Google search engine
Home Blog Page 19

डुमरी विधायक जयराम महतो पर सरकारी काम में बाधा का मामला हुआ दर्ज बोकारो के चंद्रपुरा थाने में

0

सेवा मे

थाना प्रभारी होदय, चन्द्रपुरा थाना, बोकारो ।

:- विषय

आवास सं० डी/02, सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली ढोरी को डुमरी विधायक जंयराम महतो एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा रंगदारी पूर्वक अवैध रूप से कब्जा करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा क्वार्टर में रखे गए समान का चोरी करने के संबंध में ।

महाशय,

निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं सुरेश कुमार सिंह उम्र 58 वर्ष पिता स्व० गुप्तेश्वर प्रस द सिंह सा०- बडकी खराउ थाना सहार, जिला भोजपुर, बिहार का रहने वाला हूँ। मैं वर्तमान में सी०सी०एल० ढोरी में सुरक्षा पदाधिकारी ढोरी क्षेत्र, फुसरो बोकारो के पद पर कार्यरत हूँ। कल दिनांवे 25.12.2024 को समय लगभग 17.30 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि मकोली स्थित डी/02 क्वार्टर में कुछ अज्ञात लोग जाकर हल्ला गुल्ला कर रहें हैं और जो उसमें पूर्व से रह रहें हैं, उन प्रशिक्षु पदाधिकारियों का समान हटा रहें हैं एवं बाहर में काफी भीड भाड कर हल्ला कर रहें हैं तथा इन प्रदाधिकारी को आवास से जबरदस्ती भगा रहें है। इसकी सूचना पर मैनें सीसीएल 1. शीलचंद (सुरक्षा पदाधिकारी) 2. कृपाल सिंह (प्रधान सुरक्षा प्रहरी), 3. अनाम वारिश (प्रधान सुरक्षा प्रहरी) 4. मानिक दिगार (वरीय सुरक्षा प्रहरी) एवं 5. जितेन्द्र कुमार रजक (झारखण्ड होमगार्ड) तथा सीआईएसएफ के इस्पेक्टर ए०के० सिंह साथ में सशस्त्र बल वहां पर जाकर डी/02 क्वार्टर मे देखने का निर्देश दिया जिसपर वे सभी सुरक्षाकर्मी डी/02 कुगर्टर में गए तो देखे कि 25-30 अज्ञात लडका क्वार्टर के अन्दर घुसा हुआ है तथा हल्ला गुल्ला कर रहा है एवं क्वार्टर में रह रहे प्रशिक्षु पदाधिकारी श्री विनय वमा, श्री राहुल राज, श्रीं प्रदुमन कुमार सभी प्रशिक्षु (खनन), ढोरी (खास) वहां पर उपस्थित थे जो काफी भयभीत एवं परेशान थे बार-बार इन अज्ञात लडकों से बचाने का अनुरोध कर रहें थे। बातचीत के क्रम में इन लोगों से पता चला कि यह सभी लडका JLKM पर्टी का कार्यकर्ता है तथा माननीय विधायक डुमरी श्री जयराम कुमार महतो के आदेश पर यहां आकर क्वार्टर सं० डी/02 में झंझट कर रहा है। इस सूचना पर मैने स्थानीय पुलिस तथा सीसीएल प्रबंधक को सूचना दिया। जिस पर मकोली ओ०पी० प्रभारी स०अ०नि० संजय कुमार रिंह साथ उपलब्ध बल मकोली से डी/02 क्वार्टर में गए तथा उन लडकों को काफी समझाए बुझाए एवं अनुरोध किए लेकिन वह सभी लडका कुछ भी मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी बीच 1. चन्द्रपुरा थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमन कुमार, 2. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार पासवान चन्द्रपुरा थाना 3. ‘बावाडीह थाना प्रभारी, पु०अ०नि० अमित सोनी 4. गांधीनगर थाना ओ०पी० प्रभारी, पु०अ०नि० पिन्टु महथा, 5. बोकारो झरिया ओ०पी० प्रभारी पु०अ०नि० श्रीनिवास कुमार सिंह भी पहुंच गए इन लोगों के द्वारा भी हल्ला. गुल्ला एवं हुरदंग कर रहे लडको को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन वे सभी लडके मानने को तैयार नही थे तथा सभी से बतमीजी कर रहे थे इसी क्रम में 1. बेरमो थाना प्रभारी पु०नि० रोहित कुमार 2. बेरगो अंचल निरीक्षक, पु०नि० नवल किशोर सिंह 3. बेरमो महिला थाना प्रभारी, पु०अ०नि० सुमैन कुमारी ‘सभो दल-बल के साथ वहां पहुंचे तथा मैं सुरेश कुमार सिंह भी डी/02 क्वार्टर में पहुंचा तथा झगडा झनइट पर उतारू सभी लडको को समझाने बुझाने का प्रयास किया एवं क्वार्टर से बहार जाने का अनुरोध कि ॥ लेकिन हमलोगों का अनुरोध भी उनलोगों ने ठुकरा दिया एवं बतमीजी करते हुए हल्ला गुल्ला करने हो तथा बीच बीच में गाली-गलौज कर रहें थे। इसकी सूचना मैने पुनः सी०सी०एल० प्रबंधन को दिया ता उनके द्वारा वारीय पदाधिकरी को सूचित किया गया। जिस पर प्रखड कार्यालय, बेरमो से मजिस्टेट के र प मे मिथलेश कुमार पाण्डेय, पचायती राज पदाधिकारी बेरमो आए। पुनः हमलोगों के द्वारा डी/02 क्वार मे घुसे लडको को समझाने बुझाने एवं पूर्व से आवंटित आवासित क्वार्टर को खाली कराने का अनुरेश्वकिया और बताया गया कि आपलोग का यह कार्य सरकारी कार्य में बाधा डाल रहा है। आप सीसीएन का पदाधिकारी, सीआईएसएफ का पदाधिकारी, पुलिस प्रसाशन तथा स्थानीय मजिस्टेट कें. क्तार्य में बाधा डाल रहें है के काम में बाधा डाल रहे है। इस बात पर वे सभी लडके गाली-गलौज करने लगे एवं बदमीजी करने लगे इस घटना के क्रम में हमलोगों ने पुछताछ किया तो पता चला कि इस डी/02 क्वार्टर में जबरदस्ती घुसकर हल्ला कर रहे एवं सरकारी कर्मचारियों से बदतमीजी एवं सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे लडकों का नाम 1. विनोद चौहान पिता महेन्द्र चौहान 2. राहुल पासवान पिता सुरेश पासवान दोनों नीचे धौड़ा मकोली, 3. संजीत कुमार पिता कृष्णा मिस्त्री 4. नितेश कुमार मिश्रा रर्फ मुस्कान मिश्रा पिता अजय मिश्रा दोनों सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली, चारों थाना चन्द्रपुरा, 5. तिंलक महतो पिता नामालूम ग्राम चपरी थाना नावाडीह 6. संदीप महतो (डुमरी) एवं अन्य 30-40 अज्ञात लोग हैं। हमलोगों के द्वारा कई बार उपद्रव कर रहे लडकों को समझाने बुझाने एवं क्वार्टर खाली करने का अनुरोध किए लेकिन वे लोग नही माने एवं हमलोगों से बद्तमीजी करता रहा एवं सरकारी कार्य में बाधो डालता रहा । रात के करीब 02:00 बजे उन उपद्रवी लडकों के सहयोग में माननीय विधायक श्री जयराम कुमारी महतो जी भी D/02 क्वार्टर में आ गये तथा उन उपद्रवी लड़को का सहयोग करते हुए हल्ला-गुल्ला करने लगे एवं बद्तमीजी करने में सहयोग करने लगे तथा खुद भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बदतमीजी करने लगे एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। हमलोगों के द्वारा उपस्थित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घटना के बारे में काफी विनम्रतापूर्वक विधायक जी को बताया गया तथा इस क्वार्टर में अवैध रूप से घुसे लड़कों को निकलने हेतु अनुरोध किया गया । इस पर विधायक जी आग बबूला हो गये तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे त्तथा मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मियों को ही औकात नें लाने की बात बोलने लगे जिस पर मजिस्ट्रेट के द्वारा इन्स भीड़ को नजायज भीड़ (मजमा) घोषित किया गया तथा पुलिस को क्वार्टर में घुसे उपद्रवियों को खाली करने का निर्देश दिया गया लेकिन विधायक एवं उने समर्थक पुलिस से ही झंझट करने लगे एवं कोई भी उपद्रवी विधायक के सह पर क्वार्टर से नहीं निकला। पुलिस के द्वारा बल का प्रयोग नहीं किया गया । अगर बल का प्रयोग किया गया होता तो स्थिति हिंसापूर्ण हो सकती थी। उस भीड़ में कई लड़के शराब के नशे में थे तथा रंगदारीपूर्वक बात कर रहे थे ।

