दिनांक-01.01.2025 को मोराबादी मैदान में आयोजित खाधी एवं सरश मेला में निगरानी एवं विधि-व्यवस्था डियूटी के दौरान मेला के मुख्य द्वार के बाहर बापू बाटिका के पास कुछ लोग के द्वारा एक बालक को मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ कर रखा गया था, जिसके पैन्ट के पॉकेट से 1. एक लाईट ग्रीन कलर का Oppo कंपनी, 2. एक Poco कंपनी का काला रंग का एण्ड्रॉयड मोबाइल एवं 3. एक Hero कंपनी का की-पेड मोबाइल बरामद हुआ। उस बच्चा से पूछने पर चोरी करने की बात स्वीकार किया तथा बताया कि शिवजी महतो एवं देव कुमार, दोनों पता-बाबुपुर, थाना तीनपहाड़, जिला साहेबगंज के द्वारा साहेबगंज से गरीब बच्चों को पैसे का लोभ देकर लाता है और यहाँ पर भीख मंगवाने एवं मोबाइल चोरी करने का गिरोह चलाया जाता है। जिसमें कई बच्चों को शामील किया है और बच्चों को हेहल, बॉसटोली, राँची में किराये के मकान में रखता है। निरूद्ध बालक के निशानदेही पर सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत हेहल बांसटोली स्थित शिवजी महतों के कमरे की तलाशी लिये जाने पर एक ग्रे रंग के पीठू बैग में करीब 27 एण्ड्रॉयड मोबाइल एवं एक Hero कंपनी का की पैड मोबाइल पाया, जिसके संबंध में पुछने पर वह स्वंय एवं बच्चों द्वारा चोरी कर लाये गये मोबाइल होने की बात बताया। तत्श्पचात शिवजी महतो को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संदर्भ में लालपुर थाना कांड सं0-01/2025, दिनांक-02.01.2025, धारा-धारा-95/303(2)/317(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं धारा-76 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) संशोधन अधिनियम-2021 के तहत् प्राथमिकी की गयी है।https://youtu.be/XvkYN1IeAz4si=y48YwQJ6TxtG0t4B