दिनांक-08.01.25 को दोपहर समय करीब 02:00 बजे जगरनाथपुर थाना अन्तर्गत मौसीबाड़ी से शहिद मैदान के बीच पंजाब नेशनल बैंक के सामने टेम्पू सवार एक लड़की से बाईक सवार दो अपराधकर्मियों द्वारा झपट्टा मारकर मोबाईल छिन लिया गया। मोबाईल छिनने के क्रम में लड़की टेम्पू से गिर गई जिससे लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। तत्काल पुलिस द्वारा उक्त जख्मी लड़की का प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में जगरनाथपुर थाना काण्ड सं0-15/25, दि०-08.01.25. धारा-304 (2)/125 (a) (b) भा०न्या०सं० विरुद्ध अज्ञात बाईक सवार अपराधकर्मी अंकित किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची महोदय के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रॉची, महोदय के निर्देशन में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा लगातार घटना के संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में दिनांक-11.01.25 को दोपहर में एन०आई०ए मोड़ से एक लड़की से एवं दिनांक-14.01.25 को सेटेलाईट चौक से एक स्कूटी सवार महिला से बाईक सवार अपराधकर्मियों के द्वारा मोबाईल छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। गठित एस०आई०टी० टीम द्वारा दिनांक-17.01.25 को दोपहर में गुप्त सूचना के आधार पर जगरनाथपुर मंदिर से साई मंदिर जाने वाली सड़क कुट्टे के पास बाईक सवार तीन व्यक्तियों को रोका गया। पुछताछ के क्रम में तीनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हाल में इन्ही लोगों के द्वारा मोबाईल छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा तलाशी के क्रम में इनके पास से छिनी हुई तीन मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त आर०एस० 200 प्लसर बाईक बरामद किया गया तथा इनके निशानदेही पर पास में ही थोड़ी दूर पर गढ़ा में छिपा कर रखा गया अन्य पन्द्रह (15) मोबाईल फोन जिसमें तीन (03) कीपेड मोबाईल, 13,200 /- रु0 नगद, तीन चेक, पैन कार्ड, आई०डी० कार्ड, बैंग इत्यादि बरामद किया गया जो जगरनाथपुर थाना, अरगोड़ा थाना, डोरण्डा थाना क्षेत्र से छिनतई किया गया था। इनके द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में कुल करीब 16 घटनाओं में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों का नामः-1. बाबला अंसारी उर्फ फैसल उर्फ फैजल उर्फ बब्लु उम्र 25 वर्ष पे० याकुब अंसारी पता खक्सी टोली नियर आई०एस०एम० चौक पता मस्जिद टोला तीनो थाना पुन्दाग ओ०पी० जिला रॉची। 2. परवेज अंसारी उम्र 32 वर्ष पे० फिरोज अंसारी पता मस्जिद टोला थाना पुन्दाग ओ०पी० 3. इमरोज अंसारी उम्र 21 वर्ष पे० फिरोज अंसारी पता मस्जिद टोला थाना पुन्दाग ओ०पी० जिला रॉची। जप्त सामानों की विवरणीः-1. पन्द्रह (15) एंड्राएड मोबाईल फोन एवं तीन (03) कीपेड मोबाईल कुल 18 मोबाईल, 2. 13,200/-रु नगद, तीन चेक, 3. पैन कार्ड, आई०डी० कार्ड 4. छिनतई किया गया तीन बैग इत्यादि 5. घटना कारित में प्रयुक्त मोटरसाईकिल आर०एस० 200 प्लसर जिसका रजि0नं0-JH01FP-8481अपराधिक इतिहास
बाबला अंसारी उर्फ फैसल उर्फ फैजल उर्फ बब्लु
1 धुर्वा थाना कांड सं0 57/15 धारा 379/411 भा०द०वि०।
2 डोरण्डा थाना कांड सं0 40/15 धारा 356/382 भा०द०वि० ।
3 अरगोडा थाना कांड (जी०आर 6002/17) धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।
4 अरगोडा थाना कांड 171/17 (एस0टी0 295/19) धारा 395 भा०द०वि० ।
5 दहेज प्रतिशेध अधिनियम । जगरनाथपुर थाना कांड सं0 495/18 धारा 498ए/323/324/34 भा०द०वि० एवं 3/4
6 जगरनाथपुर थाना कांड सं0 506/19 धारा 392 भा०द०वि०।
7 अरगोडा थाना कांड सं0 425/19 धारा 392 भा०द०वि० ।
8 गोन्दा थाना कांड सं0 108/22 धारा 457/380 भा०द०वि० ।
9 जगरनाथपुर थाना कांड सं0 172/24 धारा 21 बी एन०डी०पी०एस० एक्ट ।
10 जगरनाथपुर थाना कांड सं0 242/23 धारा 411 भा०द०वि० ।
11 जगरनाथपुर थाना कांड सं0-15/25, दि०-08.01.25. धारा-304 (2)/125(a)(b) भा०न्या०सं०
13 जगरनाथपुर थाना कांड सं0-22/25, दि0-14.01.25, धारा-304 भा०न्या०सं०
14 डोरण्डा थाना काण्ड सं0-08/25, दि०-09.01.25, धारा7-304(2) भा०न्या०सं०
15 डोरण्डा थाना काण्ड सं0-15/25, दि0-14.01.25, धारा7-304(2) भा०न्या०सं०
16
12 जगरनाथपुर थाना कांड सं0-21/25, दि0-14.01.25, धारा-304 भा०न्या०सं०
डोरण्डा थाना काण्ड सं0-16/25, दि0-14.01.25, धारा7-304 (2) भा०न्या०सं०
परवेज अंसारी
1 माण्डर थाना कांड सं0 27/19 धारा 379/411/413/414 भा०द०वि० एवं 3 (1) लोक संपति निवारण अधिनियम ।
2 जगरनाथपुर (पुन्दाग ओ०पी०) कांड सं0 362/22 धारा 4/5 वि०पदा० अधिनियम ।
3 जगरनाथपुर (पुन्दाग ओ०पी०) थाना कांड सं0 137/24 धारा 21 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट ।
4 जगरनाथपुर थाना कांड सं0-15/25, दि०-08.01.25, धारा-304(2)/125(a) (b) भा०न्या०सं०
5 जगरनाथपुर थाना कांड सं0-21/25, दि0-14.01.25, धारा-304 भा०न्या०सं०
6 जगरनाथपुर थाना कांड सं0-22/25, दि०-14.01.25, धारा-304 भा०न्या०सं०
7 डोरण्डा थाना काण्ड सं0-08/25, दि०-09.01.25, धारा7-304 (2) भा०न्या०सं०
8 डोरण्डा थाना काण्ड सं0-15/25, दि०-14.01.25, धारा7-304 (2) भा०न्या०सं०
9 डोरण्डा थाना काण्ड सं0-16/25, दि०-14.01.25, धारा7-304(2) भा०न्या०सं०
इमरोज अंसारी
जगरनाथपुर थाना कांड सं0-22/25, दि0-14.01.25, धारा-304 भा०न्या०सं०
जगरनाथपुर थाना कांड सं0-15/25, दि०-08.01.25, धारा-304(2)/125(a) (b) भा०न्या०सं०
जगरनाथपुर थाना कांड सं0-21/25, दि०-14.01.25, धारा-304 भा०न्या०सं०



