Google search engine
Home Blog Page 33

देश के गौरव के साथ थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं – सिसोदिया (पूरा पढ़े)

0

देश के गौरव के साथ थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं – सिसोदिया

हिन्दू टाइगर फ़ोर्स के अध्यक्ष दीपक सिसोदिया ने आज रामगढ़ थाने में आवेदन देकर भारत के नक्शे का अपमान के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रामगढ़ ब्रांच पर कार्यवाही का मांग किया है। श्री सिसोदिया ने कहा – आजादी के पर्व में यह ध्यान देने की आवश्यकता है कि कहीं हम कोई ऐसा कृत्य न करे जिससे देश के गौरव का अपमान हो। SBI रामगढ़ ने झंडा तोलण के समय जमीन पर भारत का नक्शा बनाया जो कि ऐसे जगह नहीं बनाया जाना चाहिए जहां लोगों का या गाड़ियों का आना जाना हो अगर किसी परिस्थिति में बनाया गया तो ध्यान रखना चाहिए था न उसका अपमान न हो और संध्याकाल से पहले सम्मान के साथ नक्शे को हटाया जाए पर ब्रांच ने लापरवाही किया जो राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के दायरे में आता है और भारत के नक्शे का अपमान होने से मेरी भावनाएं भी आहत हुई है इसलिए उचित कानूनी कार्यवाही के लिए इसकी सूचना जिला उपायुक्त रामगढ़, पुलिस अधीक्षक रामगढ़, गृह मंत्रालय दिल्ली और झारखंड सरकार को भी दिया है। देश के गौरव के साथ थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ढाई लाख की लूट मामले में दोनों लुटेरे पकड़े गये (पूरा पढ़े)

0

सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-425/24, दिनांक 13.08.2024, धारा 309 (4) बी०एन०एस० सुखदेवनगर थाना अतर्गत माउन्ट मोटर गली में दिनांक 13.08.2024 को समय करीब 04.30 बजे दिन में यादी बंशी कुमार उम्र 28 वर्ष, पिता राम किशोर चौरसिया, पता ठाकुरगाँव, पो० थाना ठाकुरगाँव, जिला राँची के पास में सब्जी व्यवसायी से लिये गये कुल 2,42,000/- रुपया को स्कूटी पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा माउन्ट मोटर गली थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास से लुट लिया गया था। इसके बाद इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काडं सख्या-403/24, दिनांक 02.08.2024, धारा 103 (1)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। इस कांड का उद्धभेदन एवं अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसका पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नियंत्रण में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, राँधी के नेतृत्व में किया गया था। इसके बाद इस कांड के उद्दभेदन हेतु सभी बिन्दुओं में गहराई से अनुसंधान करते हुए दो अपराधकर्मियों का पहचान किया गया जिसमें 1. राहुल बडाईक, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० पूरन चन्द्र बडाईक, सा०- ग्राम लालपुर, थाना लापुंग जिला राँची वर्तमान पता चाय टोली, बिरला मैदान, थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं 2. बॉबी लोहरा, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता स्व० अशोक लोहरा, सा०- ग्राम सेमरडीह, थाना सेमरडीह, जिला लोहरदग्गा वर्तमान पता इन्द्रपुरी रोड नंबर 03, रातु रोड, हेहल, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के रुप में पहचान किया। इसके बाद उपरोक्त दोनो की गिरफ्तारी हेतु घर पर छापामारी की। छापामारी के क्रम में अभियुक्त बॉबी लोहरा, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता स्व० अशोक लोहरा, सा०- ग्राम सेमरडीह, थाना सेमरडीह, जिला लोहरदग्गा वर्तमान पता इन्द्रपुरी रोड नंबर 03, रातु रोड, हेहल, थाना सुखदेवनगर जिला राँधी के घर पर छापामारी की गयी। जिसके उपरान्त काड में संलिप्त दोनो अप्राथमिकी अभियुक्त 1. राहुल बड़ाईक, 2. बॉबी लोहरा, को बॉबी लोहरा के घर से गिरफ्तार किया गया तथा कांड में घटनाकारित में संलिप्त स्कुटी को विधिवत जप्त कर तलाशी ली गयी जिसमे काडं ने लुटी गये पैसो मे से 8500/- रुपया बरामद किया गया।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

