Google search engine
HomeBlogक्रेशर प्लांट में एक पोकलेन मशीन एवं हाईवा को जलाने वाले अभियुक्त...

क्रेशर प्लांट में एक पोकलेन मशीन एवं हाईवा को जलाने वाले अभियुक्त शंकर कुमार महतो पुलिस गिरफ्त में (पूरा देखे )

प्रसंगः ओरमांझी थाना कांड सं0-06/25, दिनांक-09.01.25, धारा-191(2)/191(3)/190/115(2)/109/326 (एफ)/111(2)/111(3)/111(4)/111(5)/111(6)/61 (2) बी०एन०एस० 2023, 27 शस्त्र अधि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट विवरणीः-दिनांक-27.01.2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम गुंजा स्थित क्रेशर प्लांट में एक पोकलेन मशीन एवं हाईवा को जलाने वाले अभियुक्त शंकर कुमार महतो को हजारीबाग में घुमते हुए देखा गया है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँधी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक-27.01.2025 को हजारीबाग से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि पकड़ाये व्यक्ति उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी० का एरिया कमाण्डर संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरि उर्फ संजीत दास उर्फ विकान्त जी का सहयोगी शंकर कुमार महतो, पिता जयवीर महतो, सा० सुमु धवैया, थाना बुढ़मु, जिला राँची है। पूछताछ के क्रम में अप्राथमिकी अभियुक्त शंकर कुमार महतो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में ओरमांझी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुंजा स्थित एन०ईपी०एल० क्रेशर प्लांट में एक पोकलेन मशीन एवं हाईवा को जलाने एवं उपस्थित कर्मचारी को मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया गया है। इनके निशानदेही के आधार पर घटना कारित करने में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। शंकर कुमार महतो पूर्व में भी ग्राम डमरू, थाना केरेडारी में रंगदारी मांगने एवं फायरिंग करने के आरोप में जेल जा चुका है। इनकी संलिप्तता ओरमांझी थाना कांड सं0-16/25, दिनांक 23.01.25, धारा 415/111(2)/111(3)/111 (4)/111 (5)/111 (6) भा०न्या०सं० एवं 25(1-B)A/26(1)/35 Arms Act, 25(6)/25(7) Arms Ammedment Act and 17 CLA Act में भी पायी गयी है। कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-शंकर कुमार महतो, पिता जयवीर महतो, सा० सुमु धवैया, थाना बुढ़मू, जिला राँची गिरफ्तार शंकर कुमार महतो का अपराधिक इतिहासः-1. केरेडारी (हजारीबाग) थाना कांड सं0-61/23, दिनांक-26.03.2023, धारा-307/353/414 / 34 भा०द०वि०, 27 शस्त्र अधि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट 2. ओरमांझी थाना कांड सं0-16/25, दिनांक 23.01.25, धारा 415/111(2)/111(3)/111(4)/111(5)/111(6) भा०न्या०सं० एवं 25 (1-B)A/26(1)/35 Arms Act, 25(6)/25(7) Arms Ammedment Act and 17 CLA Act बरामद सामानों की विवरणीः-1. घटना कारित करने में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल न०-JH 02AX-5427 2. एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल 3. एक एयरटेल कम्पनी का सीम 4. टी०एस०पी०सी० का पर्चा छापामारी दल में शामिल 1. श्री अनुज उरॉव, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, रॉची 2. पु०नि० अनिल कुमार तिवारी, थाना प्रभारी ओरमांझी, राँची 3. पु०अ०नि० सतीश कुमार, ओरमॉझी थाना, रॉची 4. पु०अ०नि० नितीश कुमार, ओरमांझी थाना, राँची 5. पु०अ०नि० सतीश कुमार (2), ओरमॉझी थाना, राँची 6. आरक्षी रघुवंश यादव एवं आरक्षी सुरेश कुमार एवं अन्य साशस्त्र बल

RELATED ARTICLES

Most Popular