राँची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद में मुखिया नन्हे कच्छप पर गोली फायर कर किए गए जानलेवा हमला का उद्भेदन करते हुए शनिचरवा कच्छप को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही प्रसंगः – नामकुम थाना कांड सं0-35/25, दिनांक-23.01.25, धारा-118 (1)/1.18(2)/61 (2)/109 बी०एन०एस० एवं 27 शस्त्र अधि० विवरणीः- दिनांक-23.01.2025 को ग्राम चरनाबेड़ा के निमेश कच्छप द्वारा जान मारने की नियत से पिस्टल से नन्हे कच्छप पर गोली चलाया गया, जिससे उसके गाल में गोली लगी। इस घटना में गाँव के शनिचरवा कच्छप उर्फ लालु के द्वारा जमीन बटवारा से संतुष्ट नहीं होने के कारण निमेश कच्छप को बुलाकर नन्हे कच्छप पर जानलेवा हमला कराया गया। उक्त घटना का उद्भेदन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप-महानरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना के प्राथमिकी अभियुक्त शनिचरवा कच्छप, पिता वासु कच्छप, सा० चरनाबेड़ा, थाना नाककुम, जिला राँची को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। घटना का कारण यह है कि मुखिया नन्हे कच्छप द्वारा दो भाईयों 1. शनिचरवा कच्छप एवं 2. डुकमा कच्छप के जमीन बटवारें में सिर्फ डुकमा कच्छप को जमीन दिया गया तथा बुनियाद कटवाया गया। मुखिया नन्हे कच्छप द्वारा शनिचरवा कच्छप का काफी जमीन जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया है। इस बात को लेकर कई बार शनिचरवा कच्छप द्वारा मुखिया नन्हें कच्छप को बिनती किया गया कि आप मुझे भी मेरे हिस्से का जमीन दिलवाये एवं मेरे जमीन पर रास्ता बनाकर कब्जा न करें। परन्तु नन्हें कच्छप द्वारा एकतरफा कार्रवाई किये जाने के कारण नन्हें कच्छप को जान से मारने के लिए अपने भगीना निमेश कच्छप को सुपारी दिया। तत्पश्चात् दिनांक-23.01.25 को निमेश कच्छप द्वारा नन्हें कच्छप पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे जख्मी हो गये। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम-पताः-शनिचरवा कच्छप, पिता वासु कच्छप, सा० चरनाबेड़ा, थाना नाककुम, जिला राँची छापामारी दल में शामिल:-1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम राँची 2. पु०नि० ब्रह्मदेव प्रसाद, थाना प्रभारी नामकुम 3. पु०अ०नि० मिथुन कुमार, नामकुम थाना 4. नामकुम थाना सशस्त्र बल



