झामुमो के केंद्रीय समिति का विस्तारित बैठक सह आभार सभा बुधवार को सीएम हाउस कांके रोड में हुआ जिसमें पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारीगण, केंद्रीय सदस्यगण तथा 24 जिलों से जिला अध्यक्षगण एवं सचिवगण, सभी वर्ग संगठन के अध्यक्षगण, प्रखंड के अध्यक्षगण एवं सचिवगण तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय समिति के अध्यक्ष अमन तिवारी ने छात्र मोर्चा की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर उन्हें प्रचण्ड जीत की बधाई दिया साथ ही इस नए कार्यकाल में छात्रहित, उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का आग्रह माननीय मुख्यमंत्री जी से किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने संगठन के सभी लोगों का इस प्रचंड जीत हेतु आभार व्यक्त किया। अमन तिवारी ने कहा जिस तरीके से पूरे झारखंड की जनता ने पूर्ण भरोसा माननीय मुख्यमंत्री जी पर जताया है मुख्यमंत्री जी भी झारखंड की जनता के आशाओं एवं जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।।
भवदीय अमन तिवारी अध्यक्ष JMM छात्र मोर्चा(JCM) रांची विश्वविद्यालय समिति, रांची
डोरंडा थाने में घुसकर एक युवक ने न सिर्फ पुलिस वाले को कॉलर पकड़कर पीटा, बल्कि उसे गोली मारकर हत्या करने की भी धमकी दी। घटना सोमवार शाम की है। यह घटना सोमवार को तब हुई, जब आरोपी अमान अहमद खान की मां उसकी ही शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। मामले में आरोपी युवक अमान अहमद खान के विरूद्ध डोरंडा थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम चार बजे आरोपी डोरंडा थाने पहुंचा। शिकायतकर्ता मां रूही खानम को खोजते हुए सरि सरिस्ता में घुस गया। सरिस्ता में बैठी मां रूही को आरोपी पुत्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरक्षी धर्मराज पासवान ने उन्हें गाली- गलौज करने से मना किया। उसके बाद आरोपी उग्र हो गया। बीच-बचाव में आरक्षी से भिड़ गया।
इस दौरान सरिस्ता में टेबुल पर रखे कागजात को फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपी ने आरक्षी का कॉलर पकड़ लिया उसे खींचते हुए सरिस्ता से बाहर ले गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की कर दी। आरोपी ने मौजूद पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से आरोपीको पकड़कर हाजत में रखा गया। इसके कु बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी बि को जेल भेज दिया #newsranchi #ranchi #jharkhand
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर हैं। जिसको लेकर उनके द्वारा इस तरह की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इसपर कार्रवाई करने का निर्देश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को पूर्व में ही दिए हैं
अनगड़ा थाना क्षेत्र एवं नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदी वाहन पकड़ी गई
वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई किया जा रहा हैं
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर हैं। जिसको लेकर उनके द्वारा इस तरह की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इसपर कार्रवाई करने का निर्देश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को पूर्व में ही दे दिए हैं।
अवैध बालू गश्ती के दौरान पकड़ी गई
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कल दिनांक 09 दिसंबर 2024 की रात्रि जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसपर जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा नामकुम थाना क्षेत्र एवं अनगड़ा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण के क्रम में अवैध बालू गश्ती के दौरान अवैध बालू के ट्रकों को पकड़ा गया।
वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई किया जा रहा हैं
