मवेशी चोरी के संगठित गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी
नामकुम थाना कांड संख्या-282/26, दिनांक-07.10.2026, धारा-111(2) (b)/111(3)/111(4)/303(2) Bns & 11(1)(b)/11(1)(d)/11(1)(e) Tne Prevention of Cruelty to Animal Act-196 & 12(1)/12(2)/12(3) Jharkhand Bovine Anilmal Prohibition Slaughter-2005
दिनांक 07.10.26 को इरशाद कुरैशी ग्राम कुरैशी मुहल्ला कांटाटोली के द्वारा नामकुम थाना में एक आवेदन दिया गया कि सामलौंग पुरानी लोवाडीह से इनकी गाय एवं बछडा को एक्स०यू०भी० गाडी सं०-JH01BN-7798 में लोड कर चोरी कर अवैध तरीके से बुचड खाना में गोकशी करने की नियत से ले जाया गया है। उक्त घटना के संदर्भ में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक, महोदय, ग्रामीण,राँची के निर्देशन में एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-प्रथम, राँची के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर इस कांड में शामिल १. मो० शहनवाज उर्फ सन्नी, उम्र 27 वर्ष, पिता मो० बदरुद्दीन, पता कर्बला टैंक रोड, थाना लोअरबाजार, 2. अमन कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, पिता किरोज कुरैशी, पता कर्बलाटैक रोड, इमारत सरिया कोमटोली, थाना लोअरबाजर, 3. सैफ. उम्र 29 वर्ष, पिता मो० हुसैन, सत्ता पत्थल कुदवा मिल्लत कॉलोनी, थाना लोअरबाजार, 4 अलताफ कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, पिता फिरोज कुरैशी, पता कर्बलाटैंक रोड, इमारत सरिया डोमटोली, थाना लोअरबाजार, 5. शोयेब अहमद, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० शब्बीर अहमद, पता पहाड़ी टोला शहीद चौक, थाना सुरखदेवनगर, 6. फिरोज कुरैशी उर्फ कुकु, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व० आरिफ कुरैशी, पता कर्बलाटैंक रोड, इमारत सरिया डोमटोली, धाना लोअरबाजार, सभी जिला राँची को गिरफ्तार किया गया एवं इनलोगो के पास से चोरी में उपयोग किये जाने वाला एक्स०यू०भी० गाडी सं०-JH01BN-7798, बुलेट वाहन संख्या-JH01CW-1008 प्लसर मोटरसाईकिल संख्या-JH01FS-6583 स्कूटी संख्या-JH01DC-0524 को बरामद कर जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा इस घटना को अंजाम देने में अपनी-अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। अभियुक्तों से पुछताछ करने पर इनके द्वारा बतलाया गया कि हमलोग एक गिरोह बनाकर गाय एवं गाय का बछडा को चोरी कर अवैध तरीके से बुचड खाना में काट कर गोमांश बेचने का काम करते है। इसी बीच दिनांक-07.10.26 को पुरानी लोवाडीह चौक के पास से हमलोग गाय एवं बछड़ा को चोरी किये थे। चोरी किया हुआ चार गोवंशीय पशु (एक गाय तीन बाछी) को बरामद किया गया है। अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार किये गये अभ्युिक्तों का नाम एवं पता
- मो० शहनवाज उर्फ सन्नी, उम्र 27 वर्ष, पिता मो० बदरूद्दीन, पता कर्बला टैंक रोड, थाना लोअरबाजार,
- अमन कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, पिता फिरोज कुरैशी, पता कर्बलाटैंक रोड, इमारत सरिया डोमटोली, थाना लोअरबाजर,
- सैफ, उम्र 29 वर्ष, पिता मो० हुसैन, पता पत्थल कुदवा मिल्लत कॉलोनी, थाना लोअरबाजार, (पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है)
- अलताफ कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, पिता फिरोज कुरैशी, पता कर्बलाटैंक रोड, इमारत सरिया डोमटोली, थाना लोअरबाजार,
- शोयेब अहमद, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० शब्बीर अहमद, पता पहाड़ी टोला शहीद चौक, थाना सुरखदेवनगर,
- फिरोज कुरैशी उर्फ कुकु, उम्र 50 वर्ष, पिता स्व० आरिफ कुरैशी, पता कर्बलाटैंक रोड, इमारत सरिया डोमटोली, थाना लोअरबाजार, सभी जिला राँची (पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है
जप्त समानों की विवरणीः-
- चार गोवंशीय पशु (एक गाय तीन बाछी)
- एक एक्स०यू०मी० गाडी सं०-JH01BN-7798,
- एक बुलेट वाहन संख्या-JH01CW-1008
- एक प्लसर मोटरसाईकिल संख्या-JH01FS-6583
- एक स्कूटी संख्या-JH01DC-0524
छापामारी में दल-
- श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मु०-प्रथम, राँची।
- रामनारायण सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम थाना, राँची।
- शशि रंजन, पु०अ०नि०, नामकुम थाना, राँची।
- जयदेव कुमार सराक, पु०अ०नि० नामकुम थाना, राँची
। 5. उज्जवल कुमार सिंह, स०अ०नि० नामकुम थाना, राँची।
- तारकेश्वर प्रसाद केशरी, स०अ०नि० नामकुम थाना, राँची।
- सोनु कुमार दास. पु०अ०नि० नामकुम थाना, राँची।
- सशस्त्र बल, नामकुम थाना, राँची।



