Google search engine
Home Blog Page 23

रांची के खरसीदाग ओपी इलाके से JSSC कर्मी के अपहरण मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है (पूरा पढ़े)

0

प्रसंगः नामकुम (खरसीदाग ओ०पी०) थाना कांड सं0-446/24, दिनांक-27.11.2024, धारा-140(2) / 3(5) बी०एन०एस०

विवरणीः-दिनांक-27.11.2024 को वादिनी मुन्दरी टोप्पो, उम्र 52 वर्ष, पति विजय लाल उराँव, पता-ए/24 सेक्टर 3 HEC कॉलोनी धुर्वा, थाना-धुर्वा, जिला राँची के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध विजय लाल उराँव को WAGONR कार सहित अपहरण करने एवं 5 लाख रूपैये फिरौती मांगने के आरोप में उपरोक्त कांड दर्ज किया गया है।

उक्त कांड का उद्भेदन एवं अपहृत व्यक्ति की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिठियो ब्रिज रिंग रोड धुर्वा के पास एक सुमो गाड़ी नं0-JH10AD-6262 को घेरकर जाँच किया गया तो वाहन के अन्दर से अपहरण करने वाले 05 व्यक्तियों सहित अपहृत विजय लाल उराँव को वाहन के अन्दर पाया गया। छापामारी दल द्वारा उक्त पाँचों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करते हुए अपहृत को सकुशल बरामद किया गया। छापामारी दल द्वारा बरामद वाहन एवं गिरफ्तार अपराधकर्मियों की तलाशी ली गयी तो सुमो गाड़ी से 02 पीस लोहे का रॉड, एक बॉस का डंडा, 32 फीट लंबा रस्सी, एक कुल्हाड़ी तथा पकड़ाये अपराधकर्मियों के पास से कुल 05 पीस मोबाईल बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा अपहृत व्यक्ति विजय लाल उराँव को सकुशल बरामद कर उनके परिजन के सुपुर्द किया गया है। कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पताः-

  1. संजय कुमार महतो उम्र करीब 38 वर्ष, पे० रंथुवा महतो, सा० दलगाडीह, थाना-राहे, जिला-राँची। 2. सूरज कुमार स्वांसी उम्र करीब 42 वर्ष पे० स्व० निरंजन स्वांसी सा० सताकी थाना राहे, जिला-राँची।
  2. अभिराम महतो उम्र करीब 40 वर्ष, पे० फागुराम महतो, सा० सिमरटांड, थाना राहे, जिला-राँची। 4. अर्पित शर्मा उम्र करीब 20 वर्ष, पे० प्रमोद शर्मा, सा० काठीटांड़, थाना रातु, जिला राँची। 5. अजय कुमार महतो उम्र करीब 32 वर्ष, पे० भादु महतो, सा० गागी, थाना काँके, जिला राँची।

बरामद समान की विवरणीः- 1. 02 पीस लोहे का रॉड,

  1. एक बाँस का डंडा,
  2. 32 फीट लंबा रस्सी,
  3. एक कुल्हाड़ी
  4. 05 पीस मोबाईल

श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संभाला उपायुक्त, रांची का पदभार

0

श्री वरुण रंजन ने सौंपा पदभार, दी शुभकामनाएं

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता -उपायुक्त

कमियों की समीक्षा कर एक्शन प्लान के तहत किया जाएगा कार्य – उपायुक्त, श्री मंजूनाथ भजंत्री

2011 बैच के IAS अधिकारी हैं श्री मंजूनाथ भजंत्री

श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 29 नवंबर 2024 को उपायुक्त, राँची का पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष श्री वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। श्री मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

मौके पर श्री वरुण रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने काफी कम समय में विधानसभा आम निर्वाचन चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं अन्य कार्यक्रमों में समन्वय के साथ कार्य संपादित किए जाने पर सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को धन्यवाद दिया।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता -उपायुक्त

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा जिला प्रशासन सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के स्तंभ पंचायत, प्रखंड अंचल कार्याल एवं पुलिस स्टेशन के पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय आएं एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। श्री भजंत्री ने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि आम जनता को कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े। उन्होंने कहा कि कमियों की समीक्षा कर जिला प्रशासन एक्शन प्लान के तहत कार्य करेगा।

धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज का निर्देश (पूरा पढ़े)

0
Screenshot

कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उपायुक्त खूंटी ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा इलाज। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने बताया खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है, जिससे उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा सके। मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है, चिकित्सकों के परामर्श पर उच्च स्तरीय इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

