दिनांक-09.10.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि मोरहाबादी सब्जी बाजार के पास एक दुर्दांत अपराधि किसी बडे घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामरी दल के द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर घेराबंदी करते हुए मोराबादी सब्जी बाजार के पास से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, जिसके पास से एक देशी पिस्टल लोडेड अवस्था में बरामद किया गया है। इस संदर्भ में लालपुर थाना कांड सं0-237/2024, दिनांक-10.10.2024, धारा-25 (1B) a/26 आर्म्स एक्ट के तहत् प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उक्त अपराधी का पूर्व में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी तथा आर्म्स एक्ट अदि जैसे कई सेंगीन अपराध में करीब 50 से अधिक काण्डो में अपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम-पता एवं अपराधि इतिहास :-
राजीव रंजन सिंह, उम्र करीब 41 वर्ष, पे० राजा राम सिंह, सा० अम्बा टोली, खरकी, थाना किस्को, जिला लोहरदगा, वर्तमान पता-हाउसिंग कॉलोनी, हरमू, थाना अरगोडा, जिला रॉची।
झारखंड के गढ़वा जिले से इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घिनौनी खबर सामने आई है. जहां भंडरिया थाना क्षेत्र मे दुर्गा मंडप से रामायण सीरियल देख कर वापस घर जा रही 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. इस घटना को चार लड़के शामिल है. जिसमें पुलिस ने एक को हिरासत में लेते हुए छानबीन में जुट गई है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
भुगतान न होने पर भूख से मजदूर की मौत का गंभीर आरोप
विष्णुगढ़ बीडीओ अखिलेश कुमार पर भिखन रविदास ने दायर किया परिवादवाद
हज़ारीबाग़ – विष्णुगढ़ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार के खिलाफ हज़ारीबाग़ सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास विक्रांत रंजन की अदालत में कोर्ट परिवादवाद संख्या 2968/2024 बुधवार को दायर किया गया है ।अधिवक्ता पवन कुमार यादव के माध्यम से परिवादी भीखन रविदास पिता बुधन रविदास ग्राम अलपीटो थाना विष्णुगढ निवासी ने दायर परिवादवाद में कहा है कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने दिनांक 5/09/2024 को अलपीटो पंचायत में आपका सरकार आपका द्वार कार्यकम चल रहा था जिसमें मनरेगा मजदूरो के दिन प्रति दिन परेशानी देखते हुऐ परिवादी भीखन रविदास पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधी होने के नाते अपने साथ वार्ड सदष्य रमेश पंडित एंव अन्य मनरेगा मजदूरों को लेकर आपका सरकार आपका द्वार, कार्यक्रम में उपस्थित बिष्णुगढ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार को रोजगार मांगने गयें थे। कार्यक्रम में उपस्थित बिष्णुगढ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने परिवादी एंव जन प्रतिनिधियों तथा अलपीटो पंचायत के जनता और मजदूरों के साथ गाली-गलौज करके धक्का-मुक्की कर दियें और गाली व जातिसूचक अपशब्द बोलते हुए कहा कि तुमलोग को रोजगार देगें तुमलोग को भुखे मार देगें तुमलोग मनरेगा कार्य में आश्रित हो ना. हम एक भी काम नही होने देगें तब जाओगे दुसरे राज्य में काम करने तो वहाँ से भी गिर मर कर घर आओगे। इसके बाद अखिलेश कुमार ने बिष्णुगढ थाना प्रभारी को फोन कर के पुलिस बल मंगा लिया और पुलिस बल से मार-पीट करवा कर परिवादी एंव जन प्रतिनिधियों को जख्मी कर दिया और परिवादी, प्रतिनिधियों, मजदूरो एंव ग्रामीन जनता को भगा दिया ।
भुगतान न होने पर भूख से मजदूर की मौत का गंभीर आरोप
कोर्ट में दायर परिवादवाद में कहा गया है कि अलपिटो निवासी विजय रविदास के नाम के मजदूर के नाम से डोभा निर्माण कार्य का भुगतान रिश्वत न मिलने के कारण रोक दिया,बार-बार मांगने पर भुगतान नही होने पर उसकी भूख से मौत हो गई। उसी प्रकार जगदीश रविदास ग्राम चौथा थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग निवासी ने गाय शेड लिया था जिसका विष्णुगढ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार के लापरवाही और रिश्वत ना मिलने के कारण स-समय भुगतान नही होने दिया जिससे तनाव और निराशा से उनकी भी मृत्यु हो गई। परिवादी द्वारा भारतीय दण्ड विधान की धारा 115(2)/108/351(2)/352/3(5) B.N.S अन्तर्गत परिवादवाद