अतः श्रीमान् से अनुरोध है कि 1. विनोद चौहान पिता महेन्द्र चौहान, 2. राहुलं पासवान पिता सुरेश पासवान दोनों नीचे धौड़ा, मकोली, 3. संजीत कुमार पिता कृष्णा मिस्त्री 4. नितेश कुमार मिश्रा उर्फ मुस्कान मिश्रा पिता अजय मिश्रा, दोनों सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली, चारों थाना चन्द्रपुरा, 5. तिलक महतो पिता नामालूम ग्राम चपरी थाना नावाडीह 6. संदीप महतो (डुमरी) 7. डुमरी-33 विधायक श्री जयराम कुमार महतो एवं अन्य 30-40 अज्ञात लोगों के द्वारः मकोली स्थित सी०सी०एल० आवंटित एवं आवासित D/02 क्वार्टर में घुसने प्रशिक्षुओं का सामान गायब करने सरकारी कार्य में बाधा डालने उपस्थित मजिस्ट्रेट, पुलिस, सी०आई०एस०एफ० कर्मी, सी०सी०एल० कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने, एवं गाली-गलौज करने के आरोप में विधि सम्मत कार्रवाई करने की कृपा करें ।

आपका विश्वासी

सुरेश कुमार सिंह सुरक्षा पदाधिकारी,

ढोरी क्षेत्र, बोकारो ।

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के रोशन बक्शी को 50 हजार घूस लेते पलामू एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया (पूरा पढ़े)

0

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय, पलामू ।

ACB पलामू को पिछले कुछ दिनों से नेतरहाट आवासीय विधालय के प्रशासनिक पदाधिकारी श्री रौशन कुमार बक्शी के भ्रष्ट कार्यकलापों के विषय में कई सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी एवं गुप्त सूत्रों से इसकी जाँच भी की जा रही थी। ACB, पलामू के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में गोपनीय रूप से जाँच कर इनके द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होने की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास भी किया जा रहा था।

इसी कम में वादी, जो एक व्यवसायी हैं, के द्वारा एक आवेदन देकर बताया गया कि विगत दिनों से नेतरहाट आवासीय विधालय, नेतरहाट जिला-लातेहार में प्राचार्य द्वारा प्रसारित निविदा एवं दिए गए अन्य कार्यों के आलोक में कार्य करने के उपरांत विधालय कार्यालय में बिल भुगतान हेतु सभी विपत्र जमा किये। नेतरहाट आवासीय विधालय, नेतरहाट जिला-लातेहार के प्रशासनिक पदाधिकारी रौशन कुमार बक्शी द्वारा विपत्र की राशि का भुगतान हेतु कमीशन की मांग की जा रही है। जबकि वादी घूस देकर काम कराना नहीं चाहते हैं।

उक्त आवेदन के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में प्रतिनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया। वादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के द्वारा मामले को सत्य पाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू थाना कांड संख्या-10/2024 दिनांक-25.12.2024 धारा-7 (a) P.C. (Ammendment) Act 2018 पंजीकृत किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के धावादल के द्वारा दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में आज दिनांक-26.12.2024 को प्राथमिकी अभियुक्त रौशन कुमार बक्शी उम्र 34 वर्ष पिता-राजकिशोर प्रसाद ग्राम+पो०+थाना-गोला जिला-रामगढ़ सम्प्रति प्रशासनिक पदाधिकारी आवासीय विधालय, नेतरहाट जिला-लातेहार को वादी से 50,000/- (पचास हजार रूपया) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अग्रतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू ।

