चान्हों थाना क्षेत्र से अवैध देशी रिवाल्वर एवं चोरी की बाईक के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
दिनांक-30.12.2024 को समय करीब 16:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि चान्हों थाना अन्तर्गत ग्राम झिबरी मोड़ के पास कुछ नवयुवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घुम रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रॉची से प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए अविलम्ब छापामारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। उक्त आलोक में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी द्वारा थाना प्रभारी, चान्हों के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें स०अ०नि० संजय कुमार सिंह एवं थाना सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया। छापामारी दल द्वारा ग्राम झिबरी मोड़ पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में एक नवयुवक अब्बास आलम उम्र करीब 30 वर्ष पे० नजमुद्दीन उर्फ वितना पवरिया, सा०-पंडरा, थाना कुड्डु, जिला लोहरदगा को पुलिस बल को देखकर भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा उनकी विधिवत तलाशी ली गई, तो उसके कमर में पीछे तरफ छुपाकर खोसकर रखा हुआ एक अवैध छः चक्रिय रिवाल्वर बरामद किया गया। साथ हीं इनके द्वारा प्रयुक्त टी०भी०एस० मोटरसाकिल भी बरामद कर जप्त किया गया। छापामारी के दौरान अंधेरे एवं झाड़ी का लाभ उठाकर एक नवयुवक भागने में सफल रहा, जिसे पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त अवैध हथियार एवं चोरी के मोटरसाईकिल बरामदगी के आधार पर चान्हो थाना कांड सं0-167/24, दिनांक: 30.12.24, धारा-317 (5) भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधी अब्बास आलम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार अपराधी का नामः-
अब्बास आलम उम्र करीब 30 वर्ष पे० नजमुद्दीन उर्फ बितना पवरिया, सा०-पंडरा, थाना कुड्डु, जिला लोहरदगा
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीः-
पु०अ०नि० चन्दन कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी चान्हों)
स०अ०नि संजय कुमार सिंह
हव0-245 विरेन्द्र पाल,
आ0-2317 जगदीश राम,
आ0 1844 लाल बादुर शास्त्री,
आ0-3798 विजय भगत एंव
आ0 1953 बनारसी महतो
बरामद सामानो की विवरणीः-
एक देशी छः चक्रिय रिवाल्वर
एक टी०वी०एस० कम्पनी का मोटरसाइकिल रजि०- JH02AM-5157
दिनांक-30.12.2024 को समय करीब 12:45 बजे दोपहर में पण्डरा ओ०पी० अन्तर्गत ओ०टी०सी० ग्राउन्ड के पास स्थित आई०सी०आई०सी०आई० बैंक के सामने व्यवसायी नीरज गुप्ता, पता-इन्द्रपुरी, थाना-सुखदेवनगर के कर्मी सुमीत गुप्ता नामक व्यक्ति से 03 अपराधकर्मी के द्वारा बल पूर्वक 13,00,000/- रूपया की छिनतई की घटना से अंजाम दिया गया है। छिनतई की घटना घटित होने के क्रम में पास में खड़ा एक व्यक्ति के द्वारा घटना का विरोध करने पर उक्त अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का प्रयोग करते हुए 01 गोली मारी गई, जिसमें वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति वर्तमान में ईलाजरत है, जो खतरे से बाहर है। उक्त घटित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा कांड का त्वरित उद्भेदन करने, घटना में शामिल अपराधियों की गिफ्तारी हेतु SIT का गठन किया गया है। अनुसंधान के क्रम में एक अज्ञात अपराधी का फोटो सी० सी० टी० वी० में पाया गया है । आम जनों से अपील किया जाता है कि समाज हित में संबंधित अपराधी का सूचना देकर प्रशासन को सूचित करें । सूचना देने वाले को 20000 रूपया का उचित ईनाम दिया जायेगा। नोट :- सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इस न० पर सूचना दें ।
