Google search engine
Home Blog Page 24

चटकपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना(पुरा पढ़े)

0

रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक घर में लाखों की संपत्ति की चोरी हो गई। चोरी के बाद चोरों ने घर का सभी सामान भी बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर के रहने वाले सत्येंद्र कुमार के घर में चोरी की घटना हुई। चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब सत्येंद्र दशहरा की छुट्टी में बोकारो गए हुए थे।

सत्येंद्र ने बताया कि दीपावली के एक दिन पूर्व जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर घर का सारा सामान बिखरा पाया. तोशक-तकिया से लेकर अलमारी तक हर चीज इधर-उधर फेंका हुआ था। साथ में घर में रखे दो से तीन लाख के गहने, 40 हजार से ज्यादा नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने बाथरूम के नल तक को नहीं छोड़ा है।

गैंगस्‍टर अमन साहू विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सकेगा। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने अमन साहू की ओर से चुनाव लड़ने के लिए सजा पर रोक लगाने वाली हस्‍तक्षेप याचिका खारिज कर दी है। 

0

डोरंडा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद (पूरा पढ़े)

0

डोरण्डा थाना कांड सं0-251/2024, दिनांक-23.10.2024, धारा-292/274/275 B.N.S एवं 47(a) Excise Act गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा घाघरा स्थित सरना टोली के सोमरा कच्छप एवं सिरम टोली के मंटु कच्छप के घर पर विधिवत् छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में सोमरा कच्छप के घर से विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 441 बोतल बरामद किया गया जिसके आधार पर सोमरा कच्छप को गिरफ्तार किया गया एवं सिरम टोली स्थित मंटु कच्छप के घर से विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 93 बोतल बरामद कर विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पता- 1. सोमरा कच्छप, उम्र करीब 45 वर्ष, स्व0 मादी कच्छप, सा० सरनाटोली, बड़ा घाघरा, थाना डोरण्डा, जिला रांची सोमरा कच्छप के घर से छापामारी में बरामद सामानों की विवरणीः- 1. Kingfisher Beer (650ml)- 65 pcs, 2. Godfather Beer (650ml)- 50 3. Godfather Can Beer (650ml)- 36 pcs, 4. Iconic (375ml)- 11 pcs, 5. Iconic (180ml)- 20 pcs, 6.8 Pm (375ml)- 20pcs, 7.8 Pm (180ml)- 12pcs, 8. Signature (180ml)- 15pcs, 9. Royal Stage (375ml) – 15 pcs, 10. Royal Stage (180ml)- 30 pcs, 11. Golffers Shot (180ml)- 07 pcs, 12. Mac dowells (375ml)- 24, 13. Mac dowells (180ml) – 45, 14. B7 (375ml)- 15pcs 15. B7 (180ml)- 10pcs, 16. Old Monk (180ml)- 48 pcs 17. Bladers Pride (375ml)- 18 pcs कुल- 441 बोतल मंटू कच्छप के घर से छापामारी में बरामद सामानों की विवरणीः- 1. Kingfisher Beer (650ml)- 17 pcs, 2. Godfather Beer (650ml)- 22 pcs, 3. Mac dowells (375ml) – 05 4.Mac dowells (180ml) – 10 pcs

  1. B7 (375ml) –

04pcs

  1. Iconic (375ml) –

03 pcs

  1. VT (375ml)-

02 pcs,

8.VT (180ml)-

03 pcs,

9.8 Pm (375ml)-

05pcs,

  1. Old Monk (375ml)-

05 pcs,

  1. Old Monk (180ml)-

05 pcs,

  1. Magic Moments (180ml)-

06 pcs,

  1. Signature (375ml)-

03pcs,

  1. Royal Stage (180ml)-

03 pcs,

प्रदेश अध्यक्ष महज एक रबर स्टाम्प राँची सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार क्यों नहीं प्रदेश नेतृत्व जवाब दे आदित्य विक्रम जायसवाल (पूरा पढ़े)