अवैध बालू लदे वाहन की सूचना मिली कि बुण्डु से नामकुम की तरफ कुछ अवैध बालू लदे टर्बो आ रहे हैं। निरीक्षण के क्रम में नामकुम थाना प्रभारी को सूचना देते हुए निर्देशानुसार रामपुर चौक के पास खड़ी पुलिस गश्ती में तैनात स०अ०नि० एवं सशस्र बल के साथ रामपुर चौक से बुण्डु की तरफ जाने के क्रम में समय 5 बजे सुबह शर्मा होटल के पास बालू लदे तीन टर्बो गाड़ियो को रुकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर गाड़ियों को धोड़कर कुहासा का फायदा उठाते हुऐ भाग गए। वाहनों की जाँच किया गया तो किसी भी वाहनों में बालू से संबंधीत कोई वैध कागजात नहीं पाया गया। बिना वैध कागजात के अवैध बालू परिवहन करते टर्बो वाहन JHOLDF 7079, JHOL BP-1629 एंव JH12C- 5139 को साक्षियों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया तथा निगरानी हेतु आरक्षी की तैनाती कि गयी। तत्पश्चात हाइवे पेट्रोलिंग दल कि सहायता से रिंग रोड में सरवल के पास बालू लदे टर्बो रोड किनारे खड़ी थी। जिससे बालू से सम्बंधीत वैध कागजात नहीं मिलने के पश्चात विधिवत टर्बो स० JHOL BH-5688 जब्त किया गया एवं अनगड़ा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान सुचना मिली कि अनगड़ा से रांची की ओर कुछ अवैध और कुछ अर्थव्ध बालू लदे टर्बो आइचर, हाइवा आ रहे है। निरीक्षण के क्रम सुबह 4:50 बजे में ठरपखना अनगड़ा में वाहनों का निरीक्षण के लिए लिए रोका गया तो, ड्राइवर गाडियों को छोड़कर भाग गये। वाहनो की जाँच करने के क्रम में किसी भी वाहन में वैध परिवहन नहीं पाया गया। बिना वैध चालान का बालु परिवहन करते हुए हाईवा- 03,आइचर -03, टर्बो- 01 को जब्त किया गया। वाहन संख्या- आइचर
हाईवा- JH-01-DL-4859, JH -01-FP-0502, OD-15 U-7009, आइचर वाहन संख्या- JH-01FV -6883, JH-01-FE-1854, JH-01-FM-6883, टर्बो- JH- 05-DT-6063 जिसमें विधि सम्मत धाराओं के तहत वर्णित वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई किया जा रहा हैं।
, रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर यह कर्रवाई शुरू की गई है. इसमें खेचर्स के रिश्तेदारों को भी रडार पर रखा गया है, स्नेचर जेल जाते हैं लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद वे दोबारा छिनतई की वारदात को अंजाम देने में जुट जाते हैं. ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ अब रांची पुलिस नई रणनीति के तहत काम कर रही है. अब पुलिस ऐसे अपराधियों को आर्थिक रूप से कमजोर करने की दिशा में काम करना शुरू की है. रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार हो चुके या फिर फरार चल रहे स्नेचर्स की हर तरह की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है. सभी थानेदारों को यह निर्देश दिया गया है कि छिनतई के कांडों में शामिल अपराधियों की पूरी प्रोफाइलिंग कर उनके और उनके रिश्तेदारों की पूरी संपति का ब्योरा इकट्ठा करें और फिर उसकी जांच करें
धनबाद// टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ कैंप में पद स्थापित सैट के जवान हवलदार नंदकिशोर ने खुद को अपने ही राइफल से मारी गोली। गंभीर अवस्था में घायल जवान को आनन फानन में उचित इलाज हेतु ले जाया गया एसएनएमएमएस धनबाद इलाज के क्रम में हुई मौत।
विवरणीः- दिनांक-28.11.24 को वादी शिशुपाल मुण्डा, उम्र करीब 26 वर्ष, पे०-स्व० भूतनाथ मुण्डा, सा०-बडकोलमा, थाना-बुण्डू, जिला-रांची के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध वादी के भाई धर्मपाल मुण्डा को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर देने के आरोप में यह काण्ड दर्ज किया गया है।
उक्त काण्ड का उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। काण्ड के अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में इस काण्ड में संलिप्त चार (04) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार लोहे की बना दवली तथा घटना को कारित करने में प्रयुक्त दो (02) मोटरसाईकिल एवं एक (01) स्कुटी और पकड़ाये गये अभियुक्तों के पास से चार (04) पीस मोबाईल को विधिवत् जप्त किया गया है।
