Google search engine
HomeBlogसुखदेवनगर थाना क्षेत्र लाखो की ठगी करने वाला गिरफ्तार (पूरा देखे )

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र लाखो की ठगी करने वाला गिरफ्तार (पूरा देखे )

सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-496/24, दिनांक 25.09.2024 धारा-406/419/420 भा0द0वि0 । यह कांड वादी शैलेन्द्र कुमार पाठक उम्र लगभग 40 वर्ष पिता ओम प्रकाश पाठक पता-साई सिटी, थाना-जगरनाथपुर (पुन्दाग ओ०पी०), जिला राँची के कम्प्यूटर टंकित आवेदन के आधार पर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-496/24, दिनांक- 25.09.2024, धारा-406/419/420 भा0द0वि0 के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त रविन्द्र राणा (रवि राणा) पिता रामजीत राणा, पता एच०आर० इन्टरप्राईजेज शिव दुर्गा मंदिर रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची के विरूद्ध धोखाधड़ी कर 12,55030/- रुपये पैसा की गबन करने के आरोप में कांड प्रतिवेदित कराया गया है। कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रविन्द्र राणा (रवि राणा) पिता रामजीत राणा, पता एच०आर० इन्टरप्राईजेज शिव दुर्गा मंदिर रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची के द्वारा वादी शैलेन्द्र कुमार पाठक से इलैक्ट्रोनिक समान कुल 22,50,450/- रुपया के लिये और बदले में 8,50,000/- रुपये चेक द्वारा पेमेंट किया गया। एवं 1,45,420/- रुपये का सामान वापस किया गया। और शेष बकाया मुल्य मु० 12,55030/- रुपये में से एक चेक संख्या 000415 के माध्यम से दिनांक- 23.4.2023 को मु0 3,00,000/- रुपय् का एवं दूसरा चेक नं0-000416 के माध्यम से दिनांक-09.05.2023 को मु0 2,50,000/- रुपये का चेक दिया, जो रुपया पेमेंट नहीं हुआ। वादी के द्वारा अभियुक्त से बार बार उपरोक्त पैसो की मांग की परन्तु काडं के अभियुक्त पैसा देने के बहाने घर से फरार पाये। कार्ड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम मे काड के उपरोक्त प्राथमिकी अभियुक्त को बी०एन०एस०एस० की धारा 35(3) के तहत नोटिस का तामिला कराया गया परन्तु प्रतिरक्षा साक्ष्य प्राप्त नही हुआ है। कार्ड के अग्रतर अनुसंधान हेतु तकनिकी सहायता की मदद से प्राथमिकी अभियुक्त रविन्द्र राणा उर्फ रवि राणा के पते पर बोकारो, गया एवं अन्य जगहो पर छापामारी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया गया परन्तु अभियुक्त गिरफ्तार के डर से फरार पाये। तत्पश्चात अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० कुमार गौरव के द्वारा उपरोक्त अभियुक्त का गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर विधिवत तकनिकी शाखा, राँची से सहायता प्राप्त कर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार छापामारी टीम का गठन कर विधिवत मुबंई महाराष्ट्र जाकर विधिवत तकनिकी मदद से कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रविन्द्र राणा (रवि राणा) पिता रामजीत राणा, पता एच०आर० इन्टरप्राईजेज शिव दुर्गा मंदिर रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को विधिवत गिरफ्तारी ज्ञापन बनाकर गिरफ्तार कर मुंबई, महाराष्ट्र से सुखदेवनगर थाना, झारखंड, राँची लाया गया है। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता- रविन्द्र राणा (रवि राणा) पिता रामजीत राणा, पता एच०आर० इन्टरप्राईजेज शिव दुर्गा मंदिर रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः- 1 कुमार गौरव, पु०अ०नि०, साईबर थाना, राँची। 2. स०अ०नि० शाह फैसल, तकनिकी शाखा, राँची। 3. आरक्षी 848 अजमत असांरी, तकनिकी शाखा, राँची। 4. आरक्षी 975 सुभाष कुमार, तकनिकी शाखा, राँची। 5. आरक्षी 1341 परवेश कुमार पासवान, तकनिकी शाखा, राँची

RELATED ARTICLES

Most Popular