Google search engine
Home Blog Page 22

ओरमांझी थाना क्षेत्र से ट्रक में लगभग दो करोड़ का गाँजा पकड़ा गया (पूरा पढ़े)

0
Screenshot

विवरणीः-दिनांक-05.12.24 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उडीसा से राँची की ओर कंटेनर ट्रक रजि सं० NL01N-6915 में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है।

उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राँची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक रजि सं० NL01N-6915 को पकड़ा गया। पकड़ाये ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के केबीन के अंदर ड्राईवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरा में करीब 406.79 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए ट्रक का चालक एवं उप-चालक को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा के सम्बन्ध में पकड़ाये चालक एवं उपचालक से पूछताछ करने पर इनलोगों द्वारा बताया गया कि ये बरामद गांजा सम्बलपुर से ला रहे हैं, जिसे टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था। इस घटना के सम्बन्ध में उक्त कांड दर्ज की गयी है। बरामद गांजा का अनुमानित मुल्य लगभग 02 करोड (दो करोड़ रूपया है। कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधर्मियों का नाम-पताः-

  1. धर्मवीर सिंह उम्र 25 वर्ष, पिता कन्हैया सिंह, सा० चन्दा मउ उधरना ठकुराईन, थाना विशेश्वर गंज, जिला श्रावस्ती, उतरप्रदेश
  2. राजेन्द्र सिंह उम्र 34 वर्ष, पिता सोहन सिंह, सा० पाठकडीगह, पो० ब्राह्मणडीहा, थाना तोपचांची, जिला धनबाद

गिरफ्तार राजेन्द्र सिंह का अपराधिक इतिहासः-

तोपचांची थाना कांड सं0-146/20, दिनांक-22.11.2020, धारा-377/34 भा०द०वि०

बरामद सामान का विवरणः-

  1. कुल 16 प्लास्टिक के बोरा में करीब 406.79 किलोग्राम गांजा
  2. 2000/-रुपया नगद
  3. 02 मोबाईल फोन
  4. कंटेनर ट्रक न०-NL01N-6915

गढ़वा पुलिस ने लुधियाना पंजाब से आ रहे अवैध विदेशी शराब के कंटेनर को पकड़ा (पूरा पढ़े)

0

दिनांक 05.12.2024 को समय करीब 11:10 बजे पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि लुधियाना पंजाब से अवैध विदेशी शराब लौट कन्टेनर वाहन विण्डमगंज (उ०प्र०) की ओर से नगर उंटारी होते हुए बिहार एवं झारखण्ड के अन्य स्थानों पर जाने वाली है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वंशीधरनगर के नेतृत्त्व में एक छापामारी दल गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा नगर उंटारी थाना गेट व नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सिरिया टोंगर में अवैध शराब के परिवहन के विरोध चेकिंग लगाया गया। तभी चेकिंग के दौरान एक कंटेनर वाहन सं०-UP-21-ET-0940 तेजी से आया जिसे चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा रोका गया और कंटेनर में लोड सामान के बारे पुछा गया तो चालक के द्वारा इलेक्ट्रोनिक्स सामान लोड होने की बात बताये और इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये तब चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी द्वारा चालक से कंटेनर खोलकर दिखाने हेतु बोला गया तो चालक ने अवैध विदेशी शराब लोड होने की बात बताये। पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर से बचने के लिए अवैध विदेशी शराब लोड कंटेनर के आगे-आगे कार में दो व्यक्ति स्कोर्ट कर चल रहे थे। उक्त दोनो व्यक्ति को भी चेकिंग कर रहे छापामारी दल द्वारा पकड़ा गया है। इस संबंध में नगरउँटारी थाना कांड सं0-241/2024, दिनांक-05.12.2024 धारा-274/275 /292/338/336(3)/111/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 47 (a) उत्पाद अधि० दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम

  1. गणपत लाल, उम्र 35 वर्ष, पिता पुरखाराम विश्नोई, पता- पादरडीह, पो०-सिंदास्या थाना- गुडामलानी, जिला बाड़मेर (राजस्थान)।
  2. पिंटु सैनी, उम्र 39 वर्ष, पे० ताराचंद सैनी, पता म०न०- 262/25, गली नं०- 17 मनोहरनगर, बसीरोड, पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी, जिला गुड़गांव
  3. अमित कुमार, उम्र 41 वर्ष, पे० स्थ० फकीर चंद, पता म०नं० 101/26, गर्ल नं0- 15, मनोहरनगर, बसीरोड, नियर पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी, जिला- गुड़गांव (हरियाण) कांड में जप्त सामान की विवरणी
  4. कंटेनर वाहन सं0-UP-21-ET-0940
  5. कंटेनर में लोड विदेशी शराब Mc Dowells (750ml)-5100 पीस (425 कार्टून)
  6. Mc Dowells (180ml)-9120 पीस (190 कार्टुन)
  7. White Blue (180ml)-2160 पीस (45 कार्टुन)
  8. Budweiser Magnum (500 ml)-1200 पीस (50 कार्टुन
  9. इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित फर्जी दस्तावेज
  10. 1-20 कार सं०-HR-26-DZ-2900 छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी -*

(01) श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री वशीधरनगर।
(02) श्री रतन कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, अंचल नगर उटारी।
(03) आदित्य कुमार नायक, थाना प्रभारी, नगर उटारी थाना।
(04) पु०अ०नि० संदीप कुमार रदि, नगर उंटारी थाना।
(05) पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार, नगर उंटारी थाना।
(06) पु०अ०नि० सुन्दर सोरेन, नगर उंटारी थाना।
(07) स०अ०नि० अनुज कुमार सिंह, नगर उटारी थाना।
(08) स०अ०नि० संजय पासवान, नगर उंटारी थाना।
(08) आ०/109 कौशल कुमार द्विवेदी, नगर उंटारी थाना।
(09) आ०/660 निकेतन पादय, नगर उंटारी थाना।
(10) आ०/673 दशानंद महतो, नगर उंटारी थाना।

(11) आ0/285 नितेश कुमार श्रीवास्तव, नगर उंटारी थाना।

गढ़वा पुलिस

सुजीत सिन्हा गिरोह का शूटर जिशान पुलिस गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)

0

ओरमांझी थाना कांड सं0-189/24, दि0-22.11.24, धारा-109/118(1)/(118(2)/111(2) /111(3)/111(4)/111(5)/111(7)/308(2)/308(3)/308(4)/308(5)/61 (2) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्मस एक्ट।

विवरणी – दिनांक-22.11.24 को ग्राम डहु स्थित फटाही प्लॉट (चिड़ियाघर के बगल में) संजीव जायसवाल के साथ वहाँ पर 1. जावेद अंसारी 2. आजाद अंसारी काम कर रहे थे तभी दो अज्ञात अपराधी अपाची मोटरसाईकल पर सवार होकर आये एवं मोटरसाईकल पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अचानक पिस्टल से फायर करना शुरु कर दिया गया। जिससे पहली गोली जावेद अंसारी, उम्र-करीब 50 वर्ष, पिता-स्व० उसमान अंसारी, सा०-ईरबा, थाना-ओरमाँझी, जिला-राँची के दाहिने घुटने पर लगी तो वह वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद दूसरा व्यक्ति आजाद अंसारी, पिता-मुर्तजा अंसारी, सा०-ईरबा, थाना-ओरमाँझी, जिला-राँची को एक गोली उसके पेट को छूता हुआ दाहिने हाँथ में लगा जिससे वह गिर पड़ा। गोली फायर करने वाले दोनों अपराधी अपनी बाईक से वहाँ से भाग गये। इस घटना के संबंध में उक्त कांड दर्ज किया गया।

उक्त कांड का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों कि गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि यह घटना संगठित अपराधी गिरोह सुजीत सिन्हा गैंग के सरगना के इशारे पर गैंग के गुगों द्वारा किया गया है। छापामारी दल के द्वारा तकनिकी शाखा से मदद लेते हुए उक्त संगठित अपराधी गिरोह के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरोह के अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी लागातार छापामारी की जा रही है एवं गिरोह द्वारा अपराधिक कृ त्य के माध्यम से अर्जित संपत्ति के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पता

  1. जिशान शेख उर्फ रिक्की, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता-शेख शमीउल्लाह, सा०-क्वाटर नं० 211/2015, काँके वार्डर लाईन काँके चौक सुकरहुटू, थाना-काँके, जिला-राँची।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास

  1. पिपरा थाना (पलामू) काण्ड सं0-17/23, दि०-04.07.23, धारा-385/386/387/ (बी) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

326/307/34/120 2. काँके थाना काण्ड सं0-71/23, दि०-29.09.23, धारा-498 (ए) / 313 भा०द०वि० एवं 3/4 दहेज अधिनियम।

  1. चौनपुर थाना (पलामू) काण्ड सं0-245/24, दि0-01.12.24, धारा-311 भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

रांची DC की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर पर 24 घंटे में 281 शिकायतें मिलीं, तेजी से किया जा समाधान

0

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में बैठक कर व्हाट्सएप नंबर में प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा कल जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 में 24 घंटे के अंदर ही 281 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। दर्ज की गई कुल 171 शिकायतों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने व्हाट्सएप नंबर पर रांची जिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से भी शिकायतें प्राप्त करने हेतु प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका रद्द। विशेष आदालत ने सुनाया फैसला।

0

उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जारी किया गया नंबर आम लोगों से शिकायत प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप (पूरा पढ़े)