Weapon Pistol or Gun Pointed - Crime, Killing Concept
आज दिनांक-30.12.2024 को समय करीब 12:45 बजे दोपहर में पण्डरा ओ०पी० अन्तर्गत ओ०टी०सी० ग्राउन्ड के पास स्थित आई०सी०आई०सी०आई० बैंक के सामने व्यवसायी नीरज गुप्ता, पता-इन्द्रपुरी, थाना-सुखदेवनगर के कर्मी सुमीत गुप्ता नामक व्यक्ति से 03 अपराधकर्मी के द्वारा बल पूर्वक 13,00,000/- रूपया की छिनतई की घटना से अंजाम दिया गया है। छिनतई की घटना घटित होने के क्रम में पास में खड़ा एक व्यक्ति के द्वारा घटना का विरोध करने पर उक्त अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का प्रयोग करते हुए 01 गोली मारी गई, जिसमें वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति वर्तमान में ईलाजरत है, जो खतरे से बाहर है। उक्त घटित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा कांड का त्वरित उद्भेदन करने, घटना में शामिल अपराधियों की गिफ्तारी हेतू SIT का गठन किया गया है।
घटनास्थल क्षेत्र में तैनात गश्ती दल के पदाधिकारी/कर्मियों को निलंबित किया गया है।
दिनांक 28.12.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत लाह कोठी अमरूद बगान मैदान, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध नशीले पदाथों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत लाह कोठी अमरूद बगान, थाना सुखदेवनगर जिला रांची के पास से पुलिस बल को देख भागने के क्रम में दो व्यक्ति नाम कमशः 1. हिमांशु यादव उर्फ लालु यादव, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता विक्रम यादव, सा०- चुडी सेन्टर गली, बाबा हॉस्पीटल गली रातु रोड, थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं 2. सुशान्त यादव उर्फ विक्की यादव उम्र करीब 21 वर्ष, पिता विक्रम यादव, सा०- चुड़ी सेन्टर गली, बाबा हॉस्पीटल गली रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को पकड़ा गया। इस क्रम में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में हिमांशु यादव उर्फ लालु यादव के पास से बरामद (1) 01 प्लास्टिक के पुडिया में सिल्वर फाईल मे लपेटा हुआ कुल 11 पुडिया ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 1.20 ग्राम एवं 2. बरामद लोहा का देशी पिस्तौल जिसके बट में दोनों तरफ गोल्डेन रंग का स्टार बना हुआ जिसके बरैल की लम्बाई लगभग 09 अंगुल, बट की लम्बाई लगभग 6 अंगुल, त्रियक लम्बाई लगभग 10 अंगुल, 3. 100/- रुपया का कुल 13 नोट 1300/- रुपया एवं 4. एक ब्लु रंग का रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन एवं पकडाये गये व्यक्ति सुशान्त यादव उर्फ विक्की यादव के पास से बरामद 01 प्लास्टिक के पुडिया में सिल्वर फाईल में लपेटा हुआ कुल 09 पुडिया ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 0.70 ग्राम को बरामद किया गया तथा जप्त किये गये पुडिये के संदर्भ में हिमांशु यादव उर्फ लालु यादव एवं सुशान्त यादव उर्फ विक्की यादव के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुड़िया में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है। उपरोक्त पकडाये गये दोनो अभियुक्तों के द्वारा स्वयं स्वीकार किये गया है कि उपरोक्त ब्राउन शुगर को भाभीजी जे सासाराम (बिहार) से खरीदकर बिक्री करने का काम किया करते थे। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काड सख्या- 632/24, दिनाक 28.12.2024, धारा-21(a) /22 एवं अवैध हथियार रखना 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 111(2) (b) के तहत दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता- 1. हिमांशु यादव उर्फ लालु यादव, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता विक्रम यादव, सा०- चुड़ी सेन्टर गली, बाबा हॉस्पीटल गली रातु रोड, थाना सुखदेवनगर जिला राँची। 2. सुशान्त यादव उर्फ विक्की यादव उम्र करीब 21 वर्ष, पिता विक्रम यादव, सा०- चुड़ी सेन्टर गली, बाबा हॉस्पीटल गली रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची काड में बरामद सामानों की सूची 1) सिल्वर फॉईल मे लपेटा हुआ कुल 20 पुडिया प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 1.90 ग्राम। 2) एक ब्लु रंग का रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन । 3) एक लोहा का देशी पिस्तौल । 4. नगद 1300/- रुपया । अपराधिक इतिहासः- हिमांशु यादव उर्फ लालु यादव, का अपराधिक इतिहासः- 1. सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-467/24, दिनांक-06.09.2024, धारा- 21 (b) / 22 NDPS Act के 2. सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-619/24, दिनांक-22.12.2024, धारा-126(2)/115(2)/ 117(2)/ 109(1)/352/351(2)/3(5) बी०एन०एस० । सुशान्त यादव उर्फ विक्की यादव का अपराधिक इतिहासः- 1. सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-619/24, दिनांक-22.12.2024, धारा-126 (2)/115(2)/ 117(2)/ 109(1)/352/351(2)/3(5) बी०एन०एस० । छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः- 1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची। 2. श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची। 3. बजरंग टोप्पो, पु०अ०नि०, सुखदेवनगर थाना, राँची। 4. आरक्षी 1818 मुन्ना लाल गुप्ता, सशस्त्र बल, सुखेदवनगर, राँची 5. आरक्षी 2863 दीपक गगराई, सुखदेवनगर थाना रिजर्व गार्ड, सुखदेवनगर थाना, राँची
जमीन विवाद में रंगदारी एवं हत्या की घटना को अंजाम देने से पूर्व गिरोह का पर्दाफाश अपराधकर्मी पुलिस की गिरफ्त में, दिनांक 27.12.24 को नामकुम(खरसीदा ओ०पी०) में आवेदक जितवा उरांव के द्वारा ढाई एकड़ जमीन को लेकर दिनांक 23.12.24 की रात्रि में 1. रतन उरांव 2.गोबर्धन 3.अमर मुंडा अन्य तीन-चार लोगों के द्वारा जमीन को अपने नाम से रजिस्ट्री कर देने अथवा 20 लाख रुपया रंगदारी देने अन्यथा जान से मार कर जंगल में फेंक देने की लिखित शिकायत पर रांची पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की घटना को अंजाम देने की योजना में शामिल अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु उसके छिपे होने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।जमीन विवाद में रंगदारी एवं हत्या की घटना को अंजाम देने से पूर्व गिरोह का पर्दाफाश, अपराधकर्मी पुलिस की गिरफ्त में,
दिनांक-27.12.2024 को आवेदक जितवा उरॉव पे० मंगरा कच्छप सा० तेतरी डहुटोली पो० तेतरी थाना नामकुम (खरसीदाग ओ०पी०) जिला रॉची के द्वारा लगभग ढाई एकड़ जमीन को लेकर दि0-23.12.24 की रात्रि में 1. रतन उरॉव, 2. गोवर्धन 3. अमर मुण्डा एवं अन्य तीन-चार लोगों के द्वारा जमीन को अपने नाम से रजिस्ट्री कर देने अथवा रंगदारी स्वरूप 20 लाख रूपये देने अन्यथा जान से मारकर जंगल में फेक देने संबंधी नामकुम (खरसीदाग ओ०पी०) में लिखित शिकायत की गयी। ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग के द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए नामकुम (खरसीदाग) ओ०पी० कांड सं0-493/24, दि0-27.12.24, धारा-308(3)/308(4)/338/336(3)/340 (2)/61 (2) भा०न्या० सं० दर्ज कर वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा इस संबंध में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें नामकुम (खरसीदाग ओ०पी०) के पदाधिकारी एवं खरसीदाग ओ०पी० के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी की हत्या किये जाने की योजना में शामिल तीन प्राथमिकी एवं तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को पकड़ कर उनका संस्वीकृति बयान अंकित किया गया है, जिसमें उनके द्वारा वादी की जमीन को कब्जा करने के उद्देश्य से दि०-23.12.24 की रात्रि में वादी के घर पर जाकर धमकी देने, रंगदारी मांगने एवं जमीन अथवा पैसा नहीं देने पर जान से मारकर फेक देने की धमकी दिये जाने की बात स्वीकार की गयी, साथ हीं यह भी बताया गया कि रतन उरॉव एवं वादी के बीच वर्ष 2020 से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। रतन उरॉव के द्वारा वादी की जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर रतन उरॉव के द्वारा हत्या की योजना बनायी गयी, जिसके लिये रतन उरॉव के द्वारा गोवर्धन को तीन लाख रूपये की सुपारी की बात तय कर 50 हजार रूपये अग्रिम के तौर पर दिया गया। तत्पश्चात गोवर्धन के द्वारा अपने दोस्त बिन्देश्वर सिंह, अमर मुण्डा, मधवा महतो, मुन्ना उरॉव एवं एक अन्य अपराधी के साथ मिल कर सतरंजी बाजार, तुपुदाना में वादी की हत्या की योजना बनाया गया। इसी दौरान अमर मुण्डा के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने के लिये हथियार एवं गोली की खरीदादारी की गयी। वादी के द्वारा फिरौती की रकम देने हेतु कुछ समय की मांग किये जाने पर उन्हें समय देकर छोड़ देने की बात स्वीकार करते हुए नववर्ष में वादी की हत्या करने की योजना बनायी गयी। इसी बीच वादी को भनक लगने पर उनके द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी कर छः अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वादी की हत्या किये जाने की घटना को घटित होने से बचा लिया गया तथा अभियुक्तों की योजना को विफल कर दिया गया। हत्या की घटना को अंजाम देने की योजना में शामिल अन्य अभियुक्तों को चिह्नित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु उसके छिपे होने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।
हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 26 दिसम्बर को जलने के बाद गंभीर स्थिति में देवकमल अस्पताल राँची में भर्ती कराया गया थापत्नी को जलाने का आरोप, भाई ने पुलिस से मांगा इंसाफ।इस संबंध में राजू कुमार गुप्ता ने हजारीबाग के लोहसिंगना थाने में शुक्रवार को लिखित शिकायत की है। एसडीओ की पत्नी फिलहाल इलाज के लिए रांची स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराई गई हैं, जहां उनकी मौत हो गई
फिर एक बार, कुछ न्यूज पोर्टलों द्वारा मेरे बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। एक साजिश के तहत, बार-बार ऐसा कर के समर्थकों में भ्रम पैदा करने तथा मुझे बदनाम की कोशिश की जाती है।
बहुत ही स्पष्ट शब्दों में बताना चाहूँगा कि मैं जहाँ हूँ, भविष्य में भी वहीं रहूँगा। किसी भी परिस्थिति में, मेरा उस पार्टी में वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है।
हजारीबाग SDO की पत्नी ने ख़ुद को घर में लगाया आग घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, अनिता कुमारी 70 फीसदी झुलस गयी हैंबोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया रांची रेफर वहीं पत्नी को बचाने में अशोक कुमार के भी दोनों हाथ जल गये हैं.क्या कहते हैं एसपी हजारीबाग
मामले में एसपी अरविंद कुमार सिंह कहते हैं कि यह सही है कि सदर एसडीओ की पत्नी जल गई है, पर कितना जली है यह उन्हें पता नहीं। बताया कि वे हजारीबाग से बाहर हैं और बोकारो से लौट रहे हैं। कहा कि क्या घटना घटी, कैसे जली यह जांच का विषय है।
