जे०एस०एस०सी० (सी०जी०एल०) पेपर लिक मामले में आरा (बिहार) निवासी एक सरगना, गिरफ्तार
आज दि0-11.07.2024 को झारखण्ड राज्य का बहुचर्चित जे०एस०एस०सी० (सी०जी०एल०) पेपर लिक मामले में नामकुम थाना कांड सं0-45/24, दिनांक-23.01.2024 धारा 467/468/420/120बी भा०द०वि० एवं 66 आई०टी० एक्ट तथा 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of unfair Means in Recruitment) Act.2023 मे अबतक अनुसंधान के क्रम मे प्राप्त तथ्यो के आधार पर वांछित अभियुक्त अमन सिंह पे० उमेश कुमार सिंह सा० जैतपुर थाना उदवंतनगर जिला भोजपुर (आरा) बिहार को गिरफतार किया गया है। पूछ-ताछ के क्रम में अमन सिंह के द्वारा अपने गिरोह का खुलासा करते हुए कई अहम तथ्य बताए तथा अपना अपराध स्वीकार करते हुए परीक्षा में पेपर लिक करने की बात स्वीकर किया गया। अमन सिंह के पास से बरामद मोबाईल फोन में जे०एस०एस०सी० सी०जी०एल० परीक्षा सहित कई अन्य परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड), एकेडमिक दस्तावेज एवं परीक्षा में कदाचार कराने के एवज में कई ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त हुए है। अमन सिंह द्वारा झारखण्ड सी०जी०एल० परीक्षा पेपर लिक मामले में शामिल अन्य कई लोगों की संलिप्तता संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी गयी है, जिनके विरूद्ध साक्ष्य संकलन कर अग्रत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:-
अमन सिंह पे० उमेश कुमार सिंह सा० जैतपुर थाना उदवंतनगर जिला भोजपुर (आरा) बिहार,
जप्त सामानों का विवरण:-
सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाईल फोन- एक अदद्. 2. यूनियन बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण, एक्सिस बैंक
दिनांक-28.06.24 को डी०पी० ज्वैलर बिरसा चौक में चार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट एवं ज्वैलर के मालिक गोली मारकर जख्मी कर घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में जगरनाथपुर थाना कांड सं0-291/24, दिनांक-28.06.24. धारा-394 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया द्वारा एक SIT का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा तकनीकी और पेशेवर ढंग से काम करते हुए कांड का उद्भदन कर कांड कारित करने वाले कुल 08 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
OXY, Hotel रातु रोड से
बरामद सामान
घटना के समय अपराधियों द्वारा पहना गया दो हेलमेट
सफेद शर्ट 3. काला रंग का जूता
आसमानी रंग का जिंस
सुभाष नगर, बाजरा से 1. घटना के समय अपराधियों द्वारा प्रयुक्त लाल रंग का टीशर्ट
काला रंग का जूता 3. 66,000/-रू०
1 लोडेड देशी कट्टा एवं 3 गोली कुल 04 गोली
2 मोबाईल
. विभिन्न प्रकार के सोना जैसा जेवर कुल 420 ग्राम 6
चांदी-66 ग्राम
फर्जी आधार कार्ड
डायमण्ड अपार्टमेंट, राधारानी मंदिर रोड, नियर पुनदाग ओ०पी०
. पिस्टल-2, गोली-10 1
कांटा-02, गोली-10
चांदी का जेवर विभिन्न प्रकार का 8.500 किलोग्राम
25,000/-रू०
मोबाईल-09 पीस
रामपूरी चाकू-02 पीस 7. फर्जी आधार कार्ड।
गिरफतारीः-
(1.) विकास उर्फ विक्की कुमार उम्र-29 वर्ष, पे० मंगल प्रसाद सा० साहपुर, थाना चैनपुर जिला पलामु वर्तमान सुभाष नगर बाजरा पंडरा रोंची (2.) शशि भूषण प्रसाद उर्फ पिंटु उम्र-40 वर्ष, पे० स्व० रमेश प्रसाद सा० जेल हाता थाना शहर जिला पलामु (3.) विवेक कुमार उम्र-20 वर्ष, पे० सुनील राम सा० जेल हाता थाना शहर जिला पलामु (4.) पंकज कुमार शर्मा उम्र 34 वर्ष, पे० स्व० राम प्रसाद शार्मा, सा० लाठीगढ़ थाना चैनपुर जिला पलामु (5.) अभिरंजन कुमार सिंह उम्र-29 वर्ष, पे० रविन्द्र प्रसाद सिंह सा० जेलहाता थाना शहर जिला पलामु (6) मुकेश कुमार उम्र 38 वर्ष पे० विश्वनाथ पासवान सा० नगवा थाना जिला गढ़वा (7) सुरज कुमार विश्वकर्मा उम्र-24 वर्ष, पे० जापानी विश्वकर्मा सा० बैरिया मेदनीनगर थाना सदर जिला पलामु (8) रितेश वर्मा उम्र-27 वर्ष, पे० अरूण वर्मा सा० कुण्ड मुहल्ला थाना शहर जिला पलामु
छापामारी दल के सदस्य :-
पु०अ०नि० अशोक प्रसाद, जगरनाथपुर थाना।
पु०अ०नि० विनोद कुमार साह, जगरनाथपुर थाना।
पु०अ०नि० राजेन्द्र राणा, जगरनाथपुर थाना।
पु०अ०नि० रिशिकेश कुमार सिन्हा जगरनाथपुर थाना। पु०अ०नि० कृष्णा कुमार तिवारी, प्रभारी, पुनदाग ओ०पी०।
6. पु०अ०नि० गौतम कश्यप, थाना प्रभारी, एयरपोर्ट थाना।
पु०अ०नि० दुलाल कुमार महतो, प्रभारी तुपुदाना ओ०पी०।
राँची।राजधानी राँची में होटल में हथियार खरीद बिक्री करने पहुँचा था।इसी बीच गुप्त सूचना पर चुटिया पुलिस ने धाबा बोल दिया और दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अपराधियों के नाम अमजद गद्दी और शाहिद आलम हैं।दोनों हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं।अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। दरअसल चुटिया थाना प्रभारी को ये सूचना मिली थी कि कई अपराधी हथियार के साथ स्टेशन रोड में स्थित अन्नपूर्णा होटल में मौजूद हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।अन्य अपराधी फरार हो गया है।बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी किसी अन्य अपराधियों का होटल में इंतजार कर रहा था।हथियार उसे देना था।लेक़िन पुलिस के आने की भनक लगते ही वे भाग गया।वहीं हथियार सफ्लाय करने पहुँचे दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
दिनांक-25/06/02024 को कचहरी चौक के पास से अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड राँची में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक महोदया सरिता मुर्मू के गले का सोने का चेन को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मीयों के द्वारा लूट कर भाग गये थे जिसके आलोक में कोतवाली थाना काण्ड सं0 174/2024, दिनांक-26/06/2024, धारा-392 भा०द०वि० के अंतर्गत दो अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार अपराधकर्मीयों के विरुध्द दर्ज किया गया करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया।
राँची जिला में लगातार हो रहे चेन छिनतई की घटना की रोकथाम हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार एक विशेष अनुसंधानक टीम (S.I.T) गठन पुलिस उपाधीक्षक महोदय कोतवाली श्री प्रकाश सोय के के नेतृत्व में किया गया। छापामारी (S.I.T) टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त 1. फरहान अंसारी उर्फ आऊ, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-स्व0 मो० तसलीम, पता- बलदेव सहाय लेन, एवं 2. मो0 जाहिद खान उर्फ बाला, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-स्व० नफीम खान, पता – मिल्लत कॉलोनी, बहुबाजार, बिसप स्कूल के नजदीक, दोनो थाना-लोअर बाजार, जिला- राँची को गिरफ्तार कर इनके पास से लूटे हुए चेन को बेचने से मिली कुल ग्यारह हजार पाँच सौ (11,500/-) रु0 बरामद कर जप्त कर लिया गया तथा इन्होने अपना अपराध स्वीकर किया एवं बताया कि लूटे गये सोने के चेन को इनके द्वारा विजय ज्वेलर्स काँटा टोली थाना-लोअर बाजार के मालिक 1. अजय वर्मा 2. मुकेश कुमार, दोनो पिता किशोरी वर्मा, पता-बिराजनगर दोनो थाना- लालपुर, जिला- राँची को बेचा जाता है जिसमें 3. राजेश सोनी खीरोधर सोनी, उम्र- करीब 40 वर्ष, पिता- स्व० पुतर साहु, पता- शिवाडीह, थाना- बडकागाँव, जिला-हजारीबाग, वर्तमान पता- विराज नगर, थाना-लालपुर, जिला-राँची का भी सहयोग / संलिप्ता रहता है। (S.I.T) टीम के द्वारा जिसके बाद 1. मुकेश कुमार एवं 2. राजेश सोनी उर्फ खीरोधर सोनी, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता- स्व० पुतर साहु, पता- शिवाडीह, थाना बडकागाँव, जिला-हजारीबाग, वर्तमान पता- विराज नगर, थाना-लालपुर, जिला-राँची को गिरफतार किया गया एवं (S.I.T) टीम के द्वारा काण्ड में लूटा गया सोने का चेन को मुकेश कुमार के पास से सफलता पुर्वक बरामद किया गया उक्त काण्ड में संलिप्त चारों अभियुक्तों 1. फरहान अंसारी उर्फ आऊ 2. मो0 जाहिद खान उर्फ बाला 3. मुकेश कुमार 4. राजेश सोनी खीरोधर सोनी को गिरफतार किया गया है एवं अजय वर्मा के विरुध्द छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्ता का नाम पताः-
फरहान अंसारी उर्फ आऊ, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-स्व० मो० तसलीम, पता- बलदेव सहाय लेन, थाना- लोअर बजार, जिला – राँची
मो0 जाहिद खान उर्फ बाला, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-स्व० नफीम खान, पता मिल्लत कॉलोनी, बहुबाजार, बिसप स्कूल के
नजदीक, थाना-लोअर बाजार, जिला- राँची
राजेश सोनी उर्फ खीरोधर सोनी, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता- स्व० पुतर साहु, पता- शिवाडीह, थाना- बडकागाँव, जिला-हजारीबाग,
वर्तमान पता- विराज नगर, थाना- लालपुर, जिला- राँची
मुकेश कुमार, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता किशोरी वर्मा, पता-बिराजनगर, थाना- लालपुर, जिला- राँची।
अभियुक्त के पास से बरामद समान
अप्राथमिकी अभियुक्त फरहान अंसारी उर्फ आऊ के पास से छः हजार (6,000/-) रु0
अप्राथमिकी अभियुक्त मो० जाहिद खान उर्फ बाला के पास से पचपन सौ (5,500/-) रु०
मुकेश कुमार के पास से उक्त काण्ड में लूट गया सोने का चेन को बरामद किया गया जिसमें राजेश सोनी उर्फ खीरोधर सोनी की
विवरणी- आज दिनांक-04.07.24 को रात्रि समय करीब 02:20 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेड़ो थाना अन्तर्गत ग्राम- जहानाबाज के चिनियाटोली में राम उराँव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता एतवा उराँव नाम का व्यक्ति तीन पिस्तौल के साथ गाँव में पिस्तौल लहराते घुम रहा, और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रॉची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, बेड़ो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना अन्तर्गत ग्राम-जहानाबाज चिनियाटोली में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में अभियुक्त राम उराँव के घर से दो पिस्तौल एवं 06 (छः) जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा अभियुक्त धीरज उराँव उर्फ रवि उराँव, के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इन दोनों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताये कि हम दोनों दोस्त हथियार का भय दिखाकर पैसा छिनतई तथा राहगिरों को लुटने का प्लान बना रहे थे। इस संबंध में पुलिस के द्वारा कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक
हिरासत में भेजी जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरणी-
राम उराँव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता एतवा उराँव, ग्राम-जहानाबाज चिनियाटोली, थाना-बेड़ो, जिला-राँची । 2. धीरज उराँव उर्फ रवि उराँव, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-दाले उराँव सा०- रोगाडीह पतराटोली, थाना-बेड़ो, जिला राँची ।
झारखंड के पर्यवरणहित में अधिवक्ता अभय मिश्रा, उच्च न्यायालय की अलग पहचान : कमलेश सिंह झारखंड प्रदेश में पर्यवरणहित में लिए सदैव खड़े रहने वाले श्री अभय मिश्रा की सराहनीय कार्य हमेशा ही देखने को मिलता है। चाहे वह पलामू के अंदाग जंगल की अवैध कटाई पर CID जांच की हो या अन्य कई मुकदमा की। एक बार फिर लातेहर जिले के कचड़ा संग्रह स्थल को लेकर चल रही माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने आज जनहित वाद संख्या 216/2020 अनिल कुमार पाठक व अन्य बनाम राज्य सरकार व अन्य में दोनों पक्षों के सुनवाई के उपरांत, राज्य सरकार के अधिवक्ता के सहमति के आधार पर , लातेहार कचड़ा संग्रह स्थल , गांव,हरखा,में कचड़ा नहीं फेंकने का आदेश पारित किया, जब तक इस मामले की सुनवाई पुर्ण नहीं हो जाती वहां किसी भी प्रकार का कचड़ा नहीं फेंका जाएगा। जनहित याचिका हरका गांव के ग्रामीणों के द्वारा,दायर किया गया है । जनहित याचिका में कहा गया है कचरा फेंकने के स्थान पर सोती झरना एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोत उपलब्ध है। कचरा फेंकने के स्थान से मात्र 100 मीटर पर गोवा नदी तथा 200 मीटर पर औरंगा नदी अवस्थित है। ऐसे में जिस स्थान पर कचरा फेंका जा रहा है पूरे लातेहार शहर का कचडा फेका जा रहा है । सोती झरना एवं अन्य जल स्रोत है , गोवा नदी और औरंगा नदी भी है नदी प्रदूषित हो जाएगी। जबकि इस नदियों का पानी जनता पीने के काम में लाती है। उतना ही नहीं औरंगा नदी का पानी पूरा लातेहार शहर पीता है और वहां जल छाजन के लिए पीएचडी का कूप भी बना है। जिस भूमि पर कचरा फेंकने का स्थान बना है 5 एकड़ में वह वन भूमि थी हाल सर्वे में उसे टाड दिखाया गया है वह भी गलत है। वन भूमि को टांड़ परिवर्तित नहीं किया जा सकता। ज्ञात हो कि मुकदमे की तारीख को देखते हुए वादी के अधिवक्ता अपने पूरी टीम के साथ लातेहर के स्थल निरीक्षण करके अपना पक्ष मजबूती से रखा एवं साक्ष्य प्रस्तुत किया।
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने हरमू रोड गौशाला में गौ सेवा की । ये गौ सेवा समर्पण शाखा की पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान द्वारा की गई । उन्होंने कहा गौ माता कि सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है , गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने सारी तैयारियाँ की । मोसम के देखते हुए गौ माता को गुड चना चोकर मिक्स दाना रोटी और कुटी खिलाया गया । कार्यक्रम में सचिव शुभा अग्रवाल , आशा संथोलिया , डोली बंसल , रितु पोद्दार , सोनल शर्मा, दीपिका मोतिका , कविता जालान उपस्थित थी । यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को दिनांक-30.06.2024 को स्टेशन रोड चुटिया मे स्थित होटल रॉयल रेसिडेन्सी मे देह व्यापार होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आलोक मे उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन मे पुलिस उपाधीक्षक, नगर रांची के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमे चुटिया थाना के पदाधिकारी के अलावा महिला थाना प्रभारी रांची एवं महिला सहित पुलिस बल को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेसिडेन्सी मे विधिवत छापामारी करते हुए देह व्यापार में संलिप्त नौ महिलाओं सहित कुल ग्यारह (11) लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें होटल के मालिक एवं मैनेजर भी शामिल हैं। छापामारी मे सीसीटीवी डीभीआर, मोबाईल फोन, होटल का रजिस्टर आदि को भी जप्त किया गया है। छापमारी के क्रम मे यह भी जानकारी प्राप्त हुई की उक्त होटल मे दलालों की सहायता से देह व्यापार को अंजाम दिया जाता है जिन्हे भी चिन्हित कर कारवाई की जाएगी। इस संबंध मे चुटिया थाना कांड संख्या-144/2024 दिनांक- 30.06.2024 धारा-270/290/420/467/468/471/34 भा०द०वि एवं 3/4/5/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम- 1956 दर्ज किया गया है।