परिवादी ने भ्र०नि० ब्यूरो, राँची में लिखित आवेदन देकर सूचित किये है कि मुंशी राम, अंचलाधिकारी शहर अंचल, रॉची के विरूद्ध लगाए गए आरोप के संबंध में बताया कि परिवादी की पत्नी के नाम से खाता सं0-150 खेसरा स0-415 बी मौजा सिरम टोली चुटिया थाना नं0-210 शहर अंचल कुल रकबा 3 कट्ठा 08 छटाक जमीन अपर चुटिया, सरदार गली भट्टी टोली में है। इनके द्वारा उक्त जमीन का सीमांकन कराने हेतु मापी वाद सं0-6/2023-24, दिनांक 04.06.2024 के माध्यम से चौहदी में आने वाले व्यक्तियो को अपने जमीन के कागजातो के साथ सुनवाई मे उपस्थित होने हेतु सुचित किया गया था सुनवाई के उपरान्त अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची के द्वारा पत्रांक 1135 दिनांक 31.03.2023 के माध्यम से शहर अंचल अधिकारी को उक्त जमीन का सीमांकन कराकर समस्या का समाधान करने का आदेश दिया गया था। अंचलाधिकारी शहर, रॉची के द्वारा जमीन का कागजात देखने के उपरांत परिवादी को सरकारी सीमांकन फीस जमा करने हेतु आदेशित किया गया।
परिवादी द्वारा प्रथम बार दिनांक 21.12.2023 को सरकारी सीमांकन फीस जमा किया गया, परन्तु शहर अंचल अधिकारी द्वारा सीमांकन नही कराने पर पुनः परिवादी द्वारा उसी जमीन का सीमांकन कराने हेतु दिनांक 11.06.2024 को सरकारी सीमांकन फीस जमा किया गया। इस तरह एक ही जमीन का सीमांकन कराने हेतु परिवादी द्वारा दो बार सरकारी फीस जमा किया गया। दिनांक 27.12.2024 को समय करीब 02 बजकर 20 मिनट पर श्री मुंशी राम वर्तमान अंचलाधिकारी शहर, रांची द्वारा अपने मोबाइल से परिवादी के मोबाईल पर फोन कर सिरम टोली चौक बुलाया गया और उक्त जमीन का सीमांकन कराने के एवज में राशि 37,000/- (सैतीस हजार) रूपया रिश्वत की मॉग की गई। परिवादी रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे। आवेदन का विधिवत सत्यापन के उपरान्त मुंशी राम, अंचलाधिकारी शहर अंचल, रॉची पर आरोपों को सत्य पाया एवं वादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्त्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो थाना, राँची कांड संख्या-01/2022, दिनांक-01. 01.2025, धारा 7 (a), भ्र०नि० (संशोधित) अधिनियम-2018 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त मुंशी राम, अंचलाधिकारी शहर अंचल, रॉची को भ्र०नि० ब्यूरो, राँची टीम द्वारा 37,000/- (सैतीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ आज दिनांक-02.01.2025 को अंचलाधिकारी शहर अंचल कार्यालय, राँची से गिरफ्तार किया गया एवं वर्तमान पता – पुष्पांजली अपार्टमेन्ट स्थित अभियुक्त मंशी राम के आवास का विधिवत् तलाशी ली गई। जिसमें कुल राशि 11,42000/- (ग्यारह लाख बियालिस हजार) जप्त की गई है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक,
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राँची।