दायर किया गया है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3315/रा०, श्री विजय हेमराज खलखो, झा०प्र०से०, (गृह जिला-लातेहार), अंचल अधिकारी, बोरियो, साहेबगंज को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, मंझगांव, प० सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3316/रा०, श्री पंकज कुमार भगत, झा०प्र०से०, (गृह जिला-गुमला), अंचल अधिकारी, मण्डरो, साहेबगंज को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, बांसजोर, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3317/रा०, श्री चोनाराम हेम्ब्रम, (राजस्व) (गृह जिला-गोड्डा), अंचल अधिकारी, बरहेट, साहेबगंज को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, करमाटांड-विद्यासागर, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण) – 47/2023-3318/रा०, श्री शंभू राम (राजस्व) (गृह जिला-पलामू) अधिसूचित अंचल अधिकारी, विश्रामपुर, पलामू के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3193, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित करते हुए श्री शंभू राम को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, जलडेगा, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3319/रा०, श्री मनोज कुमार, झा०प्र०से०, (गृह जिला-गोड्डा) अधिसूचित अंचल अधिकारी, जमुआ, गिरिडीह के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3216, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित किया जाता है। श्री मनोज कुमार अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम के पद पर यथावत बने रहेंगे।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण) – 47/2023-3320/रा०, श्री संजय पाण्डेय, झा०प्र०से०, (गृह जिला-बिहार) अधिसूचित अंचल अधिकारी, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3166, दिनाक 27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित किया जाता है। श्री संजय पाण्डेय अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, जमुआ, गिरिडीह के पद पर यथावत बने रहेंगे।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3321/रा०, श्रीमती निशांत अम्बर, झा०प्र०से० (गृह जिला-प० सिंहभूम) अधिसूचित अंचल अधिकारी, जलडेगा, सिमडेगा के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3239, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित किया जाता है। श्रीमती निशांत अम्बर अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम के पद पर यथावत बने रहेंगे।
संख्या-02 / रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3322/रा०, श्री हिम्मत लाल महतो, (राजस्व) (गृह जिला-प० सिंहभूम, चाईबासा) अधिसूचित अंचल अधिकारी, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3167, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित किया जाता है। श्री हिम्मत लाल महतो अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, फतेहपुर, जामताड़ा के पद पर यथावत बने रहेंगे।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण) – 47/2023-3323/रा०, श्री विजय कुमार-1, झा०प्र०से० (गृह जिला-गुमला), अधिसूचित अंचल अधिकारी, डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3209, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित करते हुए श्री विजय कुमार-1 को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, बालूमाथ, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02 / रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3324/10, श्रीमती तृप्ती विजया कुजूर, झा०प्र०से० (गृह जिला-राँची), अंचल अधिकारी, बालूमाथ, लातेहार को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, अड़की, खूँटी के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02 / रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3325/रा०, श्री पवन कुमार, झा०प्र०से० (गृह जिला-रामगढ़), अधिसूचित अंचल अधिकारी, अड़की, खूँटी के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3206, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित करते हुए श्री पवन कुमार को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3326/रा०, श्री