
कार्यशाला के दौरान एसपी एनसीबी श्री सारिक उमर द्वारा विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों और उनके प्रभाव के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गयी। उपस्थित लोगों विशेषकर छात्रों को मादक पदार्थों की पहचान, सेवन से होने वाले प्रभाव और बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। नशे के सेवन से किस तरह युवा पीढ़ी और समाज प्रभावित हो रहे हैं इससे संबंधित एनसीबी का वीडियो भी सभी को दिखाया गया।
बच्चों से मेल-मिलाप बढायें – एसएसपी
कार्यशाला में संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा के खिलाफ जनजागरण की आवश्यकता है। माता-पिता/अभिभावक बच्चों के क्रियाकलापों पर नजर रखें, उनसे बातचीत करें, साथ में लंच या डिनर करें। बच्चों की आंखों, चलने और बोलने के तरीके से पहचानें, कहीं वो नशा तो नहीं कर रहा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सिगरेट क्या है?, तंबाकू की डंडी, जिसके एक सिरे में धुआं है और दूसरे सिरे पर एक मूर्ख।
कोई आसानी से न बेच पायें मादक पदार्थ – एसएसपी
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला में कोई भी मादक पदार्थ आसानी से न बेच पायें, इसके लिए पुलिए को सतर्क रहने की आवश्कता है। उन्होंने अभियान से जुडे़ सभी पुलिस पदाधिकारियों से नशे को कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निदेश दिये।
एक युद्ध नशे के विरुद्ध, हेल्पलाइन 9153886238 पर दें जानकारी
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में आम जनता का सहयोग बेहद जरुरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए रांची पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर व्हाट्सऐप के माध्यम से रांची में चल रहे नशे के कारोबार, मादक पदार्थों की बिक्री एवं इसमें संलिप्त व्यक्ति की जानकारी दी जा सकती है। कार्यशाला के दौरान सभी को ये वीडियो दिखाया गया। कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोगों को हेल्पलाइन नंबर 9153886238 नोट कराया गया एवं सभी से दूसरे लोगों से साझा करने की अपील की गयी। कार्यशाला में न्यूरो फिजिशियन, रिनपास श्री सजल अशीष नाग द्वारा मादक पदार्थों के आदि हो चुके व्यक्ति के उपचार के संबंधित आवश्यक जानकारी दी। साथ ही सभी लोगों को मादक पदार्थों पर रोक के लिए जन जागरण हेतु शपथ भी दिलाई गई।
#TeamPrdRanchi
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने लगाया आठवा रक्तदान शिविर जिसमे 41 लोगो मै 18 लोगों ने किया पहली बार रक्तदान
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने लगाया आठवा रक्तदान शिविर जिसमे 41 लोगो मै 18 लोगों ने किया पहली बार रक्तदान
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने रक्तदान पखवाड़ा मे आठवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। हर रोज़ शहर के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया जारहा है। इसी क्रम मे 19.06.24 को हरमु रोड स्थित मंगल मूर्ति हाईट्स मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेवा सदन ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर मे 50 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमे से 41 लोगों ने रक्तदान किया जिसमे 18 रक्तवीरों ने पहली बार रक्तदान किया।
कार्यक्रम के संयोजक मंच के रक्तदान प्रभारी विष्णु अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल थे।
मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव सोनित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्पर्श चौधरी, राष्ट्रीय रक्तदान संयोजिका नेहा परवारी, प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पाड़िया, पूर्व अध्यक्ष मनीष लोधा, दीपक गोयनका, निकुंज पोद्दार, नीरज अग्रवाल, रोहित सरावगी, सौरव बजाज, विकाश गोयल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति
राघव जालान
प्रवक्ता
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा
रांची पुलिस ने मोबाईल चोर गिरोह के 7 मोबाइल चोर को 79 पीस मोबाइल के साथ दबोचा है। जिसमे दो नाबालिग है।(पूरा पढ़े)
दिनांक- 18.06.2024 को एतवार बाजार से एक किशोर बालक समीर कुमार को मोबाइल चोरी करने के प्रयास में पकडा गया था जिससे पूछ ताछ करने पर बताया की मेरे साथी लोग कमड़े में किराये के मकान में रहते है। जिसके सत्यापन में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रातु के द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक मु0-2 के निर्देशन में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया एवं छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए 01:00 बजे रात्रि में सूर्या नगर कमड़े स्थित बिट्टू चौधरी के घर पंहुचा जहा एक कमरे में रह रहे 06 लोगो को पकड़ा गया जिसमे एक नाबालिक लड़का भी था। घर के तलाशी के क्रम में इनलोगों के पास से कुल 79 अलग अलग कंपनी के मोबाइल बरामद किया गया। पुछताछ के क्रम में इन लोगों ने बताया कि ये लोग रॉची के दलादली चौक, कटहल मोड़, सदर बजार, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, कांटाटोली चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक इत्यादि से मोबाईल की चोरी करते हैं तथा जब अच्छी संख्या में मोबाईल जमा हो जाता है तो उसे ट्रेन से अपने गांव बाबुपुर थाना तिनपहाड़ जिला साहेबगंज ले जाते हैं और उसके बाद बंग्लादेश से आदमी आ कर खरीद कर ले जाता है और हमलागों को अच्छी खासी कमाई हो जाती है इस धंधा में हमारे गांव के और भी कई लोग जुड़े हुए हैं जो विभिन्न शहरों मे जा कर मोबाईल की चोरी करते हैं। सभी लोगो ने अपना दोष स्वीकार किये हैं तथा इस काम में ये लोग बच्चो का भी इस्तेमाल करते है ताकि कभी पकड़ा जाए तो आम लोग बच्चा समझ कर छोड़ देंगे। सभी लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :-
- लड्डू नोनिया उम्र-34 वर्ष पिता-स्व० रूपा नोनिया 2. जितेन्द्र नोनिया उम्र 27 वर्ष पिता मोतीलाल नोनिया 3. पुसवा नोनिया उम्र 27 वर्ष पिता मोतीलाल नोनिया 4. अर्जुन नोनिया उम्र 32 वर्ष पिता- स्व० चंदुनोनिया, सा०-बाबूपुर तीनपहाड़, थाना- तीनपहाड़, जिला- साहेबगंज एवं 5. मिथुन दास उम्र-28 वर्ष पिता- दुलाल दास सा०- बड़ा हरिचंदपुर (तीनपहाड़) थाना-तीनपहड़, जिला-साहेवगंज एवं 02 किशोर विधि निरुद्ध (कुल 07)
जप्त समान की विवरणी :-
- कुल 79 मोबाईल फोन बरामद