क्या है मामला

कार्यवाहक मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि सोमवार की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। उनका इलाज रिम्स में हो रहा है। मामले की जानकारी के उपरांत कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने उपायुक्त खूंटी को मंगल मुंडा के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। फिलहाल मंगल मुंडा की हालत स्थिर बनी हुई है।

धनबाद जवान ने ख़ुद को मारी गोली (पूरा पढ़े)

0

झारखंड के धनबाद जिले से एक दुखद खबर है, जहां बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर में बनाए गए कैंप में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली. मृतक जवान संदीप कुमार सिंह 29 वर्ष का था. मृतक जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के चोपड़ा जिला अंतर्गत दरखौत का रहने वाला था.

एशिया का सबसे बड़ा “कुन्दरी लाह बागान” पुनः हो गया मृत : कमलेश सिंह

0

भारत ही नही एशिया महादेश का सबसे बड़ा लाह उत्पादक बागान जिसकी योजनाओं की प्रसंशा स्वयं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू महोदय ने वर्ष 2017 में प्राइम मिनिस्टर एक्सीलेंस अवार्ड में चयनित होने पर की थी। यहां पर पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार का अनूठा संगम देखने को लाह उत्पादन एवं हर्बल गुलाल में देखने को मिला। तत्कालीन उपायुक्त श्री अमित कुमार एवं समाज सेवी कमलेश सिंह की जोड़ी ने पलामू की पहचान को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी।
गौर करें तो पलामू क्षेत्र में कभी 5000 टन लाह का उत्पादन करके संयुक्त बिहार – झारखण्ड में पलामू प्रमंडल का देशस्तर पर 25% अकेले सहभागिता थी। लेकिन के विभागीय अधिकारियों की कुव्यवस्था और धनलोलुपता अर्थात कहें तो ग्रामीणों को बेरोजगार करने का षड्यंत्र करके पूरी लाह खेती को खत्म कर दिया । आज करीब 120 टन का ही उत्पादन हो पा रहा है वह भी बिना किसी सरकारी सहयोग से।
कुन्दरी लाह बागान को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 2013 में पुनः संरक्षण का कार्य प्रारंभ हुआ और 2017 में पैंतीस हज़ार लाह पोषक वृक्षो को लाखों तक पहुंचाया। फिर तत्कालीन उपायुक्त अमित कुमार और राज्य सरकार के सहयोग से आहारों का जीर्णोद्धार, भवन निर्माण, लाह फेक्ट्री निर्माण, गुलाल फेक्ट्री निर्माण, लाह खेती के लिए अलग से राशि आवंटन कराया गया। पलामू के पलाश की ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच गई। लेकिन काल के रूप में वन विनाश विभाग और JSLPS ने अपने अधिपत्य और धनलोलुपता के आगे गांव का विकास ही नही एशिया का सबसे लाह बागान भी लाचार हो गया और आज पुनः मृत्यु के कगार पर पहुंच गया। यहां के वृक्षो को काटा जा रहा है, बागान असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है, वनक्षेत्र से वन विभाग के अधिकारी पेड़ो को अवैध रूप से काट कर बेच रहे हैं। बागान में आज 7 वर्षो से उत्पादन के नाम पर खानापूर्ति हो रहा है। राज्य के JSLPS जिला प्रशासन और राज्य को गलत आंकड़े भेज कर झूठी वाह वाही करने मग्न है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इससे कोई सरोकार नही।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती हो तो लाभ पलामू वासियों को ही नही बल्कि राज्यभर के लाह किसानों को मिलेगा। कुन्दरी लाह बागान रंगीनी लाह के लिए उपयुक्त है और इसके बिहन कि उपलब्धता झारखण्ड मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ जिले पर निर्भर है। जबकि इस बागान के सहयोग से हज़ारों टन लाह बिहन पूरे झारखण्ड के लिए उपलब्ध होगा। और यहां के किसानों को समय पर बिहन मिल जाएगा। जिससे पांच गुणा खेती बढ़ेगा। प्रत्येक किसान को वर्षभर में एक से डेढ़ लाख रुपए का मुनाफा बढ़ जाएगा। किसानों की आर्थिक उन्नति बढ़ने से शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर सुधार होगा।
वन विभाग और JSLPS के कारस्तानी पर विगत 10 वर्षों पर गौर करें तो इनकी मंशा नागरीको के विकास से ज्यादा स्वयं की आर्थिक उन्नति का पूर्ण ध्यान रखा गया है। कुन्दरी लाह बागान पर मात्र अधिपत्य करके उगाही और सरकारी राशि का दुरूपयोग करने तक सीमित है।
पलामू के समाजसेवियो, मीडिया बंधुओ एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि एक बार पुनः इस पलाश से रोजगार की योजना को उठाने में सहयोग करें।

अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, एक वाहन सहित 225 लीटर देशी शराब जब्त

0

पलामू पुलिस को दिनांक 20.11.2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी कला से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01BE 3770) में अवैध देशी शराब लोड कर दंगवार के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए सशस्त्र बल के साथ दंगवार ओपी से जपला की ओर प्रस्थान किया गया।

ग्राम नदियाइन के पास संदिग्ध वाहन को सड़क किनारे खड़ा पाया गया। वाहन की जांच के दौरान गेट और डिक्की खुला हुआ पाया गया। मौके पर दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में 30 कार्टून देशी शराब लोड पाया गया। प्रत्येक कार्टून में 300 एमएल की 25 पारदर्शी प्लास्टिक बोतलें थीं, जिन पर “टनाका देशी शराब” अंकित था। कुल 750 बोतल (300 एमएल प्रति बोतल) बरामद की गईं, जो लगभग 225 लीटर शराब है।

वाहन और अवैध शराब को विधिवत जप्त कर दंगवार ओपी में सुरक्षित रखा गया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-237/2024, दिनांक 20.11.2024, धारा 274/275/292 बीएनएस एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत स्वीफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01BE 3770) के मालिक, चालक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापामारी दल में शामिल:

  1. पु०अ०नि० सोनु कुमार गुप्त, प्रभारी दंगवार ओपी एवं प्रभारी हुसैनाबाद थाना।
  2. सशस्त्र बल, हुसैनाबाद थाना। बरामद सामग्री :
  3. स्वीफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01BE 3770)

2. 30 कार्टून (प्रत्येक में 25 बोतल, 300 एमएल प्रति बोतल) कुल: 750 बोतल (300 एमएल की)।

पलामू पुलिस अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक,
पलामू

कोतवाली थाना क्षेत्र से हथियार के साथ युवक पकड़ा गया ।

0

कल दिनांक- 19/11/2024 को संध्या गश्ती के क्रम पु०अ०नि० अनुज प्रसाद यादव कोतवाली थाना राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एस०आर० फार्मासिटीकल के पास मैकी रोड थाना कोतवाली, जिला-राँची के पास हथियार के बल पर आस-पास के लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना प्राप्त होते ही वरीय पदाधिकारी को प्राप्त सूचना को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतू साथ आरक्षी-3176 विनोद टोप्पो एवं चालक गृहरक्षक 3412 विकास कुमार के साथ एस०आर० फार्मासिटीकल के पास मैकी रोड, थाना- कोतवाली, जिला-राँची के पास पहुँचे तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति तेजी से भागने लगा। सशस्त्र बल एवं आस-पास के लोगो के मदद से खदेड़कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम गौरव कुमार गौतम, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता-विरेन्द्र शर्मा, वर्तमान पता- सोम बिहार भरम टोली थाना-बरियातु, जिला-राँची, एवं स्थाई पता- सिमवारा थाना, मानीपुर जिला-अरवल (बिहार) बताया । पकडाये व्यक्ति के कमर के दाहिने तरफ से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद हुआ । बरामद हथियार के संबंध में कागज की माँग किया जिसपर पकडाये व्यक्ति द्वारा कोई भी कागजात पर नही प्रस्तुत किया गया। बरामद अग्नेयास्त्र एवं अभियुक्त के मोटरसाइकिल हिरो होण्डा पेशन प्रो रजि०नं0- BR02Z-1727 को विधिवत जप्त किया गया है। इस संबंध में कोतवाली थाना द्वारा काण्ड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्तो का नाम पताः-

(1) गौरव कुमार गौतम, उम्र करीब-33 वर्ष, पिता-विरेन्द्र शर्मा, वर्तमान पता- सोम बिहार भरम टोली थाना-बरियातु, जिला-राँची, एवं स्थाई पता- सिमवारा थाना, मानीपुर जिला-अरवल (बिहार)

रांची जिला छठ पूजा समिति ने व्रतियों के बीच निशुल्क साड़ी एवं छठ की पूर्ण सामग्री का किया वितरण,

