दिनांक-11/10/2026 को गूप्त सूचना प्राप्त हुई कि धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सी०एन०जी० पेट्रोल पम्प के नजदीक स्मार्ट सिटी के पास सोनु तिवारी एवं संदीप उर्फ मामा के द्वारा ब्राउन सुगर की खरीद बिको की जा रही है, उक्त प्राप्त सूचना को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची को दिया गया। जिसके पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रॉची के निर्देशानुसार प्राप्त सूचना का सत्यापन एंव आवश्यक कारवाई हेत् वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सी०एन०जी० पेट्रोल पम्प के नजदीक स्मार्ट सिटी के पास से संदिग्ध हालत में खड़े 5-6 लड़के जो पुलिस को देखकर भागने लगे, भागने के कम में 04 लड़को को छापामारी दल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। पकडाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिये जाने पर 4000 पुड़िया ब्राउन सुगर, जिसका कुल वजन 338.96, मोबाइल-04 अदद, मोटरसाईकिल-02, स्कुटी-01 एवं नकद 9100/- रुपय बरामद हुआ। जिस संदर्भ में धुर्वा थाना कांड सं0-271/2026, दि0-11/10/2026, धाराः-21 (b)/21(c)/22(b)/22(C)/29 N.D.P.S Act. के अन्र्तगत कांड दर्ज किया गया है। रांची पुलिस के द्वारा बरामद मादक पदार्थ का स्पलाई चेन का पता लगाया जा रहा है।
बरामद सामानः-
(1) 4000 पुड़िया ब्राउन सुगर, जिसका कुल वजन 338.96 ग्राम।
(2) मोबाइल-04 पीस।
(3)-9100/- रूपया नगद
(4) मोटरसाईकिल-02,
(4) स्कुटी-01।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- अभिषेक तिवारी पे० अरुण तिवारी वर्तमान पता एकता नगर थाना जगरनाथपुर जिला रांची स्थायी पता ग्रामरू अरुवां थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान (बिहार)।
2- शुभम कुमार उर्फ राजा पे० स्व० सतेन्द्र तिवारी वर्तमान पता एकता नगर थाना जगरनाथपुर जिला रांची स्थायी पता ग्राम- अरुवां थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान (बिहार)।
3-अंकित तिवारी पे० देवनाथ तिवारी वर्तमान पता एकता नगर थाना जगरनाथपुर जिला रांची स्थायी पता ग्रामरू अरुवां थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान (बिहार)।
4-रितिक राज उम्र विभु पे० संतोष कुमार पता सा० सिठियो रोड पटेल कालोनी थाना धुर्वा जिला रांची ।
अंकित तिवारी का अपराधिक इतिहासः-
1- तिलया थाना काण्ड सं0- 124/21 धारा 328/379 भा०द०वि० ।
2- डोरण्डा थाना काण्ड सं0-122/21, धारा-406/420/379/284 भा०द०वि० ।
3-पुन्दाग ओ०पी० काण्ड सं0-300/23, धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी का नामः-
- श्री नीरज कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया।
- श्री अनिल कुमार तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी धुर्वा।
- पु०अ०नि०, लव कुमार, धुर्वा थाना।
- पु०अ०नि० चन्द्रशेखर कुमार सिंह, धुर्वा थाना।
- पु०अ०नि० सिद्धांत कुमार, ओ०पी० प्रभारी तुपुदाना।