  1. राहुल बड़ाईक, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० पूरन चन्द्र बड़ाईक, सा०- ग्राम लालपुर, थाना लापुंग जिला राँची वर्तमान पता चाय टोली, बिरला मैदान, थाना सुखदेवनगर जिला राँची
  2. बॉबी लोहरा, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता स्व० अशोक लोहरा, सा० ग्राम सेमरडीह, थाना सेमरडीह, जिला लोहरदग्गा वर्तमान पता इन्द्रपुरी रोड नंबर 03, रातु रोड, हेहल, थाना सुखदेवनगर जिला राँची काड में बरामद सामानों की सूची

1) काडं ने संलिप्त टी०भी०एस० एनटॉर्क स्कुटी संख्या- JH01 FP 5578 2) 8500/- रुपया नगद

राँची अरगोड़ा में सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियाँ (पूरा पढ़े)

0

होटल मौर्या में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, रांची पुलिस की रेड में पकड़ाये 8 लड़की व 4 लड़के

रांची। राजधानी में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा के दृष्टिकोण से होटल व लॉज की चेकिंग जोर शोर से चल रही है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अरगोड़ा थाना की पुलिस ने होटल मोर्या में छापेमारी कर एक दर्जन से ज्यादा लड़का-लड़की को पकड़ा है। इसमें करीब 8 लड़कियां है, तो 4 लड़के भी शामिल है। यह सभी लोग देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है। पकड़े गए लोगों में कुछ लड़कियां लोकल है, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है।

राँची समफोर्ड हॉस्पिटल बोकारो से इलाज कराने आए मरीज हनुमाला देवी की मौत के बाद परिजनों से की गयी जमकर मारपीट (पूरा पढ़े)

0

बोकारो से इलाज कराने आए मरीज हनुमाला देवी की मौत के बाद परिजनों से की गयी जमकर मारपीट

अस्पताल में तैनात बाउंसरों ने की जमकर मारपीट

दर्जनों बाउंसर ने मिलकर परिजनों को जमकर पीटा, कई लोग हुए जख्मी

महिलाओं के साथ भी की गई अभद्रता

मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेना परिजनों को पर गया भारी

मरीज हनुमाला देवी की हो गई मौत

7 लाख इलाज में हुआ खर्च, नहीं बची हनुमाला की जान

27 जुलाई को सैम्फोर्ड हॉस्पिटल में हनुमाला देवी को किया गया था भर्ती

हनुमाला ब्लड प्रेशर और शुगर की थी मरीज, कमजोरी की शिकायत के बाद सैम्फोर्ड अस्पताल में किया गया था भर्ती

सदर अस्पताल ,रांची के सेमिनार हॉल में सर्जरी विभाग की तरफ से,”पित्त की थैली के कैंसर” संबंधी सेमिनार का आयोजन किया गया।

0


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार, विशिष्ट अतिथि थे उपाधीक्षक डॉक्टर बिमलेश सिंह,
सेमिनार को डॉ आदित्य ने ,मॉडरेटर डॉ अजीत कुमार (लेप्रोस्कोपिक सर्जन) एवं अकादमिक हेड डॉ आरके सिंह (सीनियर सर्जन)के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर दो कैंसर सर्जन आमंत्रित किए गए थे
डॉ ऐ के विद्यार्थी एवं डॉ सुरेश।
रेडियोलोजी विभाग के सीनियर डॉक्टर एस प्रसाद ने अल्ट्रासाउंड एवं MRI की इस बीमारी में उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस सेमिनार में गॉलब्लैडर से जुड़ी हुई बीमारियों के विभिन्न पहलुओं विशेष तौर पर कैंसर पर विस्तृत चर्चा हुई।
सदर अस्पताल के लगभग 50 सीनियर एवं जूनियर डॉक्टर विभिन्न विभागों से इस सेमिनार में उपस्थित थे।
सिविल सर्जन सर एवं उपाधीक्षक सर ने इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम की काफी सराहना की और बताया कि इससे मरीजों को भी बहुत लाभ होगा।
हम आशा करते हैं कि जल्द सदर अस्पताल, रांची में सर्जरी विभाग एवं पैथोलॉजी विभाग में भी डीएनबी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

पत्नी साथ किया आत्महत्या क़र्ज़ के कारण (पूरा पढ़े)

0

‘अंधाधुंध ब्याज दिया, अब अलविदा’, कर्जदारों से परेशान सहारनपुर के सौरभ बब्बर ने पत्नी संग मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

कर्जदारों से परेशान सहारनपुर के सौरभ बब्बर ने पत्नी मोना के साथ गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले दोनों ने आखिरी सेल्फ़ी ली, फिर उसे सुसाइड नोट के साथ दोस्त के व्हाट्सएप पर भेज दिया. इस सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा है, आइए जानते हैं…

‘मैं कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा. इसलिए मैं और मेरी धर्मपत्नी अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं…’, सुसाइड नोट में ये लाइनें लिखी हैं सहारनपुर के सौरभ बब्बर ने. कर्जदारों से परेशान सौरभ ने पत्नी मोना के साथ हरिद्वार में गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले दोनों ने आखिरी सेल्फ़ी ली, फिर उसे सुसाइड नोट के साथ दोस्त के व्हाट्सएप पर भेज दिया. गंगा में छलांग लगाने से पहले दंपति ने घरवालों को भी फोन किया था.

दरअसल, सहारनपुर के किशनपुरा में सौरभ की ज्वैलरी शॉप है. लेकिन काफी समय से व्यापार में घाटा चल रहा था. इस बीच उनके ऊपर करोड़ों का कर्ज हो गया था. जो चार-पांच कमेटियां (आपस में पैसा जमा करना और फिर किस्तों पर उधार लेना) उन्होंने चलाई थी उनके भी पेमेंट का टाइम आ गया था. लेकिन सौरभ के पास पैसे नहीं बचे. उधर, कर्जदार वसूली के लिए घर आने लगे. आखिर में इन सबसे तंग आकर सौरभ ने पत्नी के साथ अपनी जान दे दी.

दरअसल, कमेटी सिस्टम में सब मेम्बर से बराबर पैसा लिए जाता है, टोकन दिए जाते हैं, बोली लगाई जाती है. जिसका टोकन पहले निकलता है उसको जमा हुआ पैसा ब्याज पर मिल जाता है. निश्चित समयावधि में इसे लौटाना होता है. मगर सौरभ कमेटी का पैसा नहीं लौटा पा रहे थे. बताया जा रहा है कि करीब 5 कमेटियां सौरभ ने चला रखी थी. एक कमेटी में 200 मेंबर थे और एक मेंबर की ₹2000 की किस्त थी. सभी कमेटियों की मियाद पूरी हो चुकी थी और लोगों को पैसे देना था. देनदारी की रकम करोड़ों में पहुंच गई थी.

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

सौरभ बब्बर ने गंगा में कूदने से पहले जो सुसाइड नोट अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर भेजा, उसमें लिखा है- “मैं कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा. अंत में मैं और मेरी धर्मपत्नी मोना बब्बर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं. हमारी किशनपुरा वाली प्रॉपर्टी हमारे दोनों बच्चों के लिए है. हमारे बच्चे अपनी नानी के घर रहेंगे. हमें किसी और पर भरोसा नहीं. दोनों बच्चों को अब हम पति-पत्नी उनके हवाले करके जा रहे हैं. जब हम आत्महत्या करेंगे तो व्हाट्सएप पर फोटो शेयर कर देंगे. हमने लेनदारों को अंधाधुंध ब्याज दिया, लेकिन अब नहीं दे पा रहे. दुनिया को अलविदा.”

आत्महत्या से पहले सौरभ बब्बर ने अपने घर पर लास्ट कॉल भी की थी, जिसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस कॉल में सौरभ कह रहे हैं कि हमारा वीडियो सबको दिखा देना, हम हरिद्वार में हैं और अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं. यहां से छलांग लगाने जा रहे हैं.

बच्चों को नाना-नानी के घर छोड़ गए थे

नगर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुरा निवासी सौरभ बब्बर की मोहल्ले में ही ज्वैलर्स की दुकान थी. रविवार की रात सौरभ बब्बर अपनी पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार गए थे. सोमवार को उनका शव गंग नहर से मिला. पत्नी मोना अब भी लापता है. सौरभ के पास लोगों का काफी पैसा था और उन पर भारी कर्ज था. उनके दो बच्चे हैं, जिन्हें मरने से पहले वे नाना-नानी के घर छोड़ गए थे. हालांकि, तब किसी को नहीं पता था कि दंपति इतना बड़ा कदम उठा लेंगे.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन मासूम बच्चों का चेहरा देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहें. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. 7 साल के बेटे ने पिता सौरभ बब्बर के शव को मुखाग्नि दी.

