Google search engine
HomeBlogहर्षोल्लास एवं ढोल नगाड़े , गाजे बाजे के साथ निकला पहाड़ी बाबा...

हर्षोल्लास एवं ढोल नगाड़े , गाजे बाजे के साथ निकला पहाड़ी बाबा का तिलक

आज दिनांक 03-02-2025 दिन सोमवार को वसंत पंचमी के शुभ दिन में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर एवं हिमालय परिवार के द्वारा आर्यपुरी पंच शिव मंदिर रातू रोड से ढोल-नगाड़े , गाजे बाजे के साथ सैकड़ो महिला -पुरूष शिव भक्त झूमते गाते , हाथों में फल मिठाई की टोकरी के साथ पैदल शोभायात्रा निकाला गया , शोभायात्रा पूर्व पूरे सामग्रियों का विधिवत पूजा किया गया एवं आरती के पश्चात सभी भक्तगण झूमते हुए पहाडी मंदिर पहुँचे जहाँ श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा पुजारी कबीर दास बाबा , पिंटू बाबा , मनोज बाबा , राधाकृष्ण पाठक , दीपक लाल , दयानन्द शर्मा , राजेश साहू के द्वारा सभी का पुष्प वर्षा एवं अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया गया उसके बाद सभी लोग पहाडी बाबा के पास पहुँचे जहाँ पूरे सनातन विधि विधान से पहाडी बाबा का तिलक चढ़ाया गया एवं पूजा किया गया । प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि देवघर की तर्ज पर पूरे विधि विधान से सनातनी परम्परा अनुसार पहाड़ी बाबा का तिलक , हल्दी , मेहंदी , आरती और विवाह संपन्न किया जाएगा। पहाडी मंदिर विकाश समिति के द्वारा आज सुबह से ही भंडारा का आयोजन किया गया था जिसमे हजारों भक्तगण ने प्रसाद ग्रहण किया । सुबह उपायुक्त राँची ने पहाडी बाबा पर जलाभिषेक किये एवं मंदिर के कार्यो का जायजा लिया । आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू , प्रवक्ता बादल सिंह , राजकुमार तलेजा , दीपक नंदा , उर्मिला चौधरी , पूनम जायसवाल ,स्वपना चटर्जी , मीरा गुप्ता , संजना शर्मा , रागनी जायसवाल , स्वेता सिंह , राजू वर्मा , शुभाशीष चटर्जी ,गगन कुमार,अनीश रिवाल्डो वर्मा हिमालय परिवार से नवीन पपनेजा , अशोक बजाज , संदीप जैन , प्रेम साहू , मनोज साहू ,बबलू जायसवाल , दिलीप अग्रवाल , विकाश अग्रवाल , संजय लाल , विनोद ओझा , अजय राय , गोपाल यादव , कौशल चौधरी , तनु कुमारी , संध्या , नीलम देवी , प्रभा देवी , नेहा अग्रवाल , ममता अग्रवाल , तड़ित राय
रंजीता पांडेय , सुप्रिया सिंह , सुधांशु सिंह , तरंग मित्तल , राम सिंह , आराध्या साहू , प्रिया , माही , स्नेहा आदि शिव भक्त मौजूद रहे।ये जानकारी बादल सिंह ने दिया।

राजेश साहू
अध्यक्ष
बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर
9334347352

RELATED ARTICLES

Most Popular