शाम में रातू थाना अंतर्गत बरजपुर में बब्बन प्रसाद उम्र 42 बर्ष पिता सुखदेव महतो ग्राम बरजपुर जो माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड राँची में अधिवक्ता हैं,को घर लौटने के क्रम में घर से कुछ दूर पहले बाइक सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने पीछे से गोली मार कर जख्मी कर दिया। ज़ख़्मी अधिवक्ता का प्रभावी ईलाज़ रिम्स,रांची में चल रहा है जहाँ उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।