सैकड़ो बाल कांवड़ ने महाकाल बाबा पर जलाभिषेक कियाबोल बम के नारों से पूरा पहाड़ी मंदिर गूँजता रहा

0

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में आज भव्य और विशाल बाल कांवड़ यात्रा हटनिया तालाब , राजभवन के समीप से छोटे छोटे बच्चों ने पैदल ,रातू रोड चौक होते हुए पहाड़ी मंदिर, महाकाल बाबा पर जलाभिषेक किया । बाल शिव -पार्वती के जीवंत स्वरूप ने सबका मनमोहन लिया । ताशा पार्टी एवं डीजे के धुन पर सभी लोग झूमते हुए , शिवमय होकर पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक किया । सुबह 9 बजे हटनिया तालाब द्वार पर राँची विधायक सी पी सिंह , कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा , महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू ,प्रवक्ता बादल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से आरती कर बाल कांवड़ को प्रस्थान किया गया , रास्ते मे सबका जगह जगह स्वागत किया गया । सभी बच्चे बहुत ही उतसाहित हो कर कांवड़ लेकर चल रहे थे पूरा रास्ता छोटे बच्चों के बोल बम के जयकारों से गूँजता रहा । पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार पर पूव आयुक्त जटा शंकर चौधरी , मंदिर के पुजारी मनोज बाबा एवं अन्य लोगो के द्वारा आरती कर सबका स्वागत किया गया । आज पहाड़ी मंदिर में काफी भीड़ रहा , सभी लोग कतारवध होकर अरघा से पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किये । आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश साहू , बादल सिंह , स्वीटी गुप्ता , मीरा गुप्ता , संजना शर्मा ,सुधांशु सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।ये जानकारी बादल सिंह के द्वारा दिया गया।

बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर
9334347352

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी (पूरा पढ़े)

0

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी

उपायुक्त राँची, श्री राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

खैनी, गुटखा एवं पेन ड्राइव बरामद, दर्ज किया जा रहा मुकदमा

किसी तरह का अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, लाइब्रेरी आदि का भी निरीक्षण

ज़िला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 अगस्त 2024 की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में छापेमारी की गयी। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री संजय कुमार एवं 200 पुलिस जवान शामिल थे।

सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच

यह नियमित मासिक निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की।

खैनी, गुटखा एवं पेन ड्राइव बरामद, दर्ज किया जा रहा मुकदमा*

छापामारी के दौरान गांजा, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया। इस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य किसी तरह का आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं किया गया।

छापामारी के दौरान रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण किया गया।

पहाड़ी मंदिर शिव-पार्वती का बाल स्वरूप , जीवंत झाँकी मुख्य बाल कांवड़ यात्रा का आकर्षण का केंद्र होगा (पूरा पढ़े)

0

बाल कांवड़ यात्रा के तैयारियों को लेकर अहम बैठक

शिव-पार्वती का बाल स्वरूप , जीवंत झाँकी मुख्य बाल कांवड़ यात्रा का आकर्षण का केंद्र होगा

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर का बाल कांवड़ यात्रा के तैयारियों को लेकर अहम बैठक पहाड़ी मंदिर परिसर में राजेश साहू की अध्यक्षता में संम्पन हुई।
इस वर्ष बाल कांवड़ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने एवं उसके रूप रेखा एवं कांवड़ मार्गो को लेकर बैठक हुई ।
कांवड़ यात्रा को लेकर सभी बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा हैं ।
सभी बच्चों के लिए देवघर से कांवड़ एवं कलकत्ता से ड्रेस मंगाया गया हैं । शिव-पार्वती का बाल स्वरूप , जीवंत झाँकी मुख्य बाल कांवड़ यात्रा का आकर्षण का केंद्र होगा।
आज संध्या 4 बजे से सभी पंजीकृत बच्चों के बीच कांवड़ , ड्रेस , लोटा एवं पूजन सामग्री का वितरण पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार पर बने मंच से किया जाएगा । प्रवक्ता बादल सिंह के बताया कि इस तरह का आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों में सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना एवं धर्म के मार्ग पर चलना हैं।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश साहू , राजकुमार तलेजा, बादल सिंह , दीपक नंन्दा ,राम सिंह, उर्मिला चौधरी , स्वपन चटर्जी , अर्चना मिर्धा , संजना शर्मा, खुशबू गुप्ता , स्वीटी गुप्ता,राजीव वर्मा, शुभाशीष चटर्जी , मनोज मिश्रा , प्रदीप , अंकित , दीपांकर आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे । ये जानकारी बादल सिंह ने दिया।

बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर
9334347352

रांची। झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने राजभवन के समीप धरने पर बैठे झारखण्ड श्रमनियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित सरकारी आईटीआई एवं झारखण्ड आईसीटी स्कूल कॉर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा उनके जायज मांगों का समर्थन किया।

