Google search engine
Home Blog Page 17

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट8 जवानों के शहीद होने की खबर

0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने जवानों को ले जा रही गाड़ी पर IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में 8 जवानों के शहीद होने की खबर, जबकि कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

कोकर घर में घुसकर चाकु एवं हथियार के भय दिखाकर मारपीट एवं मोबाईल छिनतई करने वाले दो युवक को पुलिस ने पकड़ा

0

दिनांक 02.01.2025 को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तिरिल बस्ती, शांति विहार, गली नं0-09, कोकर, में घर में घुसकर चाकु एवं हथियार के भय दिखाकर मारपीट एवं मोबाईल छिनतई करने की घटना घटित हुई थी जिसमें पूर्व में कई काण्डों के आरोप पत्रित एवं सदर थाना के कई काण्डों में वांछित अभियुक्त अम्बर कुमार राम उर्फ टमन, सौरभ कुमार तथा उनके सहयोगी के विरुद्ध सदर थाना काण्ड संख्या 08/2025, दिनांक 03.01.2025, धारा 126(2)/127(2)/ 115(2)/117(2)/118(1)/118(2)/109(1)/305/351(2)/352/3(5) BNS दर्ज किया गया है। उक्त काण्ड में अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के निर्देशन में छापामारी टीम का गठन किया गया था। उक्त गठित छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त अम्बर कुमार राम, पिता बाबला राम एवं उसके सहयोगी आकिब खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयोग किये गये चाकू, पूर्व में छिनतई किये गये दो मोबाईल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने अपने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान अपना अपराध स्वीकार किये साथ ही पूर्व में भी चाकु एवं हथियार का भय दिखाकर लूट पाट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पता

  1. अम्बर कुमार राम उर्फ टमन उर्फ तपन, उम्र 24 वर्ष, पिता बाबला राम, पता जतरा टॉड, नियर देवी मंडप, कोकर, थाना सदर, जिला राँची
  2. आकिब खान, उम्र 19 वर्ष, पिता आरिफ खान, पता सत्तार कॉलोनी, जोड़ा तालाब, बरियातु, थाना – बरियातु, जिला – राँची

जप्त सामानों की विवरण

  1. घटना में प्रयोग किया गया लोहे का धारदार चाकु
  2. एक KECHAODA कम्पनी का छोटा मोबाईल फोन
  3. एक मोटोरोला कम्पनी का स्मार्ट मोबाईल (सदर थाना काण्ड संख्या 566/2024, दिनांक 25.12.2024

में छिना गया मोबाईल)

  1. एक नोकिया कम्पनी का कीपैड मोबाईल फोन (सदर थाना काण्ड संख्या 568/2024, दिनांक- 27.12.2024 में छिना गया मोबाईल)

गिरफ्तार अभियुक्त अम्बर कुमार राम का आपराधिक इतिहास –

  1. सदर थाना काण्ड संख्या 293/2020, दिनांक 26.07.2024, धारा 147/149/324/452/354 (बी)/307/506 भा०द०वि०
  2. सदर थाना काण्ड संख्या 326/2020, दिनांक 19.083.2020, धारा 323/341/353/34 भा०द०वि०
  3. सदर थाना काण्ड संख्या 80/2021, दिनांक 17.02.2021, धारा 324/326/307/34 भा०द०वि०
  4. सदर थाना काण्ड संख्या 182/2021, दिनाक 10.04.2021, धारा 379/411 भा०द०वि०
  5. सदर थाना काण्ड संख्या 500/2021, दिनांक 30.10.2021, धारा 447/290/34 भा०द०वि० एवं 20/22 NDPS Act.
  6. सदर थाना काण्ड सख्या 312/2022, दिनांक 12.07.2022, धारा 341/323/324/337/307/379/ 120 (बी) भा०द०वि०
  7. सदर थाना काण्ड सख्या 206/2023, दिनांक 22.04.2023, धारा 25 (1-बी) ए/26/35
  8. सदर थाना काण्ड संख्या 383/2023, दिनांक 27.08.2023, धारा 399/402/413/414/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
  9. सदर थाना काण्ड संख्या 384/2023, दिनांक 27.08.2023, धारा 413/414/34 भा०द०वि०
  10. सदर थाना काण्ड संख्या 385/2023, दिनाक 27.08.2023, धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
  11. सदर थाना काण्ड संख्या 496/2024, दिनाक 109(1)/308(6)/351(2)/352/3(5) BNS 22.11.2024, धारा 126 (2)/115 (2)/117(2)/
  12. सुखदेवनगर थाना काण्ड संख्या 632/2024, दिनाक 28.12.2024, धारा 21 (a)/22 NDPS, 25(1-B) (a)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 111 (2)(b) BNS
  13. अरगोडा थाना काण्ड संख्या 113/2021, दिनाक 11.04.2021, धारा 394 भा०द०वि०
  14. लालपुर थाना काण्ड संख्या 61/2023, दिनांक 02.03.2023, धारा 379 भा०द०वि०

गिरफ्तार अभियुक्त आकिब खान का आपराधिक इतिहास –

  1. सदर थाना काण्ड सख्या 93/2024, दिनाक 22.02.2024, धारा 379 भा०द०वि०
  2. सदर थाना काण्ड संख्या 94/2024, दिनाक 22.02.2024, धारा 379 भा०द० वि०
  3. बरियातु थाना काण्ड संख्या 03/2023, दिनाक 05.01.2023, धारा 363/366 भा०द०वि०

ओ०टी०सी० ग्राउण्ड के पास 13 लाख रूपया लूट और फायरिंग मामले तीन महिला और पाँच लोग गिरफ्तार (पूरा देखे)

0

दिनांक-30.12.2024 को आर्शीवाद आटा के मैनेजर बैंक में पैसा जमा करने के दौरान ओ०टी०सी० ग्राउण्ड के पास मैनेजर सुमित गुप्ता से हथियार के बल पर 13 लाख रूपया लूट किया गया था। और लूटपाट होते देख बगल में खड़ा स्टार होटल के मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसके उपर फायरिंग कर जख्मी कर दिया गया। जो वर्तमान में मेडिका में ईलाजरत है।

इस घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा काण्ड के उद्भेदन एवं अज्ञात अपराधियों का गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक SIT टीम के गठन किया गया था। इसके बाद टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहराई से अनुसंधान करने पर एक अपराधी को फोटो के आधार पर पहचान किया गया। इसके बाद सी०सी०टी०वी० फूटेज के आधार पर बाकी अपराधियों का भी पहचान कर लिया गया। इसके बाद दिनांक-04.01.2025 को सूचना मिला की आर्शीवाद आटा के मैनेजर से लूटपाट और फायरिंग करने वाले अपराधी रिंगरोड से पिस्का मोड़ की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर ईटकी रोड दिपाटोली मोड़ के पास चेंकिग लगाया गया। इस पर एक होण्डा साईन बाईक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक अपनी मोटर साईकिल को रोकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर तीनों को घेर का पकड़ लिया गया।

इसके बाद सभी से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. राजेश श्रीवास्तव, उर्फ राजेश सिंह पे० अर्जुन सिंह सा०-सी०सी०एल० कॉलोनी रामगढ़, 2. चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा पे० गोविन्द प्रसाद सिन्हा सा०-गोकूल धाम, कमड़े, रातू, 3. प्रकाश साव पे० स्व० छोटु साव सा०-शिव दुर्गा मंदिर लेन, मधुकम, रातू रोड, थाना-सुखदेवनगर बताया। सभी का तलाशी लेने पर चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा के पास एक देशी पिस्टल जिस पर पाँच जिन्दा गोली लोडेड पाया गया। इसके बाद राजेश श्रीवास्तव के पास से एक 12 बोर का देशी कट्टा और चार जिन्दा गोली बरामद किया गया । इन सभी से पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि दिनांक 30.12.24 को अर्शीवाद आटा का मैनेजर से 13 लाख रूपया का लूट और फायरिंग का घटना इनके द्वारा ही किया गया था। इसके बाद सभी ने बताया कि इस घटना का मुख्य सरगाना चन्द्रशेखर प्रसाद के द्वारा योजना बनाया गया था। क्योकि चन्द्रशेखर पूर्व में आर्शीवाद आटा दुकान में काम भी करता था। इसलिए उसे पता था कि 2-3 दिन के बाद बैंक में पैसा जमा होता है। और सोमवार को ज्यादा पैसा जमा होता है। इसलिए ये लोग सोमवार को पैसा लूटने का योजना बनाये और रेकी किये। इसे पूर्व सोमवार (23. 12.24) को लूटने का योजना बनाया था और सभी लोग आर्शीवाद आटा गोदाम के पास आ गये थे, परन्तु उस दिन ये लोग लूट को अंजाम नहीं दे सका। इसके बाद फिर से अगला सोमवार को (30.12.24) को लोगों के द्वारा योजना अनुसार आर्शीवाद आटा के मैनेजर जब गोदाम से 12:30 बजे करीब पैसा जमा करने के लिए आई०सी०आई०सी० बैंक ओ०टी०सी० ग्राउण्ड के पास पहुँचे तो पीछे से चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा और राजेश श्रीवास्तव के द्वारा मैनेजर से मारपीट कर पैसा लूटने लगा तो बगल में स्टार होटल के मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा लूटपाट को देखकर अपराधियों को पकड़ने लगा । इसपर चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा के द्वारा उनके उपर फायरिंग किया गया। इसके बाद सभी अपराधी ओ०टी०सी० ग्राउण्ड के दाहिने मेयफेयर गली होते हुए झारखंड नर्सरी के पासबाईक को छोड़कर कर काला रंग का स्कॉपियो में बैठ कर आई०टी०आई० बस स्टैण्ड होते हुए रिंग रोड और रिंग रोड से ओरमांझी वृंदावन होटल भाग गये। वहाँ पर खाया पिया और पैसा बॉटवारा कर सभी लोग अपने-अपने घर चला गया। लूटपाट करने के बाद ये लोग स्कॉर्पियों में पुलिस बोर्ड लगा कर भगा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. राजेश श्रीवास्तव उर्फ राजेश सिंह

पे०-अर्जुन प्रसाद वर्तमान पता-सी०सी०एल० कॉलोनी

नय सराय, रामगढ़, जिला-रामगढ़।

  1. चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा

पे०-गोबिन्द प्रसाद सिन्हा

सा०-गोकूल धाम कमड़े, थाना-रातू ।

  1. संतोष कुमार सिंह

पे०-राम नन्दन प्रसाद सिंह

सा०-करम टोली अहीर टोली

थाना-लालपुर, जिला-रॉची।

  1. कारू सिंह

पे० – स्व० अकेला सिंह

सा०-ईटकी रोड, बाजरा, सर्वेश्वरी नगर,

थाना-पंडरा ओ०पी० ।

  1. प्रकाश साव

पे०-छोटू साव

सा०-शिव दुर्गा मंदिर लेन, मधुकम, रातू रोड

थाना-सुखदेवनगर

  1. पूनम देवी पति-ओम प्रकाश साव

सा०-शिव दुर्गा मंदिर लेन, मधुकम, रातू रोड

थाना-सुखदेवनगर

  1. नीलम देवी उर्फ नीलम कुमारी

पति-प्रकाश साव

सा०-शिव दुर्गा मंदिर लेन, मधुकम, रातू रोड

थाना-सुखदेवनगर

  1. साधना सिंह उर्फ प्रीति सिन्हा

पति-चन्दशेखर प्रसाद सिन्हा

सा०-गोकूल धाम कमड़े, थाना-रातू ।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-

राजेश श्रीवास्तव

  1. रातू थाना काण्ड सं0-114/14
  2. लालपुर थाना एस०टी० न0-45/19 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए) 326/35 आर्म्स एक्ट।
  3. सुखदेवनगर, कोतवाली काण्ड सं0-395/16 धारा-392 भा०द०वि० ।
  4. टाटानगर एस०टी० न0-57/15
  5. डोरण्डा एस0टी0-156/17 धारा-395 भा०द०वि० ।
  6. रातू थाना काण्ड सं0-2/16 धारा-392 भा०द०वि० ।
  7. रातू थाना काण्ड सं0-170/16 धारा-392/414 भा०द०वि० ।
  8. सदर थाना काण्ड सं0-142/15 धारा-392 भा०द०वि० ।
  9. कोतवाली थाना काण्ड सं0-468/12 धारा-25 (1-ए) 326/35 आर्म्स एक्ट।
  10. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-282/09 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए)326/35 आर्म्स

एक्ट ।

  1. कोतवाली जी०आर०-447/12 धारा-395 भा०द०वि० ।
  2. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-145/12 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए)326/35 आर्म्स

एक्ट।

चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा

  1. कोतवाली सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-865/10 धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए)326/35 आर्म्स एक्ट।