0

प्रदेश अध्यक्ष महज एक रबर स्टाम्प” प्रदेश अध्यक्ष अपने विवेक से संगठन में निर्णय लें,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खिलवाड़ बंद हो”

आज राजधानी रांची के समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान एवम उनके अधिकार को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय करमटोली स्थित प्रेस क्लब में दोपहर 12:00 बजे से प्रेस वार्ता आहूत की गई। जिसको कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल संबोधित किए। “राँची सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार क्यों नहीं प्रदेश नेतृत्व जवाब दे” के विषय पर पत्रकारों के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व के समक्ष पुनर्विचार हेतु माँग प्रस्तुत किए। मौके पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह मौजूद थीं।

मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने इन मुद्दों पर वार्ता की तथा कार्यकर्ताओं के हक में इन मुद्दों को प्रस्तुत किया।

  1. प्रदेश के निर्देश पर संगठन तैयार किया।
  2. ⁠ जनमुद्दों पर लगातार पाँच वर्षों तक काम किया।
  3. ⁠भाजपा के तानाशाही रवैये के ख़िलाफ़ पाँच वर्षों तक आंदोलन किया धरना दिया।
  4. ⁠संगठन में धन समय पूरा जीवन लगाया। चुनाव में नहीं जाना था तो ये सब कार्य क्यों कराया प्रदेश नेतृत्व जवाब दे।
  5. ⁠रांची के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धोखे में रखकर संगठन का कार्य क्यों कराया।
  6. ⁠प्रदेश नेतृत्व रांची के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा से खेलना बंद करे।
  7. ⁠ 2019, 2024 और आगे चुनाव नहीं लड़ना संगठन का ग़लत निर्णय है इस पर गहन विचार करे नहीं तो रांची में पार्टी का झंडा ढोने वाला कोई नहीं मिलेगा।
  8. ⁠प्रदेश के बड़े नेता को सिर्फ़ अपने सीट और क्षेत्र का चिंता है संगठन का नहीं इसका जवाब कौन देगा।
  9. ⁠हर चुनाव में कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं का साख और इजात गिरता है इसका भरपाई कौन प्रदेश नेता करेंगे।
  10. ⁠संगठन हित में बड़ा निर्णय ले नहीं तो राष्ट्रीय पार्टी हमेशा क्षेत्रीय पार्टी का सहयोगी बनकर रह जाएगा अपना अस्तित्व खो देगा।
  11. ⁠मैं पाँचवी पीढ़ी के तौर पर संगठन में कार्य कर रहा हूँ। हमारे बाप दादा झारखंड में संगठन को आर्थिक रूप से चलाने का कार्य किया है इसको यूँही बर्बाद नहीं होने देंगे हमारे नसों में कांग्रेस का खून है।
  12. ⁠ प्रदेश नेतृत्व सीट शेयरिंग कार्यकर्ताओं के भावना के अनुसार करे अपने जरूरत के हिसाब से नहीं।
  13. ⁠प्रदेश का व्यक्तिगत सोच पूरा संगठन नहीं होता है।
  14. ⁠कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की मजबूती है।
  15. ⁠कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है इसमें कइयों का खून, पसीना लगा है व्यक्तिगत निर्णय लेना बंद करो।
  16. ⁠कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा तो रांची में आगे संगठन रहना मुश्किल है।
  17. ⁠रांची सीट कांग्रेस पार्टी का था और आगे भी रहेगा बस अड़ने और लड़ने की जरूरत है।
  18. ⁠राजधानी रांची से पूरे राज्य को संदेश जाता है यह सीट बहुत महत्वपूर्ण है , पार्टी विचार करे।
  19. ⁠प्रदेश नेतृत्व भाड़े के विवेक से चल रहा है इसका हाथ पैर नहीं है जिस वजह से आज समर्पित कार्यकर्ता को उपेक्षित होना पड़ रहा है

आदित्य विक्रम जायसवाल
पूर्व अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी।

हज़ारीबाग एसीबी टीम ने पांच हजार घूस लेते पंचायत सचिव खुशबू लता को गिरफ्तार किया (पूरा पढ़े)