रांची में नौवीं कक्षा की 2 छात्राओं का अपहरण, पिता ने इलाके के ही 2 लड़कों पर लगाया आरोप (पूरा पढ़े)

0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मेसरा इलाके से नौवीं कक्षा की 2 छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर छात्राओं के परिवार वालों ने मेसरा ओपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप स्थानीय युवकों राहुल महतो और दीपक महतो पर लगाया गया है। एक छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 23 दिसंबर की सुबह घर से निकली थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि उसकी एक सहेली भी लापता है।

वहीं गांववालों ने बताया कि शाम 4 बजे दोनों छात्राओं को मेसरा मैदान के पास देखा गया था। उस समय वे राहुल और दीपक के साथ थीं। परिजनों को शक है कि उनकी बेटियों के साथ अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों छात्राओं की तलाश जारी है।

सदर थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को पकड़ा (पूरा पढ़े)

0

श्री चन्दन कुमार सिन्हा (भा०पु०से०), वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में लगातार दिये जा रहे निर्देशों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बुटी बस्ती, वाक्सपोल फैक्ट्री, बुटी के पास से एक युवक को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार शर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० मनोज शर्मा, पता आनंद बिहार, गली नंबर 05, बुटी, थाना – सदर, जिला- राँची बताये। पकडाये युवक का तलाशी के क्रम में पहने पैंट के कमर में खोसकर रखा एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है। पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वो यह देशी कट्टा एवं गोली को औरंगाबाद, बिहार से लाए है जिसका उपयोग राहगिरो को हथियार का भय दिखाकर छिनताई की घटना कारित करने के फिराक में थे। इस संबंध में सदर थाना काण्ड संख्या 557/2024, दिनांक 24.12.2024, धारा 25 (1-B) a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पताः-

  1. अभिषेक कुमार शर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० मनोज शर्मा, पता आनंद बिहार, गली नंबर – 05,

बुटी, थाना सदर, जिला- राँची

बरामद एवं जप्त सामानों की विवरण

  1. एक देशी कट्टा ।
  2. एक एक जिन्दा गोली।

अपराधिक इतिहासः-

  1. सदर थाना काण्ड संख्या- 506/23, दिनांक 28/11/23, धारा 21 (a)/22(a) NDPS Act
  2. खेलगांव थाना काण्ड संख्या 20/20, धारा 379/411 भा०द०वि० ।

छापामारी टीम से शामिल पप्लिस पदाधिकारी

  1. श्री कुलदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सदर, राँची।
  2. श्री निर्भय, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची।
  3. श्री जमील अंसारी, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची।
  4. श्री विकाश प्रसाद, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची।
  5. श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, स०अ०नि० सदर थाना, राँची।
  6. ह0-383 नवीन उराँव।
  7. आरक्षी 3651 सुनिल बाखला।
  8. आरक्षी 941 भोला भगत।
  9. आरक्षी – 63 संतोष कुमार।
  10. आरक्षी – 1610 संतोष कुमार यादव।

राँची। धुर्वा थाना क्षेत्र में टोटो चालक से छिनतई।धुर्वा थाना में केस दर्ज (पूरा पढ़े)

0

श्रीमान थाना प्रभारी महोदय

धाना- धुर्वा रांची झाररणण्ड

विजय दिनलाई, गामी गवान और मारपीट करने के संबंध में

महाभय ,

मैं रंजीत टोप्नो पिता स्वा लाजराम टोप्नी पता- गांव पोटाब वङ्‌काटोली थाना उड़ीसा एवं वर्तमान पता 9.NO. B. 1090 सेकर – 2 हाथीबारी जिला सुन्दर गए. थाना जगरनाथपुर रांची में निवास करता है।