0

रांची जिला छठ पूजा समिति ने व्रतियों के बीच निशुल्क साड़ी एवं छठ की पूर्ण सामग्री का किया वितरण, व्रतियों के चेहरे पर खुशी

रांची । रांची जिला छठ पूजा समिति द्वारा किशोरगंज एलपी पब्लिक स्कूल में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 600से अधिक छठ व्रतियों के बीच नि:शुल्क साड़ी एवं छठ की पूर्ण सामग्री का वितरण किया गया। समिति द्वारा सूप, नारियल, फल, कपड़ा व ईख सहित सभी पूजन सामग्रियां का वितरण किया गया। समिति के द्वारा छठव्रतियों को प्रतिवर्ष सामग्रियों के वितरण की ये पहल पर छठव्रतियों ने सभी सदस्यों को आशिर्वाद दिया।
रांची जिला छठ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा छठ घाटों पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है । इसके अलावा हर घाट पर वॉलिंटियर्स चेंजिंग रूम मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की जा रही है मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चहल,मुख्य संरक्षक संजीव विजयवर्गीय, रमेश सिंह, ऐश्वर्य सेठ, सुमित सिंह, शशांक राज , मूनचुन राय, सुजीत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया और स्वयं भी पूजन सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक सदस्य के कोशिशों को सराहते हुए रोहित चहल ने कहा कि समिति सामाजिक कार्य में जिस प्रकार बढ़ चढ़ कर‌ हिस्सा लेती है, उसे आने वाले वर्षों में और भी भव्य करने की आवश्यकता है।
रमेश सिंह ने छठ पूजा की गरिमा बनाए रखने व यह पुनित कार्य करने हेतु युवाओं की सराहना की।
सुमित सिंह ने छठ के महत्त्व को बताते हुए कई बातें रखी।
ऐश्वर्य सेठ ने समिति के इन सामाजिक कार्यों हेतू समिति का शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष सुरजभान ने कहा कि समिति ने जब यह कार्य शुरू किया था तब नहीं सोचा था कि इस पुनित कार्य में इतनी भव्य संख्या में छठव्रतियों का सहयोग प्राप्त होगा। छठव्रतियों की ऐसी सहभागिता समिति को मजबूत कर रही है और इनके सहयोग से हम इस क्षेत्रीय व्रत को वैश्विक पटल तक ले जाएंगे।
मौके पर श्याम किशोर सिंह, ललन सिंह, आदर्श सिंह, उज्जवल मिश्रा, रजनीश पांडे ,सुधांशु चौरसिया, उत्तम सोनी,नवीन कुमार, प्रशांत सोनी , विकास गुप्ता, अविनाश गिरी ,विकास सिंह ,अमर केसरी, रवि कुमार गुप्ता, रोशन सिंह राजपूत, अतुल कुमार,नीतीश गोप, अविनाश गिरी, , योगानंद कुमार, केशव, अमर केसरी, विष्णु शर्मा, रंजन कुमार,साहिल साहू,, बादल सोनी, मनु कुमार, सजल गुप्ता, अंकुश कर्माकर, मानिक कुमार, आलोक सोनी, मनोज साहू, प्रियांशु कश्यप, दीपक चौरसिया, मनदीप सिंह, अनीश कुमार, छोटू चौधरी, आदि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार ने किया।

कोतवाली थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को खदेड़ कर पकड़ा कोतवाली पुलिस ने (पूरा पढ़े)

0

दिनांक-06/11/2024 को समय करीब 1.00 बजे पूर्वाहन में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी राँची, अखाड़ा चौक के पास है। किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस सूचना को वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया एवं उनके निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पु०अ०नि० अनिल कुमार, पु०अ०नि० ऋषिकांत कोतवाली थाना, पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह सुखदेवनगर थाना, एवं ST/SC थाना प्रभारी पु०अ०नि० महेश मुण्डा एवं सशस्त्र बल रहेगे। सूचना का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतू गठित छापामारी टीम एवं सशस्त्र बल के साथ पुरानी राँची अखाड़ा चौक के पास पहुँचे तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति तेजी से भागने लगा। सशस्त्र बल की मदद से खदेड़कर पकडा गया एवं पकडाये व्यक्ति ने अपना नाम मो० राजन, उम्र करीब 40, पिता-स्व० मो० जमाल, पता-हिन्दपीढ़ी मस्जिद रोड, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला राँची, मो0नं0-6204520420 एवं वर्तमान पता-पुरानी राँची, थाना कोतवाली, जिला राँची बताया। उसके पास से कमर के दोनो तरफ से दो लोहे का देशी पिस्तौल जिसमें दोनो पिस्तौल में खाली मैगजीन लगा हुआ एवं अभियुक्त के लोअर पैन्ट के बॉये पॉकेट से दो (02) जिन्दा गोली जिसके पेन्टे पर KF 7.65 लिखा हुआ और दाहिने पॉकेट से एक खाली मैगजिन बरामद हुआ बरामद अग्नेशास्त्र के संबंध में कागज की माँग किया, जिसपर पकडाये व्यक्ति द्वारा कोई भी कागजात पर नही प्रस्तुत किया गया। इसुके बाद राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में कोतवाली थाना द्वारा काण्ड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। इस अवैध धंधे में कई अन्य लोग शामिल होने की बात आई है, जिसपर अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्तो का नाम पताः-