संतोष कुमार सिंह

  1. रामगढ़ थाना काण्ड सं0-282/02 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए)326/35 आर्म्स एक्ट।

बरामद सामान की विवरणीः-

  1. 263000/रूपया
  2. एक लोडेड देशी पिस्टल 7.65 बोर का साथ में 05 जिन्दा गोली।
  3. एक 12 बोर का देशी कट्टा साथ में 04 जिन्दा गोली।
  4. तीन 09 एम०एम० का जिन्दा गोली ।
  5. काण्ड में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियों गाड़ी
  6. एक होण्डा साईन मोटर साईकिल
  7. काण्ड में प्रयुक्त एक ब्लू रंग का अपाची मोटर साईकिल ।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मी

  1. श्री प्रकाश सोय पुलिस उपधीक्षक, कोतवाली।
  2. श्री दूसरू बान सिंह, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक
  3. श्री आदिकांत महतो थाना प्रभारी कोतवाली।
  4. श्री मनोज कुमार थाना प्रभारी सुखदेवनगर ।
  5. श्री मनीष कुमार ओ०पी० प्रभारी पंडरा ।
  6. श्री कृष्णा कुमार ओ०पी० प्रभारी पुन्दाग ।
  7. श्री महेश मुण्डा एस०सी० / एस०टी० थाना प्रभारी।
  8. पु०अ०नि० प्रेम हॉसदा, एस०सी०/एस०टी० थाना।
  9. पु०अ०नि० नागेश्वर साव, कोतवाली थाना।
  10. पु०अ०नि० शंकर टोप्पो, पंडरा ओ०पी०।
  11. पु०अ०नि० सहावीर उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
  12. पु०अ०नि० रेणुका टुडू, महिला थाना प्रभारी।
  13. स०अ०नि० फैसल तकनीकी शाखा
  14. अजमत कुमार तकनीकी शाखा

पीएलएफआई नक्सली मार्टिन केरकेट्टा एवं अन्य के विरूद्ध माननीय न्यायालय रांची द्वारा निर्गत इश्तेहार का तमिला ढोल नगाड़ा के साथ (पूरा देखे)

0


पीएलएफआई नक्सली मार्टिन केरकेट्टा एवं अन्य के विरूद्ध माननीय न्यायालय रांची द्वारा निर्गत इश्तेहार का तमिला ढोल नगाड़ा तथा पब्लिक अड्रेस सिस्टम के माध्यम से किया गया।

      आज दिनांक-03/01/25 को श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशानुसार लापुंग थाना कांड संख्या -36/2023, दिनांक- 30.09.2023, धारा -302/307/341/34 IPC &27 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त पीएलएफआई नक्सली संगठन के 01. मार्टिन केरकेट्टा पिता जोहन केरकेट्टा ग्राम रेडवा चुवाटोली थाना कामडारा जिला गुमला 02. दुर्गा सिंह @ पंझरी पिता ललित मोहन सिंह @ झिरगू सिंह ग्राम जरिया 03. अमृत होरो @ मैचो पिता सुशील होरो ग्राम सेमरटोली दोनों थाना लापुंग जिला रांची तथा लापुंग थाना कांड संख्या -42/2023, दिनांक- 20.11.2023, धारा -384/385/387/34 IPC & 17 CLA  एक्ट के अभियुक्त अमृत होरो के विरूद्ध माननीय न्यायालय रांची द्वारा निर्गत इश्तेहार का तमिला आज दिनांक 03.01.2025 को ढोल नगाड़ा तथा पब्लिक अड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रचार- प्रसार कर किया गया।

धन्यवाद
रांची पुलिस।

दशमफॉल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे अफीम की खेती नष्ट किया गया (पूरा पढ़े और वीडियो लिंक पर देखे )

0


रांची दशमफॉल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे अफीम की खेती को ट्रैक्टर चला कर विनिष्ट किया गया।


दिनांक 03.01.25 को श्री सुमित कुमार अग्रवाल (भा.पु.से) ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दशम फॉल थाना क्षेत्र के ग्राम पानसकाम मैं अफीम की खेती लगभग 4.5 एकड़ को ट्रैक्टर चला कर विनिष्टीकरण किया गया। खेती के स्थल पर पाए गए मोटर, पाइप एवं बिजली के तार को विधिवत जप्त किया गया है। साथ ही साथ थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है की अफीम की खेती के विनष्टीकरण में और भी तेजी लाएं एवं जल्द से जल्द पूरे एरिया में जितने भी अफीम की खेती की गई है सभी को विनष्ट करना सुनिश्चित करें। जो भी व्यक्ति अफीम की खेती में संलिप्त है उसको चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजे।