आज दिनांक 22/12/2024 दिन रविवार शाम 6:30 pm से 7:00 PM के बीच में शहीद मैदान चौक से मोली वाड़ी गोलचकर के मीच में BSNL aftice के पास तीन अजात व्यक्रियो के व्यारा मेरे E रिक्सा को अज्ञात ओटो द्वारा सामने ये घेर कर मुझसे मारपीट की कोचिश किया और मेरा मोवाइल फोन जिसका नं. 7033366282 और 8210411879 था एवं पर्स में ATM कार्ड, E. रिख्या का RC. कार्ड, आधार कार्ड तथा 6,000 (छ. हजार रुपये

नगद था जिसे हिनताई किया गया । अतः श्रीमान महोदय से नम्र निवेदन है कि मेरी भिकायत दर्ज करके उचित करवाई करने की कृपा करें।

भाजपा नेता और राजधानी रांची के समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल के सौजन्य से आज चौधरी धर्मशाला, खादगढ़ा सब्जी मंडी, सुखदेव नगर, रांची में नरेंद्र मोदी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया

0

रांची । भाजपा नेता और राजधानी रांची के समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल के सौजन्य से आज दिनांक 22-12-2024 को चौधरी धर्मशाला, खादगढ़ा सब्जी मंडी, सुखदेव नगर, रांची में नरेंद्र मोदी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया । यह आयोजन सुबह- 11:00 से 1:30 बजे तक चला, जिसमें रांची के प्रख्यात चिकित्सक द्वारा 321 मरीज़ों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गई ।

कैंप में डॉ. सिद्धार्थ कुमार एम.सी.एच. यूरोलॉजी (एम्स) एमएस (जनरल सर्जरी), डॉ. रीमा खलखो एमबीबीएस, एमएस, पीजीडीएफएम (सीएमसी वेल्लोर), डॉ. जैमेश कुमार भगत,दंत रोग विशेषज्ञ जेके भगत डेंटल क्लिनिक, कांके रोड, डॉ. अपूर्वा बरियारबीडीएस, डॉ. राकेश अग्रवाल, करुणा ऑर्थो एंड स्पाइन, डॉ. सतीशऑकोलॉजिस्ट, एचसीजी, कैंसर विशेषज्ञ मेदांता अस्पताल, डॉ. अवनीश सिंह, नेत्र विशेषज्ञ आइरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर, डॉ. सुधीर पांडे एवम डॉ. मधुकर आनंद फिजियोथेरेपिस्ट के साथ साथ रांची सदर अस्पताल से सिविल सर्जन की टीम शामिल थी।

मुफ्त चिकित्सा शिविर के दौरान आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई अन्य सेवा नहीं है, सेवा ही हमारा लक्ष्य है। आज हमलोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम पर मेगा हेल्थ कैंप की शुरुआत की है यह बहुत ही स्पेशलाइज्ड है इसमें सभी स्तर का इलाज परामर्श दिया गया । उन्होंने कहा कि यह शिविर रांची में ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि हर वार्ड तक ले जाएँगे आवश्यकता और माँग पड़ी तो पूरे झारखण्ड तक ले जाएँगे । उन्होंने कहा की झारखण्ड को अगर सशक्त बनाना है तो यहाँ के लोगों को सबसे पहले स्वस्थ्य रखना होगा इसके साथ मैं आज यह भी बताना चाहूँगा कि अगले स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में नर्व कम्प्रेशन स्पेशलिस्ट एवं यूरोलॉजी टेस्ट सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। आने वाले समय में और भव्य तौर पे स्पेशलाइज्ड कैम्प किया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। यह महज एक कैम्प नहीं रहेगा इसमें जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

डॉ सिद्धार्थ यूरोलॉजिस्ट किडनी विशेषज्ञ ने कहा की आज इस शिविर में प्रोस्टेट की समस्याएं, यूटीआई, ओवर ऐक्टिव ब्लैडर जैसी बीमारियां पाई गई एवं इसके पश्चात उचित दवाइयां दी गई।

