आज दिनांक- 11/01/2025 को समय करीब 10.35 बजे प्रथम ओ०डी० पदाधिकारी पु०अ०नि० चन्द्रमोहन बारला को सूचना मिली कि फिरायालाल चौक के पास आम लोगों के द्वारा एक मोबाइल चोर को पकड़कर रखा गया है, इससे वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया तथा वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना में उपलब्ध बल के साथ प्रथम ओ०डी० पु०अ०नि० चन्द्रमोहन बारला फिरायालाल चौक सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतू पहुँचे तो पाये कि वहाँ आम लोगो का भिड़ लगा हुआ पाया तथा भिड़ के बिच में एक व्यक्ति को पाया जिसे लोगो के द्वारा मोबाईल चोर बताया जा रहा था उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम बसीम अंसारी, उम्र करीब-27 वर्ष, पिता-स्व० मो० जुमन अंसारी, पता-अक्सा मस्जिद के पास न्यू आजाद नगर अमन सोसाइटी गेट नं0-01, थाना- भुली, जिला- धनबाद एवं स्थाई पता- मदीनानगर वासेपुर, थाना- बैक मोड, जिला-धनबाद बताया और उसके पास से चोरी किया तीन मोबइल को बरामद कर विधिवत जप्त कर थाना लाया गया तथा काण्ड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्तो का नाम पताः-
बसीम अंसारी, उम्र करीब-27 वर्ष, पिता-स्व० मो0 जुमन अंसारी, पता-अक्सा मस्जिद के पास न्यू आजाद नगर अमन सोसाइटी गेट नं0- 01, थाना-भुली, जिला- धनबाद एवं स्थाई पता- मदीनानगर वासेपुर, थाना- बैक मोड, जिला-धनबाद
दिनांक-09.01.25 के रात्रि को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना मिला कि विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान, सुखदेवनगर के पास ब्राउन शूगर का मुख्य सरगाना कन्हैया कुमार एवं उनके साथी ब्राउन शूगर की खरीद बिकी कर रहे है। इस सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर टीम के द्वारा विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास पहुँचकर पुलिस के द्वारा तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गये सभी लोगों का बारी-बारी से नाम पता पूछने पर अपना नाम कमशः 1. कन्हैया कुमार उम्र 23 पिता राम बाबू राय, सा०-आनंदपुरी चौक, हरमु रोड़, थाना-अरगोड़ा, जिला राँची 2. हिमांशु ठाकुर उम्र 22 वर्ष पे० सूरज ठाकुर सा०-हरमू होमगार्ड ऑफिस, थाना-अरगोड़ा, जिला राँची, 3. राकेश कुमार उम्र 19 वर्ष पिता गणेश राय, सा०-हरमु हाउसिंग कॉलोनी, थाना-अरगोड़ा, जिला राँची बताया। इसके बाद सभी लोगों का तलाशी लेने पर 1. कन्हैया कुमार के पास ब्राउन शूगर 10.46 ग्राम, 2. हिमांशु ठाकुर के पास ब्राउन शूगर 7 पुड़िया, 3. राकेश कुमार के पास 6 पुड़िया ब्राउन शूगर बरामद किया गया। इन सभी से ब्राउन शूगर खरीद बिकी करने का वैध कागजात की मॉग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद सभी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद सभी से पूछताछ करने पर बताया कि कन्हैया कुमार के द्वारा सासाराम के भाभी जी से ब्राउन शूगर लेकर राँची लाते है। इसके बाद ये दोनों एवं अन्य लड़को के माध्यम से विद्यानगर, करम चौक, हरमु मैदान, अरगोड़ा, हिनु, राँची स्टेशन के पास ब्राउन शूगर बिक्री करवाता है। कन्हैया कुमार ब्राउन शूगर ज्यादातर अपने लड़कों के माध्यम से बेचता है। राँची पुलिस कन्हैया कुमार को काफी समय से खोज रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
कन्हैया कुमार उम्र 23 पिता राम बाबू राय, सा०-आनंदपुरी चौक, हरमु रोड़, थाना-अरगोड़ा, जिला-राँची।
हिमांशु ठाकुर उम्र 22 वर्ष पे० सूरज ठाकुर सा०-हरमू होमगार्ड ऑफिस, थाना-अरगोड़ा, जिला-राँची 3. राकेश कुमार उम्र 19 वर्ष पिता गणेश राय, सा०-हरमु हाउसिंग कॉलोनी, थाना-अरगोड़ा, जिला-राँची
वर्ष 2018 में रोसपा टावर में अपराधकर्मीयों द्वारा चावल व्यवसायी नरेन्द्र सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या करते हुए तीन लाख रुपये की डकैती की घटना कारित की गई थीं, जिसके संबंध में लोअर बाजार काण्ड सं० 379/18 दिनांक 05.10.2018 धारा 394/302 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था, जिसके विचारण के दौरान काण्ड में दोषसिद्ध अभियुक्त राशिद अंसारी पिता स्व० इफ्तेखार अंसारी सा० दर्जी मोहज्जा थाना डोरण्डा जिला रॉची जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा विचारण के पश्चात् दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 10,000 हजार रूपया का जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। जिसके पश्चात् उक्त दोषसिद्ध अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची को प्राप्त सूचना के आलोक में उनके निर्देशानुसार एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा दिनांक 09.01.2025 को दोषसिद्ध फिरार अभियुक्त राशिद अंसारी की गिरफ्तारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस काण्ड के अन्य सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध करार दिया गया है, जो न्यायिक हिरासत में है।
साथ ही पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के निर्देश में पुलिस टीम के द्वारा डोरण्डा थाना काण्ड सं0 196/22 दिनांक 21.07.2022 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के फिरार अभियुक्त चिंकु देवा उर्फ समद मेराज उम्र 32 वर्ष पिता मोहम्मद अनवर आलम सा० नाई मोहल्ला युनुस चौक थाना डोरण्डा जिला रॉची कि भी गिरफ्तारी की गई है। साथ ही वर्ष 2013 में छोटू गट्टी के भाई के हत्या का आरोपित था
1-गिरफ्तार अपराधकर्मी के नाम एवं पता
लोअर बाजार काण्ड सं0 379/18 दिनांक 05.10.2018 धारा 394/302 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
राशिद अंसारी पिता स्व० इफ्तेखार अंसारी सा० दर्जी मोहज्जा थाना डोरण्डा जिला रॉची।
रांची में उग्रवादियों ने क्रशर साइट पर की मजदूर से मारपीट, वाहनों को किया आग के हवाले
रांची : रांची में बुधवार रात रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित गुंजा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। यहां उग्रवादियों ने एक क्रशर साइट पर घुसकर मजदूर के साथ मारपीट की। इसके बाद दो वाहनों में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार, 10 उग्रवादी टीपीसी संगठन से जुड़े हुए थे, जिन्होंने NEPL कंपनी के क्रशर में काम कर रहे मजदूर पर हमला किया। इसके साथ ही, एक हाइवा और एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। सभी उग्रवादी छोटे हथियारों से लैस थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले को टीपीसी उग्रवादियों ने अंजाम दिया है या इसमें किसी अन्य आपराधिक समूह का हाथ है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि असल घटनाक्रम का खुलासा हो सके।
रांची पुलिस के द्वारा बुंडू, सोनाहातु, अनगड़ा एवं दशमफॉल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे अफीम की खेती को ट्रैक्टर चला कर विनिष्ट किया गया। दिनांक 05.01.25 को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में बुंडू, सोनाहातु, अनगड़ा एवं दशमफॉल थाना प्रभारी के द्वारा
बुंडू थाना अंतर्गत 10 एकड़
सोनाहातु थाना अंतर्गत 03 एकड़
दशमफॉल थाना अंतर्गत 4 एकड़
अनगड़ा थाना अंतर्गत 4 एकड़ सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में जंगल झाड़ में लगभग 21 एकड़ लगे अफीम को ट्रैक्टर एवं पुलिस बल के द्वारा विनष्ट किया गया।
पूर्व से रिंग रोड एवं फोरलेन पर रात्रि में खड़ी भारी वाहनो से डीजल चोरी करने का एक गिरोह सक्रिय था, जिसका उद्भेदन पिछले दिनों रॉची पुलिस द्वारा किया गया तथा उस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उक्त गिरोह के अतिरिक्त कांके थाना क्षेत्र में दि०-03.01.25 की रात्रि में दो ट्रकों से डीजल चोरी की घटना घटित होने के उपरान्त इस संबंध में पिन्टु कुमार नामक व्यक्ति के आवेदन पर अज्ञात के विरूद्ध कांके थाना कांड सं0-04/25, दि0-04.01.25, धारा-331 (1)/303 (2) भा०न्या०सं० दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्त्व में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी कांके एवं कांके थाना के पुलिस पदाधिकारी व बलों को शामिल करते हुए एक विशेष अनुसंधान / छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा तकनीकी सहयोग प्राप्त करते हुए इस कांड की घटना के साथ-साथ कांके थाना में हीं डीजल चोरी की घटित घटना से संबंधित दर्ज कांके थाना कांड सं0-340/24, दि०-08.12. 24, धारा-334(1)/303 (2) भा०न्या०सं० के कुल सात (07) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अन्तर्राज्यीय गिरोह के द्वारा डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, जिसका संरक्षण रातु थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा था। उक्त गिरोह का जाल झारखण्ड, बिहार, बंगाल एवं उड़ीसा में फैला हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। जल्द हीं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-
फरमान पे० स्व० खलील सा० अजीतपुर बागवला पो० बागवाला थाना अगोता जिला बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश,
मनोज कुमार पंडित पे० स्व० लालु राम पंडित सा० बागवाला थाना अगोता जिला बुलन्दशहर उत्तर-प्रदेश,
मो० आमीर उर्फ मोनू पे० रहिमुदीन सा० इस्तेफाक नगर थाना निसाडीगेट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश,
वसीम पे० स्व० प्पु सा० श्याम नगर थाना निसाडीगेट जिला मेहर उत्तर प्रदेश,
अभिषेक पे० स्व० राज कुमार सा० बागवाला थाना अगोता जिला बुलन्दशहर उत्तर-प्रदेश,
रामगढ़ जिले के गोला में एक भीषण सड़क हादसे में 3 स्कूली बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. गुस्साये लोगों ने रामगढ़-बोकारो रोड को जाम कर दिया है.
