झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर आतिशबाजी के लिए समय निर्धारित कर दी है. इन तीनों पर्व पर दो घंटे तक आतिशबाजी की जा सकेगी, जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर मात्र 35 मिनट तक आतिशबाजी करने का समय तय किया गया है. बोर्ड द्वारा तैयार दिशा-निर्देश के अनुसार, दीपावली की रात को आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत होगी. छठ के दिन सुबह छह से आठ, गुरु पर्व पर रात आठ से दस और क्रिसमस व नये साल पर 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट से 12:30 बजे तक आतिशबाजी की अनुमति होगी.
राँची पुलिस ने छह अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा अपराधकर्मी एकत्रित होकर कहीं पर डकैती करने की योजना बना रहे थे (पूरा पढ़े)
बी० आई० टी० मेसरा (सदर) कांड संख्या 449/2024 दिनांक 16/10/2024 u/s 310(4)/ 310(5) B.N.S.& 25(1-B)(a)/35 ARMS ACT
आसन्न झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के दृष्टिकोण से बी० आई० टी० मेसरा ओ० पी० अंतर्गत सघन छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दिनांक 16/10/2024 को समय करीब 12:00 बजे दिन में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बी० आई० टी० मेसरा ओ० पी० अंतर्गत ग्राम चुट्टू स्थित अशरफ अंसारी के मकान में कुछ अपराधकर्मी एकत्रित होकर कहीं पर डकैती करने की योजना बना रहे है। तत्काल इस आसूचना पर कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर रांची को इस आसूचना से अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन करने का निर्देश प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक, नगर के निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आलोक में सत्यापन एवं आवश्यक कार्वाई हेतु ओ० पी० प्रभारी बी०आई०टी० मेसरा के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया तथा उपरोक्त स्थान पर विधिवत् छापेमारी की गई। उपस्थित सभी व्यक्तियो की तालाशी ली गई, जिसके उपरांत 01 देशी पिस्टल, तीन (03) 7.65 मि०मि० का जिंदा गोली, 02 बाइक एवं नगद 10220 रुपया बरामद किया गया है जिसमे से जप्त किया गया 01 देशी पिस्टल तथा 03 जिंदा गोली तथा नगद 10220 रुपया को वशी अहमद उर्फ अरमान के पास से बरामद किया गया है। पकड़ाए हुए सभी 06 व्यक्तियो से कड़ाई से पुछताछ करने के उपरांत उनके द्वारा किसी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया गया है जिसके उपरांत उन सभी 06 अपराधियों को गिरफतार कर लिया गया। पुछताछ में वशी अहमद उर्फ अरमान ने स्वीकार किया कि उपरोक्त बरामद धनराशी राँची जिला अंतर्गत विभिन्न चैन छिनतई की घटना कारित कर चैन आदि को बेचकर जमा किया गया है। उपरोक्त बरामद सामानो को जप्त कर सभी 06 अपराधकर्मीयो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफतार अपराधकर्मीयो का विवरण एवं अपराधिक इतिहास
(1) वशी अहमद उर्फ बसी अहमद उर्फ अरमान उम-26 वर्ष, पिता-रहमतुल्ला अली, पता-चन्दवे चौक,
थाना-पिठौरिया, जिला-रॉची का निम्नांकित अपराधिक इतिहास है :-
(क) पिठौरिया थाना कांड संख्या 126/2021 धारा 392 भा०द०वी० ।
) खुटी थाना कांड संख्या 08/2022 धारा 379 भा०द०वी० । (ख
(ग) सदर थाना राँची कांड संख्या 186/2021 धारा 461/379 भा०द०वी०
घ) चुटिया थाना, राँची कांड संख्या 164/2021 थारा 356/382 भा०द०वी० (
(ड) सदर थाना, राँची कांड संख्या 28/2022 धारा 456/382 भा०द०वी०
(च) सदर थाना, राँची कांड संख्या 30/2022 थारा 356/382 भा०द०वी०
(छ) सदर थाना, राँची कांड संख्या 186/2021 धास 461/379 भा०द०वी०
(ज) पिठौरिया थाना कांड संख्या 16/2022 धारा 392/414/467/468/471/34 भा०द०वी०
(झ) बरियातु थाना कांड संख्या 331/2021 थारा 379 भा०द०वी०
कुल- 09 कांड के अतिरिक्त राँची जिला अंतर्गत गोंदा तथा रातु थाना अंतर्गत दिनांक 05.10.2024 को घटित चैन छिनतई की घटना में इसने अपना संलिप्ता को स्वीकर किया है।
(2) इमरान अंसारी उर्फ बडकू उम-26 वर्ष, पिता- सज्जाद अंसारी, पता-ग्राम वुटू
कुल-01 कांड के अतिरिक्त राँची जिला अंतर्गत गोंदा तथा रातु थाना अंतर्गत दिनांक 05.10.2024 को घटित चैन छिनतई की घटना में इसने अपना संलिप्ता को स्वीकर किया है।
