खरसीदाग ओ०पी० क्षेत्र में ब्राउन सुगर की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं ब्राउन सुगर बरामद
घटना का सारांश:-
आज दिनांक 06.04.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को आसूचना प्राप्त हुई कि खरसीदाग ओ०पी अन्र्तगत एक प्लसर मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर अपने साथ प्रतिबंधित मादक पदार्थ के रूप में नशीली ड्रग्स लेकर तुपुदाना के तरफ से रिंग रोड होते हुए खरसीदाग की ओर आ रहे है। उक्त आसूचना की महत्ता एवं गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में भुसुर चौक के पास चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के क्रम में देखा गया कि तुपुदाना की ओर से एक काला रंग का प्लसर मोटसाईकिल जिसपर दो व्यक्ति सवार थे जो काफी तेजी से मोटरसाईकिल चलीकर भुसुर चौक की तरफ आ रहे थे, जिसे छापामारी दल के द्वारा रूकने का ईशारा करने पर मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर अपनी मोटरसाईकिल घुमा कर तुन्जु की ओर भागने लगे, जिसे छापामारी दल के द्वारा खदेड़ कर गेल गोदाम के पास पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम पता 1. मिपी सिंह मुण्डा, उम्र 32 वर्ष, पिता मादल सिंह मुण्डा, पता+ग्राम-उकमा, पो-नवाहातु, थाना-कोटशीला, जिला-पुरुलिया (बंगाल) 2. गरूपदो सिंह मुण्डा, उम्र-20 वर्ष, पिता-खुदु सिंह मुण्डा, पता ग्राम-कुची, पो०-कुरदा, थाना-बागमुण्डी, जिला-पुरुलिया (बंगाल) बताया, जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर मादक पदार्थ-75 पुड़िया, दो मोबाईल फोन 2200/- रूपये एवं एक काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया गया। बरामद किये गये मादक पदार्थ के संबंध वैध कागजात की मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तथा बरामद रूपया के संबंध में ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त रकम होना बतलाया गया। तत्पश्चात् उक्त बरामद सामान को विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अग्रतर पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उसके द्वारा अत्यधिक मुनाफा कमाने की उद्देश्य से ब्राउन सुगर खरीद-बिक्री के कारोबार पुरूलिया (पश्चिम बंगाल) से लेकर रांची में बेचता है और संगठित गिरोह बनाकर अवैध करोबार करते है। उक्त संपूर्ण घटना के संबंध में पु०अ०नि०-सह-ओ०पी० प्रभारी, खरसीदाग के स्वकथन के आधार पर नामकुम थाना (खरसीदागं ओ०पी०) कांड संख्या-84/26 दिनांक-06.04.26, धारा-111(2) (b) / BNS एवं धारा-21(b)/22/29 NDPS Act. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। इस गिरोह में शामिल व चिन्हित व्यक्तियों के विरूद्ध सघन छापामारी की जा रही है तथा गिरफ्तार अपराधियों के अपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है।
गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-
- भिपी सिंह मुण्डा, उम्र 32 वर्ष, पिता मादल सिंह मुण्डा, पता+ग्राम-उकमा, पो-नवाहातु, थाना-कोटशीला, जिला-पुरुलिया (बंगाल)
- गरूपदो सिंह मुण्डा, उम्र 20 वर्ष, पिता-खुदु सिंह मुण्डा, पता ग्राम-कुची, पो०-कुरदा, थाना-बागमुण्डी, जिला-पुरूलिया (बंगाल)
3.बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः- - ब्राउन सुगर-75 पुड़िया (करीब 6.50 ग्राम)
- Android मोबाईल फोन-02
- एक काला रंग का प्लसर मोटरसाईकिल (एन-160) पंजनीय नं0-JH01GB3883,
- नकद 2200/- रूपया
छापामारी दल के सदस्यः-
- श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची.
- श्री मनीष कुमार, पु०अ०नि०-सह-ओ०पी० प्रभारी, खरसीदाग, रांची,
- स०अ०नि०, बिन्दु भूषण, खरसीदाग ओ०पी०.
- अंगरक्षक एवं सशस्त्र बल, खरसीदाग ओ०पी०, सभी जिला-राँची।



