नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण करने हेतु सभी जिला में जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित करने हेतु महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची द्वारा निर्देश प्राप्त है। उक्त निर्देश के आलोक में आम जनों द्वारा पुलिस से किसी प्रकार का सहयोग हेतु निम्नांकित माध्यम
से संपर्क / शिकायतों को अंकित किया जा सकता है :-
फोन नं0: +91-8987790619
व्हॉट्सएप नं0 : +91-8987790619
E-mail ID: janshikayat-ranchi@jhpolice.gov.in
आमजनों के शिकायतों का त्वरित निवारण हेतु उक्त माध्यमों का अधिक से अधिक लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने के लिए जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, राँची को पत्राचार किया गया है साथ ही सभी पुलिस उपाधीक्षक / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना/ओ०पी० प्रभारी को निर्देश दिया गया है। दिनांक-10.09.2024 (मंगलवार), 11.09.2024 (बुधवार) एवं 12.09.2024 (वृहस्पतिवार) को जिला स्तर पर निम्नांकित स्थानों पर जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना निर्धारित है
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सूचना दी गयी की रामगढ़ की ओर से कुछ अपराधकर्मी अपराध करने के नीयत से ओरगांझी की ओर आ रहे है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के
द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा सशस्त्र बल के साथ उकरीद मोड़ पर वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गयी। रात्रि करीब आठ बजे रामगढ की ओर से दो मोटरसाईकिल पर सवार छः व्यक्ति आ रहे थे। जिन्हें चेकिंग दल के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो दोनो मोटरसाईकिल मोड़ कर भागने का प्रयास किया। मोटरसाईकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठा कर भाग गये और दोनो मोटरसाईकिल चालक पकडे गये, पकड़ाये व्यक्ति से पुछ-ताछ करने पर इनके द्वारा अपना नाम 1. साजीद अंसारी और 2. हारूण अंसारी बताए। इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर ग्राम बड़की कुन्दरु एंव महुआ टोंगरी जिला रामगढ में छापामारी करके चोरी के छः (06) और मोटरसाईकिल बरामद किया गया तथा इनके साथी 1. आलम, 2. अफताब, 3. कलीम एवं 4. आजाद को भी गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार चोरी के कुल आठ (08) मोटरसाईकिल के साथ छः (06) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
राँची।राजधानी में स्नैचरों का कहर जारी है। अलग अलग इलाका बदल कर स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे रहे है। लालपुर थाना क्षेत्र के डिप्टी पाड़ा स्थित आंख के अस्पताल में इलाज कराने आई पलामू की महिला से एक लाख रुपए मूल्य का चेन छिन बाइक सवार स्नैचर फरार हो गए। इस संबंध में लालपुर थाना में महिला के पति रंजीत सोनी ने छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे अपनी पत्नी और मां के साथ इलाज कराने के लिए 3 सितंबर को राँची आए थे। दिन के करीब 1.45 बजे एक बाइक से दो युवक आए। एक बाइक पर बैठा रहा और दूसरा उतर कर नीचे आया। उनकी पत्नी के गले से चेन छिन और बाइक पर बैठ अपने साथी के साथ भाग निकला। चेन का वजन 15 ग्राम था। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को स्नैचरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
राँची।राजधानी राँची में इन दिनों सोने-चांदी के गहने साफ करने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।आज बुधवार को चुटिया थाना क्षेत्र में एक महिला से दो ठगों ने सोना चमकाने के नाम पर कंगन और गले का हार ठग लिया है।दोनों ठगों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
