Google search engine
HomeBlogरांची रोषपा टावर के पास लूट और हत्या के दो आरोपी पुलिस...

रांची रोषपा टावर के पास लूट और हत्या के दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में (पूरा देखे)

वर्ष 2018 में रोसपा टावर में अपराधकर्मीयों द्वारा चावल व्यवसायी नरेन्द्र सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या करते हुए तीन लाख रुपये की डकैती की घटना कारित की गई थीं, जिसके संबंध में लोअर बाजार काण्ड सं० 379/18 दिनांक 05.10.2018 धारा 394/302 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था, जिसके विचारण के दौरान काण्ड में दोषसिद्ध अभियुक्त राशिद अंसारी पिता स्व० इफ्तेखार अंसारी सा० दर्जी मोहज्जा थाना डोरण्डा जिला रॉची जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा विचारण के पश्चात् दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 10,000 हजार रूपया का जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। जिसके पश्चात् उक्त दोषसिद्ध अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची को प्राप्त सूचना के आलोक में उनके निर्देशानुसार एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा दिनांक 09.01.2025 को दोषसिद्ध फिरार अभियुक्त राशिद अंसारी की गिरफ्तारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस काण्ड के अन्य सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध करार दिया गया है, जो न्यायिक हिरासत में है।

साथ ही पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के निर्देश में पुलिस टीम के द्वारा डोरण्डा थाना काण्ड सं0 196/22 दिनांक 21.07.2022 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के फिरार अभियुक्त चिंकु देवा उर्फ समद मेराज उम्र 32 वर्ष पिता मोहम्मद अनवर आलम सा० नाई मोहल्ला युनुस चौक थाना डोरण्डा जिला रॉची कि भी गिरफ्तारी की गई है। साथ ही वर्ष 2013 में छोटू गट्टी के भाई के हत्या का आरोपित था

1-गिरफ्तार अपराधकर्मी के नाम एवं पता

लोअर बाजार काण्ड सं0 379/18 दिनांक 05.10.2018 धारा 394/302 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट

  1. राशिद अंसारी पिता स्व० इफ्तेखार अंसारी सा० दर्जी मोहज्जा थाना डोरण्डा जिला रॉची।

2-गिरफ्तार अपराधकर्मी के नाम एवं पता

डोरण्डा थाना काण्ड सं0 196/22 दिनांक 21.07.2022 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट

  1. चिकु देवा उर्फ समद मेराज उम्र 32 वर्ष पिता मोहम्मद अनवर आलम सा० नाई मोहल्ला युनुस चौक थाना डोरण्डा जिला रॉची

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी के नामः- 1. श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के नेतृत्व में।

  1. श्री जयदीप टोप्पो, पु०नि० सह थाना प्रभारी डोरण्डा, रॉची।
  2. पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा थाना, राँची।

4 पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना राँची।

  1. पु०अ०नि० संतोष कुमार रजक, डोरण्डा थाना, रॉची,

6 थाना सशस्त्र बल ।

RELATED ARTICLES

Most Popular