0

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग।

(भ्र०नि०ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय, हजारीबाग का 13 वाँ ट्रैप)

आवेदिका सोनिया देवी, उम्र करीब 30 वर्ष, पति- प्रकाश यादव, ग्राम- इचाक, टोला- नावाटांड़, पो० शीला, थाना- सिमरिया, जिला- चतरा द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया कि, इन्हे अबुआ आवास मिला है। आवास को बनाने के लिए प्रथम किस्त इनके खाता सं०- 20178132928 में दिनांक- 14.10.24 को 30,000/- रू0 आया है। दिनांक- 19.10.24 को पंचायत सचिव खुशबु लता इनके घर पर आयी और बोली कि आवास निर्माण के लिए जो 30 हजार रू० खाता में आया है उससे 5,000/- रू० निकालकर मुझे तुरंत दो तथा इसके बाद आगे से जो पैसा निकलेगा उसमें से भी कमीशन देना पड़ेगा। एक आवास में मेरा कमीशन 30,000/- रू० बनता है। अगर मेरा कमीशन नही दोगी तो आया पैसा वापस करवा देगें। ये (आवेदिका) रिश्वत देना नही चाहती थी। इसलिए आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, भ्र०नि०ब्यूरो, हजारीबाग के पदनाम से आवेदन दिये।

उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया, तथा सत्यापन के क्रम में खुशबु लता, पंचायत सचिव, ईचाक पंचायत, प्रखंड सिमरिया, जिला- चतरा के द्वारा आवेदिका सोनिया देवी एवं उसके पति प्रकाश यादव से 5,000/- रू० रिश्वत के रूप में मांगे जाने की बात की पुष्टि हुई। आवेदिका के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड सं0- 13/24, दिनांक- 22.10.2024 पंजीकृत किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग के ट्रैप टीम के द्वारा आज दिनांक 23.10.2024 को ट्रैप की कार्रवाई की गयी। अभियुक्त खुशबु लता, उम्र 31, पति- रविन्द्र कुमार, सा० अमनारी, थाना- मुफसिल, जिला हजारीबाग, सम्प्रति पंचायत सचिव, शीला / पुण्डरा पंचायत, प्रखंड- सिमरिया, जिला- चतरा को आवेदिका से 5,000/- रू० रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पश्चात विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

नगड़ी पुलिस ने तीन लोग को पकड़ा पिस्टल बरामद (पूरा पढ़े)

0

प्रसंगः- नगड़ी थाना कांड सं0-197/24, दिनांक 21.10.2024, धारा 25 (1-B)a/35 आर्म्स एक्ट आगामी विधान सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे छापामारी अभियान के क्रम में दिनांक 21.10.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बारिडीह (सेम्बो) में दीपक बडाईक अपने साथियों के साथ अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राँची के द्वारा थाना प्रभारी नगड़ी पु०अ०नि० अभिषेक राय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किये जिसमें नगड़ी थाना के गश्ती दल में शामिल 1. स०अ०नि० प्रमोद कुमार, 2. हव0 595 सुबोध कुमार, 3. आ0/ 2690 ललन सिंह, एवं नगड़ी थाना के पदाधिकारी 4. पु०अ०नि० शुभम कुमार सिंह, 5. स०अ०नि० रसका हाँसदा, 6. हय0 535 निर्मल उराँव, 7. आ0/2715 वीर सिंह जोंको, 8. आ0/ 2923 कौशल किशोर झा, नगड़ी थाना विधि व्यवस्था डियूटी शामिल थे। छापामारी दल थाना प्रभारी नगडी के नेतृत्व में सूचनानुसार ग्राम बारिडीह सेम्बों स्थित दीपक बडाईक के घर पर पहुँची और घर को चारो तरफ से घेर कर दरवाजा खुलवाई तो घर के अंदर से तीन युवक बाहर निकले तथा पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी के द्वारा भागने का प्रयास कर रहे तीनों युवक को पकडा गया। पकडाये युवक से नाम व पता पुछने पर उसने अपना नाम 1. दीपक कुमार बडाईक उम्र करीब 29 वर्ष पिता स्व० जनक बडाईक 2. बिक्की कुमार बडाईक, उम्र करीब 25 वर्ष, 3. राँकी कुमार बडाईक उम्र करीब 26 वर्ष दोनों पिता जगदीश बडाईक सभी सा० बारीडीह (सेम्बो) थाना नगड़ी जिला राँची बताये। पकडाये युवक का तलाशी लिया गया, तलाशी के क्रम में दीपक कुमार बडाईक के कमर में पहने पैट के सहारे खोस कर रखा एक 9 MM का देशी पिस्टल जिसे अनलोड करने पर उसके चेम्बर एवं मैगजीन में दो जिन्दा गोली लोड पायी गयी है।