धन्यवाद
रांची पुलिस।

रेलवे यात्रियों से मोबाईल एवं पैसे की लूट की घटना का अंजाम देने वाले पुलिस के गिरफ्त में (पूरा पढ़े)

0

दिनांक 02.01.25 को रात्रि में आर.पी. एफ. थाना, राँची द्वारा सूचना दी गई कि साउथ रेलवे गेट के बाहर प्लेटफार्म नं0-05 के सामने से दिनांक 01.01.25 को रात्रि 20.30 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेलवे यात्रियों से मोबाईल एवं पैसे की लूट की घटना का अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना तुरंत वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को दिया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर, राँची एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची के निर्देशन में गठित टीम द्वारा आर.पी.एफ. थाना राँची के सहयोग से त्वरित एवं तत्परतापूर्वक घटना में शामिल दो अपराधकर्मियों को पकड़ लिया गया एवं उनके पास से लूटा गया सामान – मोबाईल एवं अपराधियों द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी नं0 JH0EW-7427 को बरामद किया गया है। इस संदर्भ में चुटिया थाना काण्ड सं0- 01/25 दिनांक 02.01.2025 धारा 309 (4) बी.एन.एस. दर्ज किया गया है। घटना मे संलिप्त तीसरे अपराधकर्मी की भी पहचान कर ली गई है, गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं विवरण

  1. रोशन महतो उम्र करीब 24 वर्ष, पिता बुटन महतो पता गोसाई टोली थाना- चुटिया, जिला राँची।
  2. प्रीतम ठाकुर उम्र करीब 27 वर्ष, पिता स्व. राजेश ठाकुर पता पंचवटी चौक चुटिया, थाना चुटिया, जिला राँची।

बरामद एवं जप्त प्रदर्श

  1. चार एण्ड्राएड मोबाईल
  2. स्कूटी रजि. नं0- JH0EW-7427 एवं 510 रु0 कैश।

छापामारी दल के सदस्य

  1. लक्ष्मीकांत, पु०नि० सह थाना प्रभारी चुटिया राँची।
  2. शिशुपाल कुमार इंस्पेक्टर RPF पोस्ट, राँची।
  3. जितेन्द्र मिश्र, पु०अ०नि० चुटिया थाना, राँची।
  4. चुटिया थाना सशस्त्र बल एवं RPF थाना, रांची की टीम।

रांची// सदर सीओ को एसीबी ने घुस लेते गिरफ्तार किया घर से लाखो बरामद (पूरा पढ़े)

0

परिवादी ने भ्र०नि० ब्यूरो, राँची में लिखित आवेदन देकर सूचित किये है कि मुंशी राम, अंचलाधिकारी शहर अंचल, रॉची के विरूद्ध लगाए गए आरोप के संबंध में बताया कि परिवादी की पत्नी के नाम से खाता सं0-150 खेसरा स0-415 बी मौजा सिरम टोली चुटिया थाना नं0-210 शहर अंचल कुल रकबा 3 क‌ट्ठा 08 छटाक जमीन अपर चुटिया, सरदार गली भट्टी टोली में है। इनके द्वारा उक्त जमीन का सीमांकन कराने हेतु मापी वाद सं0-6/2023-24, दिनांक 04.06.2024 के माध्यम से चौहदी में आने वाले व्यक्तियो को अपने जमीन के कागजातो के साथ सुनवाई मे उपस्थित होने हेतु सुचित किया गया था सुनवाई के उपरान्त अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची के द्वारा पत्रांक 1135 दिनांक 31.03.2023 के माध्यम से शहर अंचल अधिकारी को उक्त जमीन का सीमांकन कराकर समस्या का समाधान करने का आदेश दिया गया था। अंचलाधिकारी शहर, रॉची के द्वारा जमीन का कागजात देखने के उपरांत परिवादी को सरकारी सीमांकन फीस जमा करने हेतु आदेशित किया गया।