(क) सदर थाना राँची कांड संख्या 351/2019 धारा 392 भा०द०वी०
(3) आफताब अंसारी उर्फ रेचो, उम- 25 वर्ष, पिता- जैजूल अंसारी, पता- ग्राम चुटू
(4) सत्यम कुमार महतो उर्फ सतू उम्र 24 वर्ष, पिता मोहन महतो, पता- ग्राम चुटू
(5) अरसद आलम उर्फ छोटका, उम्र 30 वर्ष, पिता नइमुद्दीन अंसारी, पता- ग्राम युटू (6) सनु अंसारी उम-21 वर्ष, पिता-स्व० अनवर अंसारी, पता- ग्राम चुटू सभी का थाना मेसरा
ओ०पी० जिला रॉची
बाकी अपराधियों का भी पूर्व का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
बरामदगी: (01) 01 देशी पिस्टल,
(02) तीन (03) 7.65 मि०मि० का जिंदा गोली,
(03) 02 बाइक एवं
(04) नगद 10220 रुपया
छापामारी दल :-
(01) पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रांची
(02) पु०अ०नि० संजीव कुमार-01, ओ० पी० प्रभारी मेसरा ओ० पी०
(03) पु०अ०नि० बसंत कुमार, (04) स०अ०नि० पिन्टू हॉसदा,
(05) स०अ०नि० संजीव सिहं कुन्तियां
(06) आ०1166 अमस्टिन बाड़ा
(07) हव० 322 सम्मेलन लुगुन
देवघर सिविल सर्जन को ACB ने किया अरेस्ट,(पूरा पढ़े)
सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन सिन्हा को दुमका से आई एसीबी ने 70 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया है।परिवादी मो० महफुज आलम, उम्र 34 वर्ष, पे०-मो० मुशताक अहमद, सा० ओ०के० रोड, रेलपार, थाना-आसनसोल नार्थ, जिला-पश्चिम वर्द्धमान, (पश्चिम बंगाल) के द्वारा लिखित आवेदन दे कर सूचित किये है कि कॉलेज रोड मधुपुर, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर मे आवेदक ने वर्ष 2020 में बंगाल नर्सिंग होम के नाम से एक दस बेड के हॉस्पीटल की शुरूवात किये थे। इनके नर्सिंग होम का दि0-09.06.2024 तक का प्रोविजनल प्रमाण पत्र सं0-2035000217 था। जिसका रेनुवल कराना था। इस बीच इनके गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन हुआ था। जिसके कारण आवेदक ने 24 दिन की देरी से दि०-03.07.2024 को प्रमाण पत्र रेनुवल का आवेदन सिविल सर्जन कार्यालय, देवघर को दिया था। काफी दिन के बाद भी जब इनके आवेदन पर कोई अग्रतर कार्रवाई नही हुआ तो ये डॉ० रंजन सिन्हा, सिविल सर्जन, देवघर से मिले। सिविल सर्जन देवघर डॉ० रंजन सिन्हा द्वारा आवेदक के नर्सिंग होम का प्रमाण पत्र रेनुवल के लिए 1,00,000/- रूपये (एक लाख) की मांग किये। आवेदक के आरजू विनती करने पर बोले कि डॉ० रंजन सिन्हा बोले कि तीन-चार बार में उक्त राशि दे देना, रेनुवल हो जायेगा। परिवादी घूस नहीं देना चाहते थे।
इस मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में आरोपी सिविल सर्जन देवघर डॉ० रंजन सिन्हा के द्वारा घूस की रकम 1,00,000/- रूपये से बढ़ाकर 1,50,000/- रूपये करने की पुष्टि हुई थी। आरोपी द्वारा आवेदक को घूस की रकम का प्रथम किस्त 70,000/- रूपये के साथ आज दिनांक-16.10.2024 को देवघर जिला के कालीबाड़ी, बेलाबगान स्थित उनके आवास के नवजीवन हास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर पर बुलाया था।
परिवादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि०ब्यूरो दुमका थाना कांड सं0-04/24, दिनांक-15.10.2024 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त डॉ० रंजन सिन्हा, पे०-स्व० जगन्नाथ प्रसाद, मकान संख्या-06, नवजीवन हास्पीटल आर०सी०, श्रीकान्त रोड, काली मंदिर के पास, काली बाड़ी, बेलाबगान, देवघर वर्तमान-सिविल सर्जन, देवघर को भ्र०नि०ब्यूरो, दुमका टीम द्वारा 70,000/- ( सतर हजार) रूपये घूस लेते हुये आज दिनांक-16.10.24 को रंगे हाथ गिफ्तार किया गया। गिसतारी के पश्चात् अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
झारखंड: विधानसभा चुनाव देखे कब कहाँ होंगे मतदान
पहला चरण– 13 नवंबर
सीट- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर
दूसरा चरण– 20 नवंबर
सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी।
विवेकानन्द विद्या मंदिर, कुन्दरी के छात्रों प्रशिक्षण शुरू, छात्रों ने रातु राजमहल का किया भ्रमण