कमल किशोर सिंह, झा०प्र०से०, (गृह जिला-पूर्वी सिंहभूम), अधिसूचित अंचल अधिकारी, खूँटपानी, पश्चिमी सिंहभूम के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3213, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित करते हुए श्री कमल किशोर सिंह को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, नामकुम, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02 / रा०स्था० (स्थानांतरण) – 47/2023-3327/रा०, श्री राम प्रवेश कुमार, झा०प्र० से० (गृह जिला-लोहरदगा), अधिसूचित अंचल अधिकारी, नामकुम, राँची के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3158, दिनाक 27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित करते हुए श्री राम प्रवेश कुमार को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, डुमरी, गुमला के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3328/रा०, मो० मोदस्सर नजर मंसूरी, झा०प्र०से०, (गृह जिला राँची), अधिसूचित अंचल अधिकारी, कर्रो, देवघर के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3224, दिनाक 27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित करते हुए मो० मोदस्सर नजर मंसूरी को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, सेन्हा, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3329/रा०, श्री राकेश कुमार तिवारी, झा०प्र०से०, (गृह जिला-बिहार), अंचल अधिकारी, सेन्हा, लोहरदगा को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, विश्रामपुर, पलामू के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3330/रा०, श्री फुलेश्वर साव, (राजस्व) (गृह जिला-हजारीबाग), अधिसूचित अंचल अधिकारी, टण्डवा, चतरा के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3190, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित करते हुए श्री फुलेश्वर साव को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, खूँटपानी, प० सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3331/रा०, श्री विजय कुमार दास, झा०प्र०से० (गृह जिला-हजारीबाग), अधिसूचित अंचल अधिकारी, पोड़ैयाहाट, गोड्डा के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3227, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित किया जाता है। श्री विजय कुमार दास अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, टण्डवा, चतरा के पद पर यथावत बने रहेंगे।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3332/रा०, श्रीमती अरूणिमा एक्का, झा०प्र०से०, (गृह जिला-लातेहार), अधिसूचित अंचल अधिकारी, बलियापुर, धनबाद के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3207, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित किया जाता है। श्रीमती अरूणिमा एक्का अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, सिल्ली, राँची के पद पर यथावत् यथावत बनी रहेंगी।
संख्या-02/रा०स्था० (स्थानांतरण)-47/2023-3333/रा०, श्री प्रवीण कुमार सिंह, झा०प्र०से०, (गृह जिला-लातेहार), अधिसूचित अंचल अधिकारी, सिल्ली, राँची के स्थानांतरण से संबंधी अधिसूचना संख्या-3161, दिनाक-27.09.2024 को तत्काल प्रभाव से विलोपित करते हुए श्री प्रवीण कुमार सिंह को अगले आदेश तक अंचल अधिकारी, बलियापुर, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
पलामू// अपनी प्रेमी से तंग आकर महिला ने चाकू से प्रेमी का गला काट कर की हत्या। हत्यारोपी महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है, घटना मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के समीप की। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
दिनांक-04.10.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के आवास के पास से मोवाइल से बातचीत करते हुए जा रही लडकी का मोबाइल झप्पटा मार कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक भाग गये थे। इस संदर्भ में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर लालपुर थाना कांड सं0-232/2024, दिनांक-04.10.2024, धारा-303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया। तदोपरांत अनुसंधान टीम का गठन किया गया तथा त्वरीत अनुसंधान करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पंजियन सं० जे०एच० 01 सी0जी0 2362, हिरो होण्डा ग्लैमर को चिन्हित कर घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा छीने गये मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।