छापामारी में गिरफ्तारीः-

  1. दीपक कुमार बडाईक उम्र करीब 29 वर्ष पिता स्व० जनक बडाईक सा० बारीडीह (सेम्बो) थाना नगड़ी जिला राँची 2. बिक्की कुमार बडाईक, उम्र करीब 25 वर्ष, सा० बारीडीह (सेम्बो) थाना नगड़ी जिला राँची
  2. राँकी कुमार बडाईक उम्र करीब 26 वर्ष दोनों पिता जगदीश बडाईक सा० बारीडीह (सेम्बो) थाना नगड़ी जिला राँची >

छापामारी में बरामदगीः-

  1. एक 9 MM का देशी पिस्टल
  2. दो जिन्दा गोली।

रांची जिला छठ पूजा समिति ने लिया संकल्प भव्य रुप से मनाया जाएगा छठ महापर्व सूरजभान चुने गए अध्यक्ष (पूरा पढ़े)

0


रांची । राजधानी में रविवार को रांची जिला छठ पूजा समिति की बैठक किशोरगंज स्थित एलपी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई जिसमें आगामी आने वाले छठ पूजा को लेकर विभिन्न प्रकार की रणनीतियां तय की गई. पूर्व समिति को भंग कर नए सिरे से इस वर्ष के लिए समिति का गठन किया गया है और समिति का विस्तार किया जाएगा . बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने सूरजभान सिंह से नेतृत्व करवाने का निर्णय लिया है. जिसमें रांची जिला के विभिन्न समिति के छठ घाट के अध्यक्ष सभी गणमान्य मौजूद रहे इसके बाद सूरजभान सिंह ने युद्ध स्तर पर समिति के विभिन्न दायित्व और लक्ष्यों को हासिल करने का मंत्र दिया. सभी घाट के प्रतिनिधि लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया जिसका समाधान समिति के सदस्यों एवं प्रशासन ,NDRF ,नगर निगम के द्वारा सुचारू रूप से किया जायेगा, अतः समिति के लक्ष्यों में मुख्य रूप से 501 छठ व्रतियों को महापर्व से पूर्व ही पूजा की पूर्ण सामग्री दी जाएगी । छठ पूजा के दिन सहायता शिविर
बैठक में सभी छठ घाटों की विशेष रूप से साफ सफाई, हर छठ घाटों में चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सभी कृतिम घाटों में पानी की व्यवस्था,पानी को खतरे के निशान से नीचे रखना,घाटों वृतियों के सहयोग के लिए समिति की महिला और पुरुष वालंटियर NDRF टीम महिला पुलिस, डस्ट , घाट पर जाने वाले रास्तों में दुरस्त लाइट व्यवस्था मुख्य रुप से संरक्षक गण संजीव विजयवर्गी, शशांक राज , सुमित सिंह , प्रिंस आसमानी , मुनचुन राय ,निशांत यादव ,सुजीत सिंह ,राहुल चौधरी, एवं बेबी गाड़ी, श्वेता सिंह, जितेंदर पाठक, रूद्रप्रताप सिंह एवं सभी समिति के सम्मानीय पद पदाधिकारी एवं सदस्यगण गुण मौजूद रहे

राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी सा राष्ट्रवादी एवं जरूरतमंद के नेता उत्तम यादव 24 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकरण करेंगे l

