Google search engine
HomeBlogराँची पुलिस ने चान्हो थाना में हुए हत्याकांड का उद्भेदन किया (पूरा...

राँची पुलिस ने चान्हो थाना में हुए हत्याकांड का उद्भेदन किया (पूरा देखे )

प्रसंगः-चान्हो थाना कांड सं0-14/2025, दि०-24.01.2025, धारा-103 (1)/3(5) बी०एन०एस० 2023 विवरणीः- उक्त कांड की वादिनी मनोरमा देवी के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि दिनांक-22.01.2025 की रात्रि चान्हो थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टांगर में अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बजरंग सिंह, सा० महावीरं नगर, थाना खलारी, जिला राँची की हत्या चाकू से गोदकर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा कर दी गयी है। उक्त कांड का उद्‌भेदन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक खलारी राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनिकी सहयोग से घटना में शामिल टांगर निवासी आजाद अंसारी को उनके ससुराल सोपारोम से गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इनके साथ हत्या करने में शामिल नसीम अंसारी, राजू राय उर्फ मुस्ताक राय एवं युनूस राय का नाम बताया। तत्पश्चात् पुलिस द्वारा छापामारी कर उक्त तीनों अपराधकर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही के आधार पर मृतक का बैग एवं कपड़ा तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि हत्या का कारण अपराधकर्मियों एवं मृतक के बीच पूर्व की दुश्मनी तथा गांजा पीने के दौरान अपराधकर्मियों एवं मृतक के बीच हुई विवाद है। कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम पताः-1. अजाद अंसारी, पिता स्व० इस्माईल अंसारी, सा० टांगर, थाना चान्हो, जिला राँची . नसीम अंसारी, पिता फजलु अंसारी, सा० टांगर, थाना चान्हो, जिला राँची 2 3. राजू राय उर्फ मुस्ताक राय, पिता मुस्तकीम राय, सा० टांगर, थाना चान्हो, जिला राँची 4. युनूस राय, पिता स्व० मुस्तकिम राय, सा० टांगर, थाना चान्हो, जिला राँची बरामद सामानो की विवरणीः-1. कांड में प्रयुक्त खून लगा चाकू 2. मृतक का खून लगा कपड़ा 3. मृतक का काला रंग का बैग 4. मृतक का अन्य कई सेट कपड़ा छापामारी दल में शामिलः-1. श्री रामनारायण चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक खलारी राँची 2. पु०नि० शशि भूषण चौधरी, मांडर अंचल राँची 3. पु०अ०नि० चन्दन कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी चान्हो 4. पु०अ०नि० संजय कुल्लू, चान्हो थाना 5. पु०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार, चान्हो थाना 6. पु०अ०नि० श्याम किशोर सिंह, चान्हो थाना 7. स०अ०नि० संजय कुमार सिंह, चान्हो थाना 8. स०अ०नि० अनिल मांझी, चान्हो थाना 9. सशस्त्र बल

RELATED ARTICLES

Most Popular