चुटिया थाना क्षेत्र मुकचुन्द टोली के सूर्या कॉलोनी के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति से बुधवार को दो ठगों ने लाखों के गहने की ठगी कर ली।बिहार सरकार से रिटायर कर्मी अजय कुमार और उनकी पत्नी फूलबदन देवी दोनों ही चुटिया थाना क्षेत्र में रहते हैं बुधवार को दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे और कहा कि वे लोग मार्बल और टाइल्स को चमकाने का काम करते हैं।कंपनी की तरफ से उन्हें घर-घर भेज कर अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने को कहा गया है।
दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी घर आए ठगों के झांसे में आ गए।पहले तो दोनों ठगों ने मार्बल और टाइल्स को केमिकल डाल कर चमका दिया, फिर घर में ही रखे पीतल के दो बर्तनों को साफ कर दिया। जब दोनों ठगों को लगा कि बुजुर्ग दंपति उनके झांसे में आ गए हैं, तब उन्होंने बुजुर्ग दंपति से यह कहा कि उनके पास सोना चमकने वाला पाउडर भी है।
बुजुर्ग अजय कुमार ने बताया कि वे लोग ठगों के झांसे में आ गए। पत्नी ने अपने दोनों हाथों के सोने के कंगन और गले का हार ठगों को चमकाने के लिए दे दिया। अजय कुमार के अनुसार पाउडर में गहने रखने के दौरान कब दोनों ने गहने गायब कर दिए, उन्हें यह पता ही नहीं चला। दोनों ठगों ने बुजुर्ग दंपति से कहा कि उन लोगों ने गहने को पाउडर में डाल दिया है। आधे घंटे बाद वह पाउडर से गहनों को निकाल लेंगे। इसके बाद गहने पूरी तरह से चमकने लगेंगे।इतना कह कर दोनों ठग बुजुर्ग दंपति के घर से चले गए।
दोनों ठगों के जाने के बाद जब बुजुर्ग दंपति ने पोटली खोली तो उसमें से सोने के सभी गहने गायब थे।इसके बाद बुजुर्ग दंपति को यह समझ आया कि उनके साथ ठगी कर ली गई है। जिसके बाद वे भागे-भागे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी, लेकिन तब तक दोनों ठग फरार हो चुके थे।
हालांकि दोनों ठगों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है।जिसके आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। वहीं बुजुर्ग अजय कुमार ने चुटिया थाने में मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।
बता दें रातू थाना क्षेत्र में भी दो दिन पहले इसी तरह ठगों ने सोने का हार सहित अन्य समान लेकर फरार हो गया था।
राँची। आज झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने खटाल के समीप वेजिटेबल मार्केट में धरने पर बैठे निगम कर्मचारियों से जाकर मुलाक़ात किया एवं उनकी परेशानियों और दुख दर्द को समझा।
मुलाक़ात के दौरान निगम कर्मचारियों ने बताया कि उनको समान वर्ग- समान वेतन के अनुसार भुगतान नहीं किया जाता एवं इतने महंगाई में भी उनके वेतन में भी वृद्धि नहीं की जा रही जो की मात्र 350 रुपए है, जिसके वजह से उनके परिवार पर भी काफ़ी असर पड़ रहा है एवं वे उनकी आमदनी एवं रोज़ी रोटी चलाने के लिए काफ़ी समस्या में रहते हैं।
मौक़े पर समस्याओं को सुनने के पश्चात आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि निगम कर्मचारी काफ़ी परेशान हैं उनकी समस्याओं का हल करना काफ़ी अनिवार्य है ताकि शहर में संतुलन बना रहे और धरना जल्द समाप्त हो सके।
आदित्य विक्रम जयसवाल ने बताया कि उनको समान वर्ग समान वेतन दिया जाए एवं उनके वेतन में वृद्धि की जाए, ताकी निगम कर्मचारी शहर में काम करे साथ ही उन्होंने बताया कि मैं नगर आयुक्त महोदय से मुलाक़ात कर इन चीज़ो से उनको अवगत करवाऊँगा एवं मैं माँग करूँगा कि कर्मचारी जिस तरीक़े से काम करते है उसमे उनकी वेतन बढ़ायी जाए साथ ही उनकी सरकार के तरफ़ से मुफ़्त इंश्योरेंस करायी जाए, उनको आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाये ताकि वे अगर बीमार पड़े तो उनका मुफ़्त इलाज हो सके। साथ ही उन्होंने माँग की है कि इनके बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था की जाये ताकि इनके बच्चे भी अच्छे स्कूल में पढ़े और तरक़्क़ी कर सकें और इनको 26 दिनों के जगह पूरे 30 दिनों का वेतन दिया जाए और 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को परमानेंट तौर पर निगम में भर्ती की जाए।
आदित्य विक्रम जयसवाल ने यह आस्वासन भी दिया कि हमारी सरकार संवेदनशील है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अच्छे कार्य कर रही है एवं इन चीज़ों के समाधान के लिए तत्पर है। अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से भी मुलाक़ात कर उनको इन चीज़ों से अवगत करवाऊँगा एवं समस्या के समाधान हेतु प्रयास करूँगा।
आदित्य विक्रम जयसवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखण्ड सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी।
उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुःखद और मर्माहत करने वाली है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाये गये नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए हमने इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है, साथ ही इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया गया है।
एहतियातन अगले 3 दिनों के लिए हमने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया है। दौड़ का आयोजन अब प्रातः 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को दौड़ के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत महसूस होगी उनके लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था होगी तथा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर प्रतिभागियों के लिए नाश्ते/फल का व्यवस्था होगी जिससे कि कोई भूखे पेट दौड़ में हिस्सा न ले।
आखिर किन कारणों से हमारे गांव – समाज के अपेक्षाकृत स्वस्थ / चुस्त लोग, पूर्व से चली आ रही शारीरिक परीक्षा में हताहत हो जा रहे हैं, आखिर झारखंड सहित देश में पिछले 3-4 वर्षों में सामान्य जन के स्वास्थ्य में ऐसा क्या बदलाव आया है ? इन युवाओं की असामयिक मृत्यु के कारणों की समीक्षा करने के लिए, जिससे की भविष्य में ऐसी दुर्घटना घटित न हो, हमने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी एक समिति का गठन कर परामर्श रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।
एन एस यू आई का सदस्यता अभियान डोरंडा कॉलेज से सुरु आज दिनांक 02/09/24, दिन सोमवार को तनु राजपूत के नेतृत्व में डोरंडा कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया, साथ ही साथ वहां के प्रधानाचार्य को 5 सूत्री मांग भी NSUI के प्रतिनिधि मंडल ने रखी जो निम्नवत हैं
कॉलेज के छात्रों के लिए NCC की सुरुवात कॉलेज में करने हेतु जिसमे विशेष तौर पर लड़कियों को NCC में जोइनिग
कॉलेज में पढ़ाई के लिए आधुनिक स्क्रीन जिसमे पढ़ाई करने पर किसी तरह की कठिनाई न हो
डोरंडा कॉलेज में एक भी ऑडिटोरियम न होने के वजह से छात्रों को काफी दिक्कत होती है इसीलिए जल्द ऑडिटोरियम बनाया जाए
कॉलेज में छात्रों को WiFi की सुविधा उपलब्ध कराई जाए
पढ़ाई के साथ साथ कॉलेज में को करीकुलर एक्टिविटी जिसे छात्रों के अन्य क्षमताओ का पता लगाया जा सके
वही मौके पर मौजूद नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिनय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार इस अभियान के तहत झारखंड के प्रत्येक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में कुल 50 हजार छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में भी एनएसयूआई सदस्यता अभियान का फॉर्म लांच की गई। प्रदेश प्रभारी कुणाल शेरावत ने कहा कि सभी जिलों के कॉलेजों में सदस्यता अभियान चलाते हुए ज़्यादा से ज़्यादा से छात्रों को एनएसयूआई का सदस्य बनाया जाएगा। वही पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस में एवं जिलों के कॉलेजों में विश्वविद्यालय कमेटी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से छात्रहित के कार्यों की जानकारी छात्रों को एवं नए सदस्यों को देने में जुट गयी है। साथ ही किसी भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो एनएसयूआई द्वारा उसका तत्पर समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बिनय ओरांव , प्रदेश प्रभारी कुणाल शेरावत, तनु राजपूत, अमन अहमद, अनिकेत राज, अभिजीत सिंह, सैफ एवं अन्य कई लोग मौजूद थे ||
विभिन्न प्रकार के बहाने बनाकर ससमय FIR न दर्ज करने वाले थाना प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करने के संबंध में।
