आज दिनांक 20-12-2024 को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत कार्यरत जल जांच प्रयोगशाला कर्मी विभागीय मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद से अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर शिष्टाचार भेंट किया । कर्मियों ने बताया की सालों से उनके वेतन का एक बड़ा हिस्सा आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा काट लिया जाता है साथ ही नियमित रूप से ई पी एफ का भुगतान भी नहीं किया जाता है । वर्तमान में उन्हें भारत सरकार के 2013 के नियमावली एवं 2012 के दर के अनुसार मानदेय मिलता है अन्य राज्यों में उनके तुलना में काफी अच्छा वेतनमान दिया जाता है । माननीय मंत्रीजी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही वे कर्मियों के समस्या का निवारण करेंगे।
हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ने वाला निर्दलीय प्रत्याशी निकला हथियार तस्कर पुलिस गिरफ्त में (पूरा पढ़े)
कोतवाली थाना काण्ड सं0-308/24, दिनांक-06/11/24, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट ।
दिनांक-06/11/2024 को पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल के द्वारा मो० राजन, उम्र करीब 40, पिता स्व० मो० जमाल, पता-हिन्दपीढ़ी मस्जिद रोड, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला राँची, मो0नं0-6204520420 एवं वर्तमान पता-पुरानी राँची, थाना कोतवाली. जिला राँची को दो लोहे का देशी पिस्तौल जिसमें दोनो पिस्तौल में खाली गैगजीन लगा हुआ एवं दो (02) जिन्दा, एक खाली मैगजिन बरामद किया गया था। प्राथमिकी अभियुक्त राजन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । तथा अन्य प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध छापेमारी कि जा रही थी इसी क्रम में कल दिनांक 19.12.2024 को इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त डेविड उर्फ ओम शंकर गुप्ता उम्र-32 वर्ष पिता- सुदामा साहु साकिन रातु चट्टी थाना रातु जिला राँची (सरगना प्रमुख) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। काण्ड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
इस अवैध धंधे में कई अन्य लोग शामिल होने की बात आई है, जिसपर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्तो का नाम पताः-
(1) अभियुक्त डेविड उर्फ ओम शंकर गुप्ता उम्र-32 वर्ष पिता-सुदामा साहु साकिन रातु चट्टी थाना रातु जिला राँची ।
अभियुक्त के पास से बरामद समान
(1) दो आई0 फोन 0 मोबाइल फोन
तिगरा कल्याण अस्पताल में TRY द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तिगरा कल्याण अस्पताल मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करता है ,
दिनांक 20 दिसंबर 2024. तिगरा कल्याण अस्पताल में TRY द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तिगरा कल्याण अस्पताल मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करता है , जहां 50 बिस्तरों वाली सेवा के साथ ओपीडी और आईपीडी भी उपलब्ध है।
जनजातीय कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में सिकल सेल जागरूकता और परीक्षण उपचार भी प्रदान किया जाता है। ट्राई के सचिव की पहल पर ट्राई संगठन के सभी क्षेत्रों के कर्मचारी और समुदाय के लोग रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। श्री उत्पल दत्त सिकल सेल की समस्या के समाधान के लिए समर्पित रूप से यह जिम्मेदारी ले रहे हैं और मानवता की सेवा के लिए समाज में रक्त की उपलब्धता प्रदान करते हैं।
TRY संगठन की मेडिकल टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है और भारतीय रेड क्रॉस के लॉजिस्टिक समर्थन के साथ। एक सत्र भी आयोजित किया कि रक्तदान क्यों महत्वपूर्ण है और हम किसी का जीवन कैसे बचा सकते हैं। रक्तदान महादान है। इस शिविर में कुल 21 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। शिविर का नेतृत्व श्री. निहाल, श्री गौरव, सुश्री राधा और TRY संगठन के अन्य कर्मचारियों द्वारा लिया गया।
अरगोड़ा अंचल में हंगामा मामले में सीओ ने किया दर्ज करवाया केस (पढ़े पूरा खबर)
सेवा में,
थाना प्रभारी अरगोड़ा राँची।
विषय :- सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में।