काण्ड का संक्षिप्त विवरणी काण्ड के अनुसंधान में पता चला कि काण्ड के मृत्तक धर्मपाल मुण्डा का अभियुक्त विशेश्वर लोहरा की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जिसके कारण अभियुक्त विशेश्वर लोहरा धर्मपाल मुण्डा को मारने के लिए बहुत दिनों से प्लान बना रहा था। मृत्तक धर्मपाल मुण्डा टेम्पू चलाने का काम करता था। घटना के दिन अभियुक्त विशेश्वर लोहरा द्वारा बनाये प्लान के तहत सुरेश लोहरा द्वारा मृत्तक के टेम्पू को जंगल वाले रास्ते से फतेहपुर गाँव एक बोरा आलू ले जाने के लिए रिजर्व किया था। अभि० सूरेश लोहरा मृतक के टेम्पू पर रिर्जव कर फतेहपुर गाँव के लिए निकला तथा टेम्पू के पीछे पीछे अभियुक्त विशेश्वर लोहरा स्कूटी से, शिव राज लोहरा तथा जय प्रकाश लोहरा अपना-अपना बाईक से जाने लगा। रिजर्व कर ले जाने के क्रम में ग्राम गभडेया जोजोटोला के पहले सुनसान जंगल वाले रास्ते में अभियुक्तों के द्वारा टेम्पू को ओवर टेक कर टेम्पू रोककर मृतक को टेम्पू से उतार कर दवली से मार कर हत्या कर दिया गया।
दिनांक 23/24.10.2024 की रात्रि में समय करीब 01:00 बजे पांकी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गजबोर ग्राम स्थित कृष्णा सोनी के घर में अज्ञात 06 अपराधकर्मीयों द्वारा हथियार का भय दिखाकर घर में रखे सोना चांदी के जेवर एवं रूपया को लूट लिया गया था। जिस संदर्भ में पांकी थाना काण्ड सं0-134/3024 दिनांक-24.10.2024 धारा-310 (2) BNS दर्ज की गई थी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक , पलामू के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के निर्देशानुसार एक छापामारी टीम का गठन किया गया। काण्ड अनुसंधान के कम में दिनांक 07/12/2024 को गुप्त सूचना मिला कि घटना में संलिप्त संदिग्ध अपराधकर्मी ग्राम दूब आया हुआ है। तत्पश्चात् उक्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापामारी दल द्वारा ग्राम दूब जाकर काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी के घर जाकर छापामारी कर पकड़ा गया तथा पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम उपेन्द्र कुमार उर्फ उपेन्द्र विश्वकर्मा उम्र-29 वर्ष पिता राजेन्द्र मिस्त्री ग्राम दुब थाना पांकी जिला पलामू झारखण्ड बताया तथा काण्ड में संलिप्तता की बात स्वीकार किया तथा घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मीयों का नाम बताया। तत्पश्चात् छापामारी दल के द्वारा विभिन्न जगहों से छापामारी कर घटना में शामिल अपराधकर्मीयों को गिरफतार किया गया और काण्ड में लूटा गया सोना चांद एवं मोबाईल तथा घटना में प्रयोग किया गया लोहे का रड, देशी एटर हथियार, हेक्सा कटर को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सतीश राम उर्फ सतीश चन्द्रवंशी उम्र 35 वर्ष पिता अलियार राम ग्राम दुब थाना पांकी जिला पलामू झारखण्ड।
श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को उनके अधीन थानों में स-समय प्राथमिकि दर्ज करने, आम जनता से अच्छा व्यवहार करने का दिया दिशा-निर्देश।
श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा राज्य के सभी जिलों में थाना प्रभारी एवं थाना के अन्य कर्मियो द्वारा आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के संबंध में निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
साइबर अपराध, ST/SC, Human Trafficking एवं महिला अपराध से संबंधित भुक्तभोगी के आवेदन पर आवेदित थाने में ही FIR दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश दिया।
किसी भी पीड़िता के आवेदन पर क्षेत्र के संबंध में विचार किये बिना अविलंब आवेदित थाने में FIR दर्ज किये जाने हेतु निर्देश दिया।
सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिला और क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कायम करें कि यदि थाना प्रभारियों द्वारा आम जनता के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे अपनी शिकायतों को वरीय अधिकारियों (पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक) के पास दर्ज करा सकें।
पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक को निर्देश दिया कि वे भ्रमण के क्रम में थानेदारों और थाने पर पदस्थापित मुंशी एवं अन्य कर्मियों को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रेरित करने का भी निर्देश दिया।
पुलिस महानिदेशक झारखंड ने इस संदर्भ में पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग एवं विशेष शाखा को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिला में उनके इकाई से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / पुलिसकर्मियों को निर्देश दें की वे जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर निगाह रखें। यदि इस तरह कोई दृष्टांत प्रकाश में आता है तो यथाशीघ्र पुलिस महानिदेशक को अवगत कराएंगे, ताकि उनके स्तर से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जा सके।
दिनांक 05.12.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुम सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज रोड नंबर 09. थाना सुखदेवनगर जिला रांची के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज रोड नंबर 09, थाना सुखदेवनगर जिला राँधी के पास से पुलिस बल को देख भागने के क्रम में दो व्यक्ति नाम कमशः सन्नी कुमार राय, उम्र करीब 26 वर्ष पिता उदय राय, सा०- न्यु मधुक्रम, चुन्ना भवा रोड नंबर 04, थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं 2. प्रदीप यादव उर्फ चिकु यादव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता उदय यादव, सा०- भवानी नगर रोड नबर 02 इरगु टोली, थाना सुखदेवनगर जिला रांची को पकड़ा गया। इस क्रम में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में सन्नी कुमार राय के पास से बरामद (1) 28 पुडिया नशीला पदार्थ ( ब्राउन शुगर) जिसका वजन करीब 2.25 ग्राम तथा (2) एक आसमानी रंग का रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन तथा (3) एक भगवा रंग का के० टी०एम० मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- JH05 CC 2809 एवं पकड़ाये गये व्यक्ति प्रदीप यादव उर्फ चिकू यादव के पास से बरामद (1) 12 पुडिया नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) जिसका वजन करीब 0.95 ग्राम तथा (2) एक आसमानी रंग का एम०आई० कंपनी का स्मार्टफोन को बरामद किया गया तथा जात किये गये पुड़िये के सदर्भ में सन्नी कुमार राय एवं प्रदीप यादव उर्फ चिकू यादव के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुड़िया में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है। उपरोक्त पकडाये गये दोनो अभियुक्तों के द्वारा स्वयं स्वीकार किये गया है कि उपरोक्त ब्राउन शुगर को कन्हैया कुमार यादव उर्फ कन्हैया राय, पिता नामालुम, पता विधानगर रोड नंबर 02 थाना सुखदेवनगर जिला राँची से खरीदकर बिक्री करने का काम किया करते थे। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काड संख्या- 586/24, दिनाक 06.12.2024, धारा-21 (a) /22 NDPS ACT एवं भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 111(2) (a) के तहत दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-
सन्नी कुमार राय, उम्र करीब 26 वर्ष पिता उदय राय, सा०- न्यु मधुकम, चुन्ना भड्डा रोड नंबर 04, थाना सुखदेवनगर
जिला राँची
प्रदीप यादव उर्फ चिकु यादव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता उदय यादव, सा०- भवानी नगर रोड नंबर 02 इस्णु टोली, थाना
सुखदेवनगर जिला रांची
काड में बरामद सामानों की सची
1) सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ कुल 40 पुडिया प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 3.20 ग्रामा
2) एक रेडमी कंपनी तथा एक एम०आई० कंपनी का कुल दो स्मार्टफोन
3) एक भगवा रंग का के० टी०एम० मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- JH05 CC 2809