आम जनता से दुर्व्यवहार / बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करने के संबंध में।
उपर्युक्त विषयक, विभिन्न सूत्रों से ऐसी जानकारियाँ प्राप्त हो रही है कि झारखण्ड राज्य के अनेक जिलों में थाना प्रभारी एवं थाना के अन्य कर्मी विशेषकर मुंशी, आम जनता से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं और जनता की शिकायतों पर थाना में प्राप्ति रसीद भी नहीं देते हैं, जिसके चलते भुक्तभोगी भटकते रहते हैं और उन्हें उचित न्याय नहीं मिल पाता है। इस संबंध में निम्न निर्देश दिये जाते हैं :-
यदि कोई साइबर अपराध, ST/SC, Human Trafficking एवं महिला अपराध से संबंधित भुक्तभोगी किसी आम थाने पर जाता है, तो उसे क्रमशः साइबर, ST/SC. AHTU या महिला थाना में जाने की सलाह दी जाती है, जो कि पूर्णतः गलत है। यदि किसी जिले में अपराध विशेष उद्धरण महिला अपराध, साइबर अपराध के लिए अलग से थाना खुला है, उसका ये मतलब कतई नहीं है कि जिले के अन्य थानों में इस संबंध में FIR दर्ज नहीं की जा सकती। सभी वरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया जाता है कि जैसे ही इस प्रकार का कोई दृष्टांत मिले तो अविलम्ब उक्त थाना प्रभारी को थाना से हटा दिया जाय एवं उनके विरूद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाय।
2 उल्लेखनीय है कि BNSS-173 में स्पष्ट प्रावधान है कि अपराध किया गया क्षेत्र पर विचार किये बिना, थाना प्रभारी के द्वारा FIR/OFIR दर्ज किया जाय। यदि कोई थाना प्रभारी इसका अनुपालन नहीं करता है तो स्पष्ट है कि वो कानून का उल्लंघन कर रहा है।
सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिला और क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कायम करें कि आम जनता अपनी शिकायत को वरीय अधिकारियों (पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक) के पास दर्ज करा सके, विशेषकर जहाँ पर थाना प्रभारियों द्वारा उनके वाद पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है।
सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक को सख्त निर्देश दिया जाता है कि वे भ्रमण के क्रम में थानेदारों और थाने पर पदस्थापित अन्य कर्मी को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने हेतु निदेशित करें। आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करें एवं अविलम्ब थाना से हटा दें।
सभी पुलिसकर्मियों को जानकारी दिये जाने की आवश्यकता है कि वे समाज और जनता के सेवक एवं सुरक्षाकर्मी हैं, न की उनके मालिक। पुलिसकर्मियों को इसी भाव से अपनी डियूटी करनी चाहिए।
दिनांक 27.08.2024 को संध्या 3:30 बजे सूचना प्राप्त हुई की मुम्बई के एक व्यापारी का अपहरण कर 50 लाख रूपये फिरोती लेकर एयरपोर्ट छोडा गया है, जो कि फ्लाईट द्वारा मुंबई जाने वाले है तत्पश्चात् एयरपोर्ट में जाकर उक्त व्यक्ति की खोजबीन कि गई जिराका नाग मेहुल शाह, उम्र करीब 48 वर्ष पिता प्रवीण शाह, पता-नीलकांत निकेतन, घाटकोपर, थाना-पंतनगर, जिला-मुंबई, महाराष्ट्र के रूप में सत्यापन हुआ, जिन्हे सकुशल थाना लाया गया तथा थाना में इनके फर्दबयान के आधार पर श्वेतापति, उसका चालक तथा अन्य तीन अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर अनजान जगह कमरे में रख कर 50 लाख की फिरौती की मांग की गई जिसे मेहुल शाह के परिजन द्वारा दिया गया तब जाकर इन्हें छोड़ा गया उसके बाद ये किसी तरह एयरपोर्ट पहुँचे। इस संबंध में एयरपोर्ट थाना कांड सं0-40/24 दिनांक 27.08.2024 धारा-140 (2)/140 (3) बी० एन० एस० अंकित किया गया। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आयी की श्वेतापति तथा उसका पति सिद्धार्थ जैफ इस घटना का मास्टर मांइड है, जो बाबू पिले उर्फ डब्लू, अभिषेक सिंह एवं अन्य के सहयोग से घटना का अंजाम दिया तथा घटना की शिकायत नहीं करने को लेकर मेहुल शाह के साथ स्वयं का न्यूड फोटो शूटआउट किया गया, जिसका घटना की शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी गयी इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, रॉची के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। छापेमारी एवं अनुसंधान के क्रम में श्वेतापति एवं उनके सहयोगियो के साथ फिरौती की रकम 24 लाख 47 हजार पांच सौ रूपये, येलोनो कार के साथ गोइलकेरा, चाईबासा में बरामद किया गया, जिन्हे दिनांक-29.08.2024 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुनः बिरसानगर थाना, जमशेदपुर में 07 लाख 32 हजार रूपये फिरौती की रकम एवं एक पिस्टल के साथ डब्लू एवं अभिषेक सिंह के साथ बरामद किया गया, जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तः-
दिनांक 30.08.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मुक्तिधाम पुल के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची में अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मुक्तिधाम पुल के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास से पुलिस बल को देख भागने के क्रम में 1. शिवा कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता बजरंग बाल्मिकी, सा०- हरमु इमली चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची 2. मुकेश तिर्की, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० आनंद तिर्की, सा०- विधानगर बड़ा पुल के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची, 3. कुन्दन वर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० अनुप वर्मा, सा०- हरमु रोड, शिवाजी लेन चौक, रोड नंबर 01, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को पकड़ा गया । एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में शिवा कुमार के पास से बरामद (1) 01 प्लास्टिक के पुडिया मे ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 0.74 ग्राम एवं 2. मुकेश तिर्की के पास से बरामद 01 प्लास्टिक के पुडिया मे ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 0.70 ग्राम एवं कुन्दन वर्मा के पास से बरामद 01 प्लास्टिक के पुडिया मे ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 1.10 ग्राम बरामद किया गया जिसके बारे बारे मे में पकड़ाये उपरोक्त तीनो अभियुक्तो के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि यह प्लास्टिक के पुड़िया में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है। तत्प्वात उपरोक्त तीनो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या- 456/24, दिनांक 30.08.2024, धारा-21 (a) / 22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट 1985 अंकित किया गया।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-
शिवा कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता बजरंग बाल्मिकी, सा०- हरमु इमली चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची 2. मुकेश तिर्की, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० आनंद तिर्की, सा०- विधानगर बड़ा पुल के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची,
कुन्दन वर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० अनुप वर्मा, सा०- हरमु रोड, शिवाजी लेन चौक, रोड नंबर 01, थाना सुखदेवनगर
जिला राँची
काड में बरामद सामानों की सूची
1 01 प्लास्टिक के पुडिया मे ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 0.74 ग्राम
01 प्लास्टिक के पुडिया मे ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 0.70 ग्राम
01 प्लास्टिक के पुडिया मे ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 1.10 ग्राम
अपराधिक इतिहासः-
मुकेश तिर्की, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० आनंद तिर्की, सा०- विधानगर बड़ा पुल के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची का
अपराधिक इतिहास ।
सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 235/20, दिनांक 18.05.2020, धारा- 420 भा०द०वि० एवं 18 (सी)/27(बी) (ii) एवं 27(D) ड्रग्स एंड कोस्मेटिक्स एक्ट एंड 8 (सी) / 21/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट