पलामू पुलिस
दिनांक 23/24.10.2024 की रात्रि में समय करीब 01:00 बजे पांकी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गजबोर ग्राम स्थित कृष्णा सोनी के घर में अज्ञात 06 अपराधकर्मीयों द्वारा हथियार का भय दिखाकर घर में रखे सोना चांदी के जेवर एवं रूपया को लूट लिया गया था। जिस संदर्भ में पांकी थाना काण्ड सं0-134/3024 दिनांक-24.10.2024 धारा-310 (2) BNS दर्ज की गई थी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक , पलामू के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के निर्देशानुसार एक छापामारी टीम का गठन किया गया। काण्ड अनुसंधान के कम में दिनांक 07/12/2024 को गुप्त सूचना मिला कि घटना में संलिप्त संदिग्ध अपराधकर्मी ग्राम दूब आया हुआ है। तत्पश्चात् उक्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापामारी दल द्वारा ग्राम दूब जाकर काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी के घर जाकर छापामारी कर पकड़ा गया तथा पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम उपेन्द्र कुमार उर्फ उपेन्द्र विश्वकर्मा उम्र-29 वर्ष पिता राजेन्द्र मिस्त्री ग्राम दुब थाना पांकी जिला पलामू झारखण्ड बताया तथा काण्ड में संलिप्तता की बात स्वीकार किया तथा घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मीयों का नाम बताया। तत्पश्चात् छापामारी दल के द्वारा विभिन्न जगहों से छापामारी कर घटना में शामिल अपराधकर्मीयों को गिरफतार किया गया और काण्ड में लूटा गया सोना चांद एवं मोबाईल तथा घटना में प्रयोग किया गया लोहे का रड, देशी एटर हथियार, हेक्सा कटर को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सतीश राम उर्फ सतीश चन्द्रवंशी उम्र 35 वर्ष पिता अलियार राम ग्राम दुब थाना पांकी जिला पलामू झारखण्ड।
अपराधिक इतिहास
सुखदेव नगर राँची थाना काण्ड सं0-456/2016 धारा-364 ए०/120 बी/366 ए०/34 भा०द०वि० ।
पांकी थाना काण्ड सं0-82/2009 धारा 414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी0) ए०/26/35 आर्म्स एक्ट�



