Google search engine
HomeBlogहिन्दपीढ़ी की दो लड़किया जो रहस्यम तरीक़े से गायब थी पुलिस ने...

हिन्दपीढ़ी की दो लड़किया जो रहस्यम तरीक़े से गायब थी पुलिस ने उन्हें कर्नाटक से बरामद किया इनको मदद करने वाले पाँच युवक हिरासत में (पूरा देखे)

दिनांक-11.01.2025 को हिन्दपीढ़ी की दो लड़कियाँ घर से आधार कार्ड सुधारने के लिये मंगल टावर कांटाटोली निकली थी। इसके बाद करीब 1:30 बजे लड़की के द्वारा अपने पिताजी को कॉल करके बतायी कि कुछ लोग उनके साथ लूटपाट कर रहे हैं और इसके बाद उनका मोबाईल स्वीच ऑफ हो गया था। इस पर उसके परिवार वालों के द्वारा अपहरण की आर्षका जताते हुए हिन्दपीढ़ी थाना में कांड दर्ज कराया गया था। इस घटना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस पर टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर जाँच किया जाने लगा, तब पता चला कि दोनों लड़कियाँ मंगल टावर के पास से एक अल्टो कार में एक लड़का के साथ बूटी मोड़, ओरमांझी, सिकीदीरी होते हुए चितारपुर गयी और वहाँ से कोडरमा, वाराणासी होते हुए ट्रेन से कर्नाटक गयी। इसके बाद पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची द्वारा कर्नाटक के ए०डी०जी० एवं पुलिस अधीक्षक, कोप्पल से सहयोग का अनुरोध किया गया। उनके सक्रिय सहयोग से अपहृत दोनो लड़कियों को बरामद किया एवं मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी को हवाई मार्ग के द्वारा राँची लाया गया। इसके बाद सभी से पूछताछ करने पर बताया कि ये सभी लोग पूर्व परीचित है और बड़ी बहन रहनुमा परवीन और बरामद लड़का मो० इस्माईल पिता जहाँगीर पाषा, पता रायचूर, कर्नाटक के बीच प्रेम प्रसंग का संबंध है। दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। इसी कारण से घर से भाग गये थे और अपनी छोटी बहन दोनों को सहयोग करने के लिए ये साथ में भाग गयी थी। इन दोनों लड़कियों से पुछ-ताछ करने पर वे स्पष्ट कुछ भी नहीं बता पा रही है लेकिन ये स्वीकार की है कि दोनों को ये लड़के के बहकावे में घर से निकल गयी थी। इस कांड में अग्रतर अनुसंधान में दोनों बहनों को घर से भागाने में कुछ और लोग भी सहयोग किये थे। उनको भी गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस के गहन अनुसंधान में उजागर हुआ कि लड़कियों को लेकर मुख्य अभियुक्त मो० इस्माईल का पुलिस के द्वारा लोकेसन ट्रेस न हो इसलिए फोन एवं सीम को तोड़कर फेक दिया गया था तथा नए मोबाईल में बिना सीम डाले रेलवे स्टेशन एवं सहयोगियों के द्वारा उपलब्ध कराये गये वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते थे। पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के अनुरोध पर रॉची पुलिस तथा आर.पी.एफ. की टीम ने बनारस (उ०प्र०), नागपुर (महाराष्ट्र), पुणे, हुवली (कर्नाटक) के रेलवे स्टेशन तथा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस, हुवली एक्सप्रेस, कमायणी एक्सप्रेस, मण्डपम एक्सप्रेस, गंगावती ट्रेन को सर्च किया गया। रॉची पुलिस की टीम ने अनुसंधान एवं उद्भेदन में जबरदस्त दक्षता, तकनिकी कौशल एवं मेहनत का प्रदर्शन किया। पुरी टीम उच्च कोटि के पुरस्कार की हकदार है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पताः- 1. मो० इस्माईल उम्र 24 वर्ष, पे० जहागीर पाषा, सा०- रायचूर कर्नाटक। 2. जुनैद आलम उम्र 20 वर्ष पे०- महबूब आलम, सा०- स्टार जिम के पास बड़ी मस्जिद रोड हिन्दपीढ़ी, थाना- हिन्दपीढ़ी, जिला-राँची। 3. मजहर आलम उर्फ हड़बड़ उम्र 25 वर्ष पे०- नासिर आलम, स०- बर टोला जमा मस्जिद के पास चितरपुर, थाना- रजराप्पा, जिला- रामगढ़।

  1. इमरान खान उम्र 20 वर्ष पे० वाहिद अली खॉन, सा० चिचेरिया, थाना-नगर उटारी, जिला- गढ़वा ।
  2. कासिद फिरोज उम्र 25 वर्ष पे०- मो० फिरोज, पता-नाला रोड गली नं0- 07 हिन्दपीढी।

बरामद सामानों की सूची :-

  1. अल्टो के-10 JH24M-7559
  2. स्कूटी होण्डा डियो JH01F-4312
  3. पाँच मोबाईल
  1. जाली तथा ओरजिनल आधार कार्ड।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

  1. श्री प्रकाष सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची।
  2. श्री के०बी० रमन पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची।
  3. श्री दुसरू बानसिंह परि० पुलिस उपाधीक्षक ।
  4. श्री प्रभात कुमार बेक परि० पुलिस उपाधीक्षक ।
  5. आदिकांत महतो पु०नि० सह थाना प्रभारी, कोतवाली, राँची।
  6. सुनील कुषवाहा पु०नि० सह थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी।
  7. दयानंद कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी, लोअर बाजार।
  8. पु०अ०नि० महेष मुण्डा, थाना प्रभारी, एस०सी० / एस०टी० थाना, राँची।
  9. पु०अ०नि० कृष्णा तिवारी, ओ०पी० प्रभारी, पुन्दाग ओ०पी०।
  10. पु०अ०नि० प्रेम हाँसदा एस० सी०/एस०टी० थाना, राँची।
  11. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार डेलीमार्केट थाना।
  12. पु०अ०नि० सचिन मिश्रा, हिन्दपीढ़ी थाना।
  13. पु०अ०नि० आनंद गुप्ता, हिन्दपीढ़ी थाना।
  14. पु०अ०नि० नागेष्वर साव, कोतवाली थाना।
  15. पु०अ०नि० शंकर टोप्पो, पण्डरा ओ०पी० ।
  16. पु०अ०नि० रेणुका टुडू, थाना प्रभारी, महिला थाना।
  17. पु०अ०नि० सीमा कुमारी लालपुर थाना।
  18. स०अ०नि० शाह फैसल प्रभारी तकनीकी शाखा।
  19. आ०/ प्रवेष कुमार पासवान तकनीकी शाखा।
  20. आ० / अजमत अंसारी तकनीकी शाखा।
  21. आ० सुभाष कुमार तकनीकी शाखा।
RELATED ARTICLES

Most Popular