Google search engine
HomeBlogप्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी०के उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार (पूरा देखे)

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी०के उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार (पूरा देखे)

प्रसंगः ओरमांझी थाना कांड सं0-16/25, दिनांक 23.01.25, धारा 415/111(2)/111(3)/111(4)/111(5)/ 111 (6) भा०न्या०सं० एवं 25 (1-B)A/26 (1)/35 Arms Act, 25(6)/25(7) Arms Ammedment Act and 17

विवरणीः- दिनांक-23.01.2024 को पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी० के 03-04 उग्रवादी दो पहिया वाहन से गुंजा स्थित केशर प्लांट के आस-पास किसी घटना को अंजाम देने हेतु घुम रहे हैं।

उक्त घटना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक-23.01.2025 को छापामारी कर गुंजा स्थित केशर प्लांट में घटना कारित करने हेतु रेकी करने आये अपराधियों में से एक अपराधी को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति टी०एस०पी०सी० का एरिया कामाण्डर विकान्त जी है, जिसका असली नाम संजीत गिरी उर्फ सजीत दास है। यह पूर्व में एन०एस०पी०एम० संगठित अपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है एवं पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। पकड़ाये उक्त अपराधी से इस कांड में शामिल लोगों के बारे में पता चला एवं इस कांड तथा राँची-रामगढ़ के व्यवसायी, जमीन कारोबारी, ईट्टा भट्टा कारोबारी एवं कशर संचालकों से वाट्सएप के माध्यम से रंगरदारी मांग चुका है। पकड़ाये अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल एवं कारतुस, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, घटना में एवं रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाईल सीम एवं राउटर की बरामदगी हुई है। पूछताछ में यह बात भी प्रकाश में आया है कि टी०एस०पी०सी० के अन्य अपराधी रंगदारी मांगने के लिए राउटर, जंगी एप, वाट्सएप एवं अन्य सोशल साईट का प्रयोग करते हैं। इस सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। पूछताछ के क्रम में संगठन से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिस सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार संजीत कुमार ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में ओरमांझी थाना कांड सं0-06/25, दिनांक-08.01.25 को ओरमांझी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुंजा में स्थित एन०ई०पी०एल० कशर प्लांट में अपने सहयोगियों साथ मिलकर एक पोकलेन मशीन एवं एक हाईवा मशीन जलाने एवं उपस्थित कर्मचारियों को मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरी उर्फ संजीत दास उर्फ विक्रान्त जी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी० के पर्चा बनाने वाले व्यक्ति मनी कुमार, पे० तुलू महतो, सा० बसरिया, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबग को गिरफ्तार किया गया तथा मनी कुमार के पास से उग्रवादी संगठन का पर्चा बनने प्रयुक्त डेल कम्पनी का लैपटोप एवं एक ओपो कम्पनी का मोबाईल बरामद किया गया है। गिरफ्तार संजीत कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि राउटर के माध्यम से नेट लेकर ओरमांझी, पिठौरिया, काँके थाना क्षेत्र एवं रामगढ़ जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यवसायियों/ठेकेदारों को फोन करके पैसे की मांग करते थे। पुलिस द्वारा व्यवसायियों/ठेकेदारों से फोन करके पैसे की मांग करने में प्रयुक्त मोबाईल एवं राउटर को बरामद किया गया है। उक्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी से राँची एवं रामगढ़ जिला कई कांडों का उद्भदन हुआ है।

बरामद सामान का विवरण

  1. एक देशी पिस्टल
  2. एक मैगजीन
  3. 04 (चार) जिन्दा कारतुस, जिसके पेंदे पर के०एफ० लिखा हुआ
  4. एक रियल-मी कम्पनी का आसमानी रंग का एंड्रायड मोबाईल
  5. एक भीभो कम्पनी का काला रंग का एंड्रायड मोबाईल एक UR कम्पनी का काला रंग की पैड मोबाईल 07. एक काला रंग का रिलाएंस कम्पनी का Wi Fl pod 08. एयरटेलल कम्पनी का सीम न0 08241D8991000922424515218U 09. जियो सिम 89918560400921211232 10. Airtel SIM 1024ID8991000922433815674U 11. सीम 89910273416128517994 12. BSNL सीम 8991757094221873144 13. एक काला रंग का बैग 14. एक Top ten star का कॉपी 15. एक टी०भी०एस० कम्पनी का काला रंग का स्कूटी जिसपर रजिस्ट्रेशन न० जे0एच011ए0आर0 2415 अंकित 16. एक डेल कम्पनी का लैपटोप 17. एक काल रंग का ओपो कम्पनी का मोबाईल गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पताः-1. संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरी उर्फ संजीत दास उर्फ विक्रन्त जी, पे० किशोर दास, सा० चकचुको, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग 2. मनी कुमार, पे० तुलू महतो, सा० बसरिया, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबग संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरी उर्फ संजीत दास उर्फ विक्रन्त जी का अपराधिक इतिहासः-1. केरेडारी थाना कांड सं0-45/13, दिनांक 23.05.13, धारा 304 (बी) / 34 भा०द०वि० 2. केरेडारी थाना कांड सं0-118/21, धारा 147/148/149/302/302/34 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट छापामारी दल में शामिल 1. श्री अनुज उरॉव, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, रॉची 2. पु०नि० अनिल कुमार तिवारी, थाना प्रभारी ओरमांझी, रॉची 3. पु०अ०नि० नितिश कुमार, ओरमॉझी थाना, रॉची 4. पु०अ०नि० सतीश कुमार, ओरमॉझी थाना, रॉची 5. आरक्षी रघुवंश यादव एवं आरक्षी हरि साव एवं अन्य साशस्त्र बल
RELATED ARTICLES

Most Popular