डॉ० मनमोहन सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राजकीय शोक
07 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का निधन दिनांक 26.12.2024 को AIIMS Hospital, New Delhi में हो गया है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।
झारखंड सरकार द्वारा भी सात दिनों के राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।
दिनांक 28.12.2024 को खोजाटोली, नामकुम में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है।
दिनांक-20-21.12.2024 की रात्रि में 7 से 8 अपराधियो द्वारा एक 18 चक्का ट्रेलर गाड़ी रजि० नं0-BR06GG2577 को रंका रोड में ओबरा के पास से अशोका लीलैंड इंजन एवं सफेद बलेनो कार के द्वारा ओवर टेक कर लूट लिया गया था जिस संदर्भ मे गढ़वा थाना कांड संख्या-689/24 दर्ज किया गया।
उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय गढ़वा के दिशा निर्देश में अनुण्डल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व मे एक टीम किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए उसी रात घटना के लूटे गए इंजन एवं टाली को रंका क्षेत्र अन्तर्गत JPS लाईन होटल एवं लरकोरिया में इम्तियाज होटल के पास से बरामद कर लिया गया छापामारी टीम द्वारा घटना में संलिप्त सभी 9 अपराधियो को अलग अलग जगहो से गिरफ्तार कर लिया गया एवं उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त सफेद बलेनो कार एवं अशोका लीलैंड कम्पनी का इंजन को भी बरामद कर लिया गया है।
ठीक इसी तरह की घटना इन अभियुक्तो के द्वारा ही 26-27 अगस्त की रात्रि मे रेहला रोड गढ़वा मे बेलचम्पा के पास किया गया था। जिस संदर्भ मे गढ़वा थाना कांड संख्या-451/24, दि०-27.08.2024, धारा-310 (2) बी०एन०एस० के अन्तर्गत दर्ज किया गया था। इस कांड में Swift Dezire कार को भी बरामद किया गया है एवं लूटे गए टाली को बरामद करने हेतु एक टीम राज्य से बाहर भेजा गया है। इस घटना मे लूटे गए टाली को चांडील के पास एक गैरेज मे पेन्ट करा दिया जिससे उसे पहचान नही जा सके। टाली को बाजार मूल्य लगभग 16-17 लाख है जबकि ये लोग लूट की टाली 5 लाख रूपये में बेचते थे। दोनो घटनाओं में प्रयुक्त Ashoka Leyland का इंजन बुटू यादव शेरधाटी का है।
जप्त/बरामद सामानों की विवरणीः-
01) लूट किया गया ट्रेलर एवं इंजन (हॉर्स) गाड़ी (रजि०-BR06GG 2577)
02) कांड में प्रयुक्त बलेनो कार रजि० नं०-JH01EL3645
03) कांड में प्रयुक्त इंजन (हॉर्स) रजि० नं0-NL01AJ2341
04) कांड में प्रयुक्त डिजायर कार रजि नं०- JH01FK4163
05) कांड में संलिप्त अभियुक्तों के द्वारा प्रयुक्त किये गये आठ मोबाइल
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
01) तैकीर आलम पिता मुजीब अंसारी सा० टंडवा थाना-रमना, जिला गढ़वा
02) पंकज कुमार यादव पिता स्व० मोहन यादव सा० शेरघाटी महुआमा थाना आमस जिला गया (बिहार)
03) निषार अंसारी उर्फ छोटू उम्र 21 वर्ष पिता समशुदीन अंसारी सा० षिरीया टोंगर थाना रमना जिला गढवा
04) इम्माम अंसारी पिता महबुब अंसारी सा० सा० शिरीया टोंगर थाना रमना जिला गढ़वा
05) फिरदौश अंसारी पिता स्व० फिरोज अंसारी सा० परसवान थाना रमना जिला गढ़वा
06) सदरे आलम पिता असलम साह सा० कदवन थाना नगर उंटारी जिला गढ़वा
07) अलताफ अंसारी पिता समसे आलम सा० पतिहारी थाना बिशुनपुरा जिला गढ़वा
08) बुटू यादव पिता स्व० हलखोरी यादव सा० बेलदार बिगहा थाना आमस जिला गया (बिहार)
09) शत्रुधन चौरसिया पिता रामकरेश चौरसिया सा० लोकया थाना चैनपुर जिला पलामू