गिर फ्तार अभियुक्त का नाम / पता एवं अपराधिक इतिहास
पहाड़ी मंदिर में गौ ध्वज की स्थापना स्वामी श्री शंकराचार्य के कर कमलों द्वारा किया गया
दुबारा पहाड़ी मंदिर आने का वादा किये ।
परम पूज्य श्री शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज पहाड़ी मंदिर आये जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। मीनाक्षी हॉल गली से उनका विशाल शोभायात्रा शुरू हुआ जिसमें हजारों हजार की संख्या में भक्त गौ माता की जय घोष के साथ पहाड़ी मंदिर आये जहाँ उनका स्वागत स्वागत मंदिर समिति के राजेश साहू एवं बादल सिंह के द्वारा पहाड़ी बाबा का प्रतिमा देकर एवं अंगवस्त्र दे कर किया गया। उसके बाद श्री शंकराचार्य जी सती मंदिर में सभा की संबोधन किया। सनातन धर्म में वेद, उपनिषद, पुराणों सहित समस्त धर्म शास्त्रों में गो की महिमा गई है। गाय को पशु नहीं अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है यही सनातन धर्मी हिंदुओ की पवित्र भावना है, आस्था है। इसी धार्मिक आस्था हेतु संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केंद्रीय सूची में डालकर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्या मुक्त भारत बनाने के लिए संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता प्राप्त से ही निरन्तर गौमाता की प्रतिष्ठा एवं रक्षा के प्रयास होते रहे है जिसमें 1966 के धर्म सम्राट यतिचक्रचूडामणि पूज्य करपात्री जी महाराज जी के नेतृत्व में हुआ प्रचलित गौरक्षा आंदोलन है जिसके लिए हजारों गौभक्तों का बलिदान हुआ था। इसी क्रम में गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर गोहत्या मुक्त भारत बनाने हेतु परम गोभक्त पूज्य गोपाल मणि जी ने गौ प्रतिष्ठा आंदोलन का नेतृत्व कर देशभर में इसे जीवन्त रखा तथा इस पवित्र अभियान में चारो पीठों के जगद्गुरु शंकराचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया। चारो पीठों के पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्यों द्वारा अभिषिंचित एवं समर्थित गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने एवं गौहत्या बंदी कानून हेतु देश में गौ संसद का आयोजन हुआ जिसमें रामा गौ प्रतिष्ठा संहिता बिल सहित 42 बिंदु का धर्मादेश भी पारित किया जा चुका है । गौ प्रतिष्ठा के इस अभियान को प्रज्वलित करने हेतु गौ घृत की ज्योति को प्रकाशित कर ज्योर्तिमठ के परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज जी ने इस आंदोलन का निर्देशन कर रहे है जिन्होंने 14 मार्च से लेकर 28 मार्च 2024 तक नंगे पैर पदयात्रा गोवर्धन से दिल्ली तक भी की । पूज्य जगद्गुरू ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी के निर्देशन में आज गौ प्रतिष्ठा का अभियान निरन्तर देशभर में गतिमान है जिन्होंने इस संवत्सर को गौ संवत्सर के रूप में घोषित भी किया है।
पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के निर्देशन एवं नेतृत्व में संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा दिनांक 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक होनी निश्चित हुई है जो भारत के समस्त 37 प्रदेशों की राजधानियों तक जाएगी तथा वहां एक गो ध्वज की स्थापना की जाएगी। गो प्रतिष्ठा आंदोलन के संयोजक पूज्य गोपाल मणि जी महाराज भी पूरे समर्पण और शक्ति के साथ यात्रा की सफलता हेतु प्राण-प्रण से शंकराचार्य जी के साथ हर कदम में साथ रहेंगे। प्रत्येक राज्य की राजधानियों में विशाल गो प्रतिष्ठा सम्मेलन का दिव्य भव्य आयोजन होगा जिसका श्रीगणेश गोरक्षक, गोभक्त भगवान श्रीराम जी की राजधानी अयोध्या से होगा जहां भगवान रामलला के रूप में विद्यमान हैं जहां से यह पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर होते हुए 26 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में होगी। पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य जी द्वारा समस्त भारत के प्रखर गोभक्तो को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा का लक्ष्य संपूर्ण भारत में गो प्रतिष्ठा आंदोलन हेतु समस्त राष्ट्र के गोभक्त हिन्दुओं को जागृत कर एक सूत्र में पिरोने का है तथा गोमाता की दुर्गति , गो हत्या के कलंक को मिटाकर कर, पशु के अपमान से हटा कर राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना है।