भारतीय संस्कृति और परम्परा से सन्चालित हो रही विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी ग्रामीण क्षेत्रो में बेहतर शिक्षा व्यवस्था हेतु प्रयास कर रही है स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जागरूकता का प्रयास कर रही है। विद्यालय के छात्रों को शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीयता, संस्कार, अनुशासन, जनसेवा, कर्तव्य के गुणों को भी सिखाने का प्रयास विद्यालय प्रबंधन कर रही है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण हेतु विद्यालय के दस छात्र एवं एक शिक्षिका रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर से प्राप्त करने के लिए दिनांक 14/10/24 को प्रस्थान किए। सभी छात्रों को विवेकानन्द विद्या मंदिर, रांची छात्र एवं ऑब्जर्वर श्रीमती किरण द्विवेदी एवं अन्य छात्र – छात्राएं स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा के समक्ष तिलक वंदन, पुष्प वर्षा एवं आरती करके स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में एकादशी पूजन एवं राम नाम संकीर्तन में सभी छात्रों ने भाग लिया।
बताते चले कि रांची जाने के क्रम में रातु महाराज के महल का भ्रमण भी सभी छात्रों ने किया, जहां पर म्यूजियम, चिड़ियाघर इत्यादि को देखने के उपरांत छोटे राजकुमार अभिरित एवं रानी दीदी से भी औपचारिक भेंट करते हुए विद्यालय परिवार की ओर सभी सभी श्रीमद्भागवत गीता का सप्रेम भेंट किया गया। राज महल परिवार की ओर से सभी छात्रों को दरबार मे ही नाश्ते के प्रबंध किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर के लिए प्रस्थान किया।
आज दिनांक 15/10/24 से छात्रों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया। जिसमें सर्वप्रथम प्रार्थना, श्लोक सिखाया गया एवं जगन्नाथ मंदिर का भ्रमण एवं भोग ग्रहण कराया गया।
विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची शाखा के सचिव श्री अभय मिश्रा ने बताया कि हमारा विद्यालय स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श और विचार से चलता है। भारतीय परंपरा और सनातन संस्कृति से जीवन मे आगे बढ़ने, जीने और सफल अभियान में सहयोग और प्रेरणा मिलता है। हमारा लक्ष्य है ग्रामीण क्षेत्रो के अभिभावकों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था सेवा देना है, ताकि आने वाली पीढ़ी समाज राष्ट्र के लिए तैयार हो सकें, उनका जीवन बेहतर बन सकें। विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी के संचालक श्री कमलेश सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास छात्रों को प्रत्येक क्षेत्र में सफल बनाने की है चूंकि हमारा विद्यालय नया है लेकिन प्रयास बेहतर करने का हमेशा रहेगा। छात्रों को संस्कृति, संस्कार, श्लोक, अनुशासन, प्रतियोगिता इत्यादि का तीन दिवसीय पूर्ण प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बढ़ती हुई शिक्षा के व्यापारीकरण से सभी त्रस्त है, इस कारण हमारे विद्यालय में अच्छी और बेहतर शिक्षा सेवा उपलब्ध कराना है। विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची में श्री अभय मिश्रा, सचिव, किरण द्विवेदी, ऑब्जर्वर, शिक्षक रथिन मुखर्जी, श्यामल रॉय, संजीव पाठक सहित कई अन्य की पूर्ण सहयोग रहा।
पतरातु पुलिस ने बाइक चोरी के प्रयास में दो आरोपियों को पकड़ा
रांची : पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पतरातू पुलिस ने बाइक चोरी करने के प्रयास में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना तालाटांड़ गांव के निकट हुई, जहां तीन लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर उसकी बाइक लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तक उन्हें दौड़ाया। इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल रहा, जबकि मोहम्मद अमन (लोअर बाजार, रांची) और इरफान अंसारी (न्यू आजाद बस्ती, लोहरदगा) को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाल काला अपाची बाइक, दो एंड्राइड मोबाइल फोन और एक फोल्डेबल चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने लूट के प्रयास में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पु एएफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।