0

आज दिनांक 20 अक्टूबर दिन रविवार को उत्तम यादव अपने समर्थकों के साथ मोहरी धर्मशाला में बैठक कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकरण करेंगे जैसा कि पिछले लंबे समय से समाज सेवा एवं राजनीतिक क्षेत्र में हर एक जगह संघर्ष किया गया है अब रांची को बदलने को लेकर या निर्णय लिया गया है आज राजधानी रांची में राजधानी की जनता मूलभूत सुविधा भी नसीब नहीं हो पा रही है 1996 से लेकर 2024 तक निरंतर रांची का नेतृत्व करने वाले पूर्व नगर विकास मंत्री एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद के द्वारा रांची के लोगों को कोई भी सुविधा नहीं दी जा सकी है नौजवान चरस, अफीम, ब्राउन शुगर, इंजेक्शन के चपेट में है नौजवानों भटकाव रोकने हर घर को नल का जल पहचाने, जल जमाव मुक्त रांची बनाने के संकल्प के साथ 24 अक्टूबर को श्री उत्तम यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे l

                        भवदीय 
                      दिलीप गुप्ता 
                   प्रधान महासचिव
                   राष्ट्रीय युवा शक्ति

पलामू पुलिस ने भारी मात्रा में छुपाये गये हथियार और गोली बरामद किया (पूरा पढ़े)

0

पीपरा थाना कांड सं. 50/24, दिनांक: 18.10.2024 धारा-25 (1ए)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना का सारांश

दिनांक 18.10.2024 को पुलिस अधीक्षक, पलामू को सूचना मिली कि पहलदेवा से चेरीधाम जाने वाले मार्ग पर स्थित झरना पहाड़, पीपरा के पास माओवादी संगठन के कुछ सदस्यों द्वारा हथियार और गोला-बारूद छिपाए गए हैं। इसी सूचना पर छापेमारी की गई।

सूचना के अनुसार माओवादी

  1. नितेश यादव उर्फ इरफान,
  2. संजय यादव उर्फ गोदराम,
  3. इनताज अंसारी उर्फ ठेंगन मिया, और अन्य पांच माओवादी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

गिरफ्तारी: फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जप्त सामान की सूची:

  1. .303 मैगजीन और बोल्ट लगी राइफल (23857 अंकित)।
  2. 54 जिंदा कारतूस (30-06 SPRG PPU अंकित)।
  3. 26 जिंदा कारतूस (30-06 SPRG S&G अंकित)।
  4. 0.22 एमएम के 914 जिंदा कारतूस।
  5. पुराना बिना ढक्कन का स्टील कैन। छापेमारी दल के सदस्य:
  6. श्री अवधकिशोर यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर, पलामू।
  7. श्री द्वारिका राम, अंचल निरीक्षक, छतरपुर अंचल, पलामू।
  8. पु.अ.नि. विमल कुमार, थाना प्रभारी, पीपरा।
  9. पु.अ.नि. हरि कृष्णा शरण, झारखंड जगुआर रांची।
  10. पु.अ.नि. रूलेश रंजन, झारखंड जगुआर, रांची।
  11. पु.अ.नि. अजीत कुमार, झारखंड जगुआर, रांची।
  12. पु.अ.नि. कुलेश्वर महतो, पीपरा थाना, पलामू।
  13. स.अ.नि. कॉसमोश भेंगरा, झारखंड जगुआर।
  14. स.अ.नि. तसतुक अंसारी, पीपरा थाना, पलामू।
  15. पीपरा थाना के सशस्त्र बल।
  16. जैप-08 के सशस्त्र बल।
  17. झारखंड जगुआर के सशस्त्र बल।

पलामू पुलिस

झारखंड के पूर्व CM मधु कोड़ा को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

0

कोयला घोटाला मामले में दोषी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए जाने के फैसले को निलंबित करने की मांग वाली याचिका का खारिज कर दिया है। सीबीआई ने मधु कोड़ा की ओर से दायर याचिका का विरोध किया है।