जनरल फिजिशियन एवं फ़ैमिली फिजिशियन डॉ रीमा खलखो ने कहा कि यहाँ जाँच के दौरान हाइपरटेंशन की समस्याएं, डायबिटिक की समस्याएं एवं कार्डियक जैसी समस्याएं पायी गई।

दंत चिकित्सक एवं सर्जन डॉ जेके भगत ने कहा कि जाँच के दौरान पायरिया, कैविटी एवं हेलिटोसिस जैसी बीमारियां पायी गई।

दंत चिकित्सक डॉ अपूर्वा बरियार ने कहा कि जाँच के दौरान क्राउडिंग एवं मिसिंग टीथ पायी गई।

आईरिस सुपरस्पेशलिटी ऑय केयर सेंटर से नेत्र विशेषज्ञ की टीम ने कहा कि यहाँ आँखों में काफ़ी समस्याएं पायी गई जैसे मोतियाबीन रतौंधी जैसी समस्याएं मुख्यतः थी।

डॉ राकेश अग्रवाल ने हड्डी एवं कमर दर्द की समस्याओं का इलाज किया।

डॉ मधुकर आनंद ने कहा कि यहाँ मुख्यतः हड्डी कमजोर होने की समस्याएं पायी गई।

मौके पर कैम्प में राहुल चौधरी, मनीष चौधरी, अनिल सिंह, सनोज चौधरी, चौधरी समाज के अध्यक्ष मनोज चौधरी, महामंत्री हरिशंकर चौधरी, अवध किशोर चौधरी, आदित्य शंकर चौधरी, चंदन चौधरी, अनुराग चौधरी, शुभम सोनी, ऋषभ, ओम, सुबोध आदि लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में मौजूद थे।

धन्यवाद

(आदित्य विक्रम जायसवाल )

हजारीबाग नाबालिग स्कूली छात्रा की भरी मांग (पूरा पढ़े )

0

हजारीबाग के कटकमसांडी में एक युवक ने स्कूल से लौट रही नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यह घटना शनिवार को ढौठवा गांव में हुई। युवक की पहचान देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी के रूप में की गई है, जबकि लड़की दूसरी जाति से है। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

रांची व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, पूरी घटना कार का वीडियो कैमरा मे हुआ कैद।(पूरा पढ़े)

0

रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला,व्यवसायी जगत में मचा हड़कंप
पूरी घटना का वीडियो कैमरा मे हुआ कैद।
राजधानी रांची मे बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक मे था अपराधी।

रांची : शुक्रवार 20 दिसम्बर, 2024 रात्री 10:57 बजे हिनू निवासी रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। घटना बीते रात 10:50 बजे की है जिसमें प्रिंस राज श्रीवास्तव कडरू स्थित स्काइलाइन टावर से अपने हिनू आवास के लिए निकल रहे थे, जैसे ही प्रिंस अपने गाड़ी मे बैठे वैसे ही घात लगाए 4 अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस के गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी घेर कर इन अपराधियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। ऐसे मे प्रिंस राज श्रीवास्तव सतर्क हो गए, अपराधियों ने दो बार जबरदस्ती गाड़ी का दरवाज़ा खोलने का प्रयास किया जिसमे से एक बार एक अपराधी ने प्रिंस के चहरे पर हमला भी किया। उनके हाथों मे धारदार हथियार और चाकू देख प्रिंस वापस अपने गाड़ी मे बैठ गए। जिसके बाद प्रिंस वहा से अपने आवास के लिए निकल गए। 4 अपराधियों ने 2 वाहनों से प्रिंस राज श्रीवास्तव का पीछा किया और कडरू पुल मे प्रिंस की गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। किसी तरह प्रिंस अपना जान बचा कर डोरंडा थाना पहुंचे। ये देख कर अपराधी वहां से फरार हो गए। इससे पूर्व जब प्रिंस जान बचा कर वहाँ से निकले तभी रस्ते मे अपराधियों ने उनके कार पर भरी पत्थर से हमला किया जिससे उनका कार क्षतिग्रस्त हो गया।
इस घटना की सभी तस्वीरें कार मे लगे कैमरे मे कैद हुई हैं। मामले की जानकारी डोरंडा थाने मे लिखित दिया गया प्रिंस राज श्रीवास्तव ने रांची पुलिस से अपील की हैं कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्यवाई की जाए।
वीडियो और तस्वीरों मे आप देख सकते हैं कि किस तरह बेखौफ़ अपराधियों ने राजधानी रांची मे बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।

कोतवाली थाना क्षेत्र मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में स्थानिय लोगो के द्वारा पकड़ कर फिरोज ख़ान के साथ मारपीट किया जा रहा था पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार (पूरा पढ़े)

0

कोतवाली थाना काण्ड सं0-350/24, दिनांक-20/11/24, धारा-303(2)/117(2) बी0एन0एस0-2023 | कल दिनांक- 20/11/2024 को संध्या सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में स्थानिय लोगो के द्वारा पकड़ कर मारपीट किया जा रहा है। जिसकी सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतू गश्ति दल को भेजा गया। गश्ति दल के पदाधिकारी स०अ०नि० उग्रीव पासवान के द्वारा स्थानीय लोगो से उस व्यक्ति को छुड़ा कर अपने कब्जे में लेकर उसका नाम पता पुछा तो अपना नाम मो० फिरोज उर्फ फिरोज खान उर्फ बड़ी, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-स्व० अब्दुल गफार, पता-उलातू, थाना- पिठौरिया, जिला-राँची बताया और उसके पास से चोरी किया मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना लाया गया । जप्त किये हुए मोटरसाकिल के स्वामीत के द्वारा दिये गये लिखित आवेदने के आधार पर कोतवाली थाना द्वारा काण्ड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्तो का नाम पताः- 1. मो0 फिरोज उर्फ फिरोज खान उर्फ बड़ी, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-स्व0 अब्दुल गफार, पता- उलातू, थाना-पिठौरिया, जिला-राँची अभियुक्त का पूर्व का अपराधिक इतिहासः- 1. कोतवाली थाना काण्ड सं0-166/2021 मोटरसाकिल के चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। अभियुक्त के पास से बरामद समानः- (1) एक होण्डा साईन मोटरसाइकिल नं0-JH01CV3175 (2) मोटरसाइकिल में लगा हुआ एक चाभी जो अभियुक्त के द्वारा प्रयोग किया गया। Reply

आरपीएफ हटिया ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा मे शराब जब्त कर चार व्यक्तियों को हिरासत मे लिया।

0
Screenshot

राँची मण्डल मे आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम मे दिनांक 19.12.24 को शाम मे आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, उपनिरीक्षक दीपक कुमार एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा चेकिंग के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 03 पर चार व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। उनके पिट्ठू बैग की जांच करने पर 94 अदद प्रतिबंधित शराब बरामद हुई। उन चारो का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शिवम कुमार, उम्र 18 वर्ष पुत्र- अशोक पासवान, निवासी- केसाबे थाना- बरौनी, जिला- बरौनी (बिहार) दूसरा नाम गुड्डु कुमार, उम्र 18 वर्ष, पुत्र-लालटुन तांती, निवासी-वार्ड नं.14, सोबरा, जिला- बरौनी (बिहार), तीसरा अमन कुमार उम्र -17 वर्ष, पुत्र-अमरजीत पासवान, निवासी-वार्ड नंबर 02, पन्नापुर, थाना-मटियानी, जिला बेगूसराय (बिहार) बताया और चौथा अंकुश कुमार उम्र 21 वर्ष, हसपूरा औरंगाबाद बिहार बताया। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि बरामद अवैध शराब वे ट्रेन संख्या 18105/18624 एक्सप्रेस से बिहार में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। सभी बरामद अवैध शराब को एएसआई आर. शेखर द्वारा जब्त कर लिया गया तथा उक्त तीनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति और पकड़े गए लड़के को जब्त सामग्री के साथ आगे की कार्रवाई के लिए 20.12.24 को राज्य उत्पाद शुल्क रांची को सौंप दिया गया। जब्त अवैध शराब की कुल कीमत 1,16,000/- रूपये है।