(1) अभियुक्त मो० राजन, उम्र करीब 40, पिता-स्व० मो० जमाल, पता-हिन्दपीढ़ी मस्जिद रोड, थाना- हिन्दपीढ़ी, जिला-राँची, मो0नं0-6204520420 एवं वर्तमान पता-पुरानी राँची, थाना कोतवाली, जिला-राँची ।

अभियुक्त के पास से बरामद समान

(1) दो देशी पिस्तोल

(2) तीन खाली मैगजीन

(3) दो गोली जिसके पेन्टे पर KF 7.65 लिखा हुआ (

4) एक मोबाइल फोन

(5) स्कुटी एक्टिभा नं०- JHOEL-9336

एक किलो सोना कई गोली और बहुत कुछ बरामद (पूरा पढ़े)

0

आज दिनांक 05.11.24 को प्रातः काल में शीर्ष स्तर से इस आशय की सूचना प्राप्त हुई कि आसन्न विधान सभा चुनाव -2024 में सिल्ली/ रांची विधानसभा अन्तर्गत चुनाव को अवैध संसाधनों के माध्यम से प्रभावित करने के आशय से काफी मात्रा में नकदी एवं अन्य संसाधनों को भंडारित किया गया है। प्राप्त सूचना के आलोक मे उपायुक्त राँची, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में घनश्याम कुमार अंचल अधिकारी हेहल, सह डोरंडा/अरगोड़ा FST दण्डाधिकारी और जयप्रकाश सिंह सहायक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग सह FST दण्डाधिकारी चुटिया के नेतृत्व में तत्काल एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची, पु०नि० सह थाना प्रभारी चुटिया, लक्ष्मीकान्त, पु०नि० सह थाना प्रभारी लोअर बाजार, दयानंद कुमार, पु०अ०नि० विवेक कुमार चुटिया थाना, पु०अ०नि० संजीव कुमार, प्रभारी मेसरा ओ०पी०, पु०अ०नि० दिवाकर प्रसाद प्रभारी खादगढ़ा टी०ओ०पी० एवं सशस्त्र बल के साथ साउथ रेलवे कॉलोनी पंचवटी चौक के लिए पूरी टीम के साथ प्रस्थान किया था। उल्लेखनीय है कि इसी आशय की सूचना पर दो अन्य छापामारी टीम भी अलग अलग क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया था। उपरोक्त छापामारी दल के साथ विडियोग्राफर को लेकर आज दिनांक 05.11.24 को करीब 09.25 बजे रामजी यादव पे० बैद्यनाथ यादव पता पंचवटी चौक साउथ रेलवे कॉलोनी पहुँचा तथा छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में रामजी यादव के आवासीय घर के निचले तल्ले एवं द्वितीय तल्ले पर बने कमरे से भारी मात्रा में नगद राशि कुल 67,62,620/- (सदसठ लाख बारसठ हजार छः सौ बीस रुपये) तथा जेवरात एवं बैंक से संबंधित दस्तावेज मिले। इस संबंध मे चुटिया थाना कांड संख्या-254/2024 दिनांक-05.11.2024 धारा-223/171 बी0एन0एस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

जप्त प्रदर्श एवं बरामद सामान की विवरणी

  1. नगद राशि कुल 67,62,620/-(सढ़सठ लाख बारसठ हजार छः सौ बीस रुपये)
  2. सोने के आभूषण करीब 535 ग्राम
  3. चांदी के आभूषण करीब 1600 ग्राम
  4. हीरे का हार-01
  5. एफ०डी बान्ड पेपर- 73 लाख का।
  6. बैंक से संबंधित दस्तावेज आदि।