परिवादी द्वारा प्रथम बार दिनांक 21.12.2023 को सरकारी सीमांकन फीस जमा किया गया, परन्तु शहर अंचल अधिकारी द्वारा सीमांकन नही कराने पर पुनः परिवादी द्वारा उसी जमीन का सीमांकन कराने हेतु दिनांक 11.06.2024 को सरकारी सीमांकन फीस जमा किया गया। इस तरह एक ही जमीन का सीमांकन कराने हेतु परिवादी द्वारा दो बार सरकारी फीस जमा किया गया। दिनांक 27.12.2024 को समय करीब 02 बजकर 20 मिनट पर श्री मुंशी राम वर्तमान अंचलाधिकारी शहर, रांची द्वारा अपने मोबाइल से परिवादी के मोबाईल पर फोन कर सिरम टोली चौक बुलाया गया और उक्त जमीन का सीमांकन कराने के एवज में राशि 37,000/- (सैतीस हजार) रूपया रिश्वत की मॉग की गई। परिवादी रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे। आवेदन का विधिवत सत्यापन के उपरान्त मुंशी राम, अंचलाधिकारी शहर अंचल, रॉची पर आरोपों को सत्य पाया एवं वादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्त्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो थाना, राँची कांड संख्या-01/2022, दिनांक-01. 01.2025, धारा 7 (a), भ्र०नि० (संशोधित) अधिनियम-2018 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त मुंशी राम, अंचलाधिकारी शहर अंचल, रॉची को भ्र०नि० ब्यूरो, राँची टीम द्वारा 37,000/- (सैतीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ आज दिनांक-02.01.2025 को अंचलाधिकारी शहर अंचल कार्यालय, राँची से गिरफ्तार किया गया एवं वर्तमान पता – पुष्पांजली अपार्टमेन्ट स्थित अभियुक्त मंशी राम के आवास का विधिवत् तलाशी ली गई। जिसमें कुल राशि 11,42000/- (ग्यारह लाख बियालिस हजार) जप्त की गई है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक,

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राँची।

तुपुदाना थाना क्षेत्र से अवैध देशी रिवाल्वर एवं चोरी का पिकअप के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार (पूरा पढ़े)

0

तुपुदाना थाना क्षेत्र से अवैध देशी रिवाल्वर एवं चोरी का पिकअप के साथ तीन अपराधी

गिरफ्तार

दिनांक 01.01.25 को वादी सुब्रतो गुहा पिता वासुदेव गुहा पता- डोरण्डा काली मंदिर रोड थाना-डोरण्डा जिला राँची के द्वारा चोरी का पिकअप रजिस्ट्रेशन नं0-JHO2Z-3063 के साथ तीन लड़को को पकड़कर थाना लाया गया। उक्त तीनो लड़को से कड़ाई से पुछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि हमलोग टोटो चलाने का काम करते है। दिनांक-29.12.24 के रात को हमलोग देशी कट्टा और एक गोली तथा मास्टर चाभी साथ लेकर गाड़ी चोरी करने के लिए इंड्रस्टिर्यिल एरिया पहुँचे तथा पिकअप वाहन को चोरी कर ले गये उनके निशानदेही अपराध स्वीकार किया गया तीनो अभियुक्तो के निशानदेही पर 1. एक देशी कट्टा एवं एक राउण्ड गोली 2. कोतवाली थाना काण्ड सं0- 353/24 में चोरी गये स्कुटी सं0-JH01BJ-2468 बरामद किया गया। इस संबंध में अलग से आर्म्स एक्ट के अंतर्गत काण्ड दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। इन लोगो के द्वारा पुर्व मे भी नग़ड़ी थाना काण्ड सं0- 234/24 दिनांक-29.12.24 धारा- 310 (2) BNS मे संलिप्त होने की बात बतायी गयी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

  1. बलवंत सिंह पिता श्यामसुंदर सिंह पता कुम्हार मोड़ थाना-सिसई जिला गुमला
  2. रौशन कुमार सिंह पिता महेन्द्र सिंह पता- ओ०टी०सी० ग्राउण्ड पिस्का मोड़ थाना- सुखदेवनगर जिला- राँची
  3. राहुल कुमार पिता राजाराम पता न्यु पुलिस केन्द्र राँची थाना- गोदा जिला- राँची

जप्त सामान का विवरण –

  1. एक पिकउप रजिस्ट्रेशन नं०- JHO2Z-3063
  2. एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस
  3. एक स्कुटी रजिस्ट्रेशन नं0-JH01BJ-2468

छापामारी दल-

तुपुदाना ओ०पी० के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल

बच्चों से मोबाइल चोरी करवाने वाले गिरोह को रांची पुलिस ने पकड़ा तीस मोबाइल बरामद (पूरा पढ़े)

0

दिनांक-01.01.2025 को मोराबादी मैदान में आयोजित खाधी एवं सरश मेला में निगरानी एवं विधि-व्यवस्था डियूटी के दौरान मेला के मुख्य द्वार के बाहर बापू बाटिका के पास कुछ लोग के द्वारा एक बालक को मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ कर रखा गया था, जिसके पैन्ट के पॉकेट से 1. एक लाईट ग्रीन कलर का Oppo कंपनी, 2. एक Poco कंपनी का काला रंग का एण्ड्रॉयड मोबाइल एवं 3. एक Hero कंपनी का की-पेड मोबाइल बरामद हुआ। उस बच्चा से पूछने पर चोरी करने की बात स्वीकार किया तथा बताया कि शिवजी महतो एवं देव कुमार, दोनों पता-बाबुपुर, थाना तीनपहाड़, जिला साहेबगंज के द्वारा साहेबगंज से गरीब बच्चों को पैसे का लोभ देकर लाता है और यहाँ पर भीख मंगवाने एवं मोबाइल चोरी करने का गिरोह चलाया जाता है। जिसमें कई बच्चों को शामील किया है और बच्चों को हेहल, बॉसटोली, राँची में किराये के मकान में रखता है। निरूद्ध बालक के निशानदेही पर सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत हेहल बांसटोली स्थित शिवजी महतों के कमरे की तलाशी लिये जाने पर एक ग्रे रंग के पीठू बैग में करीब 27 एण्ड्रॉयड मोबाइल एवं एक Hero कंपनी का की पैड मोबाइल पाया, जिसके संबंध में पुछने पर वह स्वंय एवं बच्चों द्वारा चोरी कर लाये गये मोबाइल होने की बात बताया। तत्श्पचात शिवजी महतो को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संदर्भ में लालपुर थाना कांड सं0-01/2025, दिनांक-02.01.2025, धारा-धारा-95/303(2)/317(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं धारा-76 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) संशोधन अधिनियम-2021 के तहत् प्राथमिकी की गयी है।https://youtu.be/XvkYN1IeAz4si=y48YwQJ6TxtG0t4B

बरामद मोबाइल

  1. 29 विभिन्न कंपनी का एण्ड्रॉएड मोबाइल
  2. 02 की-पैड मोबाइल

छापामारी टीम

  1. पु०नि० रूपेश कु० सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, लालपुर थाना राँची।
  2. पु०अ०नि० सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रभारी, मोरहाबादी टी०ओ०पी०
  3. पु०अ०नि० पंकज कु० शर्मा, लालपुर थाना
  4. स०अ०नि० विकास कुमार सिंह, लालपुर थाना
  5. आरक्षी 2524 धर्मेन्द्र कुमार

10.416 इरफान खान

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम-पता एवं अपराधि इतिहास :-

  1. शिवजी महतो, उम्र करीब 43 वर्ष, पे० चुन्नी राम महतो, सा०-बाबुपुर, थाना तीनपहाड़, जिला साहेबगंज (पूर्व में दो बार जेल जा चुका है।)

राँची के पंडरा में हुए लूट कांड और फायरिंग मामले में शामिल अपराधियों के घर पकड़ के लिए पुलिस(पूरा पढ़े )

0

शहर में लगाए गए वांटेड पोस्टर

राँची के पंडरा में हुए लूट कांड और फायरिंग मामले में शामिल अपराधियों के घर पकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी राँची पुलिस के हाथ कोई भी अपराधी नहीं लग पाया है।ऐसे में अब राँची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है। पुलिस के द्वारा लूट और फायरिंग मामले में शामिल एक अपराधी की तस्वीर को शहर भर में चस्पा की है। वांटेड पोस्टर में अपराधी की दो तस्वीर लगाई गई है और पुलिस के द्वारा यह अपील की गई है कि इस अपराधी किसी सूचना जो कोई भी बताया उसे 20 हजार का इनाम दिया जाएगा, साथ ही उसका नाम पता को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।