Google search engine
HomeBlogसुखदेवनगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में नशीले दवा बरामद एक महिला...

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में नशीले दवा बरामद एक महिला और पुरुष गिरफ्तार (पूरा पढ़े)

दिनांक 14.05.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि -सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित लोहरा उराँव के घर पर अवैध रूप से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली औषधियों का भंडारण एवं व्यापार किया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण मे एव पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित लोहरा उराँव के घर के पास पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में व्यक्ति जिसका नाम रणधीर वर्मा उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० नरेस वर्मा पता मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को पकड़ा गया। पकडाये गये व्यक्ति रणधीर वर्मा को साथ लेकर लोहरा उराँव के किराये के मकान में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में 1) ONEREX Cough Syrup 100 ml का कुल 210 बोतल, 2) Nitrosun 10 tablet की 09 पैकेट 3) RIDDOF injection 1100 पीस, 4) रणधीर वर्मा के पैन्ट का पॉकेट से 500 का 10 नोट:- 5000/-रुपया, 200 का 02 नोटः- 400/- रुपया, 100 का 07 नोटः 700/- रुपया, 50 का 10 नोटः 500/- रुपया, 20 का 5 नोटः- 100 रुपया, कुलः- 6720/- रुपया, 5) यामाहा मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या:- JH01BL 86666) आसमानी रंग का रेडमी कपनी का मोबाईल को विधिवत बरामद कर जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। जप्त किये गये नशीली दवा एवं पकडाये गये व्यक्ति रणधीर वर्मा को थाना लाया गया जहाँ विधिवत औषधि निरीक्षक, राँची से कांड मे जप्त प्रदर्श का जाँच कराया गया। औषधि निरीक्षक, राँची – VI के द्वारा दिये गये जाच प्रतिवेदन के आधार पर प्रतिबंधित नशीली दवा के सचय करने तथा बिना अनुज्ञप्ति के बेचने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त 1. रणधीर वर्मा उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० नरेस वर्मा पता मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा रणधीर वर्मा के निशानदेही पर उसकी पत्नी सुमन देवी, उम्र करीब 28 वर्ष, पति रणधीर वर्मा, सा०- मधुकम गहुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची की सलिप्तता बतलायी गयी जिसके आधार पर सुमन देवी को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है। तत्पश्चात उपरोक्त पकडाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना कांड सख्याः- 250/25, दिनांक 14.05.2025, धाराः 27 (b) (ii) औषधि एवं अंगराज अधिनियम 1940 एव नियमावली 1945 की धारा 18 (c) तथा 21 (C)/22(C) NDPS Act के काड के प्राथमिकी अभियुक्त 1. रणधीर वर्मा उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० नरेस वर्मा पता मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची एव 2. सुमन देवी, उम्र करीब 28 वर्ष, पति रणधीर वर्मा, सा०-मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के विरुद्ध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-1. रणधीर वर्मा उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० नरेस वर्मा पता मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची 2. सुमन देवी, उम्र करीब 28 वर्ष, पति रणधीर वर्मा, सा०- मधुकम महुआ टोली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची काड में बरामद सामानों की सूची 1) ONEREX Cough Syrup 100 ml का कुल 210 बोतल, 2) Nitrosun 10 tablet की 09 पैकेट 3) RIDDOF injection 1100 पीस, 4) कुल:- 6720/- रुपया, 5) यामाहा मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्याः- JH01BL 8666 6) आसमानी रंग का रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन

RELATED ARTICLES

Most Popular