0

◆ 9430328080 पर रांची ज़िला वासी कर सकेंगे शिकायत

◆ 24×7 एक्टिव रहेगा नंबर, 03 शिफ्ट में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

◆ आम लोगों की सुविधा एवं उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की पहल – श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उपायुक्त, रांची।

◆ समय के साथ व्यवस्था को और बेहतर करने का होगा प्रयास- श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उपायुक्त, रांची।

=======================

9430328080 इस नंबर पर जिला प्रशासन रांची वासियों से शिकायत प्राप्त करेगा। उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 02.12.2024 को आधिकारिक तौर पर इस नंबर की पायलट लॉन्चिंग की। उपायुक्त के आवसीय गोपनीय स्थित सभा कक्ष से नंबर की लॉन्चिंग करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम लोगों की सुविधा एवं उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की ये पहल है, समय के साथ इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिकायत प्राप्त करने और समाधान की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

24×7 एक्टिव रहेगा नंबर

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि व्हाट्सअप ग्रुप 9430328080 चौबीस घंटे क्रियाशील रहेगा। इस ग्रुप के अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी को नामित किया गया है, साथ ही उनके सहयोग के लिए दो अन्य पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

तीन शिफ्ट में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

व्हाट्सएप ग्रुप 9430328080 पर समाहरणालय अवस्थित विभिन्न शाखाओं में होने वाले कार्यों तथा आम लोगों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनकी कार

रातु रोड दुर्गा पूजा के दौरान मारपीट में रोहित तिर्की की मौत हो गई थी इस मामले में दो गिरफ़्तार (पूरा पढ़े)

0

दिनांक- 11-12/10/2024 के मध्य रात्रि में रोहित तिर्की, पिता भोला लोहरा, सा०- परहेपाट पो० पुरियों, थाना-रातु, वर्तमान पता लोहरा कोचा एच.बी. रोड, थाना- लालपुर, जिला राँची को न्यु मार्केट चौक के पास थाना कोतवाली, जिला राँची में अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था, जिसका ईलाज के क्रम में रिम्स राँची में मृत्यु हो गई थी। जिस संबंध में मृतक के भाई मोहित तिर्की, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता भोला लोहरा, सा०-परहेपाट पो० पुरियों, थाना-रातु, वर्तमान पता लोहरा कोचा एच.बी. रोड, थाना-लालपुर, जिला-राँची के फर्द्धब्यान के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध काण्ड दर्ज करते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशा पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली महोदय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पु०नि०-सह-थाना प्रभारी कोतवाली, अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० चन्दन कुमार वर्मा, पु०अ०नि० अनिल कुमार, पु०अ०नि० नागेश्वर साव, पु०अ०नि० मीनकेतन कुमार, पु०अ०नि० अमित कुमार, पु०अ०नि० ऋषिकात कोतवाली शामिल थे, उक्त गठित छापामारी टीम के द्वारा अनुसंधान में आये तथ्यों के आधार पर एवं तकनीकी सहयोग से पण्ड्रा ओ०पी० थाना-सुखदेवनगर अंतर्गत ग्राम विकास नगर, पिस्का मोड़ में छापामारी कर अप्राथमिकी अभियुक्त 1. मंतोष कुमार उर्फ मंटू, उम्र-25 वर्ष पित-सुरेश कुमार चौधरी, पता-विकाश नगर, पिस्का मोड़ एवं 2. आयुष राज उर्फ अंकित कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता-प्रेम कुमार, पता-138 एस०बी०आई० रोड, विकाश नगर, पिरका मोड़, दोनो थाना-पण्डरा ओ०पी० (सुखदेवनगर), जिला राँची को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य शामिल फिरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तो का नाम पताः-

  1. मंतोष कुमार उर्फ मंटू,उम्र 25 वर्ष पिता-सुरेश कुमार चौधरी, पता-विकाश नगर, पिस्का मोड़ 2. आयुष राज उर्फ अंकित कुमार, उम्र-24 वर्ष, पिता-प्रेम कुमार, पता-138 एस०बी०आई० रोड, विकाश नगर, पिस्का मोड़, दोनो थाना-पण्डरा ओ०पी० (सुखदेवनगर), जिला-राँची ।

चाइबासा पीएलएफआइ उग्रवादी हुआ ढेर (पूरा पढ़े)

0

चाईबासा जिलान्तर्गत विश्वस्त सूत्रों से यह सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पी०एल०एफ०आई० के एरिया कमांडर अपने 03-04 दस्ता सदस्यों के साथ चाईबासा जिला के टेबो थाना एवं बंदगाँव थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमणशील है एवं किसी विध्वसंक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान दल का गठन कर दिनांक 29.11.2024 के अपराहन से अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.11.2024 को समय लगभग 09.30 बजे पूर्वाह्न में टेबो थाना एवं बंदगाँव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम तोमरोम के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में रोरो नदी के किनारे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पी०एल०एफ०आई० के उग्रवादियों की ओर से सुरक्षा बलों को देखकर गोलाबारी प्रारंभ कर दी गई। आत्मरक्षार्थ हेतु सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख पी०एल०एफ०आई० दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए। मुठभेड़ उपरांत आस-पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, जिस दौरान 01 (एक) पी०एल०एफ०आई० के क्रियावादी का शव एवं हथियार, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद की गई। उक्त शव की पहचान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पी०एल०एफ०आई० के एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु उर्फ टीरा बोदरा, पिता-गोला बोदरा, सा०-जिकिलता थाना बंदगाँव, जिला-पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के रूप में की गई है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

मृतक क्रियावादी की विवरणी :-

  1. एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लम्बु उर्फ टीरा बोदरा, पिता-गोला बोदरा, सा०-जिकिलता थाना बंदगाँव, जिला-पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा।

सर्च के दौरान शव के अलावा निम्नलिखित सामान बरामद किया गया हैः-

  1. पिस्टल-02
  2. 7.65 MM पिस्टल का 04 पीस जिन्दा कारतूस
  3. खोखा-02 पीस
  4. पी०एल०एफ०आई० लेवी रसीद
  5. मोबाईल फोन-07 पीस 6. सिम कार्ड-10 पीस
  6. पिट्ठु बैग-01
  7. 01,32,240 (एक लाख बतीस हजार दो सौ चालीस)
  8. मोटरसाईकिल का चाबी-02 पीस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी किये गये SOP / दिशा-निर्देशो के आलोक में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

एनएसजी ने रांची में नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास किया

0

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के द्वारा नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास “अभ्यास- थंडरबोल्ट”, 27 से 30 नवंबर तक रांची में आयोजित किया गया। यह अभ्यास सहित रांची के बाहरी इलाकों में विभिन्न नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित किया गया था। अभ्यास में नक्सलियों द्वारा अपनाई जा रही नवीनतम कार्यप्रणाली को शामिल करते हुए विभिन्न परिदृश्यों का अनुकरण किया गया, जिसका उद्देश्य प्रतिक्रियाकर्ताओं को यथार्थवादी अनुभव प्रदान करना था।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित नक्सली खतरों का पूर्वानुमान लगाना तथा मुख्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एकीकृत मजबूत सुरक्षा ग्रिड को सक्रिय करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पूर्वाभ्यास करना था। इस अभ्यास में झारखंड पुलिस के नक्सल विरोधी विशेष बल झारखंड जगुआर, आतंकवाद विरोधी दस्ता तथा केंद्रीय सुरक्षा बल प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में शामिल थे, जबकि एनएसजी ने अंतिम प्रतिक्रिया बल के रूप में कार्य किया। इस अभ्यास में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रियाओं के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच नक्सल विरोधी अभियानों में अंतर-संचालन के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नक्सल विरोधी अभियान, बंधकों को छुड़ाना, आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाना और जंगल विशेष योजना और ऑपरेशनों के क्रियान्वयन पर आधारित था।
एनएसजी ने इस बात पर जोर दिया कि ये अभ्यास न केवल तैयारी को बढ़ाते हैं बल्कि संकट के दौरान प्रतिक्रियाकर्ताओं को त्वरित और अधिक सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं। अभ्यास से पहले, एसपी (एटीएस) कार्यालय में एनएसजी द्वारा नक्सल विरोधी जंगल अभियानों के संचालन में प्रयुक्त हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।
इस अभ्यास ने एनएसजी, झारखंड जगुआर और आतंकवाद विरोधी दस्ता द्वारा अपनाई जा रही विभिन्न सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और उनका अभ्यास करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। इस अभ्यास से नक्सलियों द्वारा शुरू की गई आपात स्थितियों का अधिक प्रभावी ढंग से जवाब देने और संकट के समय जनता की रक्षा करने के लिए एनएसजी और स्थानीय प्रशासन की क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

जामताड़ा पुलिस ने 6 शातिर साइबर अपराधियों को पकड़ा (पूरा पढ़े)

0

जामताड़ा : शुक्रवार को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 6 शातिर साइबर अपराधियों को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बाइक, 18 मोबाइल, 16 फर्जी सिमकार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में सूरज मंडल तथा लालू यादव का पुराना अपराधिक इतिहास है. जो पूर्व में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है. मामले का खुलासा एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी ने बताया कि एसपी एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में टीम गठित की गई. इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, एसआई प्रकाश सेठ, प्रशांत कुमार, विनोद सिंह सहित अन्य पुलिस बल को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया, मोहनपुर, रंगामाटी गांव में छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधी सूरज मंडल, परशुराम मंडल, लालू यादव, रोबिन मंडल, विकास मंडल तथा दीपेश मंडल को गिरफ्तार किया है.