रामगढ़ जिले में बुधवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंद दिया. इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है. दुर्घटना में मृत और घायल बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच है. झारखंड में प्रचंड ठंड की वजह से सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को आदेश जारी कर रखा है कि 8वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. बावजूद इसके छोटे बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है. इससे ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है.
दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई. एलपी ट्रक ने जैसे ही स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी, घटनास्थल पर ही 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौत हो गयी. एलपी ट्रक का चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान आलू लदे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया. बच्चों की मौत के बाद घटनास्थल चीत्कार मच गई. मृतकों के परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे हैं. घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना मिलते ही रामगढ़ की विधायक ममता देवी मौके पर पहुंच गईं हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार के आदेश के बावजूद निजी स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं. ऐसे स्कूलों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए.
आज दिनांक 07 जनवरी 2025 को वैसे 13 पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के आश्रित बच्चों को अनुकम्पा के आधार आरक्षी एवं बाल आरक्षी के पद पर योगदान कराया गया जिनकी अपने कर्तव्य के दौरान दुर्घटना या गंभीर बीमारी से या अन्य कारणों से मृत्यु हो गई थी। उक्त सभी का शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य सभी अहर्ता पूर्ण होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची द्वारा अनुशंसा पुलिस मुख्यालय भेजा गया था जिसके आलोक में पुलिस मुख्यालय द्वारा अनुमोदन/आदेश प्राप्त होने के उपरांत सभी को आरक्षी के पद पर योगदान कराया गया
दिनांक-10.12.2024 को पतरातु थाना क्षेत्र अन्तर्गत MGCPL कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे रेलवे फ्लाई ओवर ब्रीज पर अमन श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा फायरिंग करायी गयी थी। उक्त घटना के अनुसंधान के क्रम में दिनांक-05.01.2025 को श्री अजय कुमार, (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पतरातु थाना क्षेत्र अन्तर्गत ऐलेक्सा रिसोर्ट, तालाटांड में MGCPL कंपनी के प्रतिनिधि के साथ अमन श्रीवास्तव गिरोह के सदस्य मीटिंग करने वाले है।
उक्त प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू श्री पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को सादे लिवास में ऐलेक्सा रिसोर्ट कैंपस तालाटांड में तैनात किया गया। तैनात पुलिस पदाधिकारी के द्वारा संदेह के आधार पर दो लोगों के पास जाकर पूछताछ किया गया, तो वे अपना नाम पता छुपाने लगे तथा वहाँ से चलाकी से भागने का प्रयास किये। जिसे तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा पकड़ा गया तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम पता क्रमशः 1. दीपक कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष पिता-स्व० विजय शंकर राव सा०-स्टीम कॉलोनी, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़ वर्तमान पता सा० रोचाप, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़ तथा 2. शहादत अंसारी, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता नुरहसन अंसारी, सा०-रोचाप, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़ बताया गया। दोनों लोगों की तलासी लेने पर इनके पास से 09 mm का लोडेड देशी पिस्टल भी बरामद हुआ है। आगे इन लोगों के द्वारा बताया गया कि उक्त मीटिंग की प्लानिंग होटवार जेल में बंद अमन श्रीवास्तव गिरोह के 1. रियाज अंसारी, पे०-नुरहसन अंसारी, सा०-रोचाप, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़, 2. अमन श्रीवास्तव, पे०-स्व० सुशील श्रीवास्तव, पता-नामालुम 3. शिव शर्मा, पिता एवं पता नामालूम. 4. रतन सिंह पे० जर्नादन सिंह (सभी होटवार जेल रॉची मे बंदी) के द्वारा तैयार किया गया था। इन लोगो को मीटिंग कर लेवी की राशि तय करना था। उक्त मीटिंग को अंजाम देने के लिए ऐलेक्सा रिसोर्ट के बाहर 03 लोग रेकी कर रहे थे। जिसमे से 01 व्यक्ति 1. एहसान अंसारी, पिता-स्व० गुलामनवी, सा०-रोचाप, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया। इस संबंध मे पतरातु थाना कांड संख्या
02/2025 दिनांक-06. 01.2025 धारा-111(2)(b)/111(4)/61 BNS & 25(6)/26/35 Arms Act. दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पताः-
दीपक कुमार उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व० विजय शंकर राव सा० स्टीम कॉलोनी, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़