इस गो ध्वज स्थापना पद यात्रा का सूत्रवाक्य है : गौ माता, राष्ट्र माता – राष्ट्र माता, भारत माता
इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के प्रतिनिधि एवं यात्रा के संयोजक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी तथा सह- संयोजक गोभक्त विकास पाटनी जी, प्रदेश यात्रा संयोजक श्री प्रकाश पांडेय जी, प्रादेशिक आयोजक – श्री विज्ञान सिंह , सती मंदिर से सतीश तुलस्यान , भानु जालान , पहाड़ी मंदिर से राजेश साहू , बादल सिंह, संजना शर्मा , दीपक नन्दा , सपना चटर्जी , सुभाशीष चटर्जी ,मीरा गुप्ता पुजारी मनोज मिश्रा ,पिंटू बाबा , गौ सेवा आयोग राजीव रंजन , धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक एवं तमाम सनातनी भक्त जोर-शोर से लगे हुए हैं। ये जानकारी कार्यक्रम संयोजक विज्ञान सिंह एवं बादल सिंह ने दिया ।
नई दिल्ली: महात्मा गांधी के 155वें जन्मोत्सव के अवसर पर, देर शाम JMM के संयुक्त सचिव सह मेंबर फ़िल्म डेवलपमेंट कौंसिल, गवर्नमेंट ऑफ़ झारखंड, सुजीत उपाध्याय को दिल्ली के गाँधी स्मृति दर्शन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी अद्वितीय सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कोविड-19 महामारी के दौरान, जब पूरा देश और दुनिया संकट का सामना कर रहे थे, सुजीत उपाध्याय ने न केवल आम जनता की सेवा की बल्कि उनके जीवन को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई, जिससे उनका जीवन सामान्य हो सके।
सड़क दुर्घटनाओं में घायल सैकड़ों लोगों को अस्पताल पहुँचाने का कार्य भी उन्होंने अत्यंत निष्ठा के साथ किया। उनके इन मानवीय कार्यों से अनगिनत लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त हो सकी। उनके योगदान में केवल यह नहीं रहा, बल्कि रांची के रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकाइट्री एंड एलाइड साइंसेस) और केंद्रीय मानोचिकित्सालय अस्पताल में मानसिक रूप से अनेकों विक्षिप्त को अस्पताल में भर्ती कराया और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की भी सहायता की। उन्होंने भिक्षुकों का राशन कार्ड में नाम जुड़वाने जैसे अहम कार्य किए, जिससे उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो सकें।
सांस्कृतिक मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह पर सुजीत उपाध्याय को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके अनगिनत सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया, जो उन्होंने निस्वार्थ भाव से किए हैं। इस सम्मान समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने सुजीत उपाध्याय की सेवाओं की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे ही सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुजीत उपाध्याय ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय वह व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहते, बल्कि यह उनके नेतृत्वकर्ता और राज्य के मुखिया, हेमंत सोरेन की दूरदर्शी नीतियों और प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने जनता के हित में कई प्रभावी कदम उठाए हैं, और उन्हीं कदमों का अनुसरण करते हुए उन्होंने यह कार्य किए हैं।
सुजीत उपाध्याय ने हेमंत सोरेन को इस यात्रा में उनके मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया, जिन्होंने उन्हें समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के विकास और गरीबों की सहायता के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे समाज के निचले तबके को लाभ पहुंच रहा है। सुजीत उपाध्याय ने इस मौके पर सभी सहयोगियों और समर्थकों का धन्यवाद किया, जिनके बिना यह कार्य संभव नहीं हो पाता।
समारोह में उपस्थित सभी लोग सुजीत उपाध्याय की विनम्रता और सेवा भाव से प्रभावित हुए और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह समाज की सेवा करते रहने की शुभकामनाएं दीं।