0

रांची। झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने राजभवन के समीप धरने पर बैठे झारखण्ड श्रमनियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित सरकारी आईटीआई एवं झारखण्ड आईसीटी स्कूल कॉर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा उनके जायज मांगों का समर्थन किया।

वर्तमान में झारखण्ड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित सरकारी आईटीआई का विवरण इस प्रकार है:-

  1. सामान्य आई०टी०आई० की संख्या 58 (झारखंड सरकार दवारा संचालित)
  2. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए (LWE) आई०टी०आई० कि संख्या 16 (झारखंड सरकार द्वारा संचालित)
  3. CSR आई०टी०आई० कि संख्या 04 (निजी एवं औद्यो गिक घराना द्वारा संचालित)
  4. MSME आई०टी०आई० कि संख्या 01 (निजी एवं औद्यो गिक घराना द्वारा संचालित)
  5. PPP आई०टी०आई० कि संख्या 05 (निजी एवं औद्योगिक घराना द्वारा संचालित)
  6. TSP आई०टी०आई० कि संख्या 09 (नीजि एवं औद्यो्गिक घराना द्वारा संचालित)
  7. लगभग 15 नये आई०टी०आई० का निमार्ण हो चुकी है लेकिन अनुदेशकों की कमी के कारणवश अब तक प्रशिक्षण कार्य प्रांरभ नहीं हुआ।
  8. विभागीय पोर्टल NCVT के आधार पर सरकारी आई०टी०आई० में प्रत्येक वर्ष प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षुओं की संख्या लगभग 16000 है।
  9. प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) एवं विभागीय पोर्टल NCVT के आधार पर झारखंड के सरकारी आई०टी०आई० में अनुदेशकों की संख्या 1547 होना चाहिए। लेकिन 2019 के RTI रिपोर्ट अनुसार मात्र 324 अनुदेशक थे तथा वर्तमान में विभागीय पोर्टल NCVT के अनुसार मात्र 308 अनुदेशक ही कार्यरत है।
    नोट :– ज्ञात हो कि पिछले चौदह साल से इस विभाग में नियुक्ति नही हुई हैं , अंतिम बार वर्ष 2009 में औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी की नियुक्ति हुई हैं।
    इधर रिजल्ट एवं नियुक्ति लेकर योग्य अभ्यर्थी रोड पर आन्दोलन कर रहे हैं :
    आपको बताते चले कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित आई.टी.आई. प्रशिक्षण अधिकारी विज्ञापन संख्या 08/2023 एवं 09/2023 का रिजल्ट की मांग को लेकर राजभवन के जाकिर हुसैन पार्क के समक्ष आठवां दिन भी धरना प्रदर्शन में बैठे हुए हैं।

इसके पश्चात आदित्य विक्रम जयसवाल ने वहाँ धरना दे रहे झारखण्ड आईसीटी स्कूल कॉर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों से मुलाक़ात किया एवं उनकी माँगो को जाना।

माँगो में मुख्यतः

  1. ठेका प्रथा (कंपनी मुक्त) को समाप्त कर समायोजन करना।
  2. ⁠एक सम्मानजनक वेतन 20000 रुपया करना।
  3. ⁠कंप्यूटर विसय को अनिवार्य विसय करना।
  4. 60 वर्स तक सिक्षकों को नौकरी पर रखना।
  5. ⁠महिलाओं को विशेष अवकाश एवं मातृत्व अवकाश देना।
  6. ⁠आने वाले टीजीटी एवं पीजीटी में 50% आरक्षण आईसीटी सिक्षकों को देना।
  7. ⁠अनुचित तरीक़े से हटाये गए आईसीटी अनुदेशक को मुआवज़ा के साथ पुनः नौकरी पर लेना।
  8. ⁠जेईपीसी निर्देशक द्वारा कहे गए शब्दों को जिसमे कहा गया है पालने के लिए आईसीटी को नहीं रखे हैं उसपर कार्यवाही करते हुए पदमुक्त करना और आँकलन परीक्षा रद्द करना।

इसके पश्चात् आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि यह लोगों की सरकार है एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार संवेदनशील है और कार्यों को अच्छे तरीक़े से कर रही है। मैं हमारे झारखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से पत्र लिखकर मुलाक़ात करूँगा एवं अनुरोध करूँगा कि जायज़ माँगो को लागू किया जाए।

मौक़े पर अनिल सिंह,पप्पू सिंह आदि लोग मौजूद थे।

(आदित्य विक्रम जयसवाल)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश