Google search engine
Home Blog Page 35

बहु को मारने के लिए सास ने दी दस हजार की सुपारी, आरोपी गिरफ्तार (पुरा पढ़े)

0

बहु को मारने के लिए सास ने दी दस हजार की सुपारी, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो थर्मल। सास ने अपनी बहू की हत्या करने के लिए दस हजार की सुपारी दी थी। लेकिन किलर बहू की हत्या करने के दौरान गिरफ्तार हो गया है। मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के खासमहल जंगल का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हजारीबाग जिला के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कोलहू गांव निवासी गौतम कुमार की पत्नी कंचन कुमारी को टाटीझरिया सुपारी किलर शिव शंकर कुमार महतो पिता कृष्णा सिंह को मारने की सुपारी दी थी। लेकिन मारने के दौरान खासमहल जंगल में ग्रामीणों ने देख लिया ओर किलर को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दिए। इसके बाद बोकारो थर्मल थाना को सूचना दे दिए। सूचना के आलोक थाना के अनि बिरेंद्र हांसदा दल-बल के साथ खासमहल जंगल पहुंचे ओर किलर को गिरफ्तार कर लिया ओर महिला को डीवीसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के बाद महिला सुरक्षित है। पुलिस के समक्ष अपने फर्द बयान में किलर शिव शंकर महतो ने कहा कि कंचन कुमारी की हत्या करने के लिए उसकी सास मानती देवी ने दस हजार नगद दी थी। मंगलवार को उसके सहिया भाई दीपक कुमार ने मेरे साथा बाइक में टाटीझरिया स्थित एक स्कूल के समीप बैठाकर चला गया। ओर कहा कि किसी हाल में कंचन कुमारी वापस लौटना नहीं चाहिए। इसको बाइक में बैठाकर खासमहल जंगल ले आए, जहां इसकी हत्या करने के लिए कंचन कुमारी की गला दबा रहें थे। कि ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस पहुंच गयी। इधर, थाना प्रमारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सही है, लेकिन यह मामला टाटीझरिया थाना से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपी किलर व महिला को टाटीझरिया पुलिस को सुपुर्द किया जाऐगा। पुलिस ने किलर का बाइक भी जब्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखण्ड हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है,(पूरा पढ़े)

0

Ranchi/Delhi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल को रद्द करने की मांग वाली ED की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन को दी गई जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने ED की याचिका को निष्पादित कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की खंडपीठ में ED की याचिका पर सुनवाई हुई. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में झारखंड हाईकोर्ट 28 जून के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें सीएम हेमंत सोरेन को कुछ शर्तों के साथ ज़मानत की सुविधा प्रदान की गई है. शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश में कोई त्रुटि नहीं है और इसमें हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं है।

नये रूट मैप के आने से ना सिर्फ़ ऑटो या ई रिक्शा चालकों बल्कि पब्लिक को भी होगी परेशानियाँ – आदित्य विक्रम जयसवाल (पूरा पढ़े)

0

नये रूट मैप के आने से ना सिर्फ़ ऑटो या ई रिक्शा चालकों बल्कि पब्लिक को भी होगी परेशानियाँ – आदित्य विक्रम जयसवाल

रांची। झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज रातु रोड के पिसका मोड़ के समीप ओटीसी ग्राउंड जाकर वहाँ जमा सैकडो ऑटो चालकों एवं ई-रिक्शा चालकों से मुलाकात कर नये रूट मैप के ज़रिए ऑटो चलने से होने वाली परेशानियों और उनकी दुख-दर्द को समझा।

मुलाकात के दौरान ऑटो चालकों ने बताया कि नये रूट मैप के ज़रिए ऑटो चलने से काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा एवं अन्य कई परेशानियाँ भी होंगी। उन्होंने कुछ नए टेम्पो स्टैंड व पुराने परमिट सिस्टम को जारी रखने की माँग की है।

मौक़े पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने ऑटो चालकों की परेशानियों को सुनने के बाद कहा कि मुख्यतः निगम द्वारा लागू होने जा रही रूट मैप रोड परमिट सिस्टम के ख़िलाफ़ वे काफ़ी आक्रोशित हैं एवं उससे पीड़ित नज़र आ रहे है।

आदित्य विक्रम ने बताया कि उनकी दूसरी परेशानी यह थी कि बिना टेम्पो स्टैंड के निगम द्वारा नियुक्त ठेकेदारों द्वारा अवैध टोकन वसूली की जा रही है एवं नहीं देने पर टोकन लेने वाले मारपीट भी करते हैं।उनकी माँग थी कि जहां टेम्पो स्टैंड ना हो वहाँ टोकन ना काटा जाए इससे उनके आमदनी पर भी काफ़ी असर हो रही है।पूर्व के तरह शहर में जैसे 20 किलोमीटर के दायरे में ऑटो या ई रिक्शा चलाने की अनुमति एवं पर्मिट दी गई थी वो वापस लागू की जाए जिससे पब्लिक को भी बार बार ऑटो बदलकर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा एवं वे एक जगह से ऑटो बुक कर कही भी जा सकते हैं।

मौक़े पर डॉ रीमा खलखो,अनिल सिंह, पप्पू सिंह, बानेश्वर मुंडा आदि लोग मौजूद थे।

(आदित्य विक्रम जयसवाल)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी।

सुशील श्रीवास्तव गिरोह के दुर्दान्त अपराधकर्मी नामक्रम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार(पूरा पढ़े)

0

सुशील श्रीवास्तव गिरोह के दुर्दान्त अपराधकर्मी नामक्रम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

दिनांक- 25/26/07/2024 की रात्रि को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि मौलाना आजाद कॉलोनी में सुशील श्रीवास्तव गिरोह का एक दुर्दान्त अपराधकर्मी कोई आपराधिक घटना कारित करने के लिए छिपा हुआ है। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में नामकुम थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं पी०सी०आर० 06 के गश्ती पदाधिकारी एवं बल को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना पर सत्यापन व त्वरित आवश्यक कार्रवाई करने हेतु नामकुम थानान्तर्गत मौलाना आजाद कॉलोनी, हनुमान मंदिर के बाएँ रोड में खालिद शेख के फ्लैट पर पहुँचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति को को पाया गया, उस व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर अपना नाम रियाज अंसारी उर्फ शहादत अंसारी उर्फ राजा, पिता- नूर हसन, सा०- रोचाप, थाना- पतरातु, जिला- रामगढ़, वर्त्तमान पता मौलाना आजाद कॉलोनी, हनुमान मंदिर के बाएँ रोड में खालिद शेख के फ्लैट थाना- नामकुम, जिला- राँची बताया, जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कमर के दाहिने तरफ से एक लोडेड पिस्टल एवं 05 राउण्ड जिन्दा गोली बरामद किया गया। उक्त व्यक्ति से पिस्टल से संबंधित कागजात की मांग करने पर उसके द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, ततपश्चात अवैध पिस्टल एवं गोली को दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष विधयत जप्त किया गया। अग्रतर पुछताछ करने पर अभियुक्त ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बतलाया कि उसके विरुद्ध झारखण्ड राज्य के कई अन्य जिला रामगढ़, हजारीबाग, जामताड़ा में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम एवं धोखाधाड़ी के कई कांड दर्ज है। तत्पश्चात अवैध रूप से पिस्टल एवं गोली रखने के आरोप में रियाज अंसारी के विरूद्ध नामकुम थाना कांड सं0-289/24 दिनांक- 26/07/2024 धारा- 25 (1-B) a/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया तथा अभियुक्त रियाज अंसारी उर्फ शहादत अंसारी उर्फ राजा, पिता नूर हसन, सा०- रोचाप, थाना- पतरातु, जिला- रामगढ़, वर्तमान पता मौलाना आजाद कॉलोनी, हनुमान मंदिर के बाएँ रोड में खालिद शेख के फ्लैट, थाना नामकुम, जिला- राँची को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि रियाज अंसारी सुशील श्रीवास्तव के संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिसके विरूद्ध झारखण्ड राज्य के कई अन्य जिला रामगढ़, हजारीबाग, जामताड़ा में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम एवं धोखाधाड़ी के कुल 39 आपराधिक कांड दर्ज है तथा कई कांडो में वांछित है।

गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में झारखण्ड राज्य अन्तर्गत दर्ज कांडों के सदर्भ में ज्ञात हुआ कि यह अपराधी झारखण्ड राज्य के कई जघन्य आपराधिक कांडों को अंजाम दे चुका है, जिसमें मुख्यतः जामताड़ा जिला अन्तर्गत भोला पाण्डेय की हत्या, रामगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे रैक लोडिंग व्यवसायी गुदुल सोनकर की हत्या, गिद्दी थाना हजारीबाग क्षेत्र अन्तर्गत रामगढ कोयला व्यवसायी मास्टर की हत्या, पतरातु थाना अन्तर्गत भोला पाण्डेय गिरोह का सदस्य अशोक पाण्डेय की हत्या, बरकाकाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे ठेकेदार एवं पतरातु थाना रेलवे साइडिंग इंजीनियर की हत्या शामिल है। यह अपराधी पतरातु थाना कांड सं0-148/24, दि0-07.06.2024, धारा-385/387/379/427/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट का वांछित अपराधी है, जो तालाटांड़ (पतरातु) पेट्रोल पम्प के मालिक पर फायरिंग की घटना में वांछित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता :-

रियाज अंसारी उर्फ शहादत अंसारी उर्फ राजा, पिता- नूर हसन, सा०- रोचाप, थाना- पतरातु, जिला- रामगढ़ जप्त किये गये सामानों की विवरणी :-

  1. देशी पिस्टल-01 अदद्
  2. गोली 05 अदद (09mm)

रीबॉक (आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल) ने रांची में अपनी नई एक्सक्लूसिव दुकान का उद्घाटन किया

0

रीबॉक (आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल) ने रांची में अपनी नई एक्सक्लूसिव दुकान का उद्घाटन किया

हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आज रीबॉक (आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल) ने रांची में अपनी नई एक्सक्लूसिव दुकान का उद्घाटन किया। यह दुकान 56C रतनलाल सुरजमल कंपाउंड, रोशपा टावर के सामने स्थित है।

इस उद्घाटन समारोह में आजसू प्रमुख श्री सुदेश महतो जी मुख्य अतिथि रहे और कंपनी की तरफ़ से ऋषभ, सचिन शर्मा और नीलम उपस्थित रहे ।

हमारी नई दुकान में आपको रनिंग, वॉकिंग, ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स फुटवियर और कपड़ों की एक विस्तृत श्रृंखला मिलेगी। साथ ही, रीबॉक के नए एडिशन मैक्सफोम+ को रनिंग कैटेगरी में और डीएमएक्स कम्फर्ट+ को वॉकिंग कैटेगरी में शामिल किया गया है। ये दोनों इनोवेटिव प्रोडक्ट्स आपके अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे।

पता: 56C रतनलाल सुरजमल कंपाउंड, रोशपा टावर के सामने, रांची

रांची हिंदपीढ़ी फर्स्ट स्ट्रीट मिडिल स्कूल के पास व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या किया।(पूरा पढ़े)

0

रांची// हिंदपीढ़ी इमली चौक के पास कालीशंकर अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, हुई मौत। आत्महत्या की आशंका, डीएसपी कोतवाली मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे। युवक का नाम सत्यजीत सरकार था

लालू प्रसाद यादव जी का अचानक तबियत बिगड़ने से उनको दिल्ली के aiims हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

0

धुर्वा बस स्टैंड में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को अपराधियों ने गोली मार दी थी इस मामले में शूटर राँची पुलिस के गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)

0

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा बस स्टैंड में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को अपराधियों ने गोली मार दी थी. यह घटना सात जुलाई की देर शाम हुई थी. इस घटना के 15 दिन बाद एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शूटर को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से शूटर राहुल जायसवाल को गिरफ्तार किया है. राहुल को गोली मारने के लिए पहली किस्त के रूप में सिर्फ छह हजार रूपया का भुगतान किया था. वहीं इस घटना में धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक नाम के व्यक्ति के द्वारा पूरे गोलीकांड की साजिश रची गई थी. बताया जा रहा है कि पांच साल पुराने विवाद को लेकर वेद प्रकाश को गोली मारी गई थी.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, धीरज नाम के व्यक्ति से वेद प्रकाश का पांच साल पहले विवाद हुआ था. जिसके बाद धीरज जेल चला गया. हाल के दिनों में वह जेल से बाहर आया था. जिसके बाद से वो वेद प्रकाश की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था. मौका मिलते ही धीरज के शूटर ने वेद प्रकाश को गोली मार दी.

चाय दुकान पर बैठे थे वेद प्रकाश सिंह, तभी मारी गई थी पीछे से गोली
वेद सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया, जब वे सात जुलाई की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे हुए थे. इसी दौरान हाथ में देशी कट्टा लिए एक अपराधी पैदल ही वेद सिंह के पीछे पहुंचा और गोली चलाना शुरू कर दिया. गोलीबारी में वेद सिंह को तीन गोली लगी. दो अपराधी बाइक पर ही बैठे हुए थे, जबकि एक अपराधी पैदल ही चाय दुकान में बैठे वेद सिंह के पीछे से आकर गोली मार दी. गोलीबारी के समय चाय दुकान में भगदड़ मच गई.

वेद प्रकाश सिंह धुर्वा के जानेमाने व्यक्ति हैं, वह हर रोज शाम में बस स्टैंड स्थित चाय दुकान पर आकर बैठा करते थे. वेद सिंह पर हमला करने के लिए अपराधियों ने रेकी की थी. अपराधी जानते थे कि वेद सिंह हर दिन चाय दुकान पर आते हैं. इसीलिए वहीं पर उनपर हमला किया गया. पुलिस घटना स्थल के पास सीसीटीवी खंगाल रही है. वहीं पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर गोली चलने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे, घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश दिखा था.

गुरु पूर्णिमा के दिन विवेकानंद विद्या मन्दिर कुन्दरी में 111 पौधे का रोपण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न”

0

गुरु पूर्णिमा के दिन विवेकानंद विद्या मन्दिर कुन्दरी में 111 पौधे का रोपण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न”
विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी अपनी अनूठी पहचान बनाती जा रही है। जहां एक ओर आधुनिकता की धमक में युवा पीढ़ी खोती जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणा से संचालित विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवंत करने का प्रयास कर रही है।
विद्यालय में दिनांक 21 जुलाई 24 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं के पूजन के साथ सभी छात्रों को इसके महत्व और दृष्टिकोण से अवगत कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शुभम कुमार ने उपस्थित छात्रों और अभिभावकों को बताया कि लगभग 3000 ई.पूर्व पहले आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था। वेद व्यास जी के सम्मान में हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का दिन बनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन वेद व्यास जी ने भागवत पुराण का ज्ञान भी दिया था। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनों के सम्मान और उन्हें गुरु दक्षिणा देने का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस दिन अपने गुरु और गुरु तुल्य वरिष्ठजनों को मान-सम्मान देते हुए उनका आभार जरूर व्यक्त करना चाहिए। साथ ही जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें गुरु दक्षिणा देने का भी महत्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन व्रत, दान-पुण्य और पूजा-पाठ का भी बहुत महत्व है। माना जाता है कि जो मनुष्य गुरु पूर्णिमा का व्रत रखता है और दान-पुण्य करता है, उसे जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन के बाद मोक्ष मिलता है। आगे श्री शुभम ने इसकी कहानी बताते हुए कहा कि आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था। वेद व्यास के बचपन की बात है। वेद व्यास ने अपने माता-पिता से भगवान के दर्शन की इच्छा ज़ाहिर की, लेकिन उनकी माता सत्यवती ने उनकी इच्छा पूरी करने से मना कर दिया। वेद व्यास जी हठ करने लगे, तो माता ने उन्हें वन जाने की आज्ञा दे दी। जाते समय माता ने वेद व्यास जी से कहा कि “जब घर की याद आए, तो लौट आना” इसके बाद वेद व्यास जी तपस्या करने के लिए वन चले गए। वन में उन्होंने बहुत कठोर तपस्या की। इस तपस्या के प्रभाव से वेद व्यास जी को संस्कृत भाषा का बहुत ज्ञान हो गया। फिर उन्होंने चारों वेदों का विस्तार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने महाभारत, अठारह पुराण और ब्रह्मसूत्र की रचना भी की। महर्षि वेद व्यास जी को चारों वेदों का ज्ञान था, इसीलिए गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा करने की परम्परा चली आ रही है। वेद व्यास जी ने भागवत पुराण का ज्ञान भी दिया था।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया एवं सभी बच्चों का पूर्ण स्क्रीनिंग डॉक्टर के टीम द्वारा किया गया। आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी सभी को उपलब्ध कराया गया ।
विद्यालय प्रबंधन के द्वारा आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय परिसर में 111 पौधों का रोपण किया गया। ये सभी पौधे बच्चे, अभिभावक चिकित्सक और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा रोपित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और नीलाम्बर पिताम्बरपुर हॉस्पिटल के प्रभारी चिकित्सक श्री राजीव रंजन, डॉ रेशु रंजन, सहयोगी नीलेश एवं उनकी टीम को साधुवाद दिया जिनके सहयोग से कार्य सफल हुआ। उद्घोष फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह ने सभी अभिभावक, शिक्षिका बबिता, गोल्डी, खुशी, विद्यालय परिवार के पंकज, योगेंद्र, मंजू, पम्मी इत्यादि सहित चिकित्सा विभाग, झारखण्ड सरकार को आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज हमसभी को एकजुटता के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक दूसरे के सहयोग से समाज की बुराइयों और बीमारियों से बचने और सुधार करने की जरूरत है। विद्यालय का प्रयास होगा कि बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते रहें।

लगभग दो लाख से ऊपर श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किया (पुरा पढ़े)

0

लगभग दो लाख से ऊपर श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किया

प्रातः 3 बजे सरकारी पूजा उपरांत भक्तो के लिए पट खोला गया

पहाड़ी मंदिर में अरघा से जल डाले भक्त
बोलबम के जयकारों से गूंजा पहाड़ी मंदिर

पवित्र सावन माह का शुरुआत आज सोमवार से शुरू हुआ ,72 वर्षो के बाद ऐसा संयोग हुआ सावन माह का शुरुआत और समापन सोमवार से होगा।
रात्रि 1 बजे से ही भक्त पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक के लिए कतारवध दिखे, प्रातः 3 बजे पूरे सनातनी विधि-विधान से , रुद्रा अभिषेक कर उपायुक्त राहुल सिन्हा , सदर अनुमंडल प्राधिकारी उत्कर्ष कुमार , राँची पहाड़ी विकाश समिति के अध्यक्ष N N पांडेय , पूर्व आयुक्त जटा शंकर चौधरी , प्रवक्ता बादल सिंह , JMM प्रवक्ता बबलू पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से पूजा किया गया , पूजा उपरांत अरघा लगा कर सभी भक्तो के लिए पट खोला गया । लगभग 2 लाख से ऊपर श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किया । बोलबम के जयकारों से पहाड़ी मंदिर गूंज उठा । जिला प्रशासन एवं राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के सदस्य , स्वयं सेवी संस्था के लोग प्रवेश द्वार से निकाश द्वार तक मौजूद रहे एवं सभी भक्तो के सुरक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए तत्पर रहे । सभी भक्तो के लिए ऊपर मंदिर में लोटा और जल का व्यवस्था किया गया एवं शुद्ध पेयजल मुहैया कराया गया ।।। आज के कार्यक्रम को सफल आयोजन में मुख्यरूप से राँची पहाड़ी विकाश समिति के अध्यक्ष N N पांडेय , पूर्व आयुक्त जटा शंकर चौधरी , सचिव राकेश सिन्हा , विनोद कुमार , राजेश साहू , बादल सिंह , राजेन्द्र सिंह , अजय सिंह , अमन सिंह , शेरू , अंकित कुमार , प्रदीप , दिलीप , नीलेश , समीक्षा शर्मा , जय सोनी , संजना शर्मा , पुजारी पिंटू बाबा , मनोज मिश्रा एवं मंदिर स्टॉफ का अहम योगदान रहा । 70 से 80 पहान लोग रात्रि से ही अपनी सेवा दिए ।

बादल सिंह
प्रवक्ता
राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति
9334347352