महाशय, उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि अंचल कर्यालय अरगोड़ा में दिनांक 19.12.2024 को समय दोपर 3.40 बजे फागु साहु पिता गजपत साहु व उनका पुत्र अंचल कर्यालय में आकर अधोहस्ताक्षरी को धमकी देने लगे कि मेरा काम क्यो नहीं कर रहे हैं अधोहस्ताक्षरी के द्वारा कहा गया कि साईट नहीं काम कर रहा है। जिस कारण कार्य नहीं हो पाएगा दुसरे दिन कार्य होगा तब फागु साहु पिता गजपत साहु व उनका पुत्र के द्वारा धमकी दिया गया कि कार्य नहीं करियेगा तो कार्यलय बंद करवा देगें। यह कहते हुए कार्यालय में हल्ला करने लगे और कहने लगे कि और आदमी को बुला रहे है। अभी इस कार्यालय में ताला लगाते है।
इस पर अधोहस्ताक्षरी के द्वारा बोला गया कि हल्ला मत करो और जाओ कल आना साईट चलेगा तो कर देगें पर उन लोगो के द्वारा बार बार यही कहते हुआ हल्ल किया जा रहा है कि कार्यालय में ताला लगा देगे और गाली गलोज किया जाने लगा। प्राथमिकी अतः श्रीमान से आग्रह है कि सुसंगत धाराओ के तहत प्राथमिकी दर्ज करने कि कृपा की जाए।
रांची के सर्जना चौक के पास संत जेवियर कॉलेज की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले में पाँच हज़ार का इनाम घोषित (पूरा पढ़े)
रांची सदर हॉस्पिटल के बाहर में छेड़खानी का अब नया वीडियो लोअर बाजार इलाके से सामने आया है। रांची सदर अस्पताल के पास संत जेवियर कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी का ये वीडियो 16 दिसंबर का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मनचले की तलाश में जुट गई है और उसकी पहचान बताने वाले पर 5000 का नाम भी रख दिया है।छात्रा बीकॉम की स्टूडेंट है ज़ेवियर कॉलेज की ये ख़बर न्यूज़ रांची के द्वारा ही सबसे पहले चलाया गया था जिसके बाद रांची पुलिस हरकत में आई
अपर बाज़ार छेड़खानी करने वाले युवक फ़िरोज़ अली को भेजा गया जेल (पूरा पढ़े)
राजकीयकृत श्री शिव नारायम मारवाड़ी बालिका 2 विद्यालय, अपर बाजार रांची की प्रधानाध्यापिका के द्वारा आवेदन दे कर स्कुटी से एक अधेड़ व्यक्ती के द्वारा सोनार गली के आस-पास स्कुल जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़, गंदी बात तथा गलत तरीके से छुने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ तत्पश्चात उक्त आवेदन पर त्वरित कारवाई करते हुए विरुद्ध अज्ञात अपराधकर्मी के कांड पंजीकृत करते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली महोदय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पु०नि०सह थाना प्रभारी, कोतवाली, पु०नि०सह थाना प्रभारी, लोअर बाजार, पु०नि०सह थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी, अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० मीनकेतन कुमार, पु०अ०नि० अमित कुमार, आरक्षी अविनाश कुमार तथा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे, उक्त गठित छापामारी टीम के द्वारा अनुसंधान में आये तथ्यों, सी.सी.टी.भी फुटेज, एवं तकनिकी सहयोग, से छापामारी कर लोअर बाजार थाना अन्तर्गत चर्च रोड़ से अप्राथमिकी अभियुक्त फिरोज अली उर्फ सुग्गा, उम्र 29 वर्ष, पिता कुर्बान अली, पता- नाला रोड़, हिन्दपीढ़ी, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला राँची को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त का नाम-पताः-
फिरोज अली उर्फ सुग्गा, उम्र 29 वर्ष, पिता कुर्बान अली, पता- नाला रोड़, हिन्दपीढ़ी, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला राँची
रांची// नामकुम के कवाली में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या। करीब एक दर्जन गोली चली है, पुलिस मौके पर पहुँची है।
रांची// नामकुम के कवाली में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या। करीब एक दर्जन गोली चली है, पुलिस मौके पर पहुँची है।राजा उलातू निवासी लाल मधुसूदन राय उर्फ मधु राय की गोली मारकर हत्या।
अति आवश्यक सूचना
मो०फिरोज अली
पे० -मो० कुर्बान अली
सा०-नाला रोड, गली न० – 8, हिंदपीढ़ी,जिला – राँची
इसके बारे में सूचना देने वाले को 10000 रूपया का उचित ईनाम दिया जायेगा।
नोट – सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
इस न० पर सूचना दें ।
1.एस०पी०सिटी, राँची मो० 9431706137
2.डी० एस० पी० कोतवाली, राँची, मो० – 9431770077
3.कोतवाली थाना प्रभारी, मो० – 9431706158
राँची पुलिस













