श्री चन्दन कुमार सिन्हा (भा०पु०से०), वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में लगातार दिये जा रहे निर्देशों के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बुटी बस्ती, वाक्सपोल फैक्ट्री, बुटी के पास से एक युवक को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार शर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० मनोज शर्मा, पता आनंद बिहार, गली नंबर 05, बुटी, थाना – सदर, जिला- राँची बताये। पकडाये युवक का तलाशी के क्रम में पहने पैंट के कमर में खोसकर रखा एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है। पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वो यह देशी कट्टा एवं गोली को औरंगाबाद, बिहार से लाए है जिसका उपयोग राहगिरो को हथियार का भय दिखाकर छिनताई की घटना कारित करने के फिराक में थे। इस संबंध में सदर थाना काण्ड संख्या 557/2024, दिनांक 24.12.2024, धारा 25 (1-B) a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पताः-
- अभिषेक कुमार शर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० मनोज शर्मा, पता आनंद बिहार, गली नंबर – 05,
बुटी, थाना सदर, जिला- राँची
बरामद एवं जप्त सामानों की विवरण
- एक देशी कट्टा ।
- एक एक जिन्दा गोली।
अपराधिक इतिहासः-
- सदर थाना काण्ड संख्या- 506/23, दिनांक 28/11/23, धारा 21 (a)/22(a) NDPS Act
- खेलगांव थाना काण्ड संख्या 20/20, धारा 379/411 भा०द०वि० ।
छापामारी टीम से शामिल पप्लिस पदाधिकारी
- श्री कुलदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सदर, राँची।
- श्री निर्भय, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची।
- श्री जमील अंसारी, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची।
- श्री विकाश प्रसाद, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची।
- श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, स०अ०नि० सदर थाना, राँची।
- ह0-383 नवीन उराँव।
- आरक्षी 3651 सुनिल बाखला।
- आरक्षी 941 भोला भगत।
- आरक्षी – 63 संतोष कुमार।
- आरक्षी – 1